5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहींं, छत्तीसगढ़-शीतलहर से मिलेगी राहत

रायपुर। बंगाल में बने सिस्टम के चलते प्रदेश में आज लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहींं होगा. नमी के चलते तापमान बढ़ गया है. रात में तापमान में गिरावट थमी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं है. रविवार को एक-दो स्थान पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सुकमा में तो वहीं सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य भाग पर दबाव का क्षेत्र 22 दिसंबर को 2:30 बजे भी इसी क्षेत्र में था. इस संबंधित चक्रवार्ती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. इसके पश्चिम दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 दिसंबर के आसपास उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के टैटू के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम भाग तक पहुंचाने की संभावना है. राजधानी का हाल राजधानी रायपुर में आज आकाश में बदल रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब रहने के आशंका जताई गई है. recent visitors 68

मुख्यमंत्री साय ने जताया हर्ष, छत्तीसगढ़-वॉलीबाल संघ के महेश गागड़ा बने प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महेश गागड़ा को छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़  वॉलीबाल संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश गागड़ा के साथ रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया,छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ के सचिव हेम प्रकाश नायक, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाण्डेय, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया के नेतृत्व में मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, मोहम्मद अकरम खान, सत्येंद्र पाण्डेय भी उपस्थित थे। बता दें कि पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजापुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा था लेकिन उनकी हार हुई थी। इस पर उन्होंने तत्कालानीन बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा पर चुनाव में कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया था। recent visitors 180

मुकेश बंसल बने सीएम के सचिव, छत्तीसगढ़-सुबोध सिंह के बाद अब आईएएस अमित कटारिया को भी बनाया स्वास्थ्य सचिव

रायपुर। आईएएस सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाये जाने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर एक अहम नियुक्ति की है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, आईएएस मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। बंसल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। कटरिया के पदभार संभालने के साथ ही आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त पदभार से मुक्त कर दिये जायेंगे। इससे पहले आईएएस सुबोध सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था। अब मुकेश बंसल की नियुक्ति सचिव के रूप में हुई है। इससे पूर्व सीएम सचिवालय में राहुल भगत, पी दयानंद और बसव राजू मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने सुबोध सिंह और मुकेश बंसल की नियुक्ति करते हुए अपने सचिवालय को काफी मजबूत कर लिया है। सुबोध सिंह और मुकेश बंसल अपने बेहतर कार्य करने की वजह से जाने जाते हैं। वो पहले भी प्रदेश में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। recent visitors 149

‘हमीरे समर्थन वाली सरकार ने बाबा साहेब को दिया था भारतरत्न’, छत्तीसगढ़-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस को लताड़ा

रायपुर। हमेशा से बाबा साहेब की सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेसी आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं। राजनीतिक अजेंडे को साधने के लिए कांग्रेस और उसका 'टूलकिट गैंग' भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा है। ये बातें छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और उसको भी अपनी साजिश का केंद्र बना दिया। राहुल गांधी और उनके नेताओं की ओर से किया गया ये कृत निंदनीय है। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के चुनाव में हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस पार्टी ने विशेष प्रयास कर उनकी हार सुनिश्चित किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने कई बार खुद अपने आप को भारत रत्न दिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को इस सम्मान से अछूता रखा। बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न तब दिया गया, जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं थी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वाली सरकार थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह जी के पूरे बयान में से एक छोटे ‘एडिटेड वीडियो’ को पेश किया गया, ये साजिश नहीं तो क्या है? कांग्रेस और उसके टूल किट गैंग ने पहले  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बयानों के एडिट वीडियों का प्रचार किया, फिर लोकसभा चुनाव में शाह के बयान को AI का उपयोग कर एडिट किया। चुनावों में मिली हार से कांग्रेस इतनी बौखला गई है कि वो जनता के बीच उन्माद पैदा कर राजनितिक लाभ लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान को समावेशी बनाने में, देश के पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए तथा देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है। जिन्होंने जीवन भर बाबा साहब का अपमान किया, बाबा साहब के सिद्धांतों को दरकिनार किया, जब तक सत्ता में रहे तब तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया और आरक्षण के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ाईं, वो लोग आज बाबा साहब के नाम पर भ्रांति फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया। इसके साथ ही डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना की। 2018 में पीएम मोदी ने महापरिनिर्वाण स्थल पर डॉक्टर अंबेडकर स्मारक का उद्घाटन किया। recent visitors 62

सरकार जांच कराकर वसूलेगी, छत्तीसगढ़-महतारी वंदन योजना के एक हजार रुपये ले रहीं सनी लियोनी!

रायपुर। एक्ट्रेस सनी छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से हर महीने एक हजार रुपये ले रही थी! मीडिया में यह मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इस मामले में जांच बैठा दी है। बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्यवाही करने और इस कार्य में संलग्न व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर आवश्यक कार्रवाई की। बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया में दिखाया जा रहा समाचार महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला कि उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है। मामले की जांच किए जाने पर पता चला की वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति ने जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा है। संबंधित के विरुद्ध शासन के साथ धोखाधड़ी करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उसके बैंक खाते को होल्डकर वसूली की भी कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा संबंधित कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही हैं। recent visitors 67

इन्वेस्टर समिट में निवेशकों से करेंगे चर्चा, छत्तीसगढ़-सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कल यानी 22 दिसंबर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। 23 दिसंबर को वे इन्वेस्टर मीट समिट में हिस्सा लेंगे और निवेशकों से बातचीत करेंगे। राज्य सरकार बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं को लेकर चर्चा करेगी। ये कार्यक्रम राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ये हैं सीएम साय का शेड्यूल सीएम सचिवालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4.40 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में हुए थे शामिल बीते महीने दिल्ली में वे एनएच की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ को 11 हजार करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी मिली थी। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल हुए थे। recent visitors 53

फिल्म निर्माण और बढ़ते छत्तीसगढ़िया आकर्षण पर की बातचीत, छत्तीसगढ़-सीएम साय से मिले अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता जोशी के मध्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की संभावनाओं सहित निर्माताओं और फिल्म कलाकारों में छत्तीसगढ़ को लेकर बढ़ती रुचि के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जोशी के अभिनेता के रूप में निभाए चर्चित किरदारों की प्रशंसा भी की। इससे पहले छत्तीसगढ़ के सीएम से छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के बीच छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्मश्री अनुज शर्मा भी मौजूद रहे। recent visitors 75