हॉर्निया और हाइड्रोसील के हैं मरीज, छत्तीसगढ़-रायपुर के अस्पताल में भर्ती विधायक देवेंद्र यादव का आज होगा ऑपरेशन

रायपुर. भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बीते 5 दिनों से राजधानी के DKS अस्पताल में भर्ती हैं. बलौदाबाजार हिंसा मामले में वे जेल में बंद थे, इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार होने के बाद आज उनके ऑपरेशन किये जाने की तैयारी चल रही है. विधायक यादव को हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी के इलाज के लिए सेंट्रल जेल से दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ऑपरेशन से पहले उनके मेडिकल फिटनेस को लिए उन्हें दो दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था. जहां सारे जांच किए जा रहे हैं. मेडिसिन विभाग से आज मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर्स उनका ऑपरेशन करेंगे. बता दें, 2024 में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सबसे बड़ी आगजनी और हिंसा की घटना हुई थी. इस घटना में कलेक्ट्रेट और SP कार्यालयजलाकर खाक कर दिए गए थे और शहर में भी काफी हिंसा हुई थी. विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद किया गया है. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए उन्हें DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया है. recent visitors 55

6 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में बजरंग दल के खंड संयोजक समेत दो युवकों की हत्या

रायपुर. न्यू ईयर से पहले राजधानी रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है, जहां चंगोराभांटा इलाके में दो युवकों की पत्थर से हमला कर हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. हत्या के आरोपियों को कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. पुलिस अधिकारी दौलत राम पोर्ते ने बताया कि कल रात करीब 10:30 से 11:30 बजे के बीच कृष्ण यादव और सचिन बडोले शराब पी रहे थे. इसके बाद कुछ युवक और मौके पर पहुंचे. इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया. इसके बाद दोनों युवक के साथ मारपीट हुई. फिर पत्थर से हमला कर कृष्णा यादव और सचिन बडोले की हत्या कर दी गई. पुलिस घटना की जांच कर रही है. मामले में 5 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि सचिन बडोले बजरंग दल के खंड संयोजक था. प्रदर्शन की चेतावनी घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. उनका कहना है कि सचिन बडोले यहां का खंड संयोजक था. जब तक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और कड़ी सजा नहीं दी जाती तब तक यहां से नहीं हटेंगे. कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ में एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे. recent visitors 85

नये साल से पहले राउंडअप किए 200 बदमाश, छत्तीसगढ़-रायपुर में 50 से अधिक चाकूबाजों-हिस्ट्रीशीटर्स की लगी क्लास

रायपुर। रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 50 से ज्यादा चाकूबाजों और हिस्ट्रीशीटरों को क्राइम ब्रांच हाजिर कर उनकी जमकर क्लास ली। एसएसपी ने ऐसे बदमाशों की नये साल से पहले परेड लेकर कड़ाई से समझाइश दी। ताकि शहर में शांति व्यवस्था कायम रह सके। पुलिस ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो में चाकू के साथ फोटो एवं वीडियो बनाकर अपलोड करने वालो को भी समझाइश दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड़ लेकर कहा कि वे किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त ना रहें।  उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया। सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों में गुंडा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आईडी बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाईटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, वीडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाइश दी गई। ऐसे लोगों की आईडी को सायबर सेल की टीम डिलीट कर रही है। अब तक 200 से ज्यादा चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को  क्राईम ब्रांच हाजिर कर उनकी परेड ली जा चुकी है। recent visitors 50

आरोपी चालक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में रेत से भरे हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

रायपुर। ट्रैफिक पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को रायपुर के आरंग के ग्राम भलेरा में रेत से भरे हाइवा और बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत हो गई। घटना आरंग थाने क्षेत्र की है। आरंग पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं वाहन को भी जब्त किया है। मृतक दंपती अभनपुर के ग्राम कोपेडीह के रहने वाले थे। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम कोपेडीह निवासी 50 वर्षीय बनवाली साहू 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी साहू के साथ ग्राम भलेरा में रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। दोनों बाइक से गौरभाट जा रहे थे। इस दौरान सियार माता मंदिर के पास गौरभाट की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे हाइवा वाहन संख्या CG 04 JD 5397 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक चालक बनवाली की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी लक्ष्मी साहू ने आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। recent visitors 39

पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में दो पक्षों में पैसे के 3 दिन चले झगड़े में हत्या की कोशिश

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो पक्षों के बीच पैसे की मांग को लेकर हुआ विवाद हत्या के प्रयास में बदल गया. 26 दिसंबर से शुरू हुआ यह सिलसिला 28 दिसंबर तक चला, जब आरोपियों ने हत्या की नियत से हमला किया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर को मोहम्मद अली के फाल सिलिंग दुकान पर पैसे की मांग को लेकर मोहम्मद कलाम और मोहम्मद अली के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इस पर अपराध दर्ज किया गया. इसके बाद 27 दिसंबर को फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई. इस पर दोनों पक्षों अपराध दर्ज किया गया. घटनाएं यहीं नहीं रुकीं, 28 दिसंबर 2024 फिर से दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, इस बार हत्या की नियत से हमला किया गया. घटना में शामिल आरोपियों में सोहेल, जिबरान सैफ, आमीर, सदाब, दानिश, मोहसीन, जावेद, सलमा, श्रेया वैष्णव और अन्य शामिल थे. इस पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया. मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े सभी संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी. इस दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम – मोहसिन खान (26 वर्ष) – आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द अभिषेक रावलानी (25 वर्ष) – चौरसिया कॉलोनी आसिफ मेमन (27 वर्ष) – प्रगति विहार, संतोषी नगर अब्दुल दानिश (27 वर्ष) – मोती नगर सोहेल शेख (26 वर्ष) – मोती नगर मस्जिद के पास जिबरान सैफ (24 वर्ष) – मोती नगर, शारदा पेट्रोल पंप के पास सलमा खान (26 वर्ष) – आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द श्रेया वैष्णव (22 वर्ष) – सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी recent visitors 106

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-रायपुर में अवैध रेत परिवहन करते 12 वाहन जब्त

रायपुर। रायपुर खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अभनपुर क्षेत्र में बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत का अवैध परिवहन करते 12 वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई है. खनिज अधिकारी ने बताया कि उक्त वाहनों से लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए की अर्थदंड जमा कराई जाएगी. खनिज विभाग की टीम ने 28 और 29 दिसंबर की दरमियानी रात ये कार्रवाई की है. बता दें कि गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम पारागांव में कोलियरी एवं पारागांव के मध्य स्थित अटल चौक वाली रास्ते से महानदी की सीना लगातार छलनी किया जा रहा है. पिछले कई दिनों से 3-4 पोकलेन मशीनों से लगातारअवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है. कुछ दिन पहले भी कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिजों का अवैध परिवहन करते 21 वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया था. इन जब्त वाहनों से जुर्माना भी जमा कराया गया. recent visitors 44

बेटे के निवास पर भी पड़ा छापा, छत्तीसगढ़-रायपुर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर पर ईडी की दबिश

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा है. ईडी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ के जवान घर को घेरे हुए हैं. ईडी की टीम सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी में जुटी है. इसके पहले सुकमा में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी. सूचना रायपुर पहुंचने से पहले ही कवासी लखमा के भी घर में ईडी की टीम ने दस्तक दे दी थी. बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि शराब घोटाले में ईडी ने कुछ दिन पहले केस दर्ज किया था। शायद उसी मामले में कार्रवाई हो रही है। यह छापेमारी सुकमा और रायपुर में हो रही है। इस छापेमारी को डीएमएफ फंड स्कैम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि ईडी इस मामले में लंबे समय से कार्रवाई कर रही है। आबकारी घोटाले में कई लोगों जेल में भी हैं। साथ ही बीतते समय के साथ जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। ईडी की छापेमारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ सकता है। कवासी लखमा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। ED ने शराब घोटाले में दो पूर्व मंत्री पर भी कराई थी FIR छत्तीसगढ़ में शराब और कोयला घोटाले मामले में ED ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 100 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई थी। इनमें कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक यूडी मिंज, गुलाब कमरो, शिशुपाल का नाम शामिल हैं। वहीं 2161 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ED ने ट्रिपल A यानी IAS अफसर, अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया था। जिसके बाद ACB इस मामले में अलग से कार्रवाई कर रही है। FIR में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम भी FIR में शामिल है, जिन्हें हर महीने 50 लाख दिया जाता था। FIR में शामिल तथ्यों के आधार पर आपको बताते हैं कि किस तरह नया सिंडिकेट तैयार कर इस घोटाले को अंजाम दिया गया। तत्कालीन आबकारी मंत्री और आयुक्त को मिलते थे 50-50 लाख ये पूरा सिंडिकेट सरकार के इशारों पर ही चलता रहा। तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी इसकी जानकारी थी और कथित तौर पर कमीशन का बड़ा हिस्सा आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था। चार्जशीट के मुताबिक मंत्री रहे कवासी लखमा और तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास को 50-50 लाख हर महीने दिए जाते थे। शराब घोटाला मामले में FIR में दर्ज नाम     01. IAS, तत्कालीन संयुक्त सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन)     02. अनवर ढेबर     03. अरुणपति त्रिपाठी (प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमीटेड)     04. मेसर्स रतनप्रिया मिडिया प्राईवेट लिमीटेड     05. कवासी लखमा (तत्कालीन आबकारी मंत्री)     06. निरंजनदास (आई.ए.एस. तत्कालीन आबकारी आयुक्त)     07. जनार्दन कौरव (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)     08. अनिमेष नेताम (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)     09. विजय सेन शर्मा (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)     10. अरविंद कुमार पटले (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     11. प्रमोद कुमार नेताम (तत्कालीन सहायक कमिशनर आबकारी)     12. रामकृष्ण मिश्रा (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     13. विकास कुमार गोस्वामी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     14. इकबाल खान (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)     15. नीतिन खंडुजा (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)     16. नवीन प्रताप सिंग तोमर (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     17. मंजु कसेर (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)     18. सौरभ बख्शी (तत्कालीन सहायक आयुक्त)     19. दिनकर वासनिक (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     20. आशीष वास्तव (तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त आबकारी)     21. अशोक कुमार सिंह (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)     22. मोहित कुमार जायसवाल (जिला आबकारी अधिकारी)     23. नीतू नोतानी (उपायुक्त)     24. रविश तिवारी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)     25. गरीबपाल दर्दी (आबकारी अधिकारी)     26. नोहर सिंह ठाकुर (आबकारी अधिकारी)     27. सोनल नेताम (सहायक आयुक्त आबकारी विभाग)     28. अरविंद सिंह     29. अनुराग द्विवेदी (मेसर्स अनुराग ट्रेडर्स)     30. अमित सिंह (मेसर्स अदीप एग्रोटेक प्राईवेट लिमिटेड)     31. नवनीत गुप्ता     32. पिंकी सिंह (प्रोप्राईटर अदिप एम्पायर्स)     33 विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू     34. त्रिलोक सिंह, ढिल्लन (मेसर्स ढिल्लन सिटी मॉल प्राईवेट लिमीटेड)     35. यश टुटेजा (निवासी कटोरा तालाब रायपुर)     36. नितेश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर     37. यश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर     38. अभिषेक सिंह, डायरेक्टर मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड     39. मनीष मिश्रा, मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड     40. संजय कुमार मिश्रा, सी.ए. मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड     41. अतुल कुमार सिंह श्री ओम साईं, बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड     42. मुकेश मनचंदा, श्री ओम साई बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड     43. विजय भाटिया, भिलाई     44. अशीष सौरभ केडिया, मेसर्स दिशिता वेंचर्स प्राईवेट लिमीटेड     45. मेसर्स छ.ग. डिस्टलरीस प्राईवेट लिमीटेड     46. मेसर्स भाटिया वाईन एवं मर्चेंटस प्राईवेट लिमीटेड     47. मेसर्स वेलकम डिस्टलरीस     48. सिद्धार्थ सिंघानिया, मेसर्स सुमीत फैसलिटीस लिमीटेड एवं टॉप सिक्योरिटीस फैसलिटीस मैनेजमेंट     49. बच्चा राज लोहिया मेसर्स इगल हंटर सॉल्युशन लिमीटेड एवं पार्टनर     50. मेसर्स अलर्ट कमाण्डों प्राईवेट लिमीटेड एवं पार्टनर     51. अमित मित्तल, मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमिटेड     52. उदयराव मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमीटेड का मैनेजर     53 मेसर्स प्राईम वन वर्क फोर्स     54. लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल निवासी भिलाई     55. विधु गुप्ता, प्रीज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटीस प्राई लिमी.     56. दीपक दुआरी     57. दिपेन चावडा     58. मेसर्स प्राईम डेव्हलपर्स     59. मेसर्स ए ढेबर बिल्डकॉन     60. मेसर्स ए. जे. एस. एग्रोट्रेड प्राईवेट लिमीटेड     61. सफायर इस्पात के मालिक श्री उमेर ढेबर एवं श्री जुनैद ढेबर     62. अख्तर ढेबर     64. अशोक सिंह     65. सुमीत मलो     66. रवि बजाज     67. विवेक ढांढ, निवासी जी. ई. रोड रायपुर     68. अज्ञात कांग्रेस के पदाधिकारीगण     69. अन्य आबकारी … Read more