सरलता ने जीता सबका दिल, राजस्थान-केकड़ी कलेक्टर ने खिलाड़ियों के साथ पंगत में किया भोजन

केकड़ी. केकड़ी में 4 अक्टूबर से 17 व 19 वर्ष आयुवर्ग की स्कूली छात्राओं की राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी पचास जिलों से टीमें शामिल है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के संयोजन में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 84 टीमों की 1328 खिलाड़ी छात्राएं यहां जमा हुई हैं। इतनी बड़ी संख्या में यहां आई टीमों ने शहर में खेलगांव का सा नजारा बना दिया है। इन खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था यहां के भामाशाहों के सहयोग से रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा की जा रही है। हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में की गई इस नि:शुल्क सामूहिक भोजन की व्यवस्था के दौरान जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने यहां पहुंचकर छात्राओं के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। उनकी इस सरलता ने न केवल छात्राओं बल्कि चार दिन से लगातार इस व्यवस्था में लगे स्वयंसेवकों को भी रोमांचित कर दिया। दरअसल खिलाड़ियों के लिए भामाशाहों द्वारा की गई भोजन व्यवस्था की बात सुनकर जिला कलेक्टर खुद को रोक नहीं पाईं और भोजन व्यवस्था के प्रभारियों को सूचित कर सोमवार शाम को भोजन स्थल पर पहुंच गईं और उनके साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। कलेक्टर श्वेता चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। कलेक्टर के इस आत्मीय और स्नेहिल व्यवहार ने खिलाड़ियों के जेहन में एक अलग ही छाप छोड़ दी। लोगों ने कहा कि इस वाकये से सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि सेवा के सम्मान का भी संदेश उजागर हुआ है। recent visitors 146

सड़क हादसे में घायलों की बचाई जान, छत्तीसगढ़-भाटापारा कलेक्टर पहुंचे दो घायलों को अस्पताल लेकर

भाटापारा. भाटापारा में दो लोग सड़क हादसे घायल हो गए। दोनों सड़क किनारे तड़प रहे थे, आसपास लोगों की भीड़ जमा थी। इस बीच वहां से डीएम दीपक सोनी गुजरे। उन्होंने जब सड़क पर पड़े खून से लथपथ घायलों को तड़पते देखा, तो तुरंत अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा देने से दोनों की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, भाटापारा बलौदा बाजार मार्ग पर अर्जुनी खमरिया के बीच बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में घायल होकर सड़क किनारे पड़े हुए थे। जिसे देखने ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लगी हुई थी। तभी भाटापारा की ओर से वापस बलौदाबाजार जा रहे कलेक्टर ने भीड़ देख कर अपनी गाड़ी रुकवा दी और घायलों को अपनी गाड़ी में बैठकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार करवाया। घायलों की पहचान रघु निषाद (37) निवासी अमलीडीह और रोहित कुमार ध्रुव (41) निवासी बोथाडीह के रूप में हुई है। recent visitors 71

कलेक्टर के निर्देशन में बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथम हेतु बृहद स्तर पर स्वस्थ्य सिविर का आयोजन

कलेक्टर के निर्देशन में डायरिया से बचाव के लिए चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान मैदानी अमला डायरिया से पिड़ित लोगों की तलाश में घर घर देगा दस्तक कलेक्टर के निर्देशन में बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथम हेतु बृहद स्तर पर स्वस्थ्य सिविर का आयोजन सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियां जैसे डायरिया के रोकथम हेतु बृहद स्तर पर जहा स्वस्थ्य सिविर का आयोजन कराया जा रहा है। वहीं प्रभावित लोगो के पहचान हेतु मैदानी अमले को घर घर सर्वे कर तत्काल पिड़ित को उपचार एवं परामर्श दिये जाने के निर्देश दिये गये है। कलेक्टर ने  प्रदूषित जल से फैल रही बिमारियों को मद्देनजर रखते हुए  सभी उपखण्ड अधिकारियो सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों , सामुदायिक स्वस्थ केंद्र के मैदानी अमले के साथ साथ सचिव रोज़गार सहायकों पटवारियों को निर्देश दिए है की समन्वय बनाकर अपने अपने क्षेत्रों में प्रदूषित जल श्रोतों को चिन्हित करे और निरीक्षण  कर जानकारी का पलन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। नलकूपो में ब्लिचिंग पाउडकर डालने के साथ ही क्लोरोकीन टैबलेट का भी वितरण करें । कलेक्टर कहा कि  बैक्टीरिया एवं डस्ट पार्टिकल्स की वजह से डायरिया का संक्रमण फैलता अतः ऐसे स्थिति में खुले पानी जैसे कुएं, नदी, एवं अन्य पारंपरिक पानी का  बिना उबाले सेवन नही करे। दूषित एवं बासी खाने का सेवन बिलकुल न करें। उन्होंने निर्देश दिये कि मैदानी अमला  आमजन मानस को जन जागरूक करें साथ ही पीएचई विभाग के कर्मचारियों एवं इस कार्य में लगे हुए अन्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि  हैंडपंप , कूपो में ब्लीचिंग पाउडर डलवाये  साथ ही पेयजल को शुद्ध  करने हेतु टैबलेट  का भी वितरण किया जाए।कलेक्टर ने मुख्य स्वस्थ चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देश दिए है कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल स्वस्थ लाभ प्रदान करवाए। recent visitors 112