छत से नीचे फेंकने से हालत गंभीर, छत्तीसगढ़-रायपुर में बेटी को पिटता देख बचाने आई पत्नी पर फूटा पति का गुस्सा

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिलदहलाने देने वाला मामला सामने आया है. एक पति ने अपनी पत्नी की पहले बुरी तरह पिटाई की. उसके बाद छत की बालकनी से नीचे फेंक दिया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल, पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके का है. जहां आरोपी पति सुनील जनबन्धु ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बेटी को किसी बात को लेकर पिटाई कर रहा था. इसी दौरान काम से लौटी पत्नी सपना ने बेटी को पिटने का विरोध किया. इस पर पति ने उसकी पिटाई करते हुए छत से फेंक दिया. पड़ोसियों ने बताया कि सुनील इलेक्ट्रिशियन का काम करता है. शराब का आदी है. पत्नी सपना झाड़ू-पोछे का काम करती है. काम से लौटी थी, उसी वक्त आरोपी पति ने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सुनील जनबन्धु को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास समेत अनेक मामलों में अपराध दर्ज कर लिया है. recent visitors 58

‘भारत रत्न अटल हम सभी के प्रेरणा स्रोत’, छत्तीसगढ़-रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया पुण्य स्मरण

रायपुर। देश आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के तौर पर मना रहा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मरण किया. मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे. उनका नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी. अटल जी के सपनों को साकार करते हुए ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है. अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. recent visitors 60

सांसद बृजमोहन बोले-तेजी से हो रहे विकास, छत्तीसगढ़-रायपुर में डिप्टी सीएम साव ने किया 14 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर के आरंग के निकायों में 14 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने आरंग नगर पालिका में तीन करोड़ दस लाख रुपए के 13, मंदिर हसौद नगर पालिका में 50 लाख 44 हजार रुपए के छह, चंदखुरी नगर पंचायत में दो करोड़ आठ लाख रुपए के सात और समोदा नगर पंचायत में 49 लाख 18 हजार रुपए के एक कार्य का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री साव ने आरंग नगर पालिका में दो करोड़ 74 लाख रुपए के 26, मंदिरहसौद नगर पालिका में दो करोड़ 55 लाख 47 हजार रुपए के 37, चंदखुरी नगर पंचायत में एक करोड़ 76 लाख रुपए के दस और समोदा नगर पंचायत में एक करोड़ 12 लाख रुपए के 15 कार्यों का भूमिपूजन भी किया। उप मुख्यमंत्री साव ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में मोदी की गारंटी और सुशासन लेकर आई है। आरंग क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास और किसानों के हित में राज्य शासन के किए जा रहे प्रमुख कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में आरंग विकासखंड के चार नगरीय निकायों चंदखुरी, समोदा, आरंग और मंदिरहसौद में नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से कुल 174 करोड़ 72 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र में विकास के ये कार्य आगे भी जारी रहेंगे। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि पिछले एक वर्ष में क्षेत्र के शहरों और गांवों के विकास में तेजी आई है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए सक्रियता से काम कर रही है। उन्होंने आरंग में व्यवहार न्यायालय की स्थापना के लिए उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री श्री अरुण साव को धन्यवाद दिया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने आज लोकार्पित तथा भूमिपूजन किए गए कार्यों के लिए चारों नगरीय निकायों के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आरंग बस स्टैंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला और पूर्व विधायक संजय ढीढी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और आरंग, मंदिरहसौद, चंदखुरी और समोदा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे। recent visitors 66

ऊपर के अस्पताल में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-रायपुर में कैफे में लगी आग

रायपुर. राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव, तेलीबांधा के सामने स्थित एक कैफे में आज सुबह आग लग गई. सिप एंड बाइट कैफे में आग लगने से धुंआ बाहर आने लगा. जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा तालाब के सामने सिप एंड कैफे में सोमवार सुबह आग लग गई. कैफे से बाहर आ रहे धुंए को देखने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस और दमकल की एक वाहन भी पहुंच गई. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. दमकल की वाहन आग बुझाने में जुटी हुई है. दुकान के ऊपर अस्पताल है, आग लगने से हड़कंप मच गया है. recent visitors 73

2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 लाख की सामग्री जब्त, छत्तीसगढ़-रायपुर के ऑफिस से 10 लाख की चोरी

रायपुर। राजधानी के एक ऑफिस में 10 लाख रुपये की नगदी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी की रकम 10 लाख रुपये, एक आईफोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई है. यह चोरी की घटना गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह चौक स्थित डॉ. सुब्बाराव गली में हुई थी. जानकारी के अनुसार, फाफाडीह स्थित एक ऑफिस में मैनेजर के पद पर कार्यरत प्रार्थी ने 18 दिसंबर को सुबह अपने ऑफिस में चोरी की सूचना दी थी. उसने बताया कि चोरों ने ऑफिस का दरवाजा तोड़कर आलमारी के ताले भी तोड़ दिए और उसमें रखे लाखों रुपये चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत गंज थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम बनाई. सीसीटीवी फुटेज और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद टीम को महत्वपूर्ण जानकारी मिली. फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को घटना स्थल के पास देखा गया था. इसके आधार पर पवन बाघ और शिवा हरपाल को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और चोरी की रकम 10 लाख रुपये, एक आईफोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा वाहन और एक ई-रिक्शा पुलिस के कब्जे में जब्त किया गया. नगदी समेत जब्त सामग्रियों की कीमत 15 लाख रुपये हैं. आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में मामला पंजीबद्ध किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन बाघ (27 वर्ष) और शिवा हरपाल (19 वर्ष) के रूप में हुई है. पवन बाघ रायपुर के श्रीराम नगर झंडा चौक, खमतराई क्षेत्र का निवासी है, जबकि शिवा हरपाल अवंति विहार रायपुर का निवासी है. पुलिस अब इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश कर रही है. recent visitors 58

चाकू लहराते वीडियो बनाया तो खैर नहीं, छत्तीसगढ़-रायपुर में एसएसपी ने 150 हिस्ट्रीशीटर्स को दी चेतावनी

रायपुर। रायपुर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिये लगातार कार्य कर रही है ताकि अपराधियों में खौफ कायम रहे। रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने शनिवार को 150 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर्स और चाकूबाजों की परेड लेकर जमकर क्लास ली। कड़ाई से समझाइश देकर अपराध से दूर रहने की बात कही। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत 100 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों को क्राइम ब्रांच हाजिर किया गया। इतना ही सोशल मीडिया प्लेटफार्मो पर चाकू के साथ फोटो और वीडियो बनाकर अपलोड करने वालो को भी सख्त समझाइश दी। एसएसपी ने हिस्ट्रीशीटरों और अपराधिक तत्वों की परेड़ लेकर समझाईश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त न रहे। पुलिस जब भी बुलाये तो तत्काल उपस्थित हो। उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में गुंडा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आईडी बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाइटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, वीडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाइश दी गई। ऐसे लोगों के आईडी को सायबर सेल की टीम डिलीट कर रही है। recent visitors 50

एक की मौत और पांच झुलसे, छत्तीसगढ़-रायपुर में पति ने घर में लगाई आग

रायपुर. इस वक्त की रायपुर से आगजनी की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के भनपुरी के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच हुए विवाद एक की मौत और पांच लोग गंभीर रुप से झुलस गये हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस आगजनी के दौरान पुलिस महिला को घर से बाहर निकाल ही रही थी, तभी सिलेंडर फट गया। इसे दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलस गए। हादसे में पति की गंभीर रुप से जलने से उसकी मौत हो गई है। घटना बीती रात साढ़े दस बजे की है। बताया जाता है कि घरेलू विवाद पर में बी अमरेश्वर राव उर्फ राजा ने अपनी पत्नी के संध्या रानी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। संध्या किसी तरह जान बचाकर घर से भागकर पड़ोसी के घर में घुसी। इसके बाद पति राजा ने मकान के भीतर आग लगा दी। घटना खमतराई थाने क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पति ने घर में आग लगा ली। पुलिस महिला को जैसे ही घर से बाहर निकाल रही थी, तभी सिलेंडर फट गया। इस हादसे में पेट्रोलिंग टीम के दो आरक्षक विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए। इसके साथ ही तीन अन्य नागरिक भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं 40 वर्षीय पति राजा राव की आग में जलने से मौत हो गई। आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर के अंदर घुसकर मृत पति का शव बाहर निकाला। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। recent visitors 61