शिक्षा ऋण योजनाओं के वितरित किए चेक, राजस्थान-बांसवाड़ा में सहकारिता मंत्री ने दिए गोपाल क्रेडिट कार्ड

बांसवाड़ा/जयपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग श्री गौतम कुमार दक ने बांसवाड़ा जिला स्थित गढ़ी और तलवाडा में आयोजित कार्यक्रम में बाँसवाड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. बाँसवाड़ा के गोपाल क्रेडिट कार्ड और शिक्षा ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। गौतम कुमार दक ने कहा कि यह योजनाएं किसानों और विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बनाई गई हैं। गोपाल क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को गोपालन के लिए ब्याज मुक्त ऋण मिलेंगे, जो उनके आर्थिक बोझ को कम करेगा। वहीं, शिक्षा ऋण योजना के माध्यम से छात्र अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जो उनके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। मंत्री श्री दक ने अधिकारियों से इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। विभाग के कर्मचारियों द्वारा माही पुल पर सहकारिता मंत्री की अगवानी की गयी तत्पश्चात उन्होंने अधिकारियों से सहकारिता विभाग के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी। मंत्री द्वारा सागवाडिया, गढ़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोपाल क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को चेक वितरित किये गये। इसके पश्चात् उन्होंने माता त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किये तथा बाद में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा ऋण के दो लाभार्थीयो को 10-10 लाख के एंव गोपाल क्रेडिट कार्ड के दो लाभार्थियों को 50-50 हजार के चैक वितरित किये गयें। सहकारिता विभाग, बैंक एवं वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के समस्त कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, किसान, छात्र और उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। चेक वितरण के पश्चात् लाभार्थियों ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की और उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक मोड़ बताया। मंत्री श्री गौतम कुमार दक ने इस मौके पर यह भी कहा कि आगामी समय में ऐसे और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें और समाज में समृद्धि का वातावरण बने। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

अनियमितता प्रकरणों में समय पर करें गुणवत्ता पूर्वक जांच, राजस्थान-सहकारिता राज्यमंत्री की चेतावनी

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि जिन सहकारी समितियों में अनियमितता सबंधी प्रकरण सामने आए हैं और उनकी जांच सहकारी कानून के तहत धारा 55 या 57 के तहत करवायी जा रही है तो जांच को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दक ने सोमवार को अपेक्स बैंक सभागार में मुख्यमंत्री कार्यालय एवं सहकारिता मंत्री कार्यालय से प्राप्त विभिन्न शिकायतों के प्रकरणों में विभाग स्तर से की गई कार्यवाही प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि पत्रों में जो भी शिकायत के बिन्दु हैं, उन पर त्वरित कार्यवाही की जाए तथा लगातार फोलो-अप भी करें ताकि न्यायसंगत कार्यवाही हो सके एवं शिकायत के प्रकरणों में नियमानुसार समयबद्ध राहत को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से भी संपर्क कर उसका पक्ष सुने एवं रिकार्ड से सत्यापन करके ही जांच रिपोर्ट दें। यदि किसी भी प्रकरण में जांच अधिकारी द्वारा फौरी तौर पर बिना रेकार्ड सत्यापित किये जांच रिपोर्ट दी गई है तो ऐसे अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग की शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार श्रीमती मंजू राजपाल ने निर्देश दिये कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, सोयाबीन एवं मूंगफली की खरीद की जा रही है। खरीद केन्द्रों पर खरीद की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिये प्रतिदिन जिले के इकाई उप-रजिस्ट्रार एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक विजिट करें और जो भी समस्या आ रही है, राजफैड के अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर उसका निराकरण सुनिश्चित करें। श्रीमती राजपाल ने कहा कि कार्मिकों की कार्यालयों में उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिये बायोमीट्रिक उपस्थिति मशीन स्थापित की जायेगी। इसकी शुरूआत सहकार भवन से होगी, उसके बाद इस प्रणाली को सहकारिता विभाग के प्रदेश के सभी कार्यालयों के लिये लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे आमजन को बार-बार सहकारी कार्यालयों में चक्कर नहीं लगाने पडेंगे और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण संभव हो सकेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72