जमीनी विवाद में फैसला न मानने पर हुक्का पानी बंद, छत्तीसगढ़-खैरागढ़ में एएसपी के गनमैन के परिवार को गांव से किया बहिष्कृत

खैरागढ़. जिले के सेम्हरा में एएसपी के गनमैन डोमन वर्मा और उसके परिवार को गांव वालों ने बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद कर दिया है. मामला जमीन विवाद से शुरू होकर बहिष्कार तक पहुंचा है. दरअसल, गनमैन डोमन वर्मा के पिता चंद्रेश वर्मा और पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर बीते अक्टूबर महीने में विवाद हुआ था. मामले को सुलझाने के लिए गांव के बड़े-बुजुर्गों ने दोनों पक्षों से 15-15 हजार रुपए जमा कराए गए थे, लेकिन बाद में चंद्रेश वर्मा ने गांव के फैसले को मानने से इनकार कर दिया. जिसके बाद से गांव वालों ने डोमन वर्मा और उसके परिवार को बहिष्कार करने का फैसला कर दिया. दुकानदार सामान देने से करते है मना गांव से बहिष्कृत डोमन वर्मा का परिवार सामाजिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है. उनकी पत्नी यमुना वर्मा ने बताया कि, “गांव वाले हमसे बात नहीं करते. तालाब पर नहाने जाते हैं, तो लोग मुंह फेर लेते हैं. गांव में भागवत हो रही है, लेकिन हमें बुलाया तक नहीं गया. जब दुकान पर सामान लेने जाते हैं, तो दुकानदार सामान देने से मना कर देता है. मेरे पति पुलिस में हैं, फिर भी उन्हें फंसाने की कोशिश हो रही है. गांव के लोग हम पर गंदे आरोप लगाते हैं. हम बहुत परेशान हैं और न्याय चाहते हैं.” मामले पर सरपंच और SDOP ने ये कहा… वहीं पूरे मामले में ग्राम पंचायत सेम्हरा की सरपंच लक्ष्मी बाई वर्मा ने कहा, “यह पंचायत का निर्णय नहीं है. यह दो पक्षों का आपसी विवाद है. गांव वाले नाराज हैं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है. पंचायत इसमें दोषी नहीं है.” जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी … वहीं खैरागढ़ एसडीओपी लालचंद मोहले ने कहा, “हमें शिकायत मिली थी कि गांववालों ने एक परिवार को बहिष्कृत कर दिया है. जमीन विवाद के चलते यह मामला हुआ. दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब फिर से ऐसा हुआ है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.” Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

मोटर साइकिल पर बैठने में थी असमर्थ, छत्तीसगढ़-खैरागढ़ में बीमार पत्नी का इलाज कराने बैलगाड़ी से लेकर पहुंचा

खैरागढ़. बाजार अतरिया के रगरा गांव का निवासी हीरादास कोठले अपनी बीमार पत्नी को बैलगाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा. दरअसल, बुजुर्ग की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हाथ-पैर में अकड़न की वजह से बीमार पत्नी साइकिल या मोटरसाइकिल पर बैठने में असमर्थ थी. पूरे मामले में जागरुकता की कमी देखने को मिली हैं. हीरादास ने बिना एंबुलेस को कॉल किए ही बैलगाड़ी से अपनी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया और उसी बैलगाड़ी से वापस लौट गया. फिलहाल, हीरादास की पत्नी की हालत अब बेहतर है और वह घर लौट चुकी हैं. वहीं मामले पर खैरागढ़ बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन का कहना है कि “अगर हीरादास ने 108 एंबुलेंस सेवा के लिए संपर्क किया होता तो उन्हें एंबुलेंस की सुविधा मिल जाती. इस मामले में जांच करेंगे कि एंबुलेंस सेवा लेने के लिए बुजुर्ग ने फोन किया था या नहीं.” बता दें कि बाजार अतरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 6 उप-स्वास्थ्य केंद्र आते हैं. जिनमें मड़ौदा, चंदैनी, बाजार अतरिया, मंडला, डोकराभाटा और जोरातराई शामिल हैं. इसके अलावा 43 गांव भी इसी केंद्र से जुड़े हैं, जहां से सैकड़ों मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहंचते हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23