Tuesday, July 7, 2026 1:53 pm

फोन नहीं उठाने पर गुस्साया, छत्तीसगढ़-जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर पार्सल बॉय ने मारा पत्थर

जगदलपुर. मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में ऑर्डर छोड़ने आये डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर के द्वारा फोन न उठाने पर गुस्से में आकर ऑर्डर को कैंसिल कर दिया। पूछने पर डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर से बदतमीजी करते हुए उसे पत्थर मार घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपी डिलीवरी बॉय को पकड़कर अपने साथ ले गई। मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि मेकाज के डॉक्टर के द्वारा किसी सामान का ऑर्डर दिया गया थाष। शुक्रवार की शाम को डिलीवरी बॉय भोला सिंह साहू (30) डॉक्टर के ऑर्डर को लेकर मेकाज पहुंचा, जहां उसने डॉक्टर को फोन लगाया। डॉक्टर वार्ड में व्यस्त होने के कारण डिलीवरी बॉय भोला का फोन रिसीव नहीं कर पाए। तीन से चार बार फोन नहीं उठाने पर डिलीवरी बॉय ने बिना डॉक्टर के आदेश के ऑर्डर को कैंसिल कर दिया। जब डॉक्टर ने उसे फोन लगाया तो उसने डॉक्टर से बदतमीजी करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। डॉक्टर ने जब डिलीवरी बॉय के पास आकर उससे ऑर्डर कैंसिल करने का कारण पूछा तो उसने फोन न उठाने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर डिलीवरी बॉय भोला ने पास में पड़े पत्थर से डॉक्टर के सिर पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद डॉक्टरों और डिलीवरी बॉय के बीच काफी विवाद हुआ। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी परपा थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी डिलीवरी बॉय अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। recent visitors 59

43 किलो स्केल्स बरामद, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में तीन पेंगोलिन तस्कर पकड़ाए

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग ने एक बार फिर से वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हालिस की है। वनमंडल बस्तर, राज्यस्तरीय वन उड़नदस्ता रायपुर और वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में 43 किलो पेंगोलिन स्केल्स (साल खपरी का छाल) जब्त किए हैं। वन्य तस्करों की धरपकड़ का यह अभियान वन मंत्री श्री केदार कश्यप और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर 7 जनवरी को किए गए छापों में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से पहला आरोपी, जेम्स मैथ्यू, जगदलपुर रेंज के ग्राम तेली मारेंगा का निवासी है, जिसके घर से 32 किलोग्राम पेंगोलिन स्केल्स बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान बीजापुर के अंदरूनी इलाकों से इन स्केल्स को एकत्र किया था और खरीदार की तलाश में था। दूसरी कार्रवाई चित्रकोट रेंज के मारडूम-बारसूर मार्ग पर हुई, जहां चुन्नीलाल बघेल और राजकुमार कुशवाहा को 11 किलो पेंगोलिन स्केल्स के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। हालांकि, इनके दो साथी जंगल का सहारा लेकर भागने में कामयाब रहे। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उक्त कार्यवाही में उप वनमण्डलाधिकारी जगदलपुर श्री देवलाल दुग्गा, उप वनमण्डलाधिकारी चित्रकोट श्री योगेश कुमार रात्रे, वन परिक्षेत्र अधिकारी चित्रकोट श्री प्रकाश ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर श्री देवेन्द्र वर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी कोलेंग श्री बुधराम साहू, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी चित्रकोट श्री बुधरू राम कश्यप, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर (ग्रामीण) श्री लल्लन जी तिवारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर (शहर) श्री श्रीधर नाथ स्नेही, परिसर रक्षक श्री चौतन सिंह कश्यप, कु. शारदा मण्डावी, श्री शंकर सिंह बघेल, श्री गोपाल नाग, श्री राम सिंह बघेल, श्री कैलाश नागेश, कु. कविता ठाकुर, श्रीमती कुन्ती कश्यप, श्रीमती जया नेताम, श्रीमती सोनमती, श्रीमती चंद्रीका राणा, श्रीमती दीपा पटेल, श्री उमर देव कोर्राम, श्री कमल ठाकुर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। recent visitors 78

नागरिकों ने समस्याओं के दिए आवेदन, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में कलेक्टर ने किया जनदर्शन का आयोजन

जगदलपुर। कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल ने जनदर्शन में पहुँचे नागरिकों के आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किए। शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने हेतु प्रत्येक सोमवार जिला कार्यालय के आस्था हॉल में सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है।इसके अलावा कलेक्टर द्वारा समस्त विभागों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण हेतु प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को जिला कार्यालय के आस्था हॉल में सुबह 10.30 बजे से अधिकारी-कर्मचारी जनदर्शन आयोजित किया जायेगा। recent visitors 127

एयरपोर्ट के विकास कार्यों और व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश, छत्तीसगढ़-जगदलपुर कलेक्टर ने की बैठक

जगदलपुर। कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर की विकास कार्यों और अन्य  आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में एयरपोर्ट परिसर में सोमवार की शाम बैठक किया गया। बैठक में जगदलपुर एयरपोर्ट के रनवे रिर्कापेटिंग, आईसोलेशन बे का निर्माण कार्य, पैरीमीटर रोड का चैड़ीकरण कार्य,कंसरटिना कोइल को बदलने संबंधी कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने हेतु 10 जनवरी तक टेंडर प्रक्रिया करवाने के निर्देश कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा रनवे मार्किंग,रनवे लाईट का कार्य अविलंब करने कहा। बैठक में सीआरपीएफ बैरेक का अन्य जगह स्थानांतरित करने, एयरपोर्ट के समीप कचरा सीवेज डंपिंग तथा जलाने पर रोक,भवन निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अवैध निर्माण पर रोक,होमगार्ड के परेड ग्राउंड में स्थित गेट को परेड उपरांत बंद करने, होमगार्ड के कैंप के नजदीक बांस की झाड़ियों को कटाई करने, वार्षिक लायसेंस नवीनीकरण हेतु डीजीसीए का निरीक्षण की तैयारी हेतु आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने, रनवे 24 केश गेट के समीप एक कक्ष निर्माण, न्यू हैलीपेड एवं पैरीमीटर रोड का कार्य त्वरित पूर्ण करने और रनवे समतलीकरण कार्य के संबंध में चर्चा किया गया। इस अवसर पर नगर निगम  आयुक्त श्री निर्भय साहू, एयरपोर्ट प्रबंधन के श्री विदेश गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 81

शाम तक हो सकता है खुलासा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में पत्रकार मुकेश हत्याकांड में तीन लोग हिरासत में

जगदलपुर। जगदलपुर में लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश मिलने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले का आज पुलिस खुलासा कर सकती है। वहीं, पत्रकार मुकेश की मौत के बाद बीजापुर में पत्रकारों में रोष देखने को मिला। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर मौत मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उसका भाई रितेश समेत तीन लोग हिरासत में हैं। कुछ और लोगों को भी मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है। पुलिस ने इस मामले में रितेश चंद्राकर को दिल्ली और उसके बड़े भाई सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर सुरेश चंद्राकर का रिश्तेदार भी था। आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम बीजापुर मुख्यालय के चट्टानपारा स्थित सुरेश चंद्राकर के यार्ड से पत्रकार का शव बरामद हुआ था। हत्या के बाद सबूत मिपाने के लिए पत्रकार का शव सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया था। पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने 1.20 करोड़ के भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। recent visitors 108

एक की मौत और दूसरा घायल, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोरपाल हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जाम को खुलाने में जुट गई, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की बातों को भी मानने से इनकार कर दिए। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात को बाइक सवार कोरपाल हाइवे से जा रहे थे, लेकिन अचानक विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तत्काल बाद ही ग्रामीणों ने हाइवे में जाम लगा दिया।ग्रामीण की मौत की खबर लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद भी ग्रामीण अपनी बातों में अड़े रहे। घायल को जहां डायल 112 की मदद से मेकाज ले जाया गया। देर रात शव को भी मेकाज के पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। वहीं, मृतक व घायल की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए युवकों की शिनाख्त में जुट गई है। recent visitors 162

पांच किमी तक की खोजबीन, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सातधार में डूबे यश का 50 घंटे बाद मिला शव

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में स्थित सातधार में गुरुवार की सुबह धमतरी से पिकनिक मनाने आये युवक के पानी में डूब जाने के 50 घंटे बाद  यश का शव शनिवार की सुबह देखा गया, शव को खोजने के लिए पुलिस की अलग अलग टीम को लगाया गया था। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय यश कुमार नोहर धमतरी जिले के जोड़ातराई सिलौटी थाना अर्जुनी का निवासी है, जो गुरुवार को अपने 13 दोस्तों के साथ दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में स्थित सातधार आया हुआ था। गुरुवार की सुबह सातधार जाने का रास्ता बंद होने के बाद भी पानी के पास चला गया, इन 13 युवकों में से यश दोस्तों के साथ फ़ोटो खिंचवाने पानी मे उतर गया और डूब गया, घटना को बीते 50 घंटे होने के बाद शव सुबह तैरता हुआ दिखाई दिया, यश को खोजने के लिए दंतेवाड़ा से एसडीआरएफ टीम, जगदलपुर एसडीआरएफ टीम, पुलिस की 3 टीम, ग्रामीणों की टीम के अलावा अन्य टीम तैयार करके खोजबीन किया जा रहा था, वही 5 किमी दूर तक नदी में  तलाश किया गया था, लेकिन जहाँ पर यश डूबा था, वही से कुछ दूरी में अचानक से शव बाहर आ गया, पुलिस ने शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया। recent visitors 63

जंगल में ही पार्टी करते पांच लोग गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ग्रामीणों ने हिरण का किया शिकार

जगदलपुर। बस्तर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ ग्रामीणों ने जंगल मे एक हिरण का शिकार करते हुए उसके 17 हिस्से कर के जंगल के अंदर ही पिकनिक मना रहे थे, घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं बाकी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बस्तर जिले के कांगेर नेशनल पार्क में गाँव के कुछ लोगों ने हिरण का शिकार कर जंगल के अंदर ही पिकनिक मना रहे थे, विभाग ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए सभी आरोपी कोटमसर गांव के बताए जा रहे है, इन ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले नजदीकी के जंगल ही में हिरण को देखने के बाद उसका शिकार किया था। मामले की जानकारी देते हुए कोटमसर रेंज के डिप्टी रेंजर पितवास भारती ने बताया कि सोमवार की शाम 4 बजे जंगल में हिरण का शिकार करने के बाद ग्रामीणों के द्वारा हिरण के मास को पका कर पिकनिक मनाने की  सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही वन विभाग की उड़नदस्ता टीम जंगल मे पहुंची और जंगल के बीच 15 किलो के हिरण के मास को 17 अलग-अलग हिस्सों में बाटकर सभी पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहे थे, जंगल मे टीम ने  दबिश दी तो कई ग्रामीण भाग गए तो कुछ ग्रामीणों से वन विभाग की टीम ने हिरण के शरीर के अंग बरामद किए हैं, 5 लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया, पकड़े गए 5 से पूछताछ पर अन्य पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है, सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जायेगा। बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद कांगेर वेल्ली नेशनल पार्क के भीतर ग्रामीणों द्वारा हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया है, माना जा रहा है कि डियर पार्क से बाहर छोड़े गए हिरण में से ही किसी का शिकार ग्रामीणों ने किया है। recent visitors 36

हादसे नें 43 लोग घायल, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में वाहन पलटने से छह लोगों की मौत

जगदलपुर। जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के चांदामेटा के पास शनिवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार वाहन पलट गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 43 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोलेग के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ ही 108 के कर्मचारियों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए भेजा। जगदलपुर जिले के कोलेंग-चांदामेटा क्षेत्र में हुई दुर्घटना के घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। शनिवार को हुई दुर्घटना में मौके पर चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी, घायलों का प्राथमिक उपचार कोलेंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद 45 लोगों को मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। जिसमें से दो की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचने के दौरान हो गई। पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के लिए रात में ही रवाना कर दिया गया है। अभी 38 घायल व्यक्तियों का इलाज डिमरापाल अस्पताल में जारी है। मृतकों में हूंगा की पत्नी बुधरी, सन्ना की पत्नी पायके, देवा, बुको मडकामी, बोधा की पत्नी बुधरी और हुरा सभी चांदामेटा के निवासी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर हरिस एस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 61

वीडियो बनाकर कहा-‘हिंसा खत्म होनी चाहिए’, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में नक्सलियों से शांतिवार्ता करने गया जवान लापता

जगदलपुर। नक्सलियों के संगठन में रहकर नक्सलियों के लिए काम करने वाले नक्सली ने आत्मसमर्पण कर पुलिस विभाग में अपनी सेवा देनी शुरू कर दी लेकिन रोजाना हो रहे मुठभेड़ और मारे जा रहे नक्सलियों से शांतिवार्ता करने के लिए नक्सलियों के गढ़ में गया जवान लापता हो गया। जाने से पहले जवान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए नक्सलियों से शांतिवार्ता करने की बात कही है। नक्सलियों से वार्ता करने गया जवान पहले नक्सली था, आत्मसमर्पण के बाद फोर्स में शामिल हो गया था। नारायणपुर जिले से जुड़ने वाली अबूझमाड़ की सीमा में दाखिल होने से पहले जवान ने एक मिनट और कुछ सेकेंड का वीडियो बनाते हुए उसे सोसल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी बात कही है। जवान को गए हुए कई दिन बीत गए हैं, लेकिन अब तक जवान की कोई भी जानकारी पुलिस के हाथ नही लग पाई है। जवान ने जाने से पहले वीडियो बनाते हुए कहा कि नक्सलियों से शांतिवार्ता की पहल करने के लिए जा रहा हूं। नक्सलवाद खत्म हो न हो पर हिंसा खत्म होनी चाहिए। वहीं जवान के गायब होने के बाद से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि जंगल गया जवान नक्सलियों के कब्जे में है, पुलिस जल्द ही जवान की रिहाई की कोशिश करने के लिए नक्सलियों से वार्ता भी करेगी। recent visitors 49

एक युवक की मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर

जगदलपुर. जगदलपुर नगरनार थाना क्षेत्र के मारकेल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और अन्य घायल बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से ओड़िसा की ओर जा रहे एक बाइक सवार को ओड़िसा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मंगनार के बताए जा रहे हैं। recent visitors 55

बस्तर ओलंपिक और नक्सली हमले के शहीदों के परिजनों को देंगे सांत्वना, छत्तीसगढ़-जगदलपुर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह

जगदलपुर/रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे। वे 15 और 16 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो पहले दिन 15 दिसंबर को जगदलपुर में होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। दूसरे दिन 16 दिसंबर को सुबह में नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त दो जवानों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। वहीं, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों के साथ रात्रि भोज भी करेंगे। एक कैंप का भ्रमण भी करेंगे। एक रात रुककर एलडब्ल्यूई बैठक में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 तारीख की रात 9 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। 14 दिसंबर को वह रात्रि विश्राम करेंगे। 15 दिसंबर की सुबह अमित शाह पुलिस परेड ग्राउंड में प्रेसिडेंट पुलिस कलर अवॉर्ड में शमिल होंगे। इसके बाद उसी दिन वे जगदलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। बस्तर में शाह का डिनर कार्यक्रम है, जिसमें जितने भी पुलिस कमांडर हैं, जिन्होंने नक्सल ऑपरेशन में हिस्सा लिया है, उसमें शामिल होंगे। जगदलपुर में छात्रों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद नक्सल इलाके में स्थित सुरक्षा बल कैंप का दौरा भी करेंगे। इसके बाद दूसरे दिन सुबह में वीरगति को प्राप्त दो जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। एक कैंप का भ्रमण करेंगे। उसके बाद वापस रायपुर आएंगे। यहां एलडब्लूई की समीक्षा बैठक लेंगे। उसके बाद शाम 4 बजे के आसपास रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। क्यों अहम है शाह का दौरा दरअसल, केंद्र और छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार प्रदेश के बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर गंभीर है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने अपने पिछले दौरे के दौरान नक्सल अभियान की समीक्षा बैठक में रायपुर में दावा करते हुए कहा था कि डबल इंजन की सरकार मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवादमुक्त कर देगी। इसलिये शाह का छत्तीसगढ़ दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। वे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा भी लेंगे। recent visitors 61

रात में चेकिंग से मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मॉडिफाई साइलेंसर वाली 18 बुलेट पकड़ीं

जगदलपुर. शहर की सड़कों पर फर्राटेदार तरीके से बुलेट को चलाने के साथ ही मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर लोगों को डराने व परेशान करने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ बीती रात यातायात विभाग के द्वारा कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही से बुलेट चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देख वाहनों को गली और भीड़ की आड़ लेकर भागते नजर भी आये। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी संतोष जैन ने बताया कि बीते कई दिनों से शहर के युवा वर्ग के द्वारा अपनी बुलेट वाहन में ओरिजन साइलेंसर को हटाकर मॉडिफाई साइलेंसर लगा कर शहर की सड़कों पर फर्राटेभरते नजर आ रहे थे। इसके अलावा युवा वर्ग के द्वारा आजकल अपने वाहनों के साइलेंसर में गोली साउंड की आवाज को लगाकर लोगों को डरा रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में इन युवा वर्ग के द्वारा तेज साउंड को बजाते हुए लोगों को परेशान करने की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने चौक-चौराहों पर अपने जवान तैनात कर कार्रवाई की। जिसके चलते बीती रात 18 वाहन चालकों को पकड़ा। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। recent visitors 56

‘कांग्रेस नहीं लड़ेगी चुनाव’, ईवीएम को लेकर होगा बड़ा आंदोलन, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में कवासी लखमा की दो टूक

जगदलपुर. महाराष्ट्र चुनाव में करारी हार के बाद अब ईवीएम पर ठीकरा फूट रहा है और बैलेट पेपर (मप पत्र) से मतदान की मांग जोर पकड़ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने कहा कि अगल बैलेट पेपर से मतदान नहीं हुआ तो कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ेगी। यह बयान दिया है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने। उन्होंने बुधवार को कहा कि यदि मतदान के लिए मतपत्र प्रणाली को फिर से शुरू नहीं किया गया तब उनकी पार्टी आगामी चुनाव नहीं लड़ेगी। गठबंधन के सभी सहयोगियों से बात करेगी कांग्रेस राज्य के बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए लखमा ने कहा कि उनकी पार्टी बैलेट पेपर सिस्टम के इस्तेमाल की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। लखमा ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव तब तक नहीं लड़ेगी, जब तक कि मतपत्र से चुनाव नहीं कराए जाते। कांग्रेस सभी गठबंधन सहयोगियों (‘इंडिया’ ब्लॉक) से बात करेगी और विरोध प्रदर्शन करेगी।’’ कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का बनाया मन उन्होंने कहा, ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने कल एक बयान दिया था। अब बैठकें (गठबंधन सहयोगियों के साथ) होंगी। वर्तमान में लोकसभा का सत्र चल रहा है। ‘इंडिया’ गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का मन बना लिया है।’ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तरह मुहिम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रणाली की आलोचना की थी और चुनावों के लिए पहले इस्तेमाल की जाने वाली बैलेट पेपर वोटिंग प्रणाली की वापसी की मांग की थी।  खरगे ने कहा कि कमजोर तबकों का वोट जाया हो रहा है और ऐसे में मतपत्रों के जरिए मतदान होना चाहिए तथा इस मांग को लेकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तरह एक मुहिम शुरू करनी है। उन्होंने कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से आयोजित ‘संविधान रक्षक अभियान’ कार्यक्रम में यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जाति जनगणना कराने से डरते हैं क्योंकि इन्हें लगता है कि ऐसा करने से सभी वर्ग अपनी हिस्सेदारी मांगने लगेंगे। हमें बैलेट पेपर चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, ‘‘एससी, एसटी, ओबीसी, गरीब तबके के लोग अपनी पूरी शक्ति लगाकर वोट दे रहे हैं, उनका वोट फिजूल जा रहा है हमें मतपत्र के जरिये वोट चाहिए।’’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी के घर, या अमित शाह के घर में मशीन रखने दो, अहमदाबाद के किसी गोदाम में रखने दो। लेकिन हमें मत पत्र चाहिए।’’ खरगे ने कहा, ‘‘पार्टी की तरफ से एक मुहिम शुरू करनी चाहिए। सभी पार्टियों को कहेंगे। जैसे राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली गई थी, वैसे ही ‘मत पत्र चाहिए’ की मुहिम शुरू करनी होगी।’’ उन्होंने महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी की करारी हार के बाद यह टिप्पणी की है। recent visitors 41

दो दिन का समय, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में इंद्रावती नदी के हाई लेवल पुल के पास बने अवैध प्रधानमंत्री आवास टूटेंगे

जगदलपुर. इंद्रावती नदी पर पुराने पुल के पास हाई लेवल पुल का निर्माण एक महत्वपूर्ण परियोजना है. लेकिन इसके चलते 19 परिवारों के घरों को उजाड़ने की तैयारी प्रशासन की असंवेदनशीलता और लापरवाही को उजागर करती है. हैरानी की बात ये है कि इन मकानों में से तीन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घर हैं जो खुद सरकार की ओर से तैयार करवाए गए थे. सवाल यह है कि अगर ये आवास अवैध थे, तो इन्हें बनने कैसे दिया गया ? आरोप है कि प्रशासन सरकारी जमीन पर बेजा कब्जे को रोकने में नाकाम रही. प्रशासन ने इन परिवारों को अचानक बेघर करने का फैसला लिया है लेकिन मुआवजा देने की कोई स्पष्ट योजना नहीं बनाई गई है. प्रभावित परिवार न्याय की गुहार लगा रहे हैं पर उनके लिए कोई ठोस विकल्प या पुनर्वास योजना नहीं पेश की गई. सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिन प्रधानमंत्री आवासों को खुद सरकार ने गरीबों के लिए तैयार किया वे अब अवैध घोषित किए जा रहे हैं. अब इन मकानों को तोड़ने की तैयारी में प्रशासन है. प्रवीण वार्ड के प्रभावितों ने जब घर तोड़ने का विरोध किया तो प्रशासन ने 2 दिनों का समय दिया है प्रभावितों की मांग सिर्फ जमीन के बदले जमीन और उचित मुआवजा की मांग कर रहे है. देखने वाली बात होगी कि 2 दिन बाद इस वार्ड में क्या स्थिति बनती है. इस मामले पर तहसीलदार रूपेश मरकाम का कहना है कि सेतु निर्माण के लिए जो अवैध रूप से काबिज है उनको हटाना है इससे पहले भी इनको नोटिस दिया गया था, लेकिन हटाये नहीं है. दोबारा प्रभावितों ने 2 दिनों का समय मांगा है. दो दिन बाद कब्जे को हटाया जाएगा. इसमें पीएम आवास भी शामिल है जिसे अधिकारियों को आवेदन के माध्यम से जानकारी देंगे इसमें जो सम्भव होगा वैसी व्यवस्थाएं की जाएगी. recent visitors 104

सीआरपीएफ जवानों जल्द मिलेंगे, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में पहुंचे सीएम साय

जगदलपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचने पर बस्तरिया अंदाज में स्वागत हुआ। उनके स्वागत में जनजातीय लोक नर्तक दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक गौर सिंग मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही बस्तर के सीआरपीएफ कैंप में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात सीआरपीएफ जवानों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर बस्तर हाट की थीम पर आधारित एक्सपीरियंस जोन एवं विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। प्राधिकरण के  बैठक स्थल पर संभाग के सात जिलों बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को स्टॉल के जरिए साझा किया गया। इन स्टालों में विकास और नवाचार की विस्तृत झलक दिखी। 'बस्तर कॉफी' के सफर की दिखी झलक बस्तर जिले के स्टाल में 'बस्तर कॉफी'  की प्रक्रिया और उसके प्रसार को रोचक ढंग से दिखाया गया है। प्रदर्शनी में कॉफी उत्पादन, ताजा चेरी उत्पादन से लेकर कॉफी की धुलाई, भुनाई, पिसाई और पाउडर पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया है। 'बस्तर कैफे' की पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया गया है। बस्तर कॉफी ब्रांड को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास भी जारी है। कला और नवाचार का संगम कोण्डागांव जिले ने स्टाल के माध्यम से अपनी पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक विकास परियोजनाओं को सामने रखा है। झिटकू मिटकी आर्टिसन प्रोड्यूसर ने बेल मेटल कला से अयोध्या के श्रीराम मंदिर के स्थापत्य को प्रदर्शित किया। इस दौरान जिले में हो रहे पर्यटन विकास, रोजगार के अवसर बढ़ाने गारमेंट फैक्ट्री, एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, 'मावा कोण्डानार' मोबाइल ऐप: पारदर्शी प्रशासन और नागरिक सुविधाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जानकारी दी। शिक्षा और बाल विकास में नवाचार दंतेवाड़ा जिले ने शिक्षा और बाल कल्याण के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को साझा किया। बाल मित्र कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल से बाहर और अप्रवेशी बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पहल शुरू की गई है। बाल मित्र पुस्तकालय एवं पंचायत के जरिए बच्चों को नेतृत्व और निर्णय लेने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिक्षा के साथ-साथ समग्र विकास के लिए भी अहम साबित हो रहा है। लघु वनोपज से बढ़ती आजीविका कांकेर जिले में लघुवनोपज आधारित परियोजनाओं और उद्यानिकी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। फ्रेश सीताफल परियोजना स्थानीय किसानों सहित स्वसहायता समूह की दीदियों के लिए आय का प्रमुख स्रोत बनी है। पोषण और रोजगार, लघु धान के मछली पालन, कड़कनाथ मुर्गी पालन में रोजगार के नए अवसर और आजीविका संवर्धन की जानकारी दी गई है। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण नारायणपुर जिले में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। स्वसहायता समूहों की दीदियों ने हर्बल गुलाल, मशरूम उत्पादन, कड़कनाथ पालन और बटेर पालन जैसी गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। इन गतिविधियों से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिली है।पोषण आहार और एकीकृत कृषि, कृषि में नवीन तकनीकों के समावेश का प्रदर्शन किया गया है। यातायात और आवासीय योजनाओं की प्रगति सुकमा जिले के स्टाल में आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है। हक्कुम मेल अंतर्गत यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना,आवासीय परियोजनाओं से सकारात्मक बदलाव, लखपति दीदी योजना मरईगुड़ा (वन) पंचायत, महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक सशक्तिकरण में हो रहे सकारात्मक परिणामों को प्रदर्शित किया गया। 'नियद नेल्ला नार' योजना के सकारात्मक परिणाम बीजापुर जिले में प्रदेश सरकार द्वारा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में संचालित 'नियद नेल्ला नार' योजना के माध्यम से समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें ग्रामीणों के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए तकनीकी और स्थानीय संसाधनों का उपयोग, जिले के प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन के माध्यम से दुनिया के पटल पर रखने के प्रयासों की जानकारी दी गई है। सुशील मौर्य ने कहा, 'मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हवाला देकर चित्रकोट में पेड़ों की कटाई की गई है। यह भी निंदनीय है, इसलिए हमने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम का पुरजोर तरीके से विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन करने अनेक कांग्रेसी काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। चौक पर जमा होकर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेता सुशील मौर्य और अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी कांग्रेसियों को बस में बिठाकर बोधघाट थाने ले जाया गया है। हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों में हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, एम बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेने आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विरोध कर रहे कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य भी भी पुलिस हिरासत में हैं।' recent visitors 89

2 मेडिकल स्टाफ की मौके पर हुई मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ट्रक से भिड़ी एम्बुलेंस

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिले के किलेपाल क्षेत्र में करीब 5 बजे एक एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में दो मेडिकल स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है. वही घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस किरंदुल स्थित NMDC अस्पताल से रायपुर मेडिकल कॉलेज एक मरीज को लेकर जा रही थी. एम्बुलेंस में मरीज के अलावा कुल 8 लोग सवार थे. इसी दौरान कोडेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रहे हैं. recent visitors 52

धान खरीदी से पहले बड़ा हादसा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग

जगदलपुर। पूरे प्रदेश के साथ जिले में 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले बड़ा हादसा हो गया है. जगदलपुर से सटी अड़ावाल इलाके में देर रात बारदाने के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा सारा बारदाना जलकर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची. जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की. काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह गोदाम के पास पटाखे जलाना बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. recent visitors 48

बस्तर हाट घूमने निकले पति-पत्नी और बेटे की मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

जगदलपुर. शहर के आमागुड़ा चौक में मंगलवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की रहने वाली अनिता ने कुछ वर्ष पहले ओडिशा निवासी गुरुबंधु से शादी की थी। इनका आठ साल का बच्चा त्रिनाथ भी था। मंगलवार को दंपति बाइक पर जगदलपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर नयामुण्डा गए थे। इसके बाद पूरी फैमिली हाईवे पर स्थित बस्तर हाट घूमने के लिए गई थी। सभी आगे-पीछे जा रहे थे। कुछ लोग ऑटो में गए तो कुछ लोग लिफ्ट लेकर आमागुड़ा चौक पर जाकर अपने बाकी के रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे थे। दंपति जैसे ही आमागुड़ा चौक के पास पहुंचकर जगदलपुर की ओर मुड़ रहे थे, तभी आमागुड़ा चौक के पास बस्तर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया। घटना के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस से लेकर यातायात विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना के तत्काल बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। recent visitors 60

शिकायत के बाद गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में युवती से जंगल में डरा-धमकाकर अनाचार

जगदलपुर. बोधघाट थाना क्षेत्र के लामनी पार्क घूमने गई युवती को पहचान के युवक ने घर छोड़ने के नाम पर लिफ्ट दी। उसे घर न छोड़ते हुए जंगल में ले जाकर उसे डरा धमकाकर उसके साथ अनाचार किया। इसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बोधघाट क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बोधघाट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात नवंबर के दोपहर लामनी पार्क घूमने गई थी। वापस आने के दौरान पीड़िता को राजू नायक मिला। पीड़िता को घर छोड़ देने की बात कहते हुए अपनी बाइक पर बैठाकर करकापाल जंगल ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर जबरदस्ती अनाचार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल मामला दर्ज कर तत्काल टीम को भेजा गया। टीम द्वारा आरोपी राजू नायक (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा  61(1), 296, 115(2)  BNS तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। recent visitors 54

उद्योगपतियों ने कहा- बस्तर में तेज होगा आर्थिक विकास, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मिली 118 एकड़ जमीन

जगदलपुर. राज्य सरकार ने बस्तर के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए जगदलपुर के नियानार गांव में 118 एकड़ भूमि के आवंटन की मंजूरी दे दी है. इस कदम से बस्तर क्षेत्र में सहायक उद्योगों की स्थापना को बल मिलेगा, खासकर नगरनार इस्पात संयंत्र के आसपास. इससे स्थानीय रोजगार में वृद्धि और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCCI) ने लंबे समय से इस भूमि आवंटन की मांग की थी, जिसे अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वीकार किया गया और केबिनेट की स्वीकृति भी मिल गई है. इस भूमि आवंटन से छोटे और मध्यम उद्योगों की स्थापना को सरल बनाने में मदद मिलेगी. बीसीसीआई के अध्यक्ष श्याम सोमानी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम बस्तर में औद्योगिक और व्यवसायिक वातावरण को और सशक्त बनाएगा. उनका मानना है कि इससे न केवल स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. इसके साथ ही, बस्तर का औद्योगिक क्षेत्र और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था तेजी से विकास की दिशा में बढ़ेगी. recent visitors 125

महापौर पर पद का दुरुपयोग का आरोप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन

जगदलपुर. बस्तर जिला कांग्रेस पदाधिकारी व पार्षदों ने नगर निगम महापौर सफिरा साहू द्वारा अपने पद का दुरुपयोग व महापौर निधि में भ्रष्टाचार की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय की उपस्थिति में ज्ञापन दिया गया। जिसकी प्रतिलिपि बोधघाट थाना में भी दी गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि पार्षद राजेश राय द्वारा आंबेडकर वार्ड संख्या 29 में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण तथा आंबेडकर वार्ड क्र. 29 में स्थित सामुदायिक भवन की मरम्मत का कार्य का किया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त वार्ड में जब राजेश राय द्वारा सूक्ष्मता से जांच की और मौके पर स्वयं एवं कार्यकर्ताओं के साथ जाकर वार्ड का अवलोकन किया, तब मैंने यह पाया गया कि वार्ड क्र. 29 में भी किसी भी अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं किया गया है। क्योंकि उक्त वार्ड में अतिरिक्त कक्ष बनाए जाने जैसी कोई स्थिति है ही नहीं। ठीक इसी प्रकार आंबेडकर वार्ड क्र. 29 में स्थित सामुदायिक भवन का मरम्मत एवं संधारण कार्य करना बताया गया है उल्लेखनीय है कि आंबेडकर वार्ड में किसी प्रकार का कोई सामुदायिक भवन स्थित नहीं है। उल्लेखनीय है कि राजेश राय द्वारा सूचना के अधिकार के माध्यम से नगर पालिक निगम जगदलपुर की  सत्यप्रतिलिपि भी प्राप्त की है, जिसमें 2019 से लेकर 2024 तक के निगम के द्वारा किए गए कार्यों के भुगतान की जानकारी है। सुशील मौर्य ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि उक्त कार्य हेतु स्वीकृत राशि तथा कार्य की मूल्य राशि 198032 रुपये है। कटौती राशि 22847 रुपये एवं भुगतान राशि 175185 रुपये है, लेकिन आंबेडकर वार्ड क्र. 29 में किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं किया गया है। इसी प्रकार आंबेडकर वार्ड क्र. 29 में स्थित सामुदायिक भवन का मरम्मत कार्य से संबंधित किसी प्रकार के भुगतान की जानकारी निगम से प्राप्त दस्तावेजों में प्राप्त नहीं है। साथ ही कहा कि दोनों ही दस्तावेजों की जांच करने से यह साफ स्पष्ट होता है कि वर्तमान महापौर जगदलपुर सकीरा साहू द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद आदि मौजूद रहे। recent visitors 70

हर आतंक और अपराध में कांग्रेस का हाथ, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के सांसद महेश कश्यप का हमला

जगदलपुर. जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुये कहा है कि कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ में अशांति व अराजकता फैलाने का लगातार षड्यंत्र किया जा रहा है। प्रदेश में जहाँ भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस है। यह कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर तय हुई साजिश के तहत हो रहा है कि समूचे देश- प्रदेश को अराजकता में ढकेल दो, फिर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करो। वहाँ भय और आतंक का वातावरण निर्माण करो। बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने  भाजपा जिला कार्यालय में आज सोमवार को पत्र वार्ता में कहा कि दामाखेड़ा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, लोहारीडीह कांड जैसी गंभीर घटनाओं के पीछे कांग्रेस का हाथ है, हर घटना के पीछे कांग्रेस के कार्यकर्ता ही निकल रहे हैं। पत्रवार्ता में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जब हम छत्तीसगढ़ का पच्चीसवां राज्योत्सव मना रहे हैं, वहाँ बडे़ ही दुख व चिंता के साथ कांग्रेस की काली कारगुजारियों को जनता के बीच रखने की विवशता है। हमारा यह स्पष्ट आरोप है कि कांग्रेस जान बूझ कर छत्तीसगढ़ को आग में झोंकना चाहती है। इसलिए पहले ख़ुद अपराध को अंजाम देती है, षड्यंत्र रचती है। फिर उस पर सरकार की घेरने में उसके बड़े नेता लग जाते हैं। छत्तीसगढ़ में हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में हुए सफ़ाये से अब जनता के प्रति बदले की भावना से भरी हुई है। वह समाज में अशांति फैलाने का काम कर रही है। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि अभी दामाखेड़ा में कबीरपंथ ही नहीं समूचे प्रदेश के आस्था के केंद्र में हमला करने वाला भी कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता निकला है। इसका प्रमाण स्वयं प्रकाशमुनि साहेब के फेसबुक के पोस्ट में है, प्रकाशमुनि साहेब ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस बात का उल्लेख किया है कि इस घटना में भी अपराधी सरपंच पति कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है। प्रकाशमुनि साहब ने स्पष्ट यह आरोप लगाया है कि दामखेड़ा की घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। कांग्रेस के इस कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाय कम है, सांसद महेश कश्यप ने कहा कि इसी तरह समूचे प्रदेश वासियों ने देखा कि बलौदाबाजार में किस तरह योजनाबद्ध तरीके से कलेक्टर और एसपी कार्यालय जलाये गये। इस प्रकरण में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव के साथ-साथ सैकड़ों कांग्रेसी जेल में बंद हैं। महीनों बाद भी किसी अदालत ने इन्हें अगर जमानत देने लायक भी नहीं पाया है तो समझा जा सकता है कि इनके खिलाफ साक्ष्य कितने मजबूत हैं। इसी तरह सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या करने वाला एनएसयूआई का ज़िला महासचिव था तथा एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी इस घृणित कृत्य में ज़िम्मेदार था। इस घिनौने कृत्य पर भी कांग्रेस उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे की तर्ज़ पर राजनीति कर रही थी। सवाल उठता है कि क्या ये अब अपनी गंदी राजनीति चमकाने के लिए नरसंहार आदि को भी प्रायोजित करने से बाज नहीं आ रहे हैं? यह प्रश्न निराधार तो नहीं लगता। अगर ऐसा है, जो कि लग रहा है तो साफ कहा जा सकता है कि कांग्रेस अब एक गिरोह में बदल चुकी है, सांसद श्री कश्यप ने कहा कि लोहारीडीह कांड में भी बार बार गाँव में अशांति फैलाने और दो समूहों को लड़वाने का काम कांग्रेस कर रही है। यदि उन्हें पता है कि दोषी और निर्दोष कौन है तो बता दे पुलिस को या पुलिस को जाँच करने दे। यही नहीं केशकाल में युवा कांग्रेस का ब्लॉक उपाध्यक्ष 500 रुपये के लाखों के नक़ली नोट के साथ पुलिस के गिरफ़्त में है। कांग्रेस के नेता और उनसे संबंधित अधिकारियों पर कोयला   घोटाला,शराब घोटाला, पीएससी घोटाला,महादेव घोटाला आदि के आरोप हैं, महेश कश्यप ने जोर देते हुये कहा कि कांग्रेस के इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ क़तई सहन नहीं करेगा, भाजपा की हमारी सरकार तो प्रदेश में हर क़ीमत पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कटिबद्ध है ही, हमारा संगठन भी लोकतांत्रिक तरीक़े से कांग्रेस का मुक़ाबला करने तैयार है, आने वाले दिनों में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस की आपराधिक कृत्य के विरोध में सभी ज़िला मुख्यालय में पुतला दहन किया जायेगा। कांग्रेस को स्पष्ट चेतावनी दी जा रही है कि वह अपने कृत्यों से बाज आये, अन्यथा उससे हर स्तर पर दो-दो हाथ करने भाजपा के कार्यकर्ता तैयार हैं। कांग्रेस को प्रदेश में अशांति, अराजकता और आतंक फैलाने और फिर उस आग पर अपना हाथ सेंकने की छूट हम बिल्कुल नहीं दे सकते, कश्यप ने कहा कि दामाखेड़ा की कबीरपंथ के आचार्य जी के निवास में हुए हमले की भाजपा घोर भर्त्सना करती हैं और इसके पीछे के षड्यंत्र की पता लगा कर दोषियों को चाहे वह कितना ही बड़ा कांग्रेस नेता क्यों न हो, सलाख़ों के पीछे भिजवाये बिना भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। recent visitors 82

15 फीट का गहरा गड्ढा होने से ग्रामीणों में दहशत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में खेत में अचानक धंसी जमीन

जगदलपुर। जगदलपुर से 30 किलोमीटर दूर मुंडागांव में एक अजीबोगरीब घटना की वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक खेत में अचानक से जमीन धंसने से 3 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इसके बाद, फसल काटने गए किसान को लगा कि यह मामूली गड्ढा है और कीचड़ की वजह से जमीन धंस गई है।लेकिन शनिवार को, धान की फसल काटने गए गांव के लोग उस वक्त हैरान हो गए जब जमीन का यह छोटा गड्ढा पहले 10 फीट और फिर लगभग 15 फीट गहरा हो गया। यह नजारा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान किसी ने इस रहस्यमयी गड्ढे का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि खेत में अचानक बने इस गड्ढे की गहराई और चौड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर यह गड्ढा कैसे बना। ग्रामीण इस वजह से डरे हुए हैं कि गांव के मवेशी कहीं इस गड्ढे में ना गिर जाएं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच करने के लिए कहा है, जिससे किसी तरह के हादसे को टाला जा सके। गांव के लोगों का कहना है कि इससे पहले आसपास के खेत में उन्होंने कभी बोरिंग नहीं कराई थी और न ही कोई पास में खदान है। ऐसे में अचानक जमीन इस तरह क्यों धंस रही है, इसे लेकर सभी डरे हुए हैं। फिलहाल गांव में गड्ढे के आसपास खेत में जाना लोगों ने बंद कर दिया है। recent visitors 101

बड़ी संख्या में पर्यटक लौटे निराश, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की कोटमसर गुफा खोलने के विरोध में उतरे ग्रामीण

जगदलपुर. बस्तर के कांगेर वेली नेशनल पार्क में स्थित कोटमसर गुफा अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. हर साल की तरह इस साल भी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया था. लेकिन अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने इसे खोलने के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया है, जिसके बाद इस साल कोटमसर गुफा को खोलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बता दें, जब कोटमसर (कुटुम्बसर) गुफा को खोलने के लिए प्रबंधक वहां पहुंचे, तो उन्हें स्थानीय ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में पर्यटक निराश होकर लौट गए. सुबह 5 बजे से ग्रामीणों ने नेशनल पार्क के मुख्य द्वार पर धरना देना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे. हर साल 1 नवंबर को खुलता है गुफा दरअसल, हर साल बारिश के बाद राज्य स्थापना दिवस यानी 1 नवंबर को इस गुफा के द्वार खोले जाते हैं. सैंकड़ों पर्यटक यहां प्रकृति का अद्भुद नजारा देखने को आते हैं, जिससे ग्रामीणों को अच्छा रोजगार मिलता है. लेकिन इस बार सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ग्रामीणों की तरफ से लगाए जाने वाले टिकट काउंटर के स्थान में बदलाव किया गया है. इसे लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. रोजगार की कमी ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से कोटमसर गांव के पास गुफा के लिए टिकट काउंटर और पार्किंग की सुविधाएं उपलब्ध थीं, जिससे 100-150 आदिवासी ग्रामीणों को रोजगार मिलता था. वे पर्यटकों को बस्तर के स्थानीय व्यंजन परोसते और नृत्य-प्रदर्शन करते थे, जिससे उनकी आमदनी सुरक्षित रहती थी. गुफा से 5 किमी दूर बनाया गया टिकट काउंटर हालांकि, इस बार प्रशासन ने टिकट काउंटर को गुफा से 5 किलोमीटर पहले नेशनल हाइवे के पास स्थानांतरित कर दिया है. इससे ग्रामीणों का रोजगार और आय का स्रोत उनसे दूर हो गया है. नाराज ग्रामीणों ने कहा कि नई व्यवस्था उनके रोजगार को छीन रही है, इसलिए वे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पर्यटकों की समस्याएं: प्रशासन से समाधान की मांग इस विवाद के कारण पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई पर्यटक जिप्सी का ऑनलाइन पेमेंट कर गुफा देखने पहुंचे थे, लेकिन विरोध के चलते उनके मंसूबों पर पानी फिर गया. प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की आवश्यकता है, ताकि पर्यटक अपनी यात्रा का आनंद ले सकें. recent visitors 94

दो की मौत और एक गंभीर, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में कार और स्कूटी की भिड़ंत

जगदलपुर. जगदलपुर में नगरनार सीमा से लगे एनएमडीसी के सामने शुक्रवार की रात एक स्कूटी व कार में भिड़ंत हो गई, इस हादसे में स्कूटी सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को डायल 112 की मदद से मेकाज भेजा गया, साथ मे दोनों युवकों से शव को भी, पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि नगरनार डोगरीगुड़ा निवासी जय कश्यप 23 वर्ष, लखीराम मौर्य 26 वर्ष व एक अन्य युवक स्कूटी में सवार होकर ओड़िसा की ओर से नगरनार की ओर आ रहे थे, वही जगदलपुर से कार ओड़िसा की ओर जा रही थी, जैसे कि दोनों एनएमडीसी गेट के पास पहुँचे की अचानक से दोनों में भिड़ंत हो गई। इस घटना में जय और लखीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के तत्काल बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए पहले महारानी अस्पताल भेजा गया, वहां से उसे मेकाज रेफर कर दिया गया, जबकि दोनों शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया है, घटना के बाद नगरनार थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, वही आगे की कार्यवाही की जा रही है। recent visitors 103

कैमरे में कैद हुई चोरों की हरकत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की शॉप में चोरी

जगदलपुर. जगदलपुर के कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में स्थित मोबाइल दुकान को चोरों ने बीती रात अपना निशाना बनाते हुए नगदी रुपये के साथ ही 25 से 30 नग मोबाईल फोन भी चोरी करके ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि केशकाल बस स्टैंड में स्थित गांधी मोबाइल दुकान में बीती रात को दो अज्ञात चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में पहुंचे और शटर को तोड़कर अंदर गए। जहां चोरों ने करीब 15 से 20 हजार रुपये नगदी के साथ ही 20 से 25 नग मोबाइल फोन चुरा कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह पता चली। जिसके बाद केशकाल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया। जहां दो युवक दिखाई दे रहे हैं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं दुकानदार की मानें तो चोरों ने करीब चार से पांच लाख रुपये के फोन चोरी किए हैं। recent visitors 81

परिजनों में पसरा मातम, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत

जगदलपुर। जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के सम्राट ढाबा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को ठोकर मार दिया, जिसके बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया, पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि देवड़ा निवासी भदरू कोशले पिता लोकनाथ कोशले 29 वर्ष जो कि खेती किसानी का काम करता था, बीती रात पैदल घूमते हुए सम्राट ढाबा तक पहुँचा था, की विपरीत दिशा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को भानपुरी अस्पताल ले गए, जहाँ से खराब हालात को देखते हुए महारानी अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ रास्ते मे ही युवक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, युवक की मौत के साथ ही 3 मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, देर रात को मृतक का शव मेकाज लाया गया,वही मृतक 4 भाई बहनों में चौथे नंबर का था। recent visitors 69

हिन्दू संगठनों ने लगाया धर्मान्तरण का आरोप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव पर बवाल

जगदलपुर। शहर में 8 से 10 नवंबर के बीच आयोजित ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव को लेकर विवाद पैदा हो गया है. हिंदूवादी संगठनों ने धर्मान्तरण का आरोप लगाते हुए आयोजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा आयोजित इस प्रार्थना सभा में पॉल दिनाकरन और उनका परिवार हिस्सा लेगा. हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि आयोजन समिति द्वारा धर्मांतरण के उद्देश्य से प्रार्थना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में भोले-भाले आदिवासियों का धर्मांतरण कराया जाएगा. इस कार्यक्रम का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, लेकिन धर्मांतरण के आरोपों के बीच आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासन को कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करने की मांग की है. ईसाई प्रचारक हैं पॉल दिनाकरन बता दें कि पॉल दिनाकरन एक प्रसिद्ध भारतीय ईसाई प्रचारक और शिक्षक हैं. वे जीसस कॉल्स (Jesus Calls) नामक एक अंतरराष्ट्रीय प्रार्थना मंत्रालय के अध्यक्ष हैं, जो लोगों के लिए प्रार्थना और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करता है. recent visitors 81

फायर टीम ने एक घंटे मशक्कत कर बुझाया, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मोबाइल टावर में लगी भीषण आग

जगदलपुर. शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास बने मोबाइल टावर में आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। इस दौरान एक बड़ी हानि बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह विशाल मेगा मार्ट के पास एयरटेल, जिओ और आइडिया के कंबाइन मोबाइल टावर में अचानक से आग लग गई। अचानक से फैले आग और धुंए को देखकर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी नगर सेना सेनानी एस मार्बल को दी। मामले की जानकारी लगते ही फायर की एक टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया, जहां एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। वहीं आग के फैलने के डर से लोग अपने घर से बाहर आ कर इकट्ठा हो गए। मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई, फिलहाल आग को बुझा दिया गया है। recent visitors 91

विरोध दिवस का नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सबसे बड़े नक्सल एन्काउंटर पर उबाल

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में 4 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर के बाद नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी ने पर्चा जारी किया है. नक्सलियों ने स्वीकार किया है कि दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 38 नक्सली मारे गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने पर्चा जारी कर बताया है कि कैसे वे सुरक्षा जवानों के घेरे में फंसे. लेकिन उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मुठभेड़ में हुए एन्काउंटर में स्थानीय आदिवासियों की भी हत्या हुई है. नक्सलियों की तरफ से जारी पर्चे में बताया गया है कि नक्सलियों की कमांडर नीति बीमार थी. वह हथियार उठाने के हालात में भी नहीं थी. वहीं इस एन्काउंटर के खिलाफ नक्सलियों ने 21 और 22 अक्टूबर को देशभर में विरोध दिवस मनाने के लिए आह्वान किया है. बता दें, दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम 3 अक्टूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी में गश्त पर निकली थी. इसी दौरान नेंदूर-थुलथुली के जंगल में 4 अक्टूबर को सुबह से लेकर रात तक पुलिस-नक्सल मुठभेड़ हुई, जिसमें 38 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था. वहीं सभी सुरक्षा बल सुरक्षित वापिस लौटे थे. यह मुठभेड़ इस वर्ष की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है. recent visitors 59

पिता ने कमरा बंद कर लगा ली फांसी, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बेटी के जन्मदिन चल रही थी तैयारी

जगदलपुर. जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक वकील ने अपने बच्चे के जन्मदिन के दिन अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को रात को लगी, जिसके बाद सूचना कोतवाली थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर मेकाज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले ऋषि तिवारी (40) पेशे से वकील थे। साथ ही अपनी पत्नी, मां और बच्चों के साथ निवास करते थे। रविवार को बेटी के जन्मदिन होने के कारण घर में तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक पत्नी व ऋषि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ऋषि गुस्से में आकर अपने कमरे में दोपहर को चला गया। पत्नी व मां ने इस ओर ध्यान न देते हुए अपने काम में लग गए। रात तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजे पर दस्तक दी। लगातार दस्तक के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजे को तोड़ा गया, जहां ऋषि फंदे में लटका हुआ था। इसके बाद शव को उतारने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद का कहना है मामले की जानकारी लगते ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। recent visitors 83

आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में जादू-टोना के शक में ग्रामीण की हत्या

जगदलपुर. बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम हिड़पाल ताडिमपारा में दो अज्ञात लोगों ने एक ग्रामीण की उसके घर 200 ले जाकर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डेढ़ माह बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या करने वाले में सगा चाचा भी शामिल था, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। हत्या की मुख्य वजह जादू-टोना के शक को बताया गया है।बारसूर थाना प्रभारी संजय उरसा ने बताया कि 27 अगस्त की रात को जयराम मुचाकी अपनी पत्नी के साथ घर में बैठा हुआ था, तभी दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घर आये और किसी का घर दिखाने के नाम पर अपने साथ लेकर निकले और 200 मीटर की दूरी पर जयराम के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही बारसूर पुलिस के साथ ही टीम तैयार कर मामले की जांच करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की। जांच के दौरान पर ढेड़ माह के बाद पुलिस को दो लोगों के खिलाफ कुछ सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर जब पूछताछ की। एक मृतक का सगा चाचा बुधराम मुचाकी व शिवराम कश्यप ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि जयराम के द्वारा जादू टोना के चलते गांव के चैतराम मुचाकी, माटे व सन्नू की मौत हो गई थी। इसके बाद सभी को लगा कि जयराम के द्वारा किये जा रहे जादू टोना के चलते उनकी मौत हो गई, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। recent visitors 72

दंतेवाड़ा से 24 घंटे बाद गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के मेकाज से भागा कैदी

जगदलपुर. मेडिकल कालेज डिमरापाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। घटना की जानकारी लगते ही ड्यूटी पर तैनात जवान उसकी खोजबीन में जुट गए थे। 24 घंटे के बाद पुलिस ने कैदी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि गीदम में रहने वाला महेंद्र दीवान (25) को दंतेवाड़ा पुलिस ने आठ अक्तूबर को दंतेवाड़ा में स्थित 9वीं बटालियन में आठ लाख रुपये के चोरी मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार मुकेश आरक्षक के पद पर था, जिसे पुलिस ने बर्खास्त कर दिया था। उपजेल में रहने के दौरान आरोपी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे तीन जेल पहरी के निगरानी में 14 अक्तूबर को मेकाज में भर्ती किया गया। 17 की सुबह चार बजे के लगभग कैदी ने अपने पैर में बंधे हथकड़ी को खोलकर फरार हो गया, जिस समय कैदी भागा, उसे किसी ने भी नही देखा। इसके चलते भागने में सफल रहाय़ सुबह जब जेल पहरियों को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना मेकाज चौकी से लेकर परपा थाना, गीदम थाना, दंतेवाड़ा थाना आदि को सूचना दी गई। 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लाया गया, जहां से उसे वापस जेल भेज दिया गया। recent visitors 76

बस्तर आईजी ने सभी की शिनाख्त का किया दावा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मुठभेड़ में 31 नहीं 38 नक्सली मारे गए

जगदलपुर. नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर बसे नेंदूर-थुलथुली मुठभेड़ में 31 नहीं 38 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। इस बात की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। वहीं, बताया जा रहा है कि मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। इन सभी नक्सलियों के ऊपर दो करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था। तीन अक्तूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमिटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों की आसूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्च पर निकली थी। मुठभेड़ में 31 माओवादियों के शव हथियार सहित अन्य सामान बरामद हुए थे। साथ ही सभी सुरक्षाबल सुरक्षित ऑपरेशन से वापस लौटे थे। भाकपा माओवादी (पूर्वी बस्तर डीविजन कमेटी) द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार अन्य सात माओवादी के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि मुठभेड में एक डीकेएसजेडसी, एक सी.वाय.पी.सी. कमांडर, चार डीवीसीएम, 18 पीएलजीए कंपनी नंबर छह सदस्य, दो डीकेएसजेडसी गार्ड, नौ एरिया कमिटी सदस्य तथा एक एरिया कमिटी के पार्टी सदस्य, दो जन मिलिशिआ कैडर की पहचान कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में मारे गए 29 माओवादियों के शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है। पहचान किए जा चुके 38 माओवादियों की सूची — 1. नाम – नीति उर्फ उर्मिला उम्र – 45 वर्ष पद – डीकेएसजेडसीएम, पूर्व बस्तर डिविजन कमेटी सचिव, 25 लाख इनामी, निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर। नीति उर्फ उर्मिला के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोण्डागांव में कुल 60 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 20, कैम्प अटैक- 2, आईईडी ब्लास्ट- 6, आगजनी- 3 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रही, जिसमें कुल- 6 आम नागरिक की हत्या, 13 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 7 जवान बलिदान व 9 जवान घायल हुये थे। 2. नाम – नंदू मण्डावी पद-सी.वाय.पी.सी. सदस्य, कंपनी नंबर 6 कमाण्डर पष्चिम बस्तर डिवीजन, 10 लाख इनामी, निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर। नंदू मण्डावी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कुल 7 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़-04, कैम्प अटैक-01, जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 1 आम नागरिक की हत्या, सुरक्षा बल के दो जवान बलिदान व एक जवान घायल हुये थे। 3. नाम – सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद -डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन 8 लाख इनामी निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर। सुरेश सलाम उर्फ जानकू मण्डावी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोण्डगांव में कुल 38 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़-11, कैम्प अटैक- 1, आईईडी ब्लास्ट- 3, पोलिंग बूथ पर हमला-01, आगजनी- 1 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा, जिसमें कुल- 5 आम नागरिक की हत्या, 11 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 6 जवान बलिदान व 3 जवान घायल हुये थे। 4. नाम – मीना नेताम उम्र – 44 वर्ष पद – डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन, 8 लाख इनामी, निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर। मीना नेताम के खिलाफ जिला नारायणपुर में कुल  7 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड- 3, आईईडी ब्लास्ट- 1, आगजनी- 1 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रही जिसमें कुल- 2 आम नागरिक घायल हुये थे। 5. नाम – महेश मण्डावी पद – डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन, 8 लाख इनामी, निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा। महेश मण्डावी के खिलाफ जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर एवं बस्तर में कुल 8 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 3, कैम्प अटैक- 1, आगजनी- 2 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 3 आम नागरिक की हत्या हुई थी। 6. नाम- मुरली मातलामी पद – डीव्हीसीएम ,पूर्वी बस्तर डिवीजन 8 लाख इनामी ग्राम मण्डानार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर। मुरली मातलामी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कुल 13 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 6, पोलिंग बूथ पर हमला- 2, आईईडी ब्लास्ट- 2, एम्बुश- 1, आगजनी- 2 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 2 आम नागरिक की हत्या, 11 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 3 जवान बलिदान व 1 जवान घायल हुये थे। 7. नाम – बुधराम मड़काम पद – पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्य, 8 लाख इनामी, निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर 8. नाम – बसंती वड़द्दा पति साकेत उम्र – 30 वर्ष पद – पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्या, 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर 9. नाम-जगनी वड्डे उम्र – 36 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर 10. नाम – सोमे दुग्गा उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य,08 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर 11. नाम- जुगनी कावड़े उर्फ अनिता पद- पी.पी.सी.एम.पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या ,08 लाख ईनामी , ग्राम किलेनार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर 12. सुषील उर्फ धन्नी कोवाची पद- पी.पी.सी.एम.,पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख ईनामी, ग्राम काकड़ीपदर थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव 13. नाम – दशमति पोयाम पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर 14. नाम – मासे उर्फ शकीला पिता स्व- बुडता उम्र – 26 पद- पी.एल.जी.ए.कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी, ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंर जिला नारायापुर 15. नाम – सोमारू मंडावी पिता बलधर मंडावी उम्र – 24 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर(छ0ग0) 16. नाम- मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बुड़जी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर 17. नाम – अर्जुन उर्फ रंजीत नेताम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, वन प्लाटून सचिव/कमांडर , 08 लाख ईनामी, ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर छ0ग0 18. नाम – सुन्दर उर्फ कमलू कलमू पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 पार्टी सदस्य, 08 लाख ईनामी, ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर 19. नाम – मोहन मण्डावी पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा … Read more

देशी इलाज के चक्कर में मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा

जगदलपुर. जगदलपुर में एक कुत्ते के काटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बुजुर्ग का देशी इलाज करवाया, जिससे उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। हालात बिगड़ने पर मेकाज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम गरावंड़ में रहने वाले एक बुजुर्ग किसान को एक कुत्ते ने घर के सामने काट लिया। परिजनों ने इलाज न कराते हुए देशी इलाज कराने के बाद छोड़ दिया। अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उसे मेकाज में भर्ती किया गया, जहां बुजुर्ग की मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि ग्राम गरावंड़ निवासी मंगतू कश्यप पुत्र रूपधर 50 वर्ष आठ माह पहले अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था। अचानक से एक पागल कुत्ते ने आकर उसे काट लिया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल ना ले जाकर गांव में ही देशी इलाज कराने लगे, जहां बुजुर्ग के शरीर का घाव सूखने लगने पर परिजनों ने उसे ठीक होने की बात कहते हुए अस्पताल में इलाज नहीं करवाया। इसके कारण आठ माह के अंदर कुत्ते का पूरा जहर ग्रामीण के अंदर आ गया। अचानक से बुजुर्ग की हालत खराब होने के कारण उसे मेकाज में भर्ती किया गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। recent visitors 73

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पहल पर छह करोड़ रुपए स्वीकृत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के चौराहों की बदलेगी तस्वीर

जगदलपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की अनुशंसा पर नगर पालिक निगम जगदलपुर को अधोसंरचना मद से विकास कार्यों के लिए छह करोड़ की राशि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृत प्राप्त हुई है। नगर पालिका निगम जगदलपुर को अधोसंरचना मद से शहर में विकास कार्य के लिए जिसमें सीसी सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य सभी 48 वार्डों में किए जाएंगे। राशि स्वीकृति प्राप्त होने पर महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्यों एवं भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में शहर के चौमुखी विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। लोगों की मूलभूत सुविधा देने की हमारी सरकार की जो योजना है, उस पर पहल करते हुए हमारे विधायक किरण देव के नेतृत्व में लगातार शहर का विकास हो रहा है। नगर निगम जगदलपुर के लिए राशि छह करोड़ की स्वीकृति प्राप्त होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहे हैं। इसी तारतम्य में नगर पालिक निगम जगदलपुर को शहर के 48 वार्डों में विकास कार्यों के लिए अधोसंरचना मद से राशि छह करोड रुपये की स्वीकृति सीसी सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक किरण देव ने कहा विकास निरंतर जारी रहेगा शहर विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी, लोगों को मूलभूत सुविधा देना हमारी सरकार का दायित्व है जिसे हम लगातार निर्वहन कर रहे हैं। राशि स्वीकृत होने पर शहर विकास में तेज गति से निर्माण कार्य होंगे। विकास अनवरत जारी रहेगा शहर विकास में किसी भी प्रकार की राशि की कमी नहीं होगी। विकास से जुड़े कार्य निरंतर होते रहेंगे। जगदलपुर शहर के साथ पूरे राज्य के विकास हो इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं और लगातार प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा समग्र विकास को समर्पित विष्णुदेव साय की सरकार अपने संकल्प को पूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। recent visitors 81

तीन दशक तक फैलाई दहशत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर. तेलंगाना राज्य के महबूबनगर में एसआईबी की टीम ने बस्तर में आतंक मचाने वाली महिला नक्सली सुजाता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला नक्सली सुजाता पर एक करोड़ का इनाम है। जानकारी के मुताबिक, सुजाता दुर्दांत नक्सली किशन की पत्नी है, जो पिछले 3 दशक से तेलंगाना, बंगाल और बस्तर में काफी सक्रिय थी। डीकेएसजेडसी सचिव रामन्ना की मौत के बाद नक्सलियों के टॉप लीडरों ने सुजाता को बस्तर प्रभारी बनाया था। केंद्रीय कमेटी सदस्य और साउथ सब जोनल ब्यूरो की इंचार्ज के रूप में सुजाता उर्फ मेनी बाई उर्फ जानकी का अधिकांश समय बस्तर के जंगलों में बीता है। सुजाता बस्तर केअंदुरुनी इलाकों के बारे में काफी जानकारी रखती थी। बीजापुर के तर्रेम थाना के भट्टीगुड़ा, तुमलपाट और मीनागुट्टा के जंगलों में अक्सर सुजाता को देखा जाता था। बुधवार को तेलंगाना पुलिस ने मेहबूबनगर से सुजाता को गिरफ्तार किया है। recent visitors 76

वैश्विक स्तर पर हुआ प्रसिद्ध, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में पहुंचे सीएम साय

जगदलपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध 'बस्तर दशहरा पर्व' आस्था और परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जो सर्वाधिक लम्बी अवधि तक मनाया जाता है। इस बस्तर दशहरा पर्व को बस्तर अंचल के सभी लोग पूरी श्रद्धा-आस्था के साथ मनाते हैं और इसमें सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। वहीं ऐतिहासिक बस्तर दशहरा अब देश-दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हो गया है, जिससे अब पर्यटकों की वृद्धि के साथ ही स्थानीय लोगों की आय संवृद्धि को बल मिला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को ऐतिहासिक सिरहासार भवन में आयोजित विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के मुरिया दरबार को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा पर्व आस्था का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जो मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से बस्तरवासियों की अगाध श्रद्धा और सभी लोगों के सहयोग के साथ इस वर्ष भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने इस अवसर पर माडिया सराय में विकास कार्य हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा की। वहीं मांझी-चालकी और मेम्बर-मेंबरीन के मानदेय में बढ़ोतरी हेतु प्रशासन और बस्तर दशहरा समिति से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में सम्मिलित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे एक अनोखी परम्परा निरूपित करते हुए कहा कि यह सदियों से चली आ रही है और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति का घोतक है, जिसे हम सभी एकजुट होकर श्रद्धा और सहकार की भावना के साथ हर्षोल्लास एवं उल्लासमय ढंग से मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से विकसित दशराहा पसरा को बस्तर दशहरा पर्व में आए मांझी-चालकी तथा अन्य लोगों की सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में सार्थक प्रयास निरूपित करते हुए कहा कि बस्तर दशहरा पर्व के लिए पूर्व में निर्धारित बजट को 50 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने मुरिया दरबार में मांझी चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन और बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारियों द्वारा अवगत करवाए गए मांग एवं समस्याओं को निराकृत किए जाने की कटिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए सभी लोगों को अपनी अशेष बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुरिया दरबार में बस्तर विकास प्राधिकरण के पुरखती कागजात का अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया, बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में बस्तर अंचल के मंत्री,सांसद एवं विधायकों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बस्तर राज परिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी कमलचन्द्र भंजदेव, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष, बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये मांझी-चालकी, मेम्बर मेम्बरीन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माटी पुजारी कमलचन्द्र भंजदेव ने बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए इसे सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण रेखांकित किया। उन्होंने बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए आने वाले देवी-देवताओं हेतु देव सराय की व्यवस्था तथा मांझी-चालकी, पुजारी,गायता सहित ग्रामीणों के ठहरने के लिए बेहतर सुविधाओं की बेहतर सुलभता के लिए राज्य सरकार के पहल को सराहनीय निरूपित किया। मुरिया दरबार में वन मंत्री  केदार कश्यप सहित सांसद बस्तर एवं अध्यक्ष बस्तर दशहरा समिति  महेश कश्यप और विधायक जगदलपुर किरणदेव ने बस्तरवासियों को बस्तर दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण मांझी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व सभी के सहयोग तथा व्यापक सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आने वाले साल में इसे और अधिक  बेहतर और भव्यता के साथ मनाएंगे। इस अवसर पर मांझी-चालकी और मेम्बर-मेम्बरीन को मोबाइल प्रदान किया गया। recent visitors 110

वनमंत्री केदार कश्यप ने सहित कई लोग रहे मौजूद, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला शुरू

जगदलपुर. जगदलपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बस्तर मड़ई और पंचायत ग्रामीण विकास के द्वारा जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान में आज से प्रारंभ हुए क्षेत्रीय सरस मेले का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने किया। यह मेला 12 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं पर प्रदर्शनी और स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। वनमंत्री कश्यप ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण बनाकर आगामी पीढ़ी को अवगत करवाना है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरस मेला का आयोजन का करने के लिए जिला प्रशासन का आभार, यह सरस मेला न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक प्रमुख साधन है, बल्कि यह स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराकर महिलाओं और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाता है। मेले में कई जिलों के स्व सहायता समूहों ने हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, जैविक खाद्य पदार्थ, कपड़े, और अन्य स्थानीय वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं, उन्होंने विजयदशमी की सभी को शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम को संबोधित करते बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर दशहरा में सभी समाजों का सहयोग और उनके द्वारा दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जा रही इसका लाभ सभी लेवें। सरस मेला में विभिन्न जिलों से पहुँचे स्व सहायता की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद को खरीदी कर प्रोत्साहित करें।  विधायक किरणदेव ने कहा कि बस्तर का परंपरा दशहरा के अवसर पर शासन की जन कल्याण योजनाओं का विभागों द्वारा लगाया गया है इसका लाभ सभी नागरिक लें। साथ कार्यक्रम में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसका आनंद भी लें। उद्घाटन के अवसर पर केदार कश्यप, विधायक श्री देव, विधायक चित्रकूट विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों और स्व-सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया।अतिथियों ने  विभागों के स्टालों में योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की और उनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उद्घाटन के अवसर पर नागलसर के स्कूली बच्चों ने धुरवा मड़ई का आकर्षक नृत्य का प्रदर्शन किया जिसका सभी ने सराहना की। सरस मेले में नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई और लोगों ने विभिन्न स्टालों पर खरीदारी करते हुए स्थानीय उत्पादों के प्रति रुचि दिखाई। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जो लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देंगे। recent visitors 119

उपमुख्यमंत्री निवास पहुंचे नक्सल पीड़ित, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में आईईडी में पैर गंवाने वालों को मिले कृत्रिम पैर

जगदलपुर. वनोपज संग्रहण या खेती कार्य जैसे अपनी दैनिक जीवनचर्या के बीच जंगलों के रास्ते गुजरते समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बमों में ब्लास्ट की अलग-अलग घटनाओं में अपना पैर गंवाकर अपाहिज की दर्द भरी जिंदगी जी रहे बस्तर के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कृत्रिम पैर का संबल मिल रहा है। पहले चरण में नक्सल हिंसा प्रभावित ऐसे 6 लोगों को फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाकर चलने की ट्रेनिंग दी गई। आईईडी ब्लास्ट में पैर खोने के बाद से चलने फिरने के लिए दूसरों पर निर्भर हो गए ये लोग अब कृत्रिम पैर पाकर इतने उत्साहित हैं कि खुद अपने पैरों से चलकर आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास अपनी खुशी व्यक्त करने पहुंचे। बस्तर क्षेत्र के लगभग 70 नक्सल पीड़ितों ने बस्तर शांति समिति की पहल पर विगत सितंबर माह में दिल्ली जाकर जंतर मंतर में प्रदर्शन करने के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें आप बीती बताते हुए बस्तर में शांति की गुहार लगाई थी। वहीं दिल्ली से लौटकर वे आए तो उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय में एक-एक पीड़ितों से बात कर उनका हालचाल जाना था और उनका हौसला बढ़ाया था और आईईडी ब्लास्ट में पैर गवा चुके पीड़ितों के कृत्रिम पैर लगवाने के निर्देश दिए थे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर आईईडी ब्लास्ट में अपने अंग खोने वाले ग्रामीणों का समाज कल्याण विभाग के सहयोग से ऐसे नक्सल हिंसा पीड़ितों को कृत्रिम अंग लगाने की शुरुआत हो गई है। कृत्रिम पैर लगाने के लिए बस्तर से 9 नक्सल पीड़ित का आना तय हुआ था, किंतु व्यक्तिगत कारणों से 3 पीड़ित अभी नहीं पहुंच पाए, इस प्रकार 6 नक्सल पीड़ित गुड्डू लेकाम बीजापुर, अवलम मारा बीजापुर, सुक्की मड़कम सुकमा, सोमली खत्री बीजापुर, खैरकम जोगा बीजापुर, राजाराम बीजापुर को फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाए गए, कृत्रिम पैर लगने के बाद इनकी जिंदगी एक नई करवट ले रही है। उपमुख्यमंत्री शर्मा के निवास पहुंचे इन नक्सल पीड़ितों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। कदम-कदम पर किसी और के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिंदगी में अब आगे बढ़ने और कुछ हासिल करने की सोच सकते हैं। हालांकि नक्सलियों ने जो छीना है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदन शीलता से उन्हें कृत्रिम पैर सुलभ होने के साथ जीवन में नया उत्साह आया है। recent visitors 71

कोलकाता के डॉक्टरों का समर्थन, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मेकाज के डॉक्टरों ने बांधी ब्लैक रिबन

जगदलपुर. दो माह पहले हुई कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर देश में अनाचारियों के खिलाफ लोगों ने आवाज उठाई। मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही गई, लेकिन मामले को दो माह बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई भी बड़ी कार्रवाई नही हुई। इस मामले को लेकर मेकाज के यूडीएफए ने भी अपना समर्थन देते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध किया। बताया जा रहा है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की वीभत्स घटना के दो माह बाद भी अभी तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कोलकाता के जूनियर डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यूडीएफए छत्तीसगढ़ ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है और भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। यूडीएफए छत्तीसगढ़ ने राज्य भर में डॉक्टर्स से अपील की है कि वे सभी मेडिकल कॉलेज एवं अन्य अस्पतालों में ब्लैक रिबन बांधकर एक दिन के लिए काम करें और पीड़िता के लिए न्याय की पुकार का समर्थन करें। स्व. बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में सभी डॉक्टर्स ने इस मुहिम में हिस्सा लिया और ब्लैक रिबन बांधकर काम करते हुए महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। डॉक्टर्स के साथ-साथ महाविद्यालय के छात्र भी ब्लैक रिबन बांध कर कक्षाओं में उपस्थित हुए। recent visitors 69

चालक और महिला घायल, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में नशे में धुत ड्राइवर ने ट्रेलर को पलटाया

जगदलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने शराब के नशे में ट्रेलर को पलटा दिया। इस घटना में वाहन में सवार चालक व साथ में बैठी महिला घायल हो गई। वहीं, पांच नए ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी लगते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने में जुट गए। पुलिस ने बताया कि रायपुर से पांच नए ट्रैक्टर लेकर जगदलपुर के लिए निकला था। दोपहर को तारागांव के पास शराब के नशे में ट्रेलर चालक ने ट्रेलर को ही पलटा दिया। इस घटना में चालक व महिला दोनों घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भेजा। वहीं, ट्रेलर को हटाने के साथ ही जाम को हटाने में जुट गए हैं। recent visitors 83

नक्सलियों का छोड़ो या अंजाम भुगतने को रहो तैयार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के आईजी का अल्टीमेटम

जगदलपुर. तीन और चार अक्तूबर को दंतेवाड़ा के साथ ही नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था, इन सभी मारे गए नक्सलियों पर 2 करोड़ 15 लाख का इनाम था, नक्सलियों की बटालियन नंबर 6 की पूरी टीम इस हमले में खत्म हो गई, इस घटना के बाद बस्तर रेंज आईजी ने नक्सलियों के अन्य नक्सलियों से अपील की है कि नक्सलियों का साथ छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ जाओ, नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। बता दे कि बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए नक्सलियों की एक बड़ी टीम को सफाया करने की बात कहते हुए अन्य नक्सलियों से इस बात की अपील की है कि अभी भी समय है अगर अच्छी जिंदगी जीना है तो नक्सलियों का साथ छोड़ दो और समाज के मुख्यधारा में आकर जुड़ जाओ, नही तो जिस तरह से नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा से लगे ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम नेंदूर – थुलथुली में हुए मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे, वही आने वाले दिनों में और नक्सलियों के खिलाफ अन्य अभियान चलाया जाएगा। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा बताया गया कि नेंदूर – थुलथुली में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 2 करोड़ 15 लाख के ईनामी 29 नक्सलियों की पूरी शिनाख्त कार्यवाही हुई है। बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी. के द्वारा बताया गया कि इस मुठभेड में 01 डीकेएसजेडसी, 01 सीवायपीसी कमांडर, 03 डीवीसीएम, 14 पीएलजीए कंपनी नंबर 06 सदस्य, 02 डीकेएसजेडसी गार्ड, 06 एरिया कमिटी सदस्य तथा 02 एरिया कमिटी के पार्टी सदस्य कैडर की पहचान कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि शेष  02 नक्सलियों की शिनाख्त कार्यवाही जारी है। ये है 29 नक्सलियों की लिस्ट —- पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय व पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि पहचान किए जा चुके 29 नक्सलियों के नाम इस प्रकार है:– 1. नीति उर्फ उर्मिला 45 वर्ष पद (एसजेडसीएम) पूर्व बस्तर डिविजन इंचार्ज सचिव (25 लाख ईनामी) निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, 2. नंदू मण्डावी पद -CYPC- कंपनी नंबर 06 कमाण्डर (10 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर 3. सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद डीव्हीसीएम आमदई एरिया कमेटी (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर 4. मीना नेताम 44 वर्ष पद  डीव्हीसीएम (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर 5.महेश पद -डीव्हीसीएम (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा  6. अर्जुन उर्फ रंजीत 30 वर्ष करीबन पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी)ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर छग 7.  सुन्दर उर्फ कमलू पद – (पी.पी.सी.एम.) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर 8.बुधराम मड़काम पद  (पीपीसीएम) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर 9.  मोहन मण्डावी पद  (पीपीसीएम) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा 10.  बसंती पति साकेत 30 वर्ष पद – (पीपीसीएम) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्या (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर छग 11. जगनी कोर्राम 36 वर्ष  पद- पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्या (08 लाख ईनामी )  निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर (छग) 12. अनिल पद पार्टी सदस्य, पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर 13. दशमति पोयाम पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्या  (ईनामी 08 लाख) निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर (छग) 14. मासे उर्फ शकीला पिता स्व. बुडता 26 वर्ष पद- पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्या (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर (छग) 15. साबन उर्फ लोकेष पोयाम पद- पीएलजीए कम्पनी नंबर 6 सदस्य (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम एरपुंड सालेपाल थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा (छग) 16. सोमरू मंडावी पिता बलधर मंडावी 24 वर्ष पद पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्य (ईनामी 08 लाख) निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर(छग) 17.मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा  पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी )  निवासी ग्राम बुड़जी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर   18. नाम- मनोज उर्फ संपोर मंडावी पिता स्व. सोनारू उम्र 35 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम ताड़नार पंचायत पोचावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर 19.  नाम – सोमे पति टुगे उर्फ मानसिंग उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी )  निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर छ0ग0 20. नाम – जनीला उर्फ बुधरी उम्र – 40 वर्ष पद- नीति की गार्ड (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम साकिन कोटमेटा थाना पूँगारपाल जिला कोण्डागांव छग 21. नाम- मंगलदई कश्यप पिता स्व. जगन्नाथ उम्र- 35 पद- नीति की गार्ड (5 लाख ईनामी) निवासी- ग्राम कुधुर पोस्ट मटवाल थाना फुंगारपाल जिला   कोंडागांव 22. नाम – रामदेर पद -एसीएम बयनार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम उसरी थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव 23. नाम – सुक्कु यादव उम्र – 34 वर्ष पद – एसीएम बयानार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कानागांव थाना कोहकामेट्टा जिला नारायणपुर 24. नाम – सुकलू उर्फ विजय उर्फ पण्डरू कोर्राम पद – एसीएम बयानार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कोंगेरा घोटिया पारा थाना झारा जिला नारायणपुर 25. नाम – सोनू कोर्राम पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी)निवासी ग्राम सूलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर 26.नाम – जमली उम्र – 36 वर्ष पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्या (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मोडोनार तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर 27. नाम – सोहन उर्फ रोहन पदम  पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कुमुरगुण्डा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर 28. नाम – फुलो उर्फ सुंदरी उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – आमदई एरिया पार्टी सदस्या ( 2 लाख ईनामी) निवासी ग्राम थाना33 वर्ष भैरमगढ़, जिला बीजापुर छ0ग0 29. नाम- फूलमती पदामी पिता घसिया पदामी उम्र 27 वर्ष  पद- आमदई एरिया पार्टी सदस्या (ईनामी 02 लाख) निवासी ग्राम ईरपानार थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज … Read more

झीरम घाटी हमले के दरभा डिवीजन के नक्सलियों का आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सुरक्षाबल सक्रिय

जगदलपुर। नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए मुठभेड़ से नक्सली सकते में हैं. इसका परिणाम है कि वर्ष 2013 में झीरम घाटी हमले को अंजाम देने वाले दरभा डिवीजन के चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें एक माओवादी पांडु पर एक लाख रुपए का इनाम था. आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी दरभा डिवीजन के कांगेर नेशनल पार्क एरिया कमेटी के सदस्य हैं. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है. बस्तर पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने इन्हें आत्मसमर्पण योजना के तहत लाभ और प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है. दरभा डिवीजन 2005 से 2015 तक नक्सली गतिविधियों का मुख्य केंद्र था, लेकिन 2016 के बाद से इसमें गिरावट आई है. वरिष्ठ नक्सली नेताओं के मारे जाने और आत्मसमर्पण के कारण क्षेत्र के अधिकांश नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिससे नक्सली गतिविधियों में कमी आई है. recent visitors 68

22 की ही हो सकी पहचान, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में 31 नक्सली मरे

जगदलपुर. दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के थुलथुली गांव में मारे गए 31 नक्सलियों के शव में से 16 नक्सलियों की पहचान शव आने के बाद ही पुलिस ने कर लिया था, शेष की जांच जारी रही, जहाँ 6 अन्य नक्सलियों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है, जहाँ 10 नक्सलियों की पहचान अब भी बाकी है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि 6 घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 31 नक्सलियों के शव बरामद कर उसे दंतेवाड़ा जिले में लाया गया, जहाँ 16 नक्सली जिनमें 1. नीति, DKSZC, 2. सुरेश सलाम, डीवीसीएम, 3. मीना माडकम, डीवीसीएम,4. अर्जुन PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 5. सुंदर PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 6. बुधराम, PPCM पीएलजीए कंपनी 6, 7. सुक्कू, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 8. सोहन, एसीएम, बारसूर एसी, 9. फूलो, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 10. बसंती, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 11. सोमे, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 12. जमीला उर्फ बुधरी, PM, पीएलजीए कंपनी 6, 13. रामदेर, एसीएम, 14. सुकलू उर्फ विजय एसीएम, 15. जमली एसीएम,16. सोनू कोर्राम, एसीएम अमदेयी की पहचान की गई, जिसमें रविवार को पुलिस ने नंदू मंडावी भैरमगढ़ जिला बीजापुर इनामी 10 लाख, मीना नेताम नारायणपुर निवासी इनामी 8 लाख, महेश घोटिया मालेवाही जिला दंतेवाड़ा 8 लाख, मोहन मंडावी दंतेवाड़ा 8 लाख, जगनी कोर्राम नारायणपुर निवासी इनामी 8 लाख, अनिल बीजापुर इनामी 8 लाख की शिनाख्त की गई है, वही 10 अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है। क्या-क्या हुआ बरामद पुलिस ने जब इलाके की सर्चिंग की तो वहीं मौके से 01 नग LMG, 04 नग AK 47 , 06 नग  SLR, 03 नग INSAS, 2 नग 303 सहित कई अन्य हथियार बरामद हुआ है।  recent visitors 60

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया रवाना, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की गांव-गांव पहुंचेगा सदस्यता रथ

जगदलपुर. भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष भाजपा सदस्यता रथ को भाजपा ध्वज दिखा कर रवाना किया। सदस्यता रथ जिले के सभी 11 मंडलों में भ्रमण करेगा और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने लोगों के मध्य पहुंचेगा। भाजपा सदस्यता रथ के परिचालन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि पहली सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है और सदस्यता अभियान के एक माह के उपरांत करोड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर तीव्र गति प्रदान करने भाजयुमो द्वारा भाजपा सदस्यता रथ का परिचालन समूचे प्रदेश में आज से एक साथ आरंभ हुआ है। भाजपा सदस्यता रथ गांव-गांव तक पहुंचेगा। कॉलेज, छात्रावास का भ्रमण कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सतत कार्य कर रहा है, लोगों के बीच भाजपा सदस्यता को लेकर हर जगह भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा सदस्यता रथ के शुभारंभ के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडे, दंतेश्वर नायडू, संजय पांडे, रजनीश पानीग्राही, बृजेश भदौरिया, सुरेश गुप्ता,आयेंद्र सिंह आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, रंजीत पांडे, आशुतोष पांडे, राजपाल कसेर, राधेश्याम पंद्रे, सदस्यता अभियान प्रभारी लक्ष्मण झा, शशिनाथ पाठक, प्रकाश झा, अखिलेश शुक्ला, रमन चौहान, अभिलाष यादव, बसंत कश्यप,मनोज पटेल, आशु आचार्य, रोहित खत्री, सूर्यभूषण सिंह, अभिषेक तिवारी, योगेश मिश्रा, विकास पात्रो, आशीष मिश्रा, मंजू साहू, किरण सेन, रूपेश समरथ, सुरेश कश्यप, विनय राजू, योगेश पानीग्राही, सुभेंद्र भदौरिया, राज पांडे, पवन गुप्ता, प्रशांत पात्रा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। recent visitors 65

छात्राओं को बांटी साइकिलें, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के स्कूल पहुंचे विधायक किरण देव

जगदलपुर. जगदलपुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 परिसर, हाई स्कूल पंडरीपानी, महारानी लक्ष्मीबाई परिसर, पनारापारा,केवरा मुंडा, भैरमगंज, जगतु माहरा विद्यालय परिसर (बस्तर हाई स्कूल), हाटकचौरा  में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने छात्राओं को 326 साइकिल वितरण की। सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर शहर में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। बेटियां हैं तो कल है ,सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें, हमारे प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास करना। किरण देव ने कहा यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि रख विषय को लेकर पढ़ाई करें जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है, श्री देव ने कहा कि शिक्षा को और बेहतर रूप से करने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है। जगदलपुर विधानसभा के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 में 41,पंडरीपानी 47 ,महारानी लक्ष्मी बाई 151 ,पनारापारा 13, भैरमगंज 09, जगतु माहरा (बस्तर हाई स्कूल )08, हाटकचौरा 28 ,केवरामुड़ां 27 साइकिल का वितरण किया गया, इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ,जिला अध्यक्ष भाजपा रूप सिंह मंडावी , एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,आलोक अवस्थी ,नरसिह राव, विद्यासरण तिवारी ,पार्षद निर्मलपाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, कमलेश पाठक ,मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ,राजेश श्रीवास्तव, आरेंद्र आर्य, योगेश ठाकुर , प्रकाश झा ,योगेश शुक्ला, राकेश तिवारी कमल पटवा, लक्ष्मण झा, गोविंद ईनाणी, डीईओ बलिराम बघेल, बीईओ मानसिंह  भारद्वाज, प्राचार्यगण  एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विधालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे। recent visitors 107

आधी रात को निकाली श्रृंगार यात्रा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की ‘माई दंतेश्वरी’ के किन्नर समाज ने सबसे पहले किए दर्शन

जगदलपुर। बस्तर में भी शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. गुरुवार सुबह से ही बस्तर के सभी देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. वहीं बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में सुबह से ही लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. नवरात्रि के पहले दिन देवी की पहली पूजा किन्नर समाज द्वारा किए जाने की लंबे समय से परंपरा चली आ रही है. किन्नर समाज ने बाकायदा बुधवार और गुरुवार को आधी रात शहर में श्रृंगार यात्रा निकाली. साज-श्रृंगार किए किन्नरों ने आधी रात में बग्धी में सवार होकर श्रृंगार यात्रा निकालकर दंतेश्वरी मंदिर पहुंचते हैं, और सुबह के करीब 4 बजे जैसे ही मां दंतेश्वरी का दरबार खुलता है, वैसे ही पहला दर्शन किन्नरों द्वारा किया जाता है. इसके बाद माता को पहली चुनरी और श्रृंगार किन्नरों द्वारा चढ़ाई जाती है. किन्नर समाज की अध्यक्ष रिया परिहार ने बताया कि हर साल किन्नरों के श्रृंगार यात्रा में जगदलपुर के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी किन्नर भव्य यात्रा में शामिल होने के लिए बस्तर पहुंचते हैं, और नवरात्रि के पहले दिन हर साल सात श्रृंगार किए किन्नरों द्वारा श्रृंगार यात्रा निकाली जाती है. इसे बस्तरवासियों का भी समर्थन मिलता है. रिया परिहार ने बताया कि मां दंतेश्वरी के प्रति किन्नरों की गहरी आस्था है. यही वजह है कि हर साल नवरात्रि के पहले दिन चुनरी और श्रृंगार का समान किन्नरों द्वारा ही माता को चढ़ाया जाता है. इस पूजा के पीछे उनका उद्देश्य होता है कि सभी व्यापारियों व बस्तरवासियों पर किसी तरह की कोई समस्या ना आए और किसी की गोद खाली ना रहे, इसलिए मां दंतेश्वरी से वे प्रार्थना करने पहुंचते हैं. recent visitors 118

दो आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजे, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में रेलवे ट्रैक पर रखा पत्थर

जगदलपुर. श्रीविल्लिपुत्तूर रेलवे स्टेशन की पुलिस ने छत्तीसगढ़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के ऊपर रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने का आरोप है। तेनकासी जिला के कदयानल्लूर रेलवे स्टेशन और तिरुनेलवेली जिला के पंबाकोविलशांडे रेलवे स्टेशन के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया था। 25 सितंबर को ट्रेन नंबर 12662 के साथ ये घटना घटी। ट्रेन का नाम चेन्नई एग्मोर- पोथिगई एक्सप्रेस है। ट्रैक पर पत्थर होने के कारण ट्रेन टकराई और कुछ समय के लिए रुक गई थी। रेलवे पुलिस ने सेनगोट्टई के सीनियर इंजीनियर की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। आरपीएफ ने दो टीमों को तैनात किया था। टीमें जांच के लिए स्थानीय लोगों के पास गईं और मामले की तह तक जाने की कोशिश की। बाद में पता चला कि बस्तर के ईश्वर मेदिया और जगदलपुर के बघेल पास के एक इलाके में पत्थर की खदान में काम करते हैं। शक के आधार पर इन लोगों को पकड़कर लाया गया और इनसे पूछताछ की गई। आरोपियों ने कबूला, इन धाराओं के तहत हुई गिरफ्तारी — पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों को धारा 150(1) ए और 147 के तहत गिरफ्तार किया गया है। धारा 150(1) ए अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पर पत्थर या लकड़ी रखने के लिए है। वहीं धारा 147 रेलवे संपत्ति के अतिक्रमण से जुड़ी है। इन धाराओं का जिक्र रेलवे एक्ट में दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद इन लोगों को राजपालयम कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। इसके बाद दोनों आरोपियों को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच और पूछताछ के बाद पता लगेगा कि आखिर उन लोगों ने ट्रैक पर पत्थर क्यों रखा। हालांकि आरोपियों ने कबूल कर लिया है अब अन्य पक्षों की भी जांच होगी और इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा। recent visitors 67

ग्रामीणों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में गिद्ध के पैर में लगा मिला कैमरा और जीपीएस

जगदलपुर/बीजापुर. बीजापुर और तेलंगाना सीमा से लगे एक गांव में काम कर रहे ग्रामीणों को अचानक से एक गिद्ध को दिखा। इतने पास गिद्ध को देख उसे देखने लोगों की हुजूम लग गया। वहीं, गिद्ध भी उड़ना छोड़ ग्रामीणों तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने गिद्ध को भूखा समझ बकरे का मांस खिलाना शुरू किया तो गिद्ध खाने लगा। लोगों ने उसका वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। गिद्ध के जाने से पहले ग्रामीणों ने उसके पैर में जीपीएस सिस्टम के साथ ही कैमरा को भी देखा। जिससे कुछ अनहोनी की शंका जाहिर किया गया है।  recent visitors 91

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में राशन देने गई मां से बढ़ा विवाद, सनकी बेटे ने चचेरे भाई और मां को रॉड से मारा

जगदलपुर. बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल में सनकी बेटे ने खाना देने आई मां और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में भाई की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल मां ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि 12 अगस्त को नकटी सेमरा गांव में राइस मिल के पीछे में रिक्की दास पिता रतन दास 39 साल पिछले तीन साल से एक सीट वाले मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे करीबन आठ साल पहले उसे छोड़कर चले गए थे। आरोपी पहले राजधानी बस में कंडक्टरी का काम भी करता था। जिसे वह लगभग 12 साल पहले ही छोड़ दिया था। कोई काम नहीं करने के कारण घर वालों से अक्सर लड़ाई झगड़ा करते रहता था। पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी, बच्चे, माँ सबने आरोपी रिक्की दास को अकेले छोड़ दिया था, जिससे वह डिप्रेशन में रहने लगा और  मानसिक रूप से तनाव में हो गया था। उसकी मां ने भी उसे नकटी सेमरा के घर में छोड़ दिया था। आर्थिक तंगी होने से हमेशा ही गुस्सा में रहता था। आरोपी को अक्सर उसकी मां ही राशन देने जाती थी। 12 अगस्त को भी आरोपी रिक्की दास की मां चप्ला दास 60 वर्ष निवासी हाटकचोरा अपने बहन के बेटे देवानंदा हीरा 30 वर्ष निवासी मलकानगिरी के साथ आरोपी को राशन देने के लिए गई थी। करीब चार बजे आरोपी ने खाना देने आई मां को पुरानी बातों पर खुन्नस निकालते हुए विवाद करने लगा। उसी दौरान साथ में खड़ा चचेरा भाई देवानंदा द्वारा लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात कहने पर आरोपी ने उसे लोहे के मोटे पाइप से देवानंदा को सिर पर वार कर हत्या कर दिया। अपनी मां को भी जान से मारने की नियत से उसके भी सिर पर वार किया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए धारा 103.1, 238 BNS मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। recent visitors 73

कोलकाता में लेडी डॉक्टर की हत्या पर जताया आक्रोश, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मेकाज के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

जगदलपुर. मेडिकल कालेज डिमरापाल के डॉक्टरों के अलावा वहां अध्यनरत छात्र-छात्राओं के द्वारा रविवार की रात को कोलकाता के हॉस्पिटल में काम करने के दौरान एक महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। घटना से देशभर में काम कर रहे डॉक्टरों के अंदर विरोध देखने को मिल रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होने के साथ ही सीबीआई जांच की मांग भी की गई है। डॉक्टर की मौत के बाद उसकी आत्मा की शांति और उसे न्याय मिल सके, इसके लिए डॉक्टरों के द्वारा मोमबत्ती जलाकर उसे श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि आर जी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद देशभर में सारे डॉक्टर क्षुब्ध होने के साथ-साथ भयभीत भी है। रविवार की रात को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों एवं पीजी रेजिडेंट्स ने पीड़ित महिला डॉक्टर को 101 मोमबत्तियों के साथ मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस घटना की सीबीआई जांच की मांग करने के साथ डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स के साथ कार्यस्थल पर होने वाली हिंसा का विरोध भी किया गया। ऐसी हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए सेंट्रल हेल्थ वर्कर्स प्रोटेक्शन एक्ट की मांग भी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है जब ड्यूटी के दौरान किसी डॉक्टर के ऊपर हमला हुआ है, इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन किसी भी तरह से इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया है। हत्या के अलावा मारपीट की घटनाएं आम बात हो गई है। छत्तीसगढ़ के ही कई मेडिकल कॉलेज में परिजन मारपीट कर चुके हैं, जिसके लिए कई बार आवेदन भी दिया जा चुका है। लेकिन अबतक इस पर किसी भी तरह से कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। recent visitors 105

बाजार से सहेलियों के साथ जा रही थी घर, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बच्ची से जंगल में युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

जगदलपुर. भानपुरी थाना क्षेत्र के मुरकुची गांव में चार युवकों ने बाजार से घर जा रही एक नाबालिग लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गए। युवकों ने उसके साथ अनाचार किया गया। पीड़िता मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि भानपुरी में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। अलग-अलग गांवों से लोग बाजार में खरीददारी करने आये थे। एक नाबालिग लड़की भी अपनी सहेलियों के साथ बाजार में खरीददारी करने के लिए गई थी। खरीददारी करने के बाद नाबालिग अपनी सहेलियों के साथ पैदल घर जा रही थी, तभी गांव के चार लड़कों ने उसे पकड़ लिया। इसमें एक नाबालिग व तीन रमेश ठाकुर, पीला भद्रे और दुलार भद्रे शामिल थे। बताया जा रहा है कि चारों लड़के दो बाइकों पर सवार थे। नाबालिग को देखकर उसे रोक लिया। इसके बाद उसे उठाकर मुरकुची जंगल ले गए। जंगल में लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ अनाचार किया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामले की रिपोर्ट भानपुरी थाना में दर्ज कराई गई। तहरीर की आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। recent visitors 101

राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का तत्काल करें निराकरण, छत्तीसगढ़-जगदलपुर कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

जगदलपुर. कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि नगरीय निकायों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त हो रहे राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का तत्काल निराकरण करवाएं। साथ ही सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत संचालित पेंशन योजनाओं की राशि का भुगतान बैंक सखी के माध्यम से करवाने की पहल की जाए। कलेक्टर श्री विजय मंगलवार की शाम समय-सीमा की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में ली। बैठक में कलेक्टर ने पालक-शिक्षक मेगा बैठक की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन का मॉनीटरिंग, छात्रों की उपस्थिति, टीचर की उपस्थिति, छुट्टी हेतु ऑनलाईन आवेदन, स्कूल के मरम्मत की स्थिति, शाला त्यागी अप्रवेशी बच्चों की स्थिति का भी आगामी पालक-शिक्षक की बैठक में शामिल होने वाले जिला स्तरीय अधिकारी जांच करेंगे। उन्होंने जिला स्तर के अन्य अधिकारियों को भी स्कूल निरीक्षण के दायित्व देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में समय-सीमा के प्रकरणों, जन शिकायत, जन चौपाल के मामलों का संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही कर निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, नक्सल प्रभावितों के परिजनों-आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, बादल अकादमी और ज्ञानगुड़ी केन्द्र के कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने विभागीय कार्यो और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत् बैंक लिंकेज के माध्यम से अधिक से अधिक महिला स्व-सहायता समूहो को रिवाल्विंग फंड की उपलब्धता को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक सखी द्वारा ट्राजेक्शन, स्व-सहायता समूहो के सदस्यों को बीमा योजना से लाभ की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, वित्तीय वर्ष के आधार पर विशेष केन्द्रीय सहायता अन्तर्गत स्वीकृत अपूर्ण कार्यो का, पीएम आदि आदर्श ग्राम योजनांतर्गत स्वीकृत कार्यो, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रगति, चिरायु योजना में स्कूली बच्चों का जांच करवाने, स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन भवनों की प्रगति, शालाओं में पोषण वाटिका-किचन गार्डन विकसित, उल्लास पोर्टल में विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों की विकासखण्डवार एन्ट्री की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने 433 पंचायत में मनरेगा का मानव दिवस सृजित करने लक्ष्य तय कर कार्यो का प्रगति देने के निर्देश दिए। उन्होंने अमृतसरोवर की प्रगति और पंचायत स्तर पर अपूर्ण विकास कार्य की वित्तीय वर्ष के आधार पर समीक्षा कर कार्यो को प्रगति देने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य विभाग द्वारा नवीनीकरण किए जा रहे राशनकार्डो और निरस्तीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बस्तर व लोहण्डीगुड़ा में निरस्तीकरण के आवेदनों पर विशेष कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विकासखण्ड और नगरीय निकायों में ऑफलाईन प्रक्रिया से संचालित उचित मूल्य दुकानों की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पीडीएस बारदाने संकलन के लिए बस्तर, बकावण्ड पर विशेष ध्यान देने कहा। साथ ही विभाग के सम्बद्ध कार्य एजेसिंयों से चावल जमा करवाने की स्थिति, पीडीएस दूकानों में खाद्यान भण्डारण की स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, वनमण्डलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 75

कुल्हाड़ी से घायल पिता को बचाया, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में आठ बंदूकधारियों से भिड़ी बेटी

नारायणपुर. नारायणपुर जिले के झारा गांव में बीती रात एक 17 वर्षीय बेटी अपने पिता को आठ बंदूकधारियों से घिरा देखने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। पिता को कुल्हाड़ी मारने के बाद भी दूसरा वार करने से पहले ही उनके सामने अड़ गई। कुल्हाड़ी को छीनकर फेंकने के साथ ही शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग घर आ पहुंचे, जहां आठ बंदूकधारी मौके से फरार हो गए। घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। मामले की जानकारी में बताया गया कि नारायणपुर जिले के झारागांव में बीती रात घर में मौजूद ग्रामीण को अज्ञात बंदूकधारियों के द्वारा हाथ में रखे कुल्हाड़ी से गले पर हमला कर दिया। घटना के तत्काल बाद ग्रामीण की बेटी ने अपने साहस का परिचय देते हुए पिता को बचाते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर ले गई। वहां से ग्रामीण की खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए घायल ग्रामीण सोमधर कोर्राम 50 वर्ष की बेटी सुशीला कोर्राम ने बताया कि शाम को पिता खेत गए हुए थे। उसी समय शाम को मां सुदनी अपने घर के बगल में गई हुई थी, तभी शाम 6 बजे 8 अज्ञात बंदूकधारी आये, आने के बाद पिता के बारे में जानकारी लेने के बाद चले गए। जैसे ही पिता घर पहुंचे तो बेटी ने इसके बाद  बाजू घर चली गई। रात करीब सात बजे वापस अज्ञात लोग आए और पिता से बात करने के साथ ही हाथ में रखे कुल्हाड़ी से गले में वार कर दिया। इसी दौरान बगल घर गई बेटी भी वापस आ गई और अज्ञात लोगों के हाथ में पकड़े कुल्हाड़ी को छीनकर फेंकते हुए आवाज लगाई। जिसके बाद आसपास के लोग घर पहुंच गए। जहां से उसे जिला अस्पताल नारायणपुर फिर मेकाज लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। recent visitors 96