एलन मस्क का अगला बड़ा दांव: SpaceX चाहती है अंतरिक्ष में डेटा सेंटर, सरकार से मांगी इजाज़त

लॉस एंजिल्स एलन मस्क ने अंतरिक्ष पर राज करने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल अंतरिक्ष से इंटरनेट उपलब्ध कराने के बाद अब SpaceX अंतरिक्ष में डेटा सेंटर्स का जाल बिछाने की तैयारी में है। इसके लिए मस्क ने अमेरिकी रेगुलेटर FCC से अनुमति मांगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार मस्क 10 लाख सैटेलाइट्स का एक ऐसा समूह लॉन्च करना चाहते हैं, जो सीधे सूरज की रौशनी से ऊर्जा लेकर AI डेटा सेंटर्स को चलाएंगे। इस कदम के साथ मस्क Google, Meta और OpenAI जैसी कंपनियों को बड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रहे हैं। यह मिशन सफल होता है, तो डेटा स्टोरेज और प्रोसेसिंग की दुनिया पूरी तरह से बदल सकती है। सर्वर के लिए बिजली नहीं बनेगी संकट जमीन पर डेटा सेंटर चलाने के लिए बड़ी मात्रा में बिजली और पानी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में डेटा सेंटर पर्यावरण के लिए ही एक चुनौती बन जाते हैं। हालांकि स्पेस में बनने वाले डेटा सेंटर को इन दोनों ही चीजों की जरूरत नहीं होगी। दरअसल अंतरिक्ष में बनने वाले डेटा सेंटर की उर्जा खपत सौर ऊर्जा से पूरी हो जाएगी। बता दें कि अंतरिक्ष में सूरज की रौशनी हमेशा उपलब्ध रहती है, ऐसे में स्पेसएक्स के डेटा सेंटर को अंतरिक्ष में उर्जा की कमी नहीं होगी। मस्क की ओर से मांगी गई अनुमति के मुताबिक इससे न सिर्फ बिजली का खर्च कम होगा, बल्कि रखरखाव की लागत भी लगभग शून्य हो जाएगी। ऐसे में यह पारंपरिक डेटा सेंटर्स की तुलना में काफी सस्ते और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने वाला ऑप्शन साबित होगा। 10 लाख सैटेलाइट्स का लक्ष्य और स्टारशिप का सहारा रिपोर्ट के मुताबिक,(REF.) अंतरिक्ष में इस समय 15,000 सैटेलाइट एक्टिव हैं, ऐसे में मस्क की ओर से 10 लाख सैटेलाइट के आवेदन ने सभी को चौंका दिया है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह संख्या डिजाइन के लचीलापन के लिए तय की गई है। मस्क के सपने को सच करने का जिम्मा स्टारशिप रॉकेट पर होगा। मस्क का मानना है कि स्टारशिप जैसे पूरी तरह से दोबारा इस्तेमाल होने वाले रॉकेट लाखों टन वजन अंतरिक्ष में ले जा सकते हैं। अगर मस्क का स्टारशिप सफल होता है, तो इससे डेटा प्रोसेसिंग उस उच्च स्तर पर पहुंच जाएगी, जिसकी तुलना किसी मौजूदा सिस्टम से नहीं की जा सकती। xAI और SpaceX आ सकते हैं साथ इस बीच यह खबर भी आ रही है कि मस्क अपनी दो कंपनियों xAI और SpaceX का विलय कर सकते हैं। इसके साथ-साथ इस साल के आखिर तक एक बड़े पब्लिक ऑफरिंग यानी कि IPO लाने की तैयारी भी चल रही है। दरअसल मस्क अपनी दो कंपनियों को मिलाकर खुद का सैटेलाइट नेटवर्क और अपना खुद का AI सिस्टम पाना चाहते हैं। इससे उन टेक कंपनियों को सीधी टक्कर मिलेगी जो फिलहाल AI की रेस में आगे हैं। अंतरिक्ष में डेटा प्रोसेसिंग से डेटा ट्रांसफर की स्पीड बढ़ जाएगी। इसका फायदा मस्क के बाकी के प्रोजेक्ट्स को भी मिलेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

‘आपने ट्विटर खरीदकर बहुत बड़ा जुआ खेला’, एलन मस्क को TED प्रमुख क्रिस एंडरसन ने लिखा पत्र

वाशिंगटन। सोशल मीडिया एक्स के मालिक और दिग्गज अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क को लेकर टेड के प्रमुख क्रिस एंडरसन ने एक पत्र लिखा है। ये पत्र उनकी तरफ से सोशल साइट एक्स पर भी एक पोस्ट में साझा किया गया। जिसमें लिखा, मैं एक ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा कर रहा हूं, जो अभी मुझे चिंतित कर रहा है। क्रिस एंडरसन ने साथ ही ये भी बताया है कि उनका यह पत्र रचनात्मक भावना से पेश किया गया है। पत्र की शुरुआत में क्रिस एंडरसन ने लिखा, प्रिय एलन, आज सुबह मेरे मन में एक विचार आया। प्रौद्योगिकी और उद्यमिता में आपकी सभी उपलब्धियों के अलावा, आप इस सदी के सबसे प्रभावशाली लेखक बन गए हैं। आपके पास एक शक्तिशाली मंच पर 200 मिलियन से अधिक फॉलोवर हैं, जिसे आप स्वयं नियंत्रित करते हैं। आपके लिखे गए शब्द केवल उन फॉलोवर्स से आगे बढ़कर एक्स के लगभग हर यूजर तक पहुंचते हैं और यह व्यापक मीडिया कवरेज की सौजन्यता से कहीं आगे। इसने रूपर्ट मर्डोक को भी अप्रांसंगिक बना दिया है। 'इतिहास में किसी के पास इतनी शक्ति नहीं थी' क्रिस एंडरसन ने आगे लिखा- यह रोमांचक लग रहा होगा। आपने ट्विटर खरीदकर बहुत बड़ा जुआ खेला और ऐसा लगता है कि यह इतना सफल रहा कि आप इसका इस्तेमाल दुनिया को बड़े पैमाने पर प्रभावित करने के लिए कर सकते हैं, जिसमें सरकारें बदलना भी शामिल है। आप मानते हैं कि एक्स मुख्य धारा के अधिकांश मीडिया की जगह ले सकता है। यह नागरिक पत्रकारिता के लिए नया मंच है और आप नागरिक नंबर 1 हैं। आपको संपादकों और तथ्य-जांचकर्ताओं की परेशानी की जरूरत नहीं है। आपकी तरफ से पोस्ट की गई हर एक चीज को लाखों लाइक और रीपोस्ट मिलते हैं। आप एक पल में वैश्विक बातचीत को बदल सकते हैं। इतिहास में किसी के पास इतनी शक्ति नहीं थी। पत्रकारिता की मुझे बहुत परवाह है- क्रिस एंडरसन इसलिए यहां बहुत कुछ दांव पर लगा है और जैसा कि होता है, पत्रकारिता एक ऐसी चीज है जिसकी मुझे बहुत परवाह है। मैंने एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया क्योंकि मेरा मानना था कि लोकतंत्र के स्वस्थ कामकाज के लिए अच्छी पत्रकारिता जरूरी है। आज मैं चिंतित हूं – वास्तव में बहुत चिंतित हूं – कि वैश्विक बातचीत पर आपके विजयी कब्जे में, पत्रकारिता के कुछ मूल सिद्धांत भुला दिए जा रहे हैं। उनके बिना, मुझे लगता है कि एक्स को नागरिक पत्रकारिता का सम्मानित घर बनाने के आपके प्रयास विफल हो जाएंगे। कई पत्रकारिता सिद्धांत हैं जो मायने रखते हैं – ग्रोक उन्हें बहुत अच्छी तरह से संक्षेप में बता सकते हैं। लेकिन एक बात मुझे खास तौर पर परेशान कर रही है। यह निष्पक्षता सिद्धांत है। यह सिद्धांत कहता है कि किसी व्यक्ति या संस्था के बारे में बेहद आलोचनात्मक दावे प्रकाशित करने से पहले, आपको उनसे कहानी का उनका पक्ष जानना चाहिए। आखिरकार, हो सकता है कि आप एक या दो महत्वपूर्ण तथ्य भूल गए हों, जो लोगों के आकलन के तरीके को बदल सकते हैं। हो सकता है कि आपके स्रोत उस व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेरित थे। हो सकता है कि जो हुआ उसके लिए कोई वैकल्पिक व्याख्या हो। 'आप जो पोस्ट करते हैं, उसे सोच-समझकर लिखे' तो, उदाहरण के लिए, जब आप करोड़ों लोगों से कहते हैं कि मानवता के खिलाफ जघन्य अपराधों के लिए किसी को फांसी या जेल में डाल दिया जाना चाहिए, तो हो सकता है कि आपको पहले यह पता लगाना चाहिए कि जो लोग उन लोगों को अच्छी तरह से जानते हैं, वे उनके बारे में क्या कहेंगे। आपकी कुछ हालिया पोस्ट सचमुच किसी की जान ले सकती हैं। क्या आप वाकई ऐसा जोखिम उठाना चाहते हैं? यह कैसे संभव है कि आप ठीक उसी समय ऐसा कर सकते हैं जब आप लोगों से एक्स को और अधिक सकारात्मक, और अधिक सुंदर बनाने का आह्वान कर रहे हैं? आप कहते हैं कि आप एक्स पर बिना किसी पछतावे के यूजर-सेकंड को अधिकतम करना चाहते हैं। ऐसा करने का सबसे सरल तरीका, एलन, बस यह है कि आप जो पोस्ट करते हैं, उसे सोच-समझकर संपादित करें। मुझे लगता है कि आपकी नजर में आप जिन मुद्दों की वकालत कर रहे हैं, वे अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण हैं और अत्यधिक प्रयासों के योग्य हैं। लेकिन जिस तरह से आप उन्हें प्रस्तुत कर रहे हैं, वह नागरिक पत्रकारिता नहीं है। यह भद्दा और क्रूर भी है, और इसलिए यह उतना प्रभावी नहीं है जितना हो सकता था। आप अपने सबसे वफादार फॉलोवर्स की जय-जयकार सुन रहे हैं, लेकिन इस तथ्य को भूल रहे हैं कि आप खुद को उन लोगों के बीच हंसी का पात्र बना रहे हैं जिन्हें आप वास्तव में अपने पक्ष में चाहते हैं। लंबे समय में यह एक्स, आपके अन्य व्यवसायों और वास्तव में मानवता के लिए आपके दीर्घकालिक सपनों को नुकसान पहुंचाने वाला है। 'आपसे निष्पक्षता के सिद्धांत को अपनाने का आग्रह है' मुझे पुराने एलन की याद आती है। आप मजेदार, दिलचस्प, व्यावहारिक और प्रेरक हो सकते हैं। आपने जो बनाया है, उसके लिए आपने अविश्वसनीय रूप से कड़ी लड़ाई लड़ी है। और आपको लग सकता है कि आप इसके साथ जो चाहें करने के हकदार हैं। लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि आप सत्ता की अंगूठी को बहुत कसकर पकड़ने के खतरे को समझते हैं, कैसे यह किसी के निर्णय को विकृत कर सकता है और उन्हें बदसूरत बना सकता है। मुझे उम्मीद है कि आप उस अंगूठी को थोड़ा ढीला कर सकते हैं। मानवता के प्रति आपके प्रेम के लिए, मैं वास्तव में आपसे निष्पक्षता के सिद्धांत को अपनाने और एक्स का बेहतर चेहरा दिखाने का आग्रह करता हूं। सुनने के लिए धन्यवाद। क्रिस ""With a certain amount of trepidation, I'm posting this open letter to @elonmusk, someone I have admired, but who, right now, is causing me concern. I know I'm not alone in thinking these thoughts. Please like or repost if you're willing… And Elon, if you're listening, please…""" — Chris Anderson (@TEDchris) January 7, 2025   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर … Read more

यूएस: एच-1 बी वीजा, डोनाल्ड ट्रंप का बना सर दर्द , एलन मस्क ने किया समर्थन

US: H-1B visa, Donald Trump’s headache, Elon Musk supported अमेरिका में एच-1बी वीजा को लेकर बहस जारी है। ट्रंप समर्थक इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं, वहीं ट्रंप के करीबी उद्योगपति एलन मस्क ने एच-1बी वीजा का समर्थन किया है। अब इस बहस में अमेरिका के वरिष्ठ और प्रभावशाली सांसद बर्नी सैंडर्स भी शामिल हो गए हैं। बर्नी सैंडर्स ने मस्क पर आरोप लगाया है कि वह एच-1बी वीजा का समर्थन सिर्फ विदेशों से सस्ते कर्मचारियों को नौकरी पर रखने के लिए कर रहे हैं। एच-1बी वीजा के जरिए अमेरिकी कंपनियां विदेशों से कुशल कर्मचारियों को नौकरी पर रख सकते हैं। बर्नी सैंडर्स लंबे समय से कर्मचारियों के अधिकारों के समर्थक रहे हैं। गुरुवार को एक बयान में कहा कि एच-1बी वीजा कुशल कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए नहीं है बल्कि सस्ते कर्मचारियों को नौकरी पर रखने और श्रम लागत कम करने के लिए है। बर्नी सैंडर्स ने दावा किया कि इस वीजा के जरिए अमेरिकी अरबपतियों को फायदा हो रहा है और टेस्ला जैसी कंपनियां कुशल अमेरिकी कर्मचारियों की जगह विदेशों, जैसे भारतीय कर्मचारियों को नौकरी दे रही हैं। बर्नी सैंडर्स ने मांग की कि एच-1बी वीजा में संशोधन किया जाना चाहिए ताकि अमेरिकी कर्मचारियों को इसका नुकसान न झेलना पड़े। अमेरिकी सांसद ने कहा कि मस्क की कंपनी में बीते साल करीब साढ़े सात हजार अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया, जबकि एच-1बी वीजा धारक कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला गया। गौरतलब है कि एलन मस्क एच-1बी वीजा के समर्थक हैं और उन्होंने इसका समर्थन करते हुए कहा था कि अमेरिका में कुशल कर्मचारियों की कमी है और इस कमी को पूरा करने के लिए एच-1बी वीजा जरूरी है। मस्क ने कहा कि कई इंजीनियर्स इस वीजा के जरिए अमेरिका आए और उन्होंने अमेरिका के विकास में अहम योगदान दिया। मस्क के इस दावे पर भी बर्नी सैंडर्स ने पलटवार किया और कहा कि टेस्ला में कई एच-1बी वीजा धारक अकाउंटेंट और मैकेनिकल इंजीनियर हैं और ये उच्च प्रशिक्षित कर्मचारियों की श्रेणी में नहीं आते हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों ट्रंप समर्थक लॉरा लूमर और स्टीव बैनन आदि ने एच-1बी वीजा का विरोध किया था और दावा किया कि इससे अमेरिकी लोगों की नौकरियां छिन रही हैं। इस पर मस्क ने एच-1बी वीजा का समर्थन किया। डोनाल्ड ट्रंप ने भी मस्क का समर्थन करते हुए एच-1बी वीजा को जारी रखने की बात कही थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 214

डेलावेयर की एक अदालत ने एक बार फिर टेस्ला के सीईओ के 101.4 अरब डॉलर के सैलरी पैकेज को किया खारिज

नई दिल्ली दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क इन दिनों अपनी सैलरी पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। डेलावेयर की एक अदालत ने एक बार फिर टेस्ला के सीईओ के 101.4 अरब डॉलर के सैलरी पैकेज को खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि यह पैकेज 2018 में तय हुआ था। टेस्ला के स्टॉक की जबरदस्त बढ़त के चलते इसकी वैल्यू कई गुना बढ़ गई। कोर्ट के फैसले के बाद एलन मस्क को इस पे पैकेज तक पहुंचने से रोक दिया गया है। चांसलर कैथलीन एसजे मैककॉर्मिक ने अपने 103 पन्नों के निर्णय में कहा कि टेस्ला के बोर्ड ने 2018 में यह पैकेज एलन मस्क के प्रभाव में आकर मंजूर किया गया था। उन्होंने टेस्ला की कानूनी टीम के तर्कों को खारिज करते हुए उन्हें त्रुटिपूर्ण और कानून गलत बताया। उन्होंने कहा, “बोर्ड के पास एलन मस्क को उचित वेतन देने के कई विकल्प थे, लेकिन उन्होंने मस्क की शर्तों के आगे झुकने का फैसला किया।” अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि शेयरधारकों के वोट के जरिए किसी न्यायिक निर्णय को पलटा नहीं जा सकता है।अदालत ने शेयरधारक रिचर्ड टॉरनेटा के वकीलों को 345 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया। उन्होंने एलन मस्क के पे पैकेज को चुनौती दी थी। हालांकि उनके वकीलों ने 10 अरब डॉलर की मांग की थी। कोर्ट के फैसले पर क्या बोले एलन मस्क? एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए इस फैसले को पूरी तरह भ्रष्टाचार से लिप्त कहा। उन्होंने दोहराया कि कंपनी के फैसलों पर जजों के बजाय शेयरधारकों का नियंत्रण होना चाहिए। एलन मस्क पहले भी यह दलील दे चुके हैं कि टेस्ला में उनकी बड़ी हिस्सेदारी कंपनी की दिशा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में इसके विस्तार के लिए जरूरी है। टेस्ला की अपील टेस्ला के बोर्ड ने इस फैसले को डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है। अपील की प्रक्रिया में कई महीने लग सकते हैं, जिससे अंतिम नतीजे में देर हो सकती है। एलन मस्क की कितनी है सैलरी? 2018 का पे पैकेज मस्क टेस्ला के स्टॉक की कीमत से जुड़ा था। एलन मस्क को 12 हिस्सों में स्टॉक विकल्प मिल सकते थे, जिनमें से हर एक कंपनी के 1% स्टॉक के बराबर था। टेस्ला के मार्केट कैप में 50 अरब डॉलर की वृद्धि, राजस्व में तेजी और EBITDA ग्रोथ के कारण से उनकी सैलरी बढ़ाई गई थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

ऑस्ट्रेलिया के PM ने दिया सख्त जवाब, बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध लगाने के खिलाफ एलन मस्क

कैनबरा. ऑस्ट्रेलिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया है। यह कदम सोशल मीडिया के युवाओं की मानसिक सेहत पर पड़ने वाले असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया गया। वहीं, दिग्गज टेक कारोबारी एलन मस्क ने इसकी आलोचना की है, जिस पर ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज भड़क गए है। उन्होंने मस्क पर पलटवार करते हुए कहा कि मस्क द्वारा इस निर्णय की आलोचना करना, एक्स के मालिक द्वारा अपने एजेंडे को बढ़ाने की कोशिश है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इस निर्णय के बारे में किसी से भी बात करने को तैयार हैं। 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंध दरअसल,  लंबी और भावनात्मक बहस के बाद गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने बाद बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध को मंजूरी दे दी थी। ऑस्ट्रेलिया के इस निर्णय ने दुनिया भर के न्यायालयों के लिए एक बेंचमार्क स्थापित किया। हालांकि यह निर्णय उसके प्रमुख सहयोगी अमेरिका के साथ उसके रिश्तों को भी खराब कर सकता है। अमेरिका में इसका विरोध तब शुरू हुआ जब दिग्गज टेक कारोबारी और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के कैबिनेट में शामिल एलन मस्क ने एक पोस्ट में इसकी आलोचना की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह निर्णय सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों की इंटरनेट तक पहुंच को नियंत्रित करने का एक रास्ता प्रतीत होता है। हम किसी से भी बात करेंगे- अल्बनीज इस नियम को लागू करने को लेकर रविवार को जब अल्बनीज से पूछा गया कि क्या वह सोशल मीडिया प्रतिबंध के बारे में मस्क से बात करने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा कि हम किसी से भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि एलन मस्क एक्स के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हम इसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। इतने करोड़ डॉलर लगेगा जुर्माना यह कानून इंस्टाग्राम और फेसबुक के मालिक मेटा से लेकर टिकटॉक तक की दिग्गज टेक कंपनियों को नाबालिगों को लॉग इन करने से रोकने के लिए बाध्य करता है। इसके तहत टिकटॉक, फेसबुक, स्नैपचैट, रेडिट, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे मंचों पर छोटे बच्चों के खातों पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही अगर ये मंच ऐसा करने में नाकाम रहे तो पांच करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (3.3 करोड़ डॉलर) तक का जुर्माना लगाया जाएगा। यह कानून जनवरी में अगले साल प्रभावी हो जाएगा। अल्बनीज को मिला देश की  77 फीसदी आबादी का साथ ऑस्ट्रेलिया के सरकारी यू गवर्नमेंट सर्वेक्षण के मुताबिक, 77 फीसदी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के कदम का समर्थन किया। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के फ्लिंडर्स विश्वविद्यालय में राजनीति और सार्वजनिक नीति के प्रोफेसर रोड्रिगो प्रेनो के मुताबिक, देश में  2025 की शुरुआत में संघीय चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम एंथनी अल्बनीज सहित संघीय सरकार ने माना कि यह एक ऐसी परेशानी है जिसका पूरे देश के लिए समाधान होना चाहिए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

भारत में चुनाव की काउंनटिंग को लेकर एलन मस्क हुए फैन, कस दिया अमेरिका पर तंज

वाशिंगटन. टेस्ला के सीईओ और डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक एलन मस्क भी भारत के वोटिंग सिस्टम के फैन हो गए हैं। मस्क ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत ने एक दिन में ही 64 करोड़ वोट गिन डाले और कैलिफोर्निया में चुनाव के 15 दिन बाद अब भी काउंटिंग हो रही है। एक्स पर एक यूजर ने कहा था कि ट्रंप ने अपने विभागों का बंटवारा कर दिया है और कैलिफोर्निया में अब तक गिनती ही की जा रही है। इसके बाद एक अन्य यूजर ने कहा कि भारत में धोखाधड़ी करना चुनाव का पहला लक्ष्य नहीं है। इसीलिए एक दिन में ही 640 मिलियन वोट गिन लिए। अमेरिका में 5 नवंबर को चुनाव करवाए गए थे। ऐसे में चुनाव को 18 दिन हो गए हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में अब भी 2 लाख से ज्यादा वोटों की गिनती बाकी है। अमेरिका के चुनावों के बाद रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप को विजयी घोषित किया गया है। रिपब्लिकन पार्टी ने 312 इलेक्टोरल वोट्स हासिल कर लिए हैं। जबकि बहुमत के लिए 270 ही इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत थी। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के 266 इलेक्टोरल वोट हािल हुए थे। फिलहाल जो बाइडेन ही अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। 20 जनवरी को कैपिटल हिल पर सत्ता का हस्तांतरण किया जाएगा और डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस में प्रवेश करेंगे। एलन मस्क की यह टिप्पणी मायने इसलिए भी रखती है क्योंकि वह अमेरिका के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के साथ थे। वहीं कुछ दिन पहले ही उन्होंने ईवीएम पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने दावा किया था कि कंप्यूटर प्रोग्राम पर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता। चुनाव बैलेट पेपर्स से ही होने चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैक करना आसान होता है। चुनाव आयोग ने बताया था कि इस बार लोकसभा चुनाव में 64.2 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। चुनाव आयोग ने बताया कि यह विश्व रिकॉर्ड था। सभी जी7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गना और ईयू के 27 देशों के मतदाताओं के ढाई गुना मतदाताओं ने भारत में मतदान किया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

अरबपति कारोबारी ने दी गजब प्रतिक्रिया, ब्राजील की प्रथम महिला ने एलन मस्क को दी गाली

रियो डी जेनेरियो. ब्राजील की प्रथम महिला यानी कि ब्राजील के राष्ट्रपति की पत्नी जानजा लुला डा सिल्वा ने एक कार्यक्रम के दौरान अरबपति कारोबारी एलन मस्क के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जानजा लुला डा सिल्वा का मस्क को अपशब्द कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यहां तक कि एलन मस्क ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल ब्राजील जी20 सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसके तहत ब्राजील की सरकार जी20 के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ऐसे ही एक कार्यक्रम में ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डा सिल्वा की पत्नी जानजा लुला डा सिल्वा भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने एलन मस्क की आलोचना की और उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। दरअसल ब्राजील में मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स विवादों के घेरे में हैं। वहीं ब्राजील की प्रथम महिला की इस वीडियो पर एलन मस्क ने जोर से मुस्कुराते हुए इमोजी पोस्ट की। एक अन्य पोस्ट में मस्क ने ब्राजील के राष्ट्रपति को लेकर कहा कि वे अगला चुनाव हारने जा रहे हैं। ब्राजील में विवादों में है मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स ब्राजील में विवादों में है। इस साल तो ब्राजील में एक्स को एक महीने के लिए निलंबित भी कर दिया गया था। दरअसल एक्स पर ब्राजील के कानूनों का पालन न करने, कानूनी प्रतिनिधी की नियुक्ति न करने और फर्जी खबरें फैलाने वाले अकाउंट्स पर रोक लगाने वाले अदालत के आदेश की अवहेलना के भी आरोप हैं। ब्राजील की प्रथम महिला जानजा का सोशल मीडिया अकाउंट बीते साल हैक हो गया था, जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी एक्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी थी। वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डा सिल्वा ने भी अपनी पत्नी के बयान की आलोचना की और कहा कि हमें किसी को भी इस तरह बेइज्जत नहीं करना चाहिए। जानजा ने अभी तक अपने बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

ट्रंप एलन मस्क की नजदीकी से हुए परेशान ! बोले- पीछा नहीं छुड़ा पा रहा..वो घर ही नहीं जाते

वाशिंगटन अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके करीबी साथी एलन मस्क के बीच हाल ही की घटनाओं में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिले हैं। MSNBC के लॉरेंस ओ’डॉनेल ने बताया कि एलन मस्क को ट्रंप ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से मजाक का पात्र बनाया, जब उन्होंने रिपब्लिकन हाउस सदस्यों के सामने मजाक में कहा, “एलन घर ही नहीं जाते। मैं उनसे पीछा नहीं छुड़ा पा रहा हूँ।” इस टिप्पणी के जरिए ट्रंप ने यह दर्शाया कि मस्क का लगातार मौजूद रहना उनके और उनकी टीम के लिए असुविधाजनक हो रहा है। ट्रंप ने हाल ही में एलन मस्क को विवेक रामास्वामी के साथ मिलकर "सरकारी दक्षता विभाग" का सह-प्रमुख बनाने की घोषणा की। इस नई जिम्मेदारी के जरिए मस्क और ट्रंप के बीच की नजदीकी को और भी मजबूती मिली। हालांकि, ट्रंप की टीम में मस्क के प्रति कुछ असंतोष भी उभरने लगा है। उनके टीम के कई सदस्यों का मानना है कि मस्क, ट्रंप के प्रशासन में अपनी भूमिका को जरूरत से ज्यादा महत्वपूर्ण दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मस्क चुनाव परिणाम आने के बाद से लगातार फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में मौजूद हैं। उनकी उपस्थिति इतनी ज्यादा रही है कि ट्रंप के कई करीबी साथी इस बात से असहज हो रहे हैं। इन सूत्रों के अनुसार, मस्क ने ट्रंप के विभिन्न महत्वपूर्ण कॉल और बैठकों में भी हिस्सा लिया है, जिनमें से एक कॉल यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ भी था। इस स्थिति को लेकर एक व्यक्ति ने कहा, "वो ऐसे बर्ताव कर रहे हैं मानो वो सह-राष्ट्रपति हों, और हर किसी को यह बताना चाहते हैं कि उनका ट्रंप प्रशासन में कितना योगदान है।" हालांकि मस्क ने इस मामले पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों का मानना है कि वो ट्रंप प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी लगातार उपस्थिति और हर मुद्दे पर उनकी राय देना इस बात का संकेत है कि वो खुद को ट्रंप प्रशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। सूत्रों का कहना है कि मस्क ट्रंप के राष्ट्रपति बनने में अपनी भूमिका का बखान करते हुए हर किसी से अपनी ‘अमेरिका पीएसी’ और ‘एक्स’ जैसी योजनाओं की चर्चा करते रहे हैं। उन्होंने खुद को ट्रंप के लिए आवश्यक और अपरिहार्य दिखाने का प्रयास किया है, हालांकि ट्रंप को "किसी का कर्जदार" नहीं बनना पसंद है। एक स्रोत ने बताया, “मस्क हर मुद्दे पर अपनी राय देने के लिए तत्पर रहते हैं और इतनी जोर से अपनी बातें रखते हैं कि उन्होंने ट्रंप के कई करीबियों को चिढ़ाना शुरू कर दिया है। वो हर फैसले में अपनी मौजूदगी को दिखाना चाहते हैं, भले ही उनका कोई सीधा योगदान न हो।” हालांकि मस्क की इस बढ़ी हुई उपस्थिति के कारण ट्रंप के करीबी हलकों में नाराजगी है, फिर भी ट्रंप की ट्रांज़िशन टीम ने आधिकारिक बयान में मस्क की सराहना की। ट्रंप-वांस ट्रांज़िशन की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा, “एलन मस्क और राष्ट्रपति ट्रंप महान दोस्त और कुशल नेता हैं, जो मिलकर अमेरिका को महान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। एलन मस्क एक असाधारण बिजनेस लीडर हैं, और उनका सरकारी प्रक्रियाओं में योगदान निश्चित रूप से हमारे ब्यूरोक्रेसी में सुधार लाएगा।”एक अन्य प्रवक्ता एना केली ने भी मस्क को “प्रतिभाशाली और नवाचारी” बताया और कहा कि मस्क ने अपने विचारों और अनुभव से अमेरिका के भविष्य को सुधारने का संकल्प लिया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

मंगल और धरती के बीच रियल टाइम में डाटा और इमेज भेजने में आसानी करेगी मस्क की कंपनी

न्यूयॉर्क एलन मस्क की कंपनी अब मंगल ग्रह से संपर्क में अहम भूमिका निभाने जा रही है। इसको लेकर एक अहम बैठक भी हुई। इसके मुताबिक यह स्टारलिंक की तर्ज पर तैयार किया जाएगा और नासा के मंगल मिशन में मदद करेगा। मीटिंग को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक स्पेसएक्स मंगल की ऑरबिट में कई सैटेलाइट लगाएगा। इन सैटेलाइट्स की मदद से जमीन से मंगल की सतह तक निगरानी बेहद आसान हो जाएगी। यह मंगल के राज खोलने में काफी मददगार होगा। इतना ही नहीं, स्टारलिंक धरती और मंगल के बीच कम्यूनिकेशन और तेजी से डाटा ट्रांसफर के लिए एडवांस सिस्टम भी तैयार करेगा। हाई-स्पीड डेटा रिले सिस्टम 1.5 खगोलीय इकाइयों में 4 एमबीपीएस या उससे अधिक कम्यूनिकेट करने में सक्षम होगा, जो धरती और मंगल के बीच की दूरी है। इस नेटवर्क के जरिए मंगल और धरती के बीच रियल टाइम में डाटा और इमेज भेजने में आसानी होगी। इसके अलावा मंगल ग्रह पर भविष्य में चलने वाले मिशन के लिए भी यह इस्तेमाल किया जा सकेगा। एलन मस्क ने खुद एक्स पर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहाकि इसका असली मकसद इस तरह के काफी दूर स्थित ग्रहों पर डाटा ट्रांसफर की स्पीड को बढ़ाना है। उन्होंने लिखा कि वास्तव में यह पहला कदम है। धरती और मंगल के बीच ट्रांसफर की रफ्तार बढ़ाने के लिए और ज्यादा स्पीड की जरूरत होगी। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसकी काफी तारीफ की है। लोगों ने इसे किसी साई-फाई मूवी जैसा बताया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 85

मस्क का बड़ा बयान: कनाडा के अगले चुनाव में ट्रूडो की विदाई तय, उनकी सरकार पर बढ़ा दबाव

वाशिंगटन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इन दिनों चर्चा में हैं. खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाने के बाद से वह विवादों में हैं. इस बीच टेस्ला के सीईओ और अरबपति एलन मस्क ने ट्रूडो को लेकर बड़ा बयान दिया है. एलन मस्क ने जस्टिन ट्रूडो के राजनीतिक करिअर को लेकर बड़ा कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा है कि कनाडा में अगले साल होने जा रहे चुनाव में उनकी विदाई तय है. सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर एक शख्स ने मस्क से मदद मांगते हुए कहा था कि वह ट्रूडो से पीछा छुड़ाने में उनकी मदद करें.   दरअसल जर्मनी की समाजवादी सरकार के गिरने के बाद इस शख्स ने कनाडा का ट्रूडो से पीछा छुड़ाने के लिए मस्क से गुहार लगाई थी, जिस पर मस्क ने यह कटाक्ष किया. बता दें कि कनाडा में अगले साल चुनाव होने जा रहे हैं. फिलहाल अल्पमत की सरकार चला रहे ट्रूडो पर लगातार दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगले चुनावों में उनका जाना तय है. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के करीबी एलन मस्क की इस तरह की टिप्पणी कई मायनों में अहम भी माना जा रही है. इससे ट्रंप की राष्ट्रपत पद संभालने के बाद उनकी भावी योजनाओं और एजेंडे के संकेत मिल रहे हैं. ट्रूडो ने पिछले साल संसद में पहली बार लगाए थे भारत पर आरोप पिछले साल संसद में बोलते हुए जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का इल्जाम भारत पर लगाया था. इसके बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया था. तब से ही भारत और कनाडा के बीच रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. भारत ने भी ट्रूडो और उनकी पार्टी पर खालिस्तानियों को लुभाने के लिए वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था. इसी साल जनवरी में कनाडा के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोडी थॉमस ने कहा था कि भारत निज्जर की हत्या की जांच में कनाडा के साथ सहयोग कर रहा है. पिछले साल हुई थी निज्जर की हत्या पिछले साल जून में कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर निज्जर की हत्या कर दी गई थी. निज्जर खालिस्तानी आतंकी था. खालिस्तान टाइगर फोर्स का चीफ था. वह बीते कई सालों से कनाडा में रह रहा था और वहां से भारत के खिलाफ खालिस्तानी आतंकवाद को हवा दे रहा था. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, निज्जर भारतीय जांच एजेंसियों के लिए पिछले एक साल में इसलिए और भी ज्यादा बड़ा सिरदर्द बन गया था क्योंकि उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों को विदेशों में लॉजिस्टिक और पैसा मुहैया करवाना शुरू कर दिया था. ट्रूडो जब 2018 में भारत दौरे पर आए थे. उस समय उन्हें पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने खालिस्तानी आतंकियों की एक सूची सौंपी थी, जिसमें निज्जर का भी नाम शामिल था. केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 2020 में निज्जर को आतंकी घोषित कर दिया था. 2010 में पटियाला के एक मंदिर के बाहर हुए बम विस्फोट में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. उस पर हिंसा भड़काने, आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित कई मामलों में पुलिस को तलाश थी. भारत ने हरदीप सिंह निज्जर को डेजिग्नेटिड टेरेरिस्ट यानी आतंकवादी घोषित किया था. NIA ने उस पर 10 लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

विकिपीडिया पर “वामपंथी कार्यकर्ताओं का नियंत्रण”दान देना बंद करो- एलन मस्क

न्यूयॉर्क  दुनियाभर की शख्सियतों, महत्वपूर्ण जगहों और ज्ञान का अथाह सागर माने जाने वाली वेबसाइट विकिपीडिया (Wikipedia) ने इंटरनेट जगत में अपनी अहम जगह बना ली है. मगर, विकिपीडिया पिछले कुछ समय से आर्थिक संकट से जूझ रही है. इसके चलते वह वेबसाइट पर आने वाले हर शख्स से दान की अपील करते रहते हैं. हालांकि, अब विकिपीडिया के संकट अब और बढ़ने वाले हैं क्योंकि टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) अब उनके पीछे पड़ गए हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह विकिपीडिया को दान देना बंद कर दें. एलन मस्क का ट्वीट एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा कि विकीपीडिया पर वामपंथी विचारधारा के लोगों का प्रभाव है और यह मंच निष्पक्ष जानकारी प्रदान करने में विफल हो रहा है। उनके अनुसार, विकीपीडिया की सामग्री का राजनीतिकरण हो रहा है, जिससे इसकी विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। मस्क ने यह भी कहा कि विकिपीडिया अब किसी एक विचारधारा का पक्ष लेता नजर आ रहा है, जो कि एक खुली जानकारी के मंच के लिए उचित नहीं है। एलन मस्क बोले- लेफ्ट विचारधारा वाले लोग कर रहे कंट्रोल दरअसल, एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में अपील की है कि विकिपीडिया को लेफ्ट विचारधारा (Far Left Activists) वाले लोग कंट्रोल कर रहे हैं. इसलिए इस इंटरनेट एनसाइक्लोपीडिया को हमें इसे चंदा नहीं देना चाहिए. उन्होंने अमेरिकी न्यूज कंपनी पायरेट वायर्स की एक रिपोर्ट शेयर करते हुए कहा कि विकिपीडिया के हमास सार्थक एडिटर्स ने इजराइल फलस्तीन नरेटिव को हाईजैक कर लिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 40 विकिपीडिया एडिटर्स इजराइल के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. यह कट्टर इस्लामिस्ट ग्रुप को सपोर्ट कर रहे हैं. पायरेट वायर्स को डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) का समर्थक माना जाता है. दिल्ली हाई कोर्ट ने दी थी विकिपीडिया बंद करने की धमकी हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने भी विकिपीडिया पर कार्रवाई की थी. हाई कोर्ट ने कहा था कि वह यह बताने में असफल रही है कि एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) के पेज को एडिट कौन कर रहा है. अदालत ने विकिपीडिया के खिलाफ कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट की कार्रवाई की है. अदालत ने 5 सितंबर को नोटिस जारी किया था. एएनआई की अपील पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा था कि अगर विकिपीडिया को भारत में काम करना पसंद नहीं है तो उसे यहां काम नहीं करना चाहिए. साथ ही कोर्ट ने कहा था कि वह केंद्र सरकार से अपील करेंगे कि इस प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया जाए. विकीपीडिया एक ओपन-सोर्स एन्साइक्लोपीडिया है, जिसे कोई भी व्यक्ति संपादित कर सकता है। इसकी यह संरचना इसे सबसे बड़ा और लोकप्रिय जानकारी का स्रोत बनाती है, लेकिन साथ ही यह आलोचना का भी शिकार होता है। ओपन-सोर्स प्लेटफार्म होने के नाते, इसमें गलत जानकारी का जोखिम बना रहता है, क्योंकि कोई भी व्यक्ति इसमें बदलाव कर सकता है। मस्क का आरोप भी इसी ओर इंगित करता है कि विकिपीडिया के संपादकों का एक खास विचारधारा की ओर झुकाव है, जो जानकारी की निष्पक्षता को प्रभावित करता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 85

एलन मस्क एक्स पर 200 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ

नई दिल्ली टेक अरबपति एलन मस्क गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 200 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बन गए। उन्होंने अक्टूबर 2022 में 44 बिलियन डॉलर में इसका अध‍िग्रहण किया था। एक्स के मालिक को 131.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और 113.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फॉलो करते हैं। लोकप्रिय गायक जस्टिन बीबर 110.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर हैं और रिहाना 108.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दुनिया में 100 मिलियन का आंकड़ा पार किया है। जिसकी मस्क ने सराहना की थी। अब उनके 102.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मस्क ने हाल ही में कहा कि एक्स के अब 600 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता (एमएयू) और लगभग 300 मिलियन दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता (डीएयू) हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्क के अधिकांश फॉलोअर्स नकली हैं और लाखों नए निष्क्रिय अकाउंट्स की वजह से यह संख्या बढ़ गई है। हालांकि, दावे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक के मुताबिक, एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पृथ्वी के लिए एक ग्रुप चैट बन गया है, जिस पर दुनिया भर से सबसे ज्यादा ट्रैफिक आता है। मस्क ने पोस्ट किया था, "एक्स पृथ्वी के लिए ग्रुप चैट है।" टेक अरबपति का लक्ष्य इसे एक "एवरीथिंग ऐप" बनाना है, जहां लोग फिल्में और टीवी शो पोस्ट कर सकें और डिजिटल भुगतान भी कर सकें। मस्क ने यह भी दावा किया कि अमेरिका में एक्स का उपयोग अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में, वैश्विक निवेश फर्म फिडेलिटी ने मस्क द्वारा संचालित एक्स (पूर्व में ट्विटर) में अपनी हिस्सेदारी के मूल्य में 78.7 प्रतिशत की कटौती की। इसका अर्थ है कि एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का मूल्य केवल 9.4 बिलियन डॉलर होने की संभावना है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप नहीं जीते तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव: एलन मस्क मस्क बोले अगर ट्रंप नहीं जीते तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव होगा और इसके बाद देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप वॉशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी गरमाने लगी है। खास बात यह है कि अब अमेरिकी सियासत में भारत की तरह चुनावी आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहे हैं। टेस्ला के मालिक एलन मस्क खुलकर डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में हैं। उन्होंने दावा किया है कि अगर ट्रंप नहीं जीते तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव होगा और इसके बाद देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर को जवाब देते हुए मस्क ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप को सत्ता में लाना ही लोकतंत्र को बचाने का एकमात्र तरीका है। मस्क ने आरोप लगाया कि जो बाइडेन की सरकार अवैध प्रवासियों को अमेरिकी नागरिकता देकर स्विंग स्टेट्स में चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। मस्क के मुताबिक अगर यह प्रक्रिया जारी रहती है, तो अमेरिका एक दलीय राज्य बन जाएगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। मस्क ने बाइडेन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि शरण चाहने वालों को स्विंग स्टेट्स जैसे पेन्सिलवेनिया, ओहायो, विस्कॉन्सिन और एरिजोना में भेजा जा रहा है। यह हर चुनाव जीतने की एक निश्चित रणनीति है, जिससे अमेरिका एक पार्टी के नियंत्रण में आ जाएगा और लोकतंत्र का अंत हो जाएगा। एलन मस्क ने इसके साथ ही 1986 में कैलिफोर्निया के आम माफी का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे उस समय भी बड़े पैमाने पर प्रवासियों को वैध मतदाता बनाकर डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीत हासिल की थी। मस्क ने चेतावनी दी कि अगर यह प्रवृत्ति जारी रही, तो अमेरिका की हर जगह स्थिति वैसी ही हो जाएगी जैसी सैन फ्रांसिस्को में है, जो अत्यधिक समाजवादी नीतियों के लिए जाना जाता है। मस्क ट्रंप के मुखर समर्थक रहे हैं और इससे पहले भी ट्रंप के समर्थन में अपनी राय दे चुके हैं। ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले और आपराधिक प्रवृत्ति वाले अप्रवासियों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ऐसे अप्रवासियों के खिलाफ कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया है और खासतौर पर उन लोगों की कड़ी आलोचना की है जो महिलाओं के साथ हुए अपराधों में शामिल थे। ट्रंप ने इसके साथ ही डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के खिलाफ भी निजी टिप्पणियां की है। चुनावी राज्य विस्कॉन्सिन में एक जनसभा में ट्रंप ने कमला हैरिस को मानसिक रूप से विकलांग और अस्थिर कहा है। हैरिस ने शुक्रवार को अपने 2024 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान पहली बार अमेरिका-मेक्सिको सीमा का दौरा किया था। ट्रंप के भाषण अवैध प्रवासियों पर केंद्रित था। उन्होंने हिंसक अपराध करने वाले प्रवासियों को राक्षस, पत्थर दिल हत्यारे और जानवर कहा। ट्रंप और हैरिस के बीच पांच नवंबर के चुनाव से पहले कांटे की टक्कर देखी जा रही है। जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक वोटर्स के लिए इमिग्रेशन और साउथ बॉर्डर कई बड़े मुद्दों में से एक है। ट्रम्प ने हैरिस और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडन पर अवैध प्रवासियों को अमेरिका में एंट्री की परमिशन देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रवासी अमेरिकी नागरिकों के साथ दुष्कर्म उन्हें लूटने, चोरी करने और उनकी हत्या करने की मंशा रखते हैं। ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया कि यह एक अंधकारमय भाषण है। ट्रंप का यह भाषण विस्कॉन्सिन के छोटे शहर प्रेयरी डू चीएन में हुआ, जहां सितंबर में एक वेनेजुएलाई व्यक्ति को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने और एक महिला के साथ यौन शोषण और उसकी बेटी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाइडन प्रशासन के दौरान करीब 70 लाख प्रवासियों को अमेरिका-मेक्सिको सीमा पार करते समय गिरफ्तार किया गया है, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है। इसके कारण ट्रंप और अन्य रिपब्लिकन नेताओं ने हैरिस और बाइडन की आलोचना की है।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69