Friday, July 10, 2026 9:25 am

सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी पार, छत्तीसगढ़-सक्ति में सूने पड़े मकान को चोरी

सक्ति. मालखरौदा थाना क्षेत्र के आमनदुला गांव में एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी रकम तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। जानकारी अनुसार, आमनदुला निवासी दुखीराम यादव अपनी पत्नी को लेकर दर्राभाटा इलाज के लिए गया हुआ था। मकान में ताला लगा हुआ था, जब इलाज कराकर वापस लौटे तो चोरी होने की जानकारी मिली। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे कमरे में रखे अलमारी से 50 हजार रुपये नकदी, 48 तोला चांदी और 22 ग्राम सोना लगभग तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मालखरौदा थाने में दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मालखरौदा थाना क्षेत्र में एक माह के भीतर यह पांचवीं चोरी हुई है। पुलिस चोर को पकड़ने में नाकाम होने पर गांव के लोगों ने आक्रोश है। recent visitors 74

दो बच्चे लापता, छत्तीसगढ़-सक्ती में नहर में पलटी पिकअप, 20 लोग थे सवार

सक्ती. सक्ती जिले में बड़ी घटना सामने आई है। तेज रफ्तार पिकअप वैन बड़ी नहर में जा गिरी है। पिकअप वाहन में 2 बच्चों सहित 20 लोग सवार थे। जिसमें से सभी को बाहर निकाला गया है। वहीं छह वर्ष के  दो मासूम बच्चे नहर के तेज बहाव में लापता हो गए हैं। यह घटना नगरदा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, आज बुधवार की रात करीबन 9 बजे के आस-पास ग्राम बैलाचुआ के ग्रामीण एक पिकअप में 2 बच्चे सहित 20 लोग सवार होकर जस गीत गाने के लिए दूसरे गांव सलीहा भाठा दुर्गा पंडाल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में था। जिसने पिकअप वाहन को मोहगांव की बड़ी नहर में जा गिरा। हादसे की जाकारी ग्रामीणों को होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तहत से नहर से लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। नहर से जेसीबी के सहायता से पिकअप वाहन को बाहर निकाला जा रहा है। 18 लोगों को सुरक्षित नहर से बाहर निकले गए हैं। वहीं दो मासूम बच्चे इंद्र 6 वर्ष और अशोक जायसवाल 6 वर्ष लापता है। जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। recent visitors 77

नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत, छत्तीसगढ़-सक्ति में महानदी में दो दिन पहले डूबे युवक का मिला शव

सक्ति. सक्ति जिले के चंद्रपुर के महानदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बहने से युवक जे. रमेश 29 वर्ष की डूबने से मौत हुई है। शव को एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद खोज निकाला है।  रविवार की सुबह 8 बजे की घटना बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, चंद्रपुर थाना क्षेत्र की घटना है। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नगर के सेक्टर 1 के रहने वाले तीन दोस्त जे.रमेश, मनोज देवांगन, नरेंद्र साहू रविवार को चंद्रपुर में महानदी के किनारे विराजित मां चंद्रहासनी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हुए थे। इस दौरान तीनो ने महानदी में नहाने की बात कर दरहा घाट के पास पहुंचे और किनारे में नहा रहे थे तभी जे.रमेश का पैर रेत से फिसल गया और तेज बहाव में बह गया। वहीं दोनों दोस्त बचाने का प्रायस किया तब तक वह दूर जा चुका था तीनों को तैरना भी नही आता था। घटना की जानकारी चंद्रपुर पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और गोताखोरो मछुआरों नाविको की मदद ली गई मगर कुछ पता नही चल सका। बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया रविवार की शाम तक खोज बिन की मगर  दुबे युवक जे.रमेश का कुछ पता नही चला आज सोमवार को फिर से एसडीआरएफ की टीम ने खोज बीन शुरू की 8 बजे करीबन युवक का शव घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर नदी के झाड़ियों में शव मिला। चंद्रपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा। recent visitors 109