ट्रैक की खामियों का आंकलन करेंगे अफसर, छत्तीसगढ़-रायपुर से नवा रायपुर तक ट्रेन का आज होगा ट्रायल

रायपुर. रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर के बीच ट्रेन  चलने का आज ट्रायल होगा.  यात्रियों लंबे  इंतजार के बाद  यह सुविधा मिलने जा रही है. रेलवे के सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पहली ट्रेन चलेगी. ट्रेन में रेलवे के सभी विभागों के सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे. रेलवे के अफसरों के अनुसार ट्रेन रायपुर से छूटकर मंदिर हसौद पहुंचकर वहां से सीबीडी होते हुए अभनपुर तक जाएगी. अभनपुर से थोड़ी देर बाद ट्रेन रायपुर वापस लौटेगी. ट्रायल के दौरान अफसरों की टीम ट्रैक की खामियों के आकलन करेगी. ट्रायल सफल होने पर जल्दी रायपुर नया रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलने की घोषणा की जाएगी. रेलवे के अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलाने की योजना है. इसमें एक ट्रेन एक  सुबह और एक शाम को चलेगी. छह  जगहों पर स्टेशन स्थापित किया  गया है. इसमें रायपुर, मंदिर हसौद, नवा रायपुर में उद्योग नगर सीबीडी स्टेशन, केंदी, अभनपुर स्टेशन शामिल है. recent visitors 59

महिलाओं में जबरदस्त उत्साह, छत्तीसगढ़-दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में 18.73 प्रतिशत मतदान

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक के मतदान का आंकड़ा जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक़ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 18.73 प्रतिशत मतदान हो चुका है. मतदान केन्द्रों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है. बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं, जिसका परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा. दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों की बात करें तो क्षेत्र की 2 लाख 71 हजार 169 मतदाता, जिनमें 1 लाख 33 हजार 800 पुरुष और 1 लाख 37 हजार 317 महिला मतदाताओं के साथ 52 तृतीय लिंग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. निर्वाचन क्षेत्र में आज सार्वजनिक अवकाश रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए मतदान 13 नवंबर 2024 (बुधवार) को हो रहा है. इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश और सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है. इसके अलावा, मतदान दिवस के पूर्व 12 नवंबर को मतदान केंद्र वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. इस दिन मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और उन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा. मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इस पहल के तहत रायपुर शहर के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट्स ने मतदान करने वाले नागरिकों को खाने-पीने और रूम बुकिंग पर शानदार छूट देने की घोषणा की है. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए मतदाताओं को मतदान के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी. इस पहल में शहर के प्रतिष्ठित होटल और रेस्टोरेंट्स जैसे सुखसागर रेस्तरां, मंजू-ममता रेस्तरां, मे-फेयर होटल, फेयर-वे होटल और बेबीलोन होटल ने भाग लिया है. इन जगहों पर 13 नवंबर से 19 नवंबर तक विभिन्न प्रकार के ऑफर दिए जाएंगे. ये दस्तावेज दिखा कर कर सकते हैं मतदान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने बताया कि यदि कोई मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है, तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं. ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों के जरिए मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (NPR) के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किया गया सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते हैं. recent visitors 70

अब तक 8.23 फीसदी मतदान, छत्तीसगढ़-रायपुर में मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतार

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज बुधवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। बूथों के बाहर मतदाताओं की लाइनें देखने को मिल रही हैं। वहीं रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अश्विनी नगर स्थित मतदान केंद्र में मतदान डाला है। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। इस सीट पर नौ बजे तक 8.23 फीसदी मतदान हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण के सभी मतदाता घर से बाहर निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि दक्षिण विधानसभा परिवर्तन का चुनाव है, बदलाव का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी ने युवा नेता आकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने अपील की है कि आकाश शर्मा को विजयी बनाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जीत का किया दावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दावा किया है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी भारी बहुमत से जीतकर जीत का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 माह के कार्यकाल में जो बेमिसाल काम करके उपलब्धियां अर्जित की हैं, उससे जनता-जनार्दन में भाजपा के प्रति यह विश्वास और दृढ़तर हुआ है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। इसके लिए 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केन्द्रों में उप-निर्वाचन के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। विधानसभा क्षेत्र में 2.71 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 253 मुख्य और 13 सहायक मतदान केंद्र बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 71 हजार 169 मतदाता डालेंगे वोट उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। recent visitors 71

कलेक्टर और एसएसपी ने बांटी चुनावी सामग्री, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण विस उप चुनाव के मतदान दल रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए हो रहे उप चुनाव में 13 नवंबर को मतदान डाला जाएगा. इसके लिए आज सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान सामग्री के साथ मतदान दलों को रवाना किया. इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. संतोष सिंह मौजूद रहे. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि मतदान दलों में मतदाता और कर्मचारियों के लिए तैयारियां पूरी है. कलेक्टर ने बताया कि मतदान केंद्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती रहेगी. मतदाताओं को बड़ी संख्या में मतदान केंद्र आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अभियान चलाया गया है. बता दें कि 13 नवंबर को होने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में 2 लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें से 1 लाख 33 हजार 800 पुरुष और 1 लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता हैं. वहीं 52 तृतीय लिंग मतदाता हैं. इन सभी के लिए क्षेत्र को 42 सेक्टरों में विभाजित कर 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान के लिए 1064 मतदान कर्मी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं. वहीं सुरक्षा के लिए 1532 पुलिस कर्मचारी – 5 कंपनियां कमान संभालेंगी. recent visitors 68

मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान का सवैतनिक अवकाश, छत्तीसगढ़-रायपुर में मतदान कल

रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश मिलेगा। रायपुर के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देशित करते हुए जिले के सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने परिपत्र के माध्यम से रायपुर जिले के सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय/अशासकीय कार्यालयों में कार्यरत ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। मतदान के दिन मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश दिए हैं। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मतदान तिथि 13 नवंबर को निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। रायपुर शहर में अधिकांश कार्यालय रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन क्षेत्र के बाहर अन्य स्थानों पर स्थित हैं। जहां क्षेत्र के मतदाता भी कार्य करते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस के दिन  रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उपचुनाव 13 नवंबर को होना है। इसके लिए 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केन्द्रों में उप-निर्वाचन के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में 2.71 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। recent visitors 71

आज कोर्ट में होगी पेशी, छत्तीसगढ़-रायपुर से शाहरुख खान को धमकाने वाला आरोपी फैजान गिरफ्तार

रायपुर. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजान खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी अजय सिंह ने उसकी गिरफ्तारी की है। इस संबंध में रायपुर पुलिस को जानकारी दे दी गई है। मामले में मुंबई पुलिस आज रायपुर पहुंची। फैजान को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले आरोपी ने कहा कि वो बांदा पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई जाएगा। वहीं आरोपी को लगातार धमकी मिल रही थी। इसकी वजह से उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर लिखा कि वह व्यक्तिगत रूप से नहीं ऑनलाइन माध्यम से पेश होना चाहता है।  इन धाराओं में मामला दर्ज इसके पूर्व आरोपी ने कहा था कि उसका फोन पांच दिन पहले दो नवंबर को चोरी हो गया था। इस संबंध में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 308 4, 351 3 4, के तहत शिकायत दर्ज है। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में पता है कि जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, वो नंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर के फैजान नाम के शख्स का है। फैजान को मुंबई लेकर जाएगी पुलिस पुलिस की साइबर सेल की ओर से नंबर ट्रेस करने पर रायपुर का लोकेशन मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस फैजान को रिमांड पर लेकर मुंबई जाएगी और उससे पूछताछ करेगी। इससे पहले भी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। recent visitors 80

होटल-रेस्टोरेंट्स में 30 प्रतिशत तक छूट, छत्तीसगढ़-रायपुर उपचुनाव में वोटिंग पर स्पेशल ऑफर

रायपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इस पहल के तहत रायपुर शहर के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट्स ने मतदान करने वाले नागरिकों को खाने-पीने और रूम बुकिंग पर शानदार छूट देने की घोषणा की है. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए मतदाताओं को मतदान के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी. इस पहल में शहर के प्रतिष्ठित होटल और रेस्टोरेंट्स जैसे सुखसागर रेस्तरां, मंजू-ममता रेस्तरां, मे-फेयर होटल, फेयर-वे होटल और बेबीलोन होटल ने भाग लिया है. इन जगहों पर 13 नवंबर से 19 नवंबर तक विभिन्न प्रकार के ऑफर दिए जाएंगे—– 0- सुखसागर और मंजू-ममता रेस्टॉरेंट (एमजी रोड) में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक बिल पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. 0- मेय-फेयर होटल (नवा रायपुर) में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मेन्यू पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा और तीन बुफे पर एक बुफे मुफ्त मिलेगा. 0- फेयर-वे होटल (नवा रायपुर) में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मेन्यू पर 30 प्रतिशत छूट और रूम बुकिंग पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी. 0- बेबीलोन होटल (वीआईपी रोड) ने रूम बुकिंग पर 30 प्रतिशत, मॉकटेल पर 25 प्रतिशत, मेन्यू पर 20 प्रतिशत और बुफे पर 15 प्रतिशत छूट देने के साथ ही तीन बुफे पर एक बुफे मुफ्त देने का ऑफर दिया है. recent visitors 89