Thursday, July 9, 2026 11:33 pm

पिकनिक स्पॉट में मना रहे थे बर्थडे पार्टी, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा की हसदेव नदी में बहे दो युवक

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी के पिकनिक स्पॉट में बर्थडे पार्टी मानने गए दो युवक हसदेव नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में लापता हुए है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की दोपहर 2 बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तो के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मानने के लिए अपने 12 दोस्तो के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे। सुखेंद्र बरेठ की एक दिन पहले बर्थडे था जिसके लिए आज बर्थडे पार्टी मानने के लिए गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था जिसके बाद दोनों ही नदी के  तेज बहाव में बह गए। इसकी जानकारी अन्य साथियों को होने पर सूचना गांव के लोगो और पुलिस को दी गई। पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर सैनिकों के गोताखोर की टीम बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। खोज बीन की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका है रात होने के कारण तलाश बंद कर दी गई है। सोमवार की सुबह से तलाश शुरू की जाएगी। recent visitors 130

एक को बचाने में दूसरे की भी गई जान, राजस्थान-भरतपुर में गंभीर नदी में डूबे दो युवक

भरतपुर. भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में दशहरे के दिन गंभीर नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक को गंभीर नदी में डूबता हुआ देख दूसरा युवक गंभीर नदी में कूद गया। दोनों को तैरना नहीं आता था। दोनों युवक डूबने लगे। आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब 30 मिनट दोनों को निकाला गया। मृतक पवन निवासी नगला जसवंत गांव थाना रूपवास के पिता ललित ने बताया कि देवरी गांव के पास गंभीर नदी जा रही है। गांव का एक युवक दुर्गा प्रसाद (20) गंभीर नदी के पास भैंस चरा रहा था। उसकी भैंस पानी में चली गई। दुर्गा प्रसाद भैंस को पानी से निकालने गंभीर नदी में उतरा। तभी वह नदी में डूबने लगा और, बचाने के लिए जोरों से चिल्लाने लगा। तभी पवन (22) जो खेत पर काम कर रहा था उसने दुर्गा प्रसाद को डूबते हुए देखा। जिसके बड़ा पवन दुर्गा प्रसाद को बचाने के लिए गंभीर नदी में कूद गया। दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था। अचानक वह गंभीर नदी में डूबने लगे और बचाने के लिए जोरों से चिल्लाने लगे। खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों युवक डूब चुके थे। लोगों ने दोनों युवकों को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों को करीब 30 मिनट बाद नदी से निकाला गया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के लिए सौंप दिया है। recent visitors 78