चावल बांटते समय वारदात, छत्तीसगढ़-बीजापुर में कांग्रेस नेता पर नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

बीजापुर. नक्सलियों ने उसूर में एक कांग्रेस नेता व सोसाइटी संचालक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण मालूम नहीं पड़ा है, लेकिन कुछ समय पहले नक्सलियों द्वारा कांग्रेस नेता को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मारुड़ बाका निवासी पूर्व सरपंच, उसूर ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री व सोसाइटी संचालक तिरुपति भंडारी (35) शनिवार की शाम उसूर में टेकमेटला मार्ग पर स्थित सोसाइटी में चावल बांट रहे थे। इसी दौरान पांच से छह नक्सली सादे वेशभूषा में आये और तिरुपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने तिरुपति की हत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि नक्सलियों द्वारा उसे पहले धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। recent visitors 80

एकजुट होकर चुनाव न लड़ने से मिली हार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में कांग्रेस नेता चरणदास महंत का फूटा दर्द

बिलासपुर. कांग्रेस नेता चरणदास महंत अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे थे इस दौरान उनका बड़ा बयान सामने आया है। पार्टी के अंदर की फूट को हार की वजह माना है, महंत ने अपने ही नेताओं पर सवाल उठाते कहा की एकजुट होकर नहीं लड़ा चुनाव इसलिए हार का सामना करना पडा, लेकिन अब सब एकजुट हो गये हैं। दरअसल महंत ने कहा की पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की जरूरत हैv हार के बाद समीक्षा होने की बात भी उनके द्वारा कही गई है। महंत ने यह भी कहा की इस बार हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। चर्चा के दौरान संकेत दिए कि पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को दूर करने के लिए संगठन में बदलाव होंगे। महंत ने कहा की कुछ लोगों को लगा था की सीजीपीएससी मे भष्टाचार हुआ है, इसकी जांच भी हो रही है जितने लडके पास हुए है वो कांग्रेस के हैं या कांग्रेस समर्थित लोगों के। वहीं बिलासपुर के कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर कुछ दिनो पहले सीबीआई ने दबीश दी थी इस पर उन्होंने कहा की मुझे खुशी है की उनके घर पर कुछ नहीं मिला। बच्चे पढ़ने मे बहुत होशियार हैं उनको न कम नंबर मिले हैं और न ही इस तरह का कोई रिकॉर्ड उनके घर से मिला है। मुझे खुशी है की हम साफ सुथरे हैं जो गंदे है उनपर कार्रवाई होगी। recent visitors 108

CGPSC घोटाला मामले में छापेमारी, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में कांग्रेस नेता के घर पहुंची सीबीआई की टीम

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर सीबीआई ने छापा मारा है। 5 से 7 सदस्यीय सीबीआई की टीम पहुंची है। कांग्रेस नेता के यदुनंदन नगर और तिफरा स्थित पुराने और नए आवास पर सीबीआई की टीम मौजूद है। राजेंद्र शुक्ला के आवास पर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। बताजा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में जांच को लेकर छापेमारी की गई है। सीबीआई की टीम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बेटे का भी नाम मामले में बताया जा रहा है। recent visitors 123