देशी इलाज के चक्कर में मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा

जगदलपुर. जगदलपुर में एक कुत्ते के काटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बुजुर्ग का देशी इलाज करवाया, जिससे उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। हालात बिगड़ने पर मेकाज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम गरावंड़ में रहने वाले एक बुजुर्ग किसान को एक कुत्ते ने घर के सामने काट लिया। परिजनों ने इलाज न कराते हुए देशी इलाज कराने के बाद छोड़ दिया। अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उसे मेकाज में भर्ती किया गया, जहां बुजुर्ग की मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि ग्राम गरावंड़ निवासी मंगतू कश्यप पुत्र रूपधर 50 वर्ष आठ माह पहले अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था। अचानक से एक पागल कुत्ते ने आकर उसे काट लिया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल ना ले जाकर गांव में ही देशी इलाज कराने लगे, जहां बुजुर्ग के शरीर का घाव सूखने लगने पर परिजनों ने उसे ठीक होने की बात कहते हुए अस्पताल में इलाज नहीं करवाया। इसके कारण आठ माह के अंदर कुत्ते का पूरा जहर ग्रामीण के अंदर आ गया। अचानक से बुजुर्ग की हालत खराब होने के कारण उसे मेकाज में भर्ती किया गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

3 मासूमों समेत 8 लोगों को काटा था, छत्तीसगढ़-बालोद में पागल कुत्ते को ग्रामीणों ने मारा

बालोद. डौंडी ब्लॉक के गांवों में एक के बाद एक आठ ग्रामीणों को घायल करने वाले पागल कुत्ते को आखिरकार ग्रामीणों ने मार गिराया है. आज सुबह कुत्ते ने एक महिला को काटा था, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को खोजकर मार डाला. इस बीच कुत्ते के आतंक की सूचना मिलने पर जनपद सीईओ डीडी मांडले ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की. पागल कुत्ते ने बुधवार से वनांचल क्षेत्र में आतंक मचाया हुआ था. आमाडूला, किसनपुरी, चिहरो गांव में कुत्ते ने कल शाम तक एक के बाद एक सात लोगों पर हमला कर घायल किया था, जिनमें तीन मासूम भी शामिल हैं. घायलों का आमाडुला स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है. वहीं इनमें से एक 56 वर्षीय भागवत को उपचार के लिए धमतरी स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. कुत्ता कल शाम को दिगवाड़ी गांव भाग गया था, जहां आज सुबह 45 वर्षीय महिला सोहद्री बाई को काट डाला. कुत्ते से मासूम बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी खतरे को भांपते हुए ग्रामीणों ने मिलकर पागल कुत्ते की खोजबीन की. दिगवाड़ी गांव में कुत्ता नजर आते ही उसे घेरकर पत्थर और डंडे से मार डाला. कुत्ते के मरने के साथ ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. इस बीच कुत्ते के आतंक की सूचना मिलने पर जनपद सीईओ डीडी मांडले भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की. आमाडुला में बनाया अधिक शिकार — पागल कुत्ते के काटने से घायल हुए ग्रामीणों में सबसे ज्यादा आमाडुला के रहने वाले हैं. कुत्ते ने गांव के दो मासूम- 9 वर्षीय सेमुअल पिता जयंत कुमार और 8 साल की पाखी पिता किसुन ला के अलावा 45 वर्षीय हुकलाल, 57 वर्षीय आनंद, 60 वर्षीय मनोतिन बाई को काट दिया था. इनके अलावा किसनपुर में पांच वर्षीय वेदांत पिता सोहन लाल, दीघवाड़ी निवासी 45 वर्षीय सोहाद्री और चिहरो निवासी 56 वर्षीय भागवत को काट डाला था. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 55