Monday, July 6, 2026 9:01 pm

बिजली कार्य के दौरान हादसे में दो की हालत गंभीर, उप्र-मैनपुरी में करंट लगने से तीन कर्मचारी घायल

मैनपुरी। मैनपुरी जिले के थाना भोंगांव क्षेत्र के गांव शाहज़ादेपुर में बिजली सुदृढ़ीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम करते समय करंट लगने से तीन प्राइवेट बिजली कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो कर्मचारियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि बिजली कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। recent visitors 53

करंट लगने से लाइनमैन की मौत, छत्तीसगढ़-रायपुर में बिजली सब स्टेशन में बड़ा हादसा

रायपुर। राजधानी के मठपुरैना स्थित बिजली विभाग के सब स्टेशन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई. यह ममला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 15 अक्टूबर दोपहर करीब 12 बजे की है. मठ पुरैना स्थित एसटीएम वन का लाइनमैन दिलीप जघेल जो ग्राम परसदा का निवासी था. वह 33/11 केवी सब स्टेशन में मरम्मत का काम कर रहा था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से उसके दोनों हाथ झुलस गए और नीचे गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई. आनन-फानन में बिजली सब स्टेशन के स्टाफ ने घायल कर्मी को कालड़ा नर्सिंग होम, पचपेड़ी नाका में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान शाम करीब 7:30 बजे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना टिकरापारा थाने में दी गई. बताया जा रहा है कि 11 केवी की एक वीसीबी को बैकफिट कर कंट्रोल रूम की बिजली आपूर्ति शुरू की गई थी. इसी दौरान लाइनमैन दिलीप जंघेल गलती से उसी वीसीबी डीसीबी पर काम करने चला गया, जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गया. सब स्टेशन में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई, जिसके कारण लाइनमैन की मौत हो गई. यह जांच का विषय है. recent visitors 123

रावण दहन की तैयारियों के बीच हादसा, छत्तीसगढ़-रायपुर में करंट से एक की मौत और दूसरा गंभीर

रायपुर। राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस(WRS) कॉलोनी स्थित रावण मैदान में एक बड़ा हादसा हो गया. रावण दहन के लिए मंच निर्माण के दौरान एक कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे के बाद घायल व्यक्ति को आनन-फानन में एंबुलेंस से मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित रावण मैदान आज रावण दहन के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था. वहीं स्टेज पर एक कर्मचारी परमानंद ध्रुव (37 वर्ष) काम कर रहा था तभी अचानक उसे बिजली का झटका लगा, जिससे वह ऊपर से नीचे गिर पड़ा. हादसे के बाद वहां मौजूद उसका साथी उसकी हालत देखकर बेहोश हो गया. करंट लगने से अचेत हुए परमानंद को मौके पर सीपीआर दिया गया और तुरंत एंबुलेंस से मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी. वहीं मौके पर बेहोश हुए मृतक का साथी मेकाहारा अस्पताल में पिछले दो घंटे से मेडिसिन विभाग में भर्ती है. कर्मचारी परमानंद ध्रुव की मौत का कारण बिजली का झटका था या कार्डियक अरेस्ट. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. recent visitors 54

मुख्य अतिथि के पहुंचने से पहले स्टेज के पास युवाओं ने धक्का मुक्की, करंट लगने से गई युवक की जान

नारनौंद नारनौंद अनाज मंडी में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे थे। यह रैली नारनौंद हलके से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थन में की गई। बता दें कि रैली में मुख्य अतिथि के पहुंचने से पहले स्टेज के पास युवाओं ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। जिसके कारण कुछ युवक बिजली की तारों में फंस गए और उनमें से एक युवक को बिजली का करंट लग गया। युवक को नारनौंद के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने वहां से उसको हिसार के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मृतक युवक गांव बास का रहने वाला था। युवक का नाम वीरभान व उसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। recent visitors 48