टेस्ट के दौरान अंपायरों ने गेंद बदली तो संचालन संस्था ने जितना जल्दी हो सका उतनी जल्दी यह मामला दबा दिया: वार्नर

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से यह स्पष्ट करने को कहा है कि जब आस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक टेस्ट के दौरान अंपायरों ने गेंद बदली तो क्या हुआ और संचालन संस्था ने जितना जल्दी संभव हो सका उतनी जल्दी यह मामला दबा दिया। वार्नर ने कहा कि मामला खत्म कर दिया गया है क्योंकि भारत की सीनियर टीम पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आने वाली है। यह मसला पिछले सप्ताह मैकाय में खेले गए चार दिवसीय मैच के अंतिम दिन सामने आया था जब अंपायरों ने भारतीय टीम को अलग गेंद दी। भारतीय खिलाड़ी, विशेषकर इशान किशन, इस फैसले से नाखुश थे तथा इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसे मूर्खतापूर्ण फैसला करार दिया था। वार्नर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अंतिम फैसला करना है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम इन गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने वाली है और इसलिए यह मामला जल्द से जल्द खत्म कर दिया गया। लेकिन अगर अंपायरों को लगता है कि कुछ हुआ है, तो मुझे यकीन है कि इस पर आगे की कार्रवाई होगी। मुझे लगता है कि अंपायरों या मैच रेफरी को इस मामले में उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

डेविड वॉर्नर के अनुसार हाल ही में सीरीज 3-0 से मिली हार से भारतीय टीम का मनोबल कमजोर रहेगा

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की हार का हार का मनेावैज्ञानिक लाभ ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिलेगा। वॉर्नर के अनुसार सीरीज में 3-0 से मिली हार से भारतीय टीम का मनोबल कमजोर रहेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान में ही टिक नहीं पायी। शुभमन गिल और ऋषभ पंत को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों की स्पिन का सामना नहीं कर पाया। इसी को लेकर वार्नर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में खेलना भारतीय बल्लेबाजों के लिए बेहद कठिन होगा क्योंकि हमारे पास तीन विश्व स्तर के तेज गेंदबाज और एक स्पिनर है। इन हालातों में अगर मैं भी भारतीय टीम में होता तो दबाव में आ रहता वॉर्नर ने न्यूजीलैंड की फील्डिंग की सराहना की और उपमहाद्वीप में उनके प्रदर्शन को की प्रशकसा की है। वॉर्नर ने कहा कि, मैं उनके पहले टेस्ट को देखूं तो उन्होंने कुछ बेहतरीन कैच पकड़े थे। इससे उनके पक्ष में माहौल बनने के साथ ही विरोधी टीम पर दबाव आ गया था। अगर आप इस तरह के कैच लेते हैं तो आप बढ़त मिलना तया हो जाता हैं। सीरीज में 1-0 से आगे रहने का भी उन्हें लाभ मिला। मुझे पता है कि भारत में जीतना कितना काफी कठिन होता है पर न्यूजीलैंड ने कमाल कर दिखाया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61

डेविड वार्नर को फिर से लीडरशिप रोल निभाने की मंजूरी मिली

नई दिल्ली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने घोषणा की है कि पूर्व बाएं हाथ के ओपनर डेविड वॉर्नर को अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में लीडरशिप भूमिकाओं में शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। सीए ने अपने बयान में कहा कि एक तीन-सदस्यीय समीक्षा पैनल ने वॉर्नर के बैन हटाने की शर्तों को पूरा करने की पुष्टि की है। यह सुनवाई इस महीने हुई थी, जहां वॉर्नर ने 2022 में आवेदन किया था कि 2018 में उन पर लगे आजीवन नेतृत्व प्रतिबंध को हटा दिया जाए। यह बैन दक्षिण अफ्रीका में ‘सैंडपेपर स्कैंडल’ के बाद लगाया गया था। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन, पूर्व क्रिकेटर ग्रेग चैपल और वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष लीजा स्टैलेकर सहित कई लोगों ने वॉर्नर के समर्थन में लिखित चरित्र संदर्भ दिए थे। पैनल के सदस्य एलन सुलिवन, जेफ ग्लीसन और जेन सीव्राइट ने सर्वसम्मति से माना कि वॉर्नर ने 2018 के बैन को हटाने की सभी शर्तें पूरी कर ली हैं और छह साल पहले लगाया गया बैन अपना उद्देश्य पूरा कर चुका है। पैनल ने महसूस किया कि वार्नर ने अपनी गलती को ईमानदारी से स्वीकार किया और उनके व्यवहार पर गंभीर पछतावा है। पैनल ने यह भी कहा कि वॉर्नर युवा क्रिकेटरों के विकास में योगदान दे सकते हैं और ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण एशियाई समुदाय के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अब वॉर्नर को आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर की कप्तानी करने का मौका मिल सकता है। सुनवाई में उनके साथ सिडनी थंडर के जनरल मैनेजर और लंबे समय से साथी रहे ट्रेंट कोपलैंड भी थे। सीए के मुख्य कार्यकारी निक हॉली ने कहा, “2022 में हमने आचार संहिता को अपडेट किया ताकि खिलाड़ियों के लिए एक निष्पक्ष प्रक्रिया हो सके। मुझे खुशी है कि वॉर्नर पर प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया और अब वे इस गर्मी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नेतृत्व भूमिका निभा सकते हैं।”   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67