शिक्षक संघ करेंगे मोदी की गारंटी की मांग, छत्तीसगढ़-रायपुर उपचुनाव में CM साय आज अंतिम दिन करेंगे रोड शो

रायपुर. आज रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर दक्षिण में रोड शो करेंगे. इस दौरान वह बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के लिए वोट मांगेंगे. रोड शो दोपहर 2 बजे जयस्तंभ चौक से शुरू होगा और रायपुर दक्षिण के विभिन्न इलाकों से होते हुए शाम 5.50 बजे समाप्त होगा. इस रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे. वहीं, रायपुर दक्षिण में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी प्रचार में जुटे हैं. प्रचार समाप्त होने के बाद, 11 नवंबर की शाम से प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे. 13 नवंबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा आज 11 नवंबर को शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर रायपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों में सैकड़ों शिक्षक ‘मोदी की गारंटी’ लागू करने की मांग करेंगे. वे अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. वे मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, जो कि पहले सामूहिक अवकाश के रूप में सामने आया था, और अब यह ज्ञापन देने के रूप में जारी रहेगा. श्रीराम कथा और यज्ञ का आयोजन बागेश्वर सरकार की कृपापात्र बहन शुभि दासी और महिला भागवत समिति द्वारा सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर-5 में प्रातः 8.30 बजे से यज्ञ और दोपहर 1 बजे से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. जिन भक्ति त्रिलोक तीर्थ यात्रा राजधानी के संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर में आयोजित आत्मोल्लास चातुर्मास के अंतर्गत पंचाह्निका महोत्सव के दौरान ‘जिन भक्ति’ और ‘त्रिलोक तीर्थ वंदना’ का संगीतमय कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से शुरू होगा. recent visitors 62

आगजनी के बाद मेंटेनेंस को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़-रायपुर के मेकाहारा अस्पताल का सुधरेगा फायर सिस्टम

रायपुर. राजधानी स्थित मेकाहारा अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के ओटी में हाल ही में आग लग गई थी. इस दौरान बड़ी मुश्किल से मरीजों और डॉक्टरों का रेस्क्यू किया गया था. इस घटना के बाद फायर सिस्टम के मेंटेनेंस के लिए तत्काल बजट की अनुमति मिल गई है. प्रबंधन अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त करने में जुट गया है. इसके अलावा अस्पताल में फायर सिस्टम का ऑडिट भी किया जाएगा. बता दें, 5 नवंबर को अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के हड्डी रोग विभाग के ओटी में आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया था. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुुंची. इस दौरान ओटी में ऑपरेशन चल रहा था. खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया. आग लगने के कारण धुएं से ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर बेहोश हो गए थे. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाया. घटना की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह समेत पुलिस, फायर ब्रिगेड के अधिकारी, कर्मचारी, तहसीलदार और जोन कमिश्नर सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे थे. recent visitors 70

‘हिंदुत्व के लिए गुरुनानक देव ने किया जीवन समर्पित’, छत्तीसगढ़-रायपुर में आरएसएस कार्यालय पहुंची श्री गुरुनानक शोभायात्रा

रायपुर. सिखों के पहले गुरू पूज्य श्री गुरुनानक के 555 वें प्रकाश पर्व के निमित्त रायपुर में आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय जागृति मंडल में शोभा यात्रा-प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया. यहां मातृशक्ति द्वारा श्रद्धेय श्री गुरुनानक देव जी के जीवन कृतित्व को व्यक्त करने वाले अत्यंत प्रेरक कीर्तन प्रस्तुत किए गए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा जी अपने उद्बोधन में कहा कि “श्रीगुरुनानक देवजी का संपूर्ण जीवन हिंदुत्व और धर्म की रक्षा में बीता. उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण समाज को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में कार्य करने की आवश्यकता है. श्रीगुरुनानक देव भारत मां के सच्चे सुपुत्र व प्रेरणापुंज हैं.” इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने की मंगलकामना की. प्रभात फेरी के अवसर पर नारायण नामेदव ने पीता वारया ते लाल चारो वारे ओ हिंदू तेरी शान….गीत गाया, जिससे लोग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गए. कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ, प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन जी, प्रांत प्रचारक अभय राम वर्मा, सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव, सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय तिवारी, महानगर संघचालक घनश्याम बिड़ला जी, सज्जन सिंह, जागीर सिंह, कुलविंदर सिंह तथा ज्ञानी सिंह समेत बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित रहे. recent visitors 64

‘शीरू भैया’ का निधन सादगी के युग का अवसान, छत्तीसगढ़-रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव ने पूर्व सांसद गोपाल व्यास को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। पूर्व सांसद गोपाल व्यास के निधन पर भाजपा समेत कांग्रेस के नेता अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी गोपाल व्यास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा ही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि हम सबके अभिभावक और पथ प्रदर्शक, मध्य क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र प्रचारक, पूर्व सांसद गोपाल व्यास के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल हूं. वृहद भाजपा परिवार के भी प्रेरणापुंज ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा ही है. व्यास जी का संपूर्ण जीवन न केवल समाजसेवा को समर्पित रहा, अपितु देहावसान के उपरांत उनका शरीर भी समाज के काम आएगा. अंतिम संस्कार के रूप में ‘देहदान’ का निर्णय वैसा ही है जैसे ऋषि दधीचि ने अपना अस्थि तक दान कर दिया था. ""हम सबके अभिभावक और पथ प्रदर्शक, मध्य क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र प्रचारक, पूर्व सांसद श्री गोपाल व्यास जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल हूं। वृहद भाजपा परिवार के भी प्रेरणापूंज ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा…     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 7, 2024"" recent visitors 148

डॉक्टर बेहोश और मरीज को खिड़की काटकर निकाला, छत्तीसगढ़-रायपुर में मेकाहारा अस्पताल की ओटी में लगी आग

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में आगजनी को लेकर अपडेट सामने आया है। आग हड्डी रोग विभाग के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में लगी थी। ओटी में एक सर्जरी चल रहा था। इस दौरान अचानक आग लग गई। जिससे ओटी में स्थिति और भी गंभीर हो गई। खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया। ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर धुएं की वजह से बेहोश हो गए हैं। मौके पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। आग से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। घटना की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह समेत पुलिस, तहसीलदार और जोन कमिश्नर समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच में लगी है, ताकि आग लगने की असल वजह का खुलासा किया जा सके। वहीं महापौर एजाज ढेबर ने लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस नहीं होने से एसी फटने से आग लगी है। recent visitors 67

सेंट्रल जेल गोलीकांड में बदनाम करने का आरोप, छत्तीसगढ़-रायपुर महापौर ढेबर ने बीजेपी नेताओं पर लिखाई रिपोर्ट

रायपुर. रायपुर के सेंट्रल जेल गोलीकांड के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने कांग्रेस के साथ आरोपियों का कनेक्शन बताया हैं। वहीं रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने बीजेपी पर नाम बदनाम करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर महापौर ढेबर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महापौर ढेबर ने बीजेपी नेताओं पर अपराधी के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बीजेपी नेताओं ने उनकी छवि धूमिल कर रह हैं और उन्हें टारगेट कर रहे हैं। इसलिए अपराधी के साथ उनकी फोटो वायरल किया गया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक होने के कारण निशाना बनाए जा रहा है। महापौर ढेबर ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास पर कांग्रेस पदाधिकारियों के अपमान का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की साजिश बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  recent visitors 63

लोक गायिका कल्पना-गायत्री-परिणीता और दुकालू देंगे प्रस्तुति, छत्तीसगढ़-रायपुर में छठ पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चार दिवसीय छठ महापर्व की आज यानी मंगलवार से शुरुआत हो गई है। पहले दिन मंगलवार को व्रती नहाय-खाय के साथ 72 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर चुके हैं। इस बार महादेवघाट स्थित खारून नदी तट और 60 तालाबों पर व्रती अर्घ्य देंगे। महादेवघाट में छठ पूजा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बार सात नवंबर को महादेवघाट पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका कल्पना पटवारी (मुंबई), अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायिका परिणीता राव पटनायक, मशहूर छत्तीसगढ़ी लोक गायक दुकालू यादव और अन्य स्थानीय कलाकार छठ गीतों से समां बांधेंगे। सभी व्रतियों और श्रद्धालुओं को छठी मइया की भक्ति में डूबोयेंगे। छठ महापर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति के सदस्यों ने महादेव घाट रायपुर में पहुंचकर श्रमदान किया । रायपुर नगर निगम की ओर से भी महादेव घाट की सफाई की जा रही है। महादेव घाट को पूरी तरह से सजाया संवारा गया है। आयोजन प्रमुख राजेश सिंह, संरक्षक मंडल के सलाहकार परमानंद सिंह, रविंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, आयोजन उप प्रमुख कन्हैया सिंह, संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव प्रचार प्रसार महादेव घाट बृजेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, विधि व्यवस्था प्रमुख अजय शर्मा, घाट व्यवस्था प्रमुख वेद नारायण एवं रविंद्र शर्मा, अनिल कुमार सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, रणजीत मिश्रा, संजीव सिंह, जयंत सिंह, सरोज सिंह, संतोष सिंह एवं अन्य सदस्य ने आज महादेव घाट पर अपना श्रम दान किया। महादेवघाट और 60 तालाबों पर अर्घ्य देंगे व्रती इस बार महादेवघाट स्थित खारून नदी तट और 60 तालाबों पर व्रती अर्घ्य देंगे। महादेवघाट में छठ पूजा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत पांच नवंबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो गई है। इस बार महादेव घाट रायपुर में छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इसे लेकर छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू पहले दिन पांच नवंबर को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हुई। इसके बाद 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होगा। छठ पर्व को शक्ति पूजा और सूर्य सष्टी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पूर्वांचल, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मैया को समर्पित है। त्योहार और व्रत के अनुष्ठान कठोर है। चार दिनों तक मनाए जाने वाले इस व्रत में महिलायें पवित्र स्नान, उपवास और निर्जल, लंबे समय तक पानी में खड़े रहना, प्रसाद, प्रार्थना और सूर्य देवता को अर्घ्य देना शामिल है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग जिस देश और राज्यों में बसे हैं। वहां अपनी संस्कृतियों को आज भी संजोये हुए हैं। recent visitors 198