इंदौर में दोहरे हत्या कांड के आरोपी व उसके साथियों ने परदेशीपुरा में दुकान में घुसकर नमकीन व्यापारी …

इंदौर शहर के परदेशीपुरा इलाके में दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी ने नमकीन व्यापारी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद व्यापारी ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई है। तोडफोड करने वाला आरोपी वर्ष 2021 में भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के पालदा में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा है। नमकीन की दुकान में तोडफोड़ दरअसल, परदेशीपुरा इलाके में नमकीन व्यापारी राजेन्द्र गोयल की दुकान पर गुल्ला चौकसे, उसके जीजा सोनू जायसवाल और अन्य साथियों ने दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ मचा दी। जानकारी के मुताबिक नमकीन व्यापारी से कार खङी करने को लेकर विवाद हुआ था। कार हटाने की बात को लेकर विवाद राजेन्द्र ने बताया कि उनकी आशीष ट्रेडर्स के नाम से नमकीन की दुकान है, जहां दुकान के सामने रहने वाले गुल्ला चौकसे, सोनू और अन्य लोग आए और कार हटाने की बात पर विवाद करने लगे और गाली गलौच करते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। गुल्ला और उसके साथी सामान उठाकर गोयल पर फेंकने लगे, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। थाने में दर्ज हुईं क्रॉस एफआईआर इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। तब आरोपी वहां से चले गए। बाद में गोयल ने थाने पहुंच कर केस दर्ज करा दिया। इधर राजेंद्र गोयल और उनके बेटे के खिलाफ तोएश जयसवाल ने भी क्रास एफआईआर दर्ज कराई है। क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है गुल्ला बताया जा रहा है कि चौकसे क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश हैं जिन पर पूर्व में हत्या मारपीट सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। 2021 में भंवरकुंआ के पालदा में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। भंवरकुआ पुलिस ने तीन साल में ना तो उस पर इनाम घोषित किया और ना ही उसकी गिरफ्तारी ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। recent visitors 65

जंगल में नरकंकाल मिलने से फैली सनसनी, मृतक की शिनाख्त ग्राम खेजड़ा निवासी 45 वर्षीय सूरज रैकवार के रूप में हुई

भोपाल  छोला मंदिर थाना इलाके में  सुबह मोहाली के जंगली क्षेत्र में एक नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल पर मिले कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त ग्राम खेजड़ा निवासी 45 वर्षीय सूरज रैकवार के रूप में हुई। वह 28 जुलाई से लापता था। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इस मामले में सूरज की हत्या किए जाने की भी आशंका है। यह है घटनाक्रम छोला मंदिर थाना प्रभारी सुरेशचंद्र नागर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे गोवर्धन लोधी नाम के व्यक्ति ने मोहाली के जंगल में नरकंकाल पड़ा रहने की सूचना दी थी। घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी सहित जोन-चार के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंकाल पर मिले कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान ग्राम खेजड़ा निवासी 45 वर्षीय सूरज रैकवार के रूप में हुई। वह 28 जुलाई को अचानक लापता हो गया था। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। कंकाल को जांच के लिए भेजा पुलिस ने घटना स्थल की एफएसएल टीम से जांच कराने के साथ कंकाल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही सूरज की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। अभी मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। recent visitors 190

प्रेमिका को काटा, धड़ झाड़ियों और सिर नहर में फेंका… 4 दिन में ऐसे खुला शीबा हत्याकांड का दफन राज

 बहराइच बहराइच में दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम करना प्रेमिका की मौत का कारण बन गया. प्रेमिका जब प्रेमी से शादी का दबाव बनाने लगी तो प्रेमी के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए. इसको लेकर दोनों में बढ़ी अनबन के बीच प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका की पहले गला दबाकर हत्या की और फिर राज दफन करने के लिए उसका सिर काट कर नहर में फेंक दिया. वहीं, सिर कटी लाश झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया. इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल, बीते 23 जुलाई को बहराइच जिले के थाना नानपारा कोतवाली अंतर्गत नानपारा रूपईडीहा मार्ग पर हांडा बसेहरी गांव के समीप झाड़ियों में एक युवती की सिर कटी लाश बरामद हुई थी. इस दौरान पुलिस ने युवती की पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सिर कटे होने के चलते उसकी पहचान पुलिस के लिए चुनौती बन रही थी. जिसके बाद एसपी वृंदा शुक्ला ने इस मामले के खुलासे के लिए प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. इसके बाद इस जांच टीम ने अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पिछले कुछ दिनों के दौरान गुमशुदा लड़कियों की जानकारी ली, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी. दाहिने पैर में बंधे काले धागे से आरोपी तक पहुंची पुलिस इसी बीच पुलिस ने बीती 22 जुलाई को थाना रूपईडीहा में 20 वर्षीय शीबा नाम की युवती की दर्ज गुमशुदगी की जानकारी ली. जब पुलिस ने उसकी तस्वीर से लाश का मिलान किया तो उसके दाहिने पैर में बंधे काले धागे पर पुलिस की नजर गई. वहीं, पुलिस ने जिस युवती का शव बरामद किया था, उसके भी दाहिने पैर में काला धागा बंधा था. जिसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को शिनाख्त के लिए शवगृह  बुला लिया और परिजनों ने युवती की पहचान कर ली. मृतक युवती की शीबा के तौर पर शिनाख्त के बाद पुलिस ने शीबा के मामा मामी से उसके बारे में गहन जानकारी हासिल की तो पता चला की शीबा जनपद श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर अंतर्गत मल्हीपुर खुर्द निवासी अरुण सैनी नाम के लड़के से फोन पर बात करती थी. पुलिस ने अपनी जांच में पाया की मृतक शीबा थाना रूपईडीहा क्षेत्र अंतर्गत जमोग गांव में अपने मामा हसमत अली के यहां रहती थी. वहीं, आरोपी अरुण भी अपने मामा के यहां बगल वाले गांव में रहता था. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे. अरुण जब हाई स्कूल में पढ़ाई करता था, तब शीबा कक्षा 8 में पढ़ती थी. दोस्त के साथ मिलकर की हत्या बाद में अरुण अपने मामा के ही गांव के निकट चरदा जमोग चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर पर काम करने लगा. जहां शीबा भी उससे मिलने आती थी. बीते एक वर्ष से दोनों के बीच काफी नजदीकी बढ़ गई और वो एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे.  कुछ ही समय में दोनों के बीच प्यार हो गया. इसी दौरान आरोपी अरुण की शादी तय हो गई. जिसके बाद वह शीबा से अलग होना चाहता था. लेकिन शीबा इसके लिए तैयार नहीं थी. इसको लेकर दोनों में काफी झगड़ा होने लगा था. धर्म अलग-अलग होने के कारण दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. इसको लेकर शीबा के मामा ने अरुण से मारपीट भी की थी. इससे गुस्साए अरुण ने अपने दोस्त कुलदीप विश्वकर्मा निवासी गंगापुर थाना रूपईडीहा के साथ मिलकर शीबा को संदीप जायसवाल के भठ्ठे पर बुलाया. जिसके बाद दोनों उसे बाइक से झाड़ियों में ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद सिर को काटकर नहर में फेंक दिया. जबकि लाश को वहीं, छोड़ दिया.   recent visitors 133