CM यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर 300वीं जयंती समारोह आयोजन समिति की बैठक ली, दिए निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने अहम बैठक की। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने जयंती समारोह का भव्य और जनभागीदारी से संपन्न कराने के निर्देश दिए है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समत्व भवन में बैठक की। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर समारोह को लेकर चर्चा की गई। सीएम ने मीटिंग में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह भव्य और जनभागीदारी से संपन्न किया जाए। वहीं इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक होगी। जिसमें जनकल्याण और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। आपको बता दें कि सीएम और सभी मंत्री आज शाम इंदौर पहुंचेंगे। जहां राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में माता अहिल्या बाई के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन देखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और मंत्री सराफा चौपाटी के व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। गोपाल मंदिर के सामने चौपाटी सजाई जाएगी। जहां सराफा की 25 प्रसिद्ध दुकानें लगेंगी। राजवाड़ा के अंदर और बाहर विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। recent visitors 21

सीएम डॉ मोहन ने अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक, कहा- देश उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा

भोपाल  बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का आज शुक्रवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज यहां उन्होंने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद पूरे फिल्म के साथ राजनीति जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। सीएम डॉ मोहन ने न्यूज़ एजेंसी से चर्चा करते हुए कहा कि अभिनेता मनोज कुमार का निधन फिल्म जगत की भी हानि है और देश और कला जगत के लिए भी बड़ी क्षति है। सीएम ने कहा कि मनोज कुमार एक मात्र ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने पूरब से लेकर पश्चिम तक कई सारी फिल्मों से देश की जड़ों से जुड़ने का प्रयास किया और एक नई क्रांति लाई। उन्होंने न केवल हमारे शहीदों का सही चित्रण लाने का प्रयास किया, बल्कि देशभक्ति का अपने बलबूते पर निर्माता,निर्देशक और अभिनेता सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दिया। परमात्मा उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे। सीएम ने कहा कि देश कभी मनोज कुमार के योगदान को नहीं भूलेगा।   recent visitors 25