बीईओ ने थमाया कारण बताओ नोटिस, छत्तीसगढ़-मरवाही के 12 स्कूलों के 21 शिक्षक मिले नदारद

गौरेला पेंड्रा मरवाही. गौरेला पेंड्रा मरवाही के मरवाही ब्लॉक के दर्जनों स्कूलों में एक साथ छापामार कार्यवाही की गई। इस छापेमारी में 12 स्कूलों के 21 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इन सभी अनुपस्थित शिक्षकों को मरवाही के बीईओ दिलीप कुमार पटेल ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। बता दें कि शनिवार को सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक स्कूल लगते हैं। इस दिन बैगलेस डे होता है, जहां बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सिखाई जाती हैं। लेकिन बहुत से शिक्षक इस दिन समय पर स्कूल जाने में लापरवाही करते हैं। जिसकी शिकायत शिक्षा अधिकारी को मिली थी। इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए मरवाही के बीईओ दिलीप कुमार पटेल ने इस शनिवार 23 नवंबर को समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों को पकड़ने के लिए सुनियोजित तरीके से संकुल शैक्षिक समन्वयकों को निर्देशित कर सुबह-सुबह ब्लॉक के दर्जनों स्कूलों का निरीक्षण कराया। इस निरीक्षण में 12 स्कूलों के 21 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इन सभी अनुपस्थित 21 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर नोटिस में लिखा गया है कि इन शिक्षकों का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के विपरीत है। क्यों न उक्त शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को पत्र प्रेषित किया जावे। यदि यह शिक्षक कारण बताओ नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं देते हैं तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इन शिक्षकों को मिला कारण बताओ नोटिस – राजकुमार लहरे मिडिल स्कूल बंशीताल, संतोष प्रजापति, वेद प्रकाश शर्मा प्राइमरी स्कूल करहनी, सुखदेव सिंह श्याम मिडिल स्कूल देवरीडांड, दीपक दास कौशिक प्राइमरी स्कूल लिटिया सरई, समस्त स्टाफ प्राइमरी स्कूल धनपुर, अंजना जायसवाल प्राइमरी स्कूल गुल्लीडांड, रामाधार मांझी, वीर सिंह कंवर, लक्ष्मी प्रजापति प्राइमरी स्कूल भस्कुरा, कलावती अहिरवार, पंचराम यादव मिडिल स्कूल, राजपूत बैगा प्राइमरी स्कूल बेलझिरिया, अघनिया पाण्डव, सरोज चौधरी प्राइमरी स्कूल भर्रीडांड, ममता गुप्ता मिडिल स्कूल कटरा, जितेंद्र मरावी, अंगद कुमार पंत प्राइमरी स्कूल भैनानटोला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। recent visitors 52

दो बीट गॉर्ड निलंबित, छत्तीसगढ़-मरवाही में पेड़ों की चल रही अवैध कटाई

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई रोकने में नाकाम वनरक्षकों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. काम में लापरवाही बरतने पर मरवाही वनमंडल के देवरीखुर्द परिसर के वनरक्षक विष्णु जायसवाल और अमारू बीट के वनरक्षक संजय पैकरा को मरवाही वनमंडल DFO ने निलंबित किया है. मरवाही वनमंडल DFO रौनक गोयल ने दो बीट गार्ड को अवैध कटाई की रोकथाम और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है. यह कार्रवाई मरवाही वनमंडल के पेण्ड्रा वन रेंज के देवरीखुर्द परिसर में पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत मिलने के बाद की गई है. शिकायत की जांच के दौरान 67 नग पेड़ों के कटे हुए ठूठ पाए गए थे. इसके बाद वनरक्षक विष्णु जायसवाल को DFO ने निलंबित किया. वहीं दूसरी तरफ अमारू परिसर वनपरिक्षेत्र में भी पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत मिली थी. जांच के बाद यहां भी 38 नग कटे हुए पेड़ों के ठूठ पाए गए थे. जांच के बाद शिकायत सही पाने पर यहां के बीट गॉर्ड संजय पैकरा को भी DFO ने निलंबित कर दिया है. recent visitors 74

जंगल में महिला पर किया हमला, छत्तीसगढ़-मरवाही में भालुओं का आतंक

मरवाही. मरवाही वन मंडल में भालुओं के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लाख समझाइस के बाद भी ग्रामीण जंगल की ओर जाते है और हमले के शिकार हो जाते हैं। ताजा मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र से सामने आया है। जहां जंगल की ओर गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया है। घायल महिला को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा हैऔर वो खतरे से बाहर है। मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है। वन परिक्षेत्र के लटकोंनीखुर्द गांव में रहने वाली प्रेमवती पिता बुद्धू उम्र लगभग 20 वर्ष जाति गोंड शाम को भालू के द्वारा हमला कर घायल कर दिया था। जानकारी के अनुसार, महिला जंगल की ओर गई हुई थी। गांव के नजदीक पहुंची ही थी कि उसी दौरान महिला का भालू से आमना सामना हो गया। महिला कुछ सोच समझ पाती तभी भालू ने प्रेमवती पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप घायल हो गई। जिसके बाद महिला के घर वालों को जानकारी मिलने पर उसे लेकर पहुंचे और उसके बाद वन विभाग के लोगों को भी मामले की जानकारी होने पर परिजनों व वन विभाग के लोगों के द्वारा 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है। अब वह खतरे से बाहर है। recent visitors 61