सांसद कुलस्ते मंडला में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, हमारे आतंकवादी वाले बयान पर दी सफाई

मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते  मंडला में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने डिंडौरी में दिए अपने बयान पर सफाई दी. फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा, "मैं देश की सेना का सम्मान करता हूं. मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है. मैं आज भी देशवासियों के सामने कहना चाहता हूं कि मुझे सेना पर गर्व है. मैंने सेना के सम्मान के लिए कहा था. हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकवादियों को मुंह तोड़ जबाव दिया है." आतंकवादियों को 'हमारे' बोल दिया था दरअसल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 16 मई को डिंडोरी के अमरपुर ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल थे. यहां मीडिया से बात करते हुए उनकी जुबान फिसल गई थी और उन्होंने कहा दिया था कि 'हमारे आतंकवादी'. जिसके बाद उनका पूरे देश और प्रदेश में विरोध शुरू हो गया था. यह वाक्या उस समय हुआ जब फग्गन सिंह कुलस्ते ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना कर रहे थे. उन्होंने कहा, ''भारत की सेना ने पाकिस्तान के हमारे आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है.'' जिसके बाद सांसद के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जलाया पुतला फग्गन सिंह कुलस्ते से पहले मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी विवादित बयान दे चुके हैं. कांग्रेसियों ने इन बयानों पर भारतीय जनता पार्टी को घेरा और मध्य प्रदेश की छवि खराब करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया. मंडला में जिला कांग्रेस कमेटी ने सांसद कुलस्ते के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा, "एक तरफ पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य की तारीफ कर रहा है. वहीं हमारे संसद पाकिस्तानी आतंकवादियों को अपने बोल रहे हैं" विवादों से कुलस्ते का पुराना नाता फग्गन सिंह कुलस्ते 40 सालों से सांसद हैं, जिसमें 3 बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वे हमेशा ही अपने बयानों के चलते चर्चा में बने रहते है. विवादों से उनका पुराना नाता है. अक्सर वे अपने ही बयान से विवादों में घिर जाते है और फिर बाद में सफाई देते हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

पाकिस्तान से धमकी: मंडला के महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज की सुरक्षा पर चिंता

Threat from Pakistan: Concern over the safety of Mahamandaleshwar Swami Atmanand Giri Maharaj of Mandla. मध्‍य प्रदेश में मंडला के निवास में Mahamandaleshwar Swami Atmanand Giri को मोबाइल में फोन आया। बोले- उन नंबर से मुझे जान से मारने व सर कलम कर मेरे टुकडे़ टुकडे़ करने की धमकी दी गई है और साथ ही कहा गया है कि तुम वफ्फ बोर्ड की संपात्ति के विरुद्ध बहुत बयान दे रहे हैं। मुझे जान का खतरा है। मंडला । महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज को पाकिस्तान से धमकी भरा फोन किया गया है। जान से मारने व सि‍र कलम कर टुकड़े करने की धमकी दी गई है। इसकी लिखित शिकायत निवास थाने में मंहामंडलेश्वर स्वामी ने की है। महाराज बोले-ये काल पाकिस्तान से आए थे जिले की निवास तहसील में Mahamandaleshwar Swami Atmanand Giri श्रीराम कथा कह रहे हैं। यह धमकी उन्हें कई नंबरों से धमकी दी गई है। ये काल पाकिस्तान से आए थे। उन्हाेंने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि तहसील निवास में श्री राम कथा की जा रही है। Read More : https://mysecretnews.com/icc-womens-t20-world-cup-2024/ पैसों का लेन देन करना, के संबंध में बताया गया था बोले-मैंने प्रवचन के दौरान वफ्फ वोर्ड की संपत्ति जिसमे इनके द्वारा जबरन भूमियों पर अतिक्रमण करना एवं अनैतिक पैसों का लेन देन करना, के संबंध में बताया गया था। निवास थाना प्रभारी वर्षा पटेल बोलीं-आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने लिया था आशीर्वाद श्री राम कथा पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कथा पंडाल पर पहुंच कर कथा व्यास Mahamandaleshwar Swami Atmanand Giri जी महाराज से आश्रीवाद लिया साथ ही कथा का श्रवण भी किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 355