दिल्ली में बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, NCR में 7 लोगों की मौत
नई दिल्ली दिल्ली के लिए बारिश एक बार फिर आफत बनकर सामने आई है. बुधवार शाम से दिल्ली में शुरू हुई बारिश रातभर हुई, जिसके बाद सरिता विहार, दरियागंज, प्रगति मैदान और आईटीओ सहित दिल्ली के कई इलाके तालाब बन गए. इसका असर गुरुवार सुबह भी नजर आया और आज भी दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न दिखीं. गुरुवार सुबह से ही सड़कों पर पानी भारने के कारण गाड़ियां रेंगकर चलती हुई दिखाई दीं. बारिश से हालात खराब होने के चलते आज दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. कुछ कॉलेज भी इस दौरान बंद रहेंगे. दिल्ली में देर रात हुई बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक 22 साल की तनुजा और उनका तीन साल का बेटा प्रियांश गाजीपुर क्षेत्र की खोड़ा कॉलोनी के पास साप्ताहिक बाजार में गए थे. इस दौरान वह फिसल गए और एक नाले में गिर गए. अधिकारी ने कहा कि दोनों को गोताखोरों और क्रेन की मदद से निकाला गया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा तेज बारिश के बाद हाई टेंशन तार की चपेट में आने से गुरुग्राम में 3 लोगों की मौत हो गई है. घटना बुधवार देर रात 10 बजे की है. ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में दीवार गिरने से एक महिला और एक शख्स की मौत हो गई. यानी पिछले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में 7 लोगों की मौत हो चुकी है. घर ढहने से घायल हुआ शख्स उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक शख्स मकान ढहने से घायल हो गया. दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने कहा कि रॉबिन सिनेमा के पास गांता घर के करीब सब्जी मंडी इलाके में एक घर ढह गया. पांच फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी गईं. एक आदमी को मलबे से बचाया गया. अधिकारी ने कहा कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, वहीं एक महिला दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में एक दीवार के ढहने से घायल हो गई. आज बंद रहेंगे दिल्ली के सभी स्कूल राजधानी दिल्ली में भीषण बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया. इसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया कि दिल्ली के सभी स्कूल आज यानी की गुरुवार को बंद रहेंगे. इसके अलावा दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 10 फ्लाइट्स का रूट परिवर्तित किया दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 10 उड़ानों का रूट बदल दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण बुधवार शाम साढ़े सात बजे के बाद एयरपोर्ट पर कम से कम 10 उड़ानों का रूट परिवर्तित किया गया है. इनमें से आठ को जयपुर और दो उड़ानों को लखनऊ भेजा गया है. राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल – दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश – भारी बारिश के कारण करोल बाग मेट्रो स्टेशन और मार्केट एरिया में भरा पानी – Rau's कोचिंग वाले इलाके में फिर भरा कमर तक पानी – गुरुग्राम में सुभाष नगर-ओल्ड रेलवे रोड की सड़क पर भी भरा पानी – प्रगति मैदान के पास भैरव मार्ग रेलवे अंडर पास पर जलभराव, कई गाड़ियां फंसी – भैरव मार्ग रेलवे अंडर पास से सराय काले खान की तरफ जाने वाली टनल बंद – सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास भारी जलजमाव, ट्रैफिक प्रभावित – दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक स्कूल की दीवार गिर गई, कई गाडियां डैमेज – जयपुर के लिए 8 फ्लाइट और लखनऊ के लिए 2 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है. – अपोलो अस्पताल से बदरपुर की ओर मथुरा रोड पर यातायात प्रभावित – पुल प्रह्लादपुर रेलवे अंडरपास पर जलजमाव के कारण ट्रैफिक डाइवर्जन – राजधानी दिल्ली में आईटीओ के पास जलभराव के कारण ट्रैफिक फ्लो प्रभावित – ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क के, तुगलपुर के पास Pump Up Arena जिम की छत गिरी, दो घायल भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजधानी में तीन मकान भी गिर गए. सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है. बताया जा रहा है कि ये मकान पुराने थे और इनमें कोई नहीं रहता था. वहीं भारी बारिश के चलते आईटीओ से लक्ष्मी नगर का रास्ता पानी भरने से बंद हो गया है. पुलिस के मुताबिक दिल्ली सब्जी मंडी इलाके से मकान ढहने की सूचना मिली. घटना के बाद दमकल विभाग की 5 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. अभी अधिक जानकारी का इंतजार है. दिल्ली के किन इलाकों में जलभराव 1. करोल बाग मेट्रो स्टेशन और मार्केट एरिया में भरा पानी. 2. Rau's कोचिंग वाले इलाके में फिर भरा पानी. 3. प्रगति मैदान के पास भैरव मार्ग रेलवे अंडर पास पर जलभराव. 4. भैरव मार्ग रेलवे अंडर पास से सराय काले खान की तरफ जाने वाली टनल बंद. 5. सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास भारी जलजमाव, ट्रैफिक प्रभावित. 6. दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक स्कूल की दीवार गिर गई, कई गाडियां डैमेज. 7. पुल प्रह्लादपुर रेलवे अंडरपास पर जलजमाव के कारण ट्रैफिक डाइवर्जन. 8. राजधानी दिल्ली में आईटीओ के पास जलभराव के कारण ट्रैफिक प्रभावित. दिल्ली के किस इलाके में कितनी बारिश? 9. झंडेवालान इलाके में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया. 10. दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक स्कूल की दीवार गिर गई. राजधानी दिल्ली के सभी स्कूल गुरुवार को बंद राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार शाम को भारी बारिश हुई. राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव हो गया है. इसी बीच सामने आया है कि दिल्ली के सभी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे. इसके अलावा दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. करोल बाग में फिर भरा पानी ये हाल राजधानी दिल्ली के उन इलाकों का है, जो पॉश कहे जाते हैं. बीते चार-पांच दिनों से करोल बाग चर्चा में है. यहां एक IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. कोचिंग संचालक और शासन-प्रशासन अभी तक अपने-अपने तर्क देकर लीपापोती में लगे हुए हैं. स्टूडेंट्स अपने साथियों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रोटेस्ट … Read more