Friday, July 17, 2026 1:42 am

इलाके में हड़कंप, छत्तीसगढ़-कोरबा में सनकी आशिक ने नाबालिग लड़की को चाक़ू से किया लहूलुहान

कोरबा. कोतवाली थाना अंतर्गत थाना सीतामढ़ी इलाके में इश्कबाजी के चक्कर में एक युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे बस्तीवासियों की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी सीतामढ़ी बल्ली कुआं निवासी निलेश दास उर्फ कालू 19 वर्ष 16 वर्षीय नाबालिग से प्यार करता है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ये घटना सामने आई। घायल नाबालिग की बड़ी बहन ने बताया कि दोंनो के बीच अफेयर था और दोनो एक दूसरे को पसंद भी करते थे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और युवक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।युवक नशे का आदि है और हमेशा नशे धुत रहता है।नशेड़ी युवक ने 6 से 8 बार नाबालिग  वार किया जहा उसके हाथ और अन्य जगह पर गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय बस्ती वासियों की माने तो गांजा और नशीली दवाओं का  युवक और नाबालिग बच्चे सेवन कर रहे हैं जिससे बस्ती का वातावरण खराब हो गया है आदि मारपीट जैसी घटना सामने आ रही है। गांजा और नशीली दवा कहां से लेकर आ रहे हैं और नशा कर रहे हैं ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए। वहीं घटना की सूचना मिलती है कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। recent visitors 55

घायल हालत में 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल, छत्तीसगढ़-कोरबा में मंदिर गई युवती पर चाकू से हमला

कोरबा। ऊर्जाधानी में चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें पूजा करने के लिए मंदिर गई युवती पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. युवती ने अपने आप को बचाते हुए चीख-पुकार मचाई, जिस पर युवक फरार हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की 112 टीम ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया. घटना दीपका थाना क्षेत्र के बड़े शिव मंदिर गेवरा ऊर्जा नगर की है. युवती अपने सहेली से साथ शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी. पूजा करने के बाद घर जाने के लिए स्कूटी चालू करते समय दो नकाबपोश युवक पहुंचे और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. युवती ने इस पर चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया, जिससे युवक मौके से फरार हो गए. घटना के बाद बेहोश हो गई युवती को मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती का इलाज किया गया. घटना को लेकर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि चाकूबाजी की घटना गंभीर है, और इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए सुराग जुटाने शुरू कर दिए है. recent visitors 118

जमीन के सीमांकन की माँगी थी रकम, छत्तीसगढ़-कोरबा में ACB ने RI अश्विनी और पटवारी धीरेंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा

कोरबा। कोरबा के राजस्व निरीक्षक (RI) अश्विनी राठौर और पटवारी धीरेंद्र लाटा को एसीबी (ACB) ने रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन अधिकारीयों ने एक शख्स से जमीन की रजिस्ट्री के पहले सीमांकन के नाम पर रिश्वत मांगी थी, जिसपर प्रार्थी की शिकायत के बाद ACB ने इन अधिकारियों आज रंगे हाथों धर दबोचा। बता दें कि कोरबा जिले के मोंगरा निवासी शिकायतकर्ता संजय दिवाकर ने एसीबी से शिकायत की थी कि उन्होंने ग्राम जमनीपाली में एक जमीन खरीदने के लिए शत्रुघन राव से सौदा तय किया था। सौदे के बाद, रजिस्ट्री से पहले सीमांकन के लिए उन्होंने आवेदन किया था। इसके लिए उन्होंने राजस्व निरीक्षक अश्विनी राठौर से मदद लेने की कोशिश की, लेकिन राठौर ने 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की और जमनी पाली के पटवारी धीरेन्द्र लाटा को पैसे देकर सीमांकन की अगली कार्रवाई करने के लिए कहा। प्रार्थी जब पटवारी धीरेंद्र लाटा के पास गया तो उन्होंने उससे 13,000 रुपये में सौदा तय किया और शिकायतकर्ता से पहले 5,000 रुपये ले लिए। इसके बाद, रिश्वत की अगली किश्त के रूप में 8,000 रुपये देने की बात हुई, और आज यानि 20 नवंबर को एसीबी ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी मामले में आगे की जांच में जुट गई है। recent visitors 89

शिनाख्त में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास शव मिलने से मचा हड़कंप

कोरबा. कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। कटघोरा थानाक्षेत्र के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब मॉनिंग वॉक पर निकले लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस ने बतााया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जारी है। recent visitors 79

हादसे के बाद चक्का जाम, छत्तीसगढ़-कोरबा में लोडिंग वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

कोरबा. करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर  नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर शनिवार रात्रि लगभग 10 बजे डीबीएल कंपनी के भारी वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया और मुवावजे की मांग करने लगे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 112 और करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास किया। मृतक युवक सरवन राठिया पिता छेदुराम उम्र लगभग 25 वर्षीय मुढुनारा का रहने वाला था। स्थानी लोगों की मानें तो भारी वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। युवक को अपनी चपेट में लेने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुवावजे की मांग पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बाइक पर सवार होकर शनिवार की सुबह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए निकला हुआ था। जहां किसी रिश्तेदार के यहां मुलाकात करने के बाद रात आठ बजे अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और तीन घंटे की मशक्कत के बाद चक्का जाम खत्म हुआ। मृतक के परिजन को तत्काल 50000 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। recent visitors 147

85 हजार हितग्राहियों को मिलेंगे 46 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़-कोरबा में श्रमिक सम्मेलन आज

कोरबा. छत्तीसगढ़ श्रम विभाग कि आओर से 16 नवंबर को राजीव गांधी ऑडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। श्रमिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 13 योजनाओं के 82,973 श्रमिकों को 45 करोड़ 40 लाख 20 हजार 993 रूपए डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 153 श्रमिकों को 20,33,000 की राशि, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल अंतर्गत 1900 श्रमिकों को 01 करोड़ की राशि से लाभान्वित किया जाएगा। सम्मेलन में कुल 85026 हितग्राहियों को 46,60,53,993 रूपए की राशि से लाभान्वित किया जाएगा। सम्मेलन में कोरबा जिले सहित अन्य जिलों के हितग्राही भी शामिल होंगे। सम्मेलन में निर्माण श्रमिको के बच्चे के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशी योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, लाभार्थी श्रमिक देय लाभांवित संख्या, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना आदि से लाभान्वित किया जाएगा। recent visitors 61

शिनाख्त-जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा की सर्वमंगला डंपिंग में मिली बुजुर्ग की लाश

कोरबा. सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरमपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे डंपिंग में शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर सर्वमंगला पुलिस मौके और पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सर्वमंगला पुलिस द्वारा मृतक की पहचान हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति ने गुलाबी रंग का शर्ट और हाफ पेंट पहनी है। मृतक यहां डंपिंग में कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब दुकान में मदिरा सेवन करने आए कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। पहले लोगों को लगा कि शराब के नशे में सोया होगा, लेकिन जब पास जाकर देखा तो मरा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास बस्ती और गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। वहीं, इसके अलावा सोशल मीडिया ग्रुप पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पहचान का प्रयास किया जा रहा। recent visitors 61