नक्सलियों की टूट गई कमर, छत्तीसगढ़-रायपुर में नक्सली हमले में घायल जवान से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम

रायपुर. देश के सबसे बड़े नक्सली मुठभेड़ में घायल एक जवान से मिलने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान रामचंद्र यादव से मिलकर उसका हाल-चाल जाना। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। घायल जवान से घटना की पूरी जानकारी भी ली। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। सर्चिंग ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। शाम पांच बजे के बाद बस्तर संभाग के आईजी सुंदरराज पी. नारायणपुर और दंतेवाड़ा के एसपी इस मुठभेड़ को लेकर पूरा खुलासा करेंगे। आज तक के नक्सल ऑपरेशन में जो कांकेर में हुआ था, उससे भी बड़ा नक्सल ऑपरेशन हुआ है। बहुत बड़ी संख्या में एके-47, एसएलआर बरामद हुआ है। बहुत सारे हथियार बरामद हुए हैं। उस क्षेत्र में नक्सलियों की कमर टूट गई है, पूरी की पूरी कंपनी खत्म हो गई है। नक्सलियों से फिर की मुख्यधारा में लौटने की अपील डिप्टी सीएम ने एक बार फिर नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि वो नक्सलियों से कहना चाहते हैं कि सभी को घर पर वापस आना चाहिए। छत्तीसगढ़ की सरकार अच्छी सरेंडर पॉलिसी के साथ सामने आ रही है। मुख्यधारा पर सभी लौटें। बस्तर और बस्तर का जल, जंगल और जमीन बस्तरवासियों का है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के मार्ग पर बिछे हुए आईईडी को अब खत्म कर देना चाहिए। recent visitors 58

68.50 लाख के निर्माण कार्यों की दी सौगातें, छत्तीसगढ़-कबीरधाम पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

कवर्धा. कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा मंगलवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने देर शाम तक कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्राम गदहाभाठा, बारदुली, बारदी, गोरखपुर, जिंदा, दुबहा और मिरमिट्टी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या, मांग व शिकायत सुनीं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोगों की मांग व कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 68 लाख 50 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्य की घोषणा की है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव को विकास की मुख्यधारा में लाया जाए। आपके सहयोग से हम इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। ग्रामीण विकास के लिए विष्णुदेव साय की सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राज्यवार विवरण व लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार को एक सुरक्षित पक्का आवास प्रदान करना है। पीएम आवास योजना के तहत राज्य को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आवास उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभ से वंचित न रहे। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि आवास निर्माण में कोई भी बाधा न आए। ग्रामीणों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस योजना के तहत मिलने वाले अवसरों के प्रति उत्साह व्यक्त किया। recent visitors 64

Deputy Chief Minister की सौगात ,स्कूटी पाकर भाव विभोर हुए 25 दिव्यांग जन, शर्मा ने आत्मीयता से मिलकर जानी उनकी समस्याएं

 कबीरधाम डिप्टी सीएम विजय शर्मा शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर कबीरधाम पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान विधायक कार्यालय में जिले के 25 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित स्कूटी वितरण की। उन्होंने इस अवसर पर दूर-दराज से आए दिव्यांगजनों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके जीवन मे आने वाली समस्याओं से रूबरू भी हुए।   उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार आपके साथ सहयोग और आर्थिक विकास के लिए हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा और क्षेत्र विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। प्राथमिकता में सभी निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों और आमजनों की सेवा से आत्मीय खुशी मिलती है। इस मौके पर एक दिव्यांग बेटी ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा से कहा कि पहले बहुत दिक्कत होती थी। मैं बड़ी होकर अधिकारी बनूंगी। इस दौरान दिव्यांग लड़की के आंख से खुशी की आंसू छलक उठे। प्रवास के दौरान विजय शर्मा ने ठाकुरदेव चौक में आमजनों से भेंट की और सभी का हालचाल जाना। डिप्टी सीएम विजय शर्मा तरेगांव, रेंगाखार और कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। recent visitors 139