देश में शनिवार 10 मई तक 27 एयरपोर्ट बंद, 430 उड़ानें रद, विदेशी एयरलाइंस ने बदले मार्ग नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदलते हालात को देखते हुए गुरुवार को घरेलू एयरलाइंस ने 430 उड़ानें रद कर दी हैं। जबकि शनिवार 10 मई तक के लिए 27 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। आंकड़ों के हिसाब से रद की गई उड़ाने देश में कुल उड़ानों का तीन प्रतिशत हैं। उड़ानों पर नजर रखने वाले प्लेटफार्म फ्लाइटराडार24 के अनुसार, पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे के ऊपर का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए तकरीबन खाली है। विदेश मंत्रालय की तरफ से बड़ा एलान उड़ानों के लाइव पाथ और कैंसल के आंकड़ों को जारी करने वाले फ्लाइटराडार24 के अनुसार, ”पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे का जम्मू-कश्मीर और गुजरात के ऊपर का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए खाली है क्योंकि विमानन कंपनियों ने इसे संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया है।” वहीं, विमानन कंपनियों ने बुधवार को भी 300 से ज्यादा उड़ानें रद कर दी थीं और उत्तरी एवं पश्चिमी भारत में 21 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए थे। प्रेट्र के अनुसार, अधिकांश विदेशी एयरलाइंस ने भी एयरस्पेस में प्रतिबंध के कारण पाकिस्तान के ऊपर उड़ानें बंद कर दी हैं। जर्मनी की लुफ्थांसा ने गुरुवार को कहा कि कंपनी ताजा हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सप्ताह में पांच भारतीय शहरों में 64 उड़ानें संचालित करने वाली कंपनी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए लुफ्थांसा अगले आदेश तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में नहीं जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप कुछ मार्गों पर भारत समेत एशियाई देशों के लिए जाने वाली उड़ानों का समय बढ़ जाएगा। सभी यात्रियों से निवेदन है कि वे घर से निकलने से पहले उड़ान का समय सुनिश्चित कर लें। ब्रिटिश कंपनी वर्जिन अटलांटिक ने भी पाकिस्तानी एयरस्पेस के ऊपर उड़ानें बंद कर दी हैं, जिसके चलते पूर्वनिर्धारित लंदन-दिल्ली की उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ रहा है। हर सप्ताह 35 उड़ानों का संचालन कंपनी भारतीय शहरों के लिए 35 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करती है। कौन से एयरपोर्ट हैं बंद हिंडन, ग्वालियर, श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवारा, पठानकोट, भुंटर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केसोड़, भुज।

 नई दिल्ली  ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदलते हालात को देखते हुए गुरुवार को घरेलू एयरलाइंस ने 430 उड़ानें रद कर दी हैं। जबकि शनिवार 10 मई तक के लिए 27 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। आंकड़ों के हिसाब से रद की गई उड़ाने देश में  कुल उड़ानों का तीन प्रतिशत हैं। उड़ानों पर नजर रखने वाले प्लेटफार्म फ्लाइटराडार24 के अनुसार, पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे के ऊपर का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए तकरीबन खाली है। विदेश मंत्रालय की तरफ से बड़ा एलान उड़ानों के लाइव पाथ और कैंसल के आंकड़ों को जारी करने वाले फ्लाइटराडार24 के अनुसार, ''पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे का जम्मू-कश्मीर और गुजरात के ऊपर का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए खाली है क्योंकि विमानन कंपनियों ने इसे संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया है।'' वहीं, विमानन कंपनियों ने बुधवार को भी 300 से ज्यादा उड़ानें रद कर दी थीं और उत्तरी एवं पश्चिमी भारत में 21 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए थे। प्रेट्र के अनुसार, अधिकांश विदेशी एयरलाइंस ने भी एयरस्पेस में प्रतिबंध के कारण पाकिस्तान के ऊपर उड़ानें बंद कर दी हैं। जर्मनी की लुफ्थांसा ने गुरुवार को कहा कि कंपनी ताजा हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सप्ताह में पांच भारतीय शहरों में 64 उड़ानें संचालित करने वाली कंपनी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए लुफ्थांसा अगले आदेश तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में नहीं जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप कुछ मार्गों पर भारत समेत एशियाई देशों के लिए जाने वाली उड़ानों का समय बढ़ जाएगा। सभी यात्रियों से निवेदन है कि वे घर से निकलने से पहले उड़ान का समय सुनिश्चित कर लें। ब्रिटिश कंपनी वर्जिन अटलांटिक ने भी पाकिस्तानी एयरस्पेस के ऊपर उड़ानें बंद कर दी हैं, जिसके चलते पूर्वनिर्धारित लंदन-दिल्ली की उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ रहा है। हर सप्ताह 35 उड़ानों का संचालन कंपनी भारतीय शहरों के लिए 35 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करती है। कौन से एयरपोर्ट हैं बंद हिंडन, ग्वालियर, श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवारा, पठानकोट, भुंटर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केसोड़, भुज। recent visitors 45

इंडियन नेवी ने कराची पोर्ट को किया तबाह, पाकिस्तान पर भारत का समुद्री अटैक

 नई दिल्ली   भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची पोर्ट को तबाह कर दिया है. नौसेना ने समुद्री हमले में कराची पोर्ट पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं. इन हमलों में कराची पोर्ट बताया जा रहा है की पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने पहले ही आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात कर रखा है. नौसेना का ये अटैक शिप करवर तट के पास तैनात किया गया था. इस युद्धपोत के स्ट्राइक ग्रुप में एक विमानवाहक पोत, विध्वंसक, फ्रिगेट, पनडुब्बी रोधी युद्धपोत और अन्य सहायक जहाज शामिल हैं.  कराची और ओरमारा बंदरगाह पर दागी गई मिसाइलें रक्षा सूत्रों के मुताबिक, INS विक्रांत से पाकिस्तान के कराची और ओरमारा बंदरगाह पर कई मिसाइलें दागी गई हैं. जिसे दोनों पोर्ट पर भयंकर आग लग गई है. इस हमले से दोनों बंदरगाह शहरों में चारों ओर धुआं धुआं फैला हुआ है. लोग घबराहट में तटीय इलाकों को छोड़कर अंदर की ओर भाग रहे हैं.   INS विक्रांत ने कराची पोर्ट किया तबाह रिपोर्ट के मुताबिक, कराची और ओरमारा में पाकिस्तानी नौसेना के बेस हैं. जहां पर उनके बड़े अधिकारियों के मुख्यालय, युद्धपोत और पनडुब्बी तैनात रहती हैं. INS विक्रांत ने इन दोनों नेवी बेस को बर्बाद करके पाकिस्तान नौसेना को काफी हद तक पंगु करने में सफलता पा ली है. अभी भारतीय नौसेना का ऑपरेशन जारी है. पाकिस्तान को जिसका डर था, वही हो गया पाकिस्तान को पहले से ही अरब सागर में INS विक्रांत की तैनाती से डर सता रहा था. इस विमानवाहक पोत की तैनाती का मतलब 30 मिग 29के फाइटर जेटों की सिर पर तैनाती थी. यह पानी में तैरता हुआ भारत का विशाल एयर बेस है. इस विमानवाहक पोत के साथ कई डेस्ट्रॉयर, फ्रिगेट्स, रिफ्यूलर शिप और पनडुब्बियों का बेड़ा चलता है. जिसके चलते इस युद्धपोत से टकरा पाना लगभग नामुमकिन है. अपने साथ 30 विमानों को ले जा सकता है विक्रांत पाकिस्तान को भय था कि अगर INS विक्रांत एक्शन में आया तो फिर उसके लिए टिकना मुश्किल हो जाएगा. इसकी वजह ये है कि पाकिस्तान के पास एक भी विमानवाहक पोत नहीं है. यह पोत अपने साथ 30 तरह के विमानों और हेलीकॉप्टरों को ले जा सकता है, जिनमें मिग-29के, कामोव-32, एमएच-60आर और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर को ले जा सकता है. इसके साथ ही हल्के युद्धक विमान भी कैरी कर सकता है. धू-धू कर जल रहा पाकिस्तान का ओरमरा नेवी बेस पाकिस्तान का कराची के पास बना ओरमरा बेस धू-धू कर जल रहा है. भारतीय नौसेना की ओर से दागी गई मिसाइलों की वजह से वहां पर भयंकर आग लगी हुई है. पाकिस्तानी फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है. पाकिस्तान नौसेना INS विक्रांत के एक्शन से जबरदस्त पैनिक में है.   आईएनएस विक्रांत के अलावा, भारतीय नौसेना के अन्य प्रमुख युद्धपोत जैसे आईएनएस कोलकाता और आईएनएस विशाखापट्टनम भी पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार खड़े हैं. ये युद्धपोत पाकिस्तान की समुद्री सीमा पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी उकसावे पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हैं. भारतीय नौसेना की यह तैयार स्थिति यह दर्शाती है कि भारत किसी भी प्रकार की सैन्य चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम है. पंजाब सरकार ने स्थापित किया कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है. किसी भी आपात स्थिति में लोग 0172-2741803 और 0172-2749901 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. राज्य सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है. पाकिस्तान की सेना पर बीएलए का अटैक बलूचिस्तान में बीएलए ने पाकिस्तान की सेना पर हमला किया है. गैस पाइप लाइन को उड़ा दिया है. पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में तोड़ा सीजफायर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सीजफायर तोड़ा है. सीमा पार से भारी गोलाबारी की जा रही है. उसने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया है. इस फायरिंग में उरी में एक जगह आग लग गई है. भारतीय सेना पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. मुंबई में इन स्थानों की सुरक्षा बढ़ी सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई के सभी महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई है. सिद्धिविनायक मंदिर, गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबादेवी, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, तारापुर परमाणु केंद्र सहित कई अन्य जगहों की सुरक्षा को और पुख्ता किया गया है. सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, हार, फूल ले जाने पर पाबंदी लगाई जाएगी. भारत ने कहां-कहां की जवाबी कार्रवाई? भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त जवाबी कार्रवाई कर रहा है. लाहौर, इस्लामाबाद, बहावलपुर और सियालकोट के बाद अब पेशावर में जवाबी कार्रवाई की है, जिससे पाकिस्तान खौफ में है. अमित शाह ने अर्धसैनिक बलों के डीजी से बात की गृह मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ, सीआईएसएफ समेत अर्धसैनिक बलों के डीजी से बात की है. उन्होंने सीमा और एयरपोर्ट की मौजूदा हालात की जानकारी ली. खाली कराया गया इंडिया गेट भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है. इससे सीमा पार दहशत और अफरातफरी मची हुई है. भारत ने देश की सीमा के साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. इसी के तहत इंडिया गेट को पूरी तरीके से खाली कराया गया है.इंडिया गेट के आसपास किसी को भी रुकने की अनुमति नहीं है. भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में दहशत भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में अफरा-तफरी है. भारत के एक्शन से पाकिस्तान डरा हुआ है. भारत ने लाहौर, बहावलपुर, सियालकोट और इस्लामाबाद में जवाबी कार्रवाई की है. मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है. लेह में 2 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल लेह में सभी सरकारी और निजी स्कूल अगले 2 दिनों के लिए बंद रहेंगे. लेह के डीएम ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए आदेश दिया जाता है कि लेह जिले के सभी स्कूल अगले 2 दिन बंद रहेंगे.सभी से अपील है कि वो सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति के … Read more

‘हर हमले का जोरदार जवाब देंगे’, PAK अटैक के बीच जयशंकर ने EU, इटली से की बात

नईदिल्ली जम्मू-कश्मीर समेत भारत के कुछ राज्यों में पाकिस्तान की ओर से अटैक किया गया. इन अटैक्स को भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया. भारत ने पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान और दो JF 17 विमानों को मार गिराया. साथ ही जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में ड्रोन हमलों को भी नाकाम कर दिया गया. जयशंकर की दो टूक… किसी भी हमले का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब अब भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री और एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) मार्को रुबियो से बातचीत की है. इसे लेकर एस. जयशंकर ने लिखा, 'आज (8 मई) शाम को मार्को रुबियो से बात हुई. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना करता हूं. सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया को रेखांकित किया. आतंकवाद को बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा.' एस. जयशंकर की इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी से भी बात हुई है. भारत के विदेश मंत्री ने लिखा, 'इटली के विदेश मंत्री ने आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा की. किसी भी उकसावे की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी.' एस. जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन की उपाध्यक्ष काजा काल्लास से भी बात की है. जयशंकर ने लिखा, 'यूरोपीय संघ की उपाध्यक्ष के साथ मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा की. भारत अपनी कार्रवाइयों को लेकर संयम बरता है. हालांकि, किसी भी तरह के हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा.   recent visitors 59

पाकिस्तान के तीन बड़े शहर के डिफेंस सिस्टम तबाह, सेना का काउंटर अटैक

नई दिल्ली पाकिस्तान ने देर रात जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर समेत कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की, हाालंकि भारत की S-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को मार गिराया है. इसके साथ ही पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट मार गिराए हैं, इसमें दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट शामिल है. इतना ही नहीं, भारत की ओर से भी जवाबी हमला किया गया है. पाकिस्तान पर हमले के लिए राजस्थान से फाइटर प्लेन उड़े हैं. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मिसाइलें दागी हैं. भारत ने AWACS को भी मार गिराया है.अंधेरे में डूबा पाकिस्तान .INS विक्रांत से पाकिस्तान पर दागी मिसाइल . पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागा, लेकिन भारत ने इस हमले को नाकाम कर दिया है. भारत की S-400 ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया है.इतना ही नहीं, भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक  F-16 जेट भी मार गिराया है. हालांकि पाकिस्तान ने सांबा में भारी गोलाबारी की है. पाकिस्तानी हमले देखते हुए जम्मू के आरएसपुरा इलाके में ब्लैकआउट किया गया है, यहां लगातार सायरन बज रहे हैं. फिलहाल जम्मू शहर में मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहे हैं. सतवारी कैंप पर हमले की खबर है. उधर, कुपवाड़ा में भी भारी गोलाबारी हुई है. तंगधार में भी मोर्टार से भारी गोलाबारी हुई है. वहीं, पुंछ और राजौरी में भी भारी गोलीबारी हो रही है. भारतीय वायु रक्षा तंत्र (Air Defences) ने कई अहम जगहों के पास सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियां (High-End SAM Units) तैनात कर दी हैं और वे लगातार पाकिस्तानी हमलों का जवाब दे रही हैं. इस प्रणाली को जम्मू एय़रपोर्ट के पास, पठानकोट के पास, अखनूर सेक्टर और सांबा क्षेत्र में तैनात किया गया है. बता दें कि जम्मू एयरपोर्ट से फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी है. – भारत ने लाहौर, सियालकोट, कराची और इस्लामाबाद में गोले बरसाए हैं. – भारत ने पाकिस्तान के एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को पंजाब प्रांत में मार गिराया है. – भारत ने लाहौर पर बड़ा हमला शुरू किया है. –  पाकिस्तान पर हमले के लिए राजस्थान से फाइटर जेट उड़ चुके हैं. – जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भारी धमाके हुए हैं – उरी सेक्टर में भारी फायरिंग हो रही है – भारत की ओऱ से 4 एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिव किए गए हैं. – श्रीनगर में ब्लैक आउट किया गया है. – राजौरी शहर में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है. – चंडीगढ़ में ब्लैकआउट किया गया है. – पोकरण में दागी गई मिसाइल को सुदर्शन चक्र ने ध्वस्त किया. – धर्मशाला में IPL मैच को रोका गया है, मैदान में फ्लड लाइट्स भी बंद कर दी गई हैं. धर्मशाला में दिल्ली और पंजाब के बीच मैच खेला जा रहा था. – आर्मी एयर डिफेंस यूनिट्स ने KG टॉप के पास दुश्मन के ड्रोन मार गिराए. एक पाकिस्तानी F-16 को भी मार गिराने की खबर है. – जम्मू में S-400 वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय किए जाने के बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, ताकि सिस्टम की कार्यक्षमता प्रभावित न हो. – पठानकोट एयरबेस को लेकर फैली अफवाहों पर विराम लगाते हुए DIG ने पुष्टि की है कि कोई नुकसान नहीं हुआ है. – नागौर (राजस्थान) में सुरक्षा कारणों से ब्लैकआउट किया गया और जिला कलेक्टर ने तत्काल जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई है, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. – BCAS (Bureau of Civil Aviation Security) ने देश के सभी एयरपोर्ट्स पर 100% सेकेंडरी लैडर पॉइंट सिक्योरिटी चेक अनिवार्य कर दिया है. जानकारी के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर में भी पाकिस्तान ने हमला किया है, यहां धमाके की आवाज सुनी गई है. इसके चलते जैसलमेर में भी ब्लैकआउट किया गया है. जैसलमेर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. पाकिस्तान ने जैसलमेर एय़रपोर्ट पर हमले की कोशिश की है. जम्मू-यूनिवर्सिटी के पास 2 ड्रोन मार गिराए गए हैं.इसके साथ ही पंजाब के गुरदासपुर में भी ब्लैकआउट किया गया है. उधर, पठानकोट एयरवेज में भी सायरन बज रहे हैं. पठानकोट के हलका सुजानपुर में ड्रोन दिखा है, पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन से गोलीबारी रोकी गई है. बता दें कि 7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने लुधियाना, चंडीगढ़ और अमृतसर समेत भारत के 15 शहरों पर ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमले की कोशिश की थी. लेकिन भारत ने इस प्रयास को निष्प्रभावी कर दिया था. भारतीय सेना ने लाहौर में स्थित पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर जोरदार जवाबी हमला किया है. पाकिस्तान के ड्रोन हमलों और मिसाइलों के हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय वायुसेना और थलसेना ने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों और आतंकवादी अड्डों को निशाना बनाया है. भारत ने जवाबी सैन्य कार्रवाई के तहत पाकिस्तान के अत्याधुनिक एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान को मार गिराया है. ये कार्रवाई भारतीय वायुसेना द्वारा सीमा के पास की गई उच्च स्तरीय एयर डिफेंस ऑपरेशन का हिस्सा थी. यह विमान पाकिस्तान की निगरानी और युद्ध नियंत्रण क्षमताओं का एक अहम हिस्सा माना जाता है, जिसे मार गिराकर भारत ने दुश्मन की रणनीतिक बढ़त को गंभीर नुकसान पहुंचाया है. AWACS विमान के गिरने से पाकिस्तान की हवाई निगरानी और संचार समन्वय प्रणाली को बड़ा झटका लगा है. इस कार्रवाई के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और वायुसेना की तैयारियों को और मजबूत किया गया है, और सीमा क्षेत्रों में एयर डिफेंस को और अधिक सख्त कर दिया गया है. यह भारत की स्पष्ट सैन्य चेतावनी है कि किसी भी प्रकार की घुसपैठ या दुस्साहस का करारा जवाब दिया जाएगा. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई की बौखलाहट में पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर और पंजाब से लेकर गुजरात के सीमावर्ती इलाकों के 15 शहरों में सैन्य प्रतिष्ठानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले की नाकाम कोशिशें की। इन सभी पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने गुरुवार दिन में लाहौर, कराची, रावलपिंडी , सियालकोट, बहावलपुर समेत पाकिस्तान के आठ शहरों के सैन्य ठिकानों और एयर डिफेंस पर दर्जन भर ड्रोन मिसाइलों से हमला किया। इस कार्रवाई में भारत ने लौहार स्थित एक एयर डिफेंस सिस्टम पर हरोप ड्रोन से सबसे तगड़ा हमला कर उसे … Read more

भारत-PAK तनाव के चलते स्थगित हो सकता है IPL, धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम को खाली करा दिया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन को बीच में ही स्थगित किया जा सकता है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ये बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की बैठक इसे लेकर जारी है. बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने की है. भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते 8 मई (बुधवार) को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया. साथ ही धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली करा दिया गया. खिलाड़ियों को धर्मशाला से दिल्ली लाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई है. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को प्राथमिकता के आधार पर लाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था की है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, 'सब कुछ ध्यान में रखते हुए हमने यह मैच रद्द करने का फैसला किया है. अभी हालात ठीक नहीं हैं, इसीलिए हमने 8 मई का मैच रद्द किया है. पड़ोसी देश हालात को खराब करने की कोशिश कर रहा है. खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. हम वह सब करेंगे जो राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में होगा. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसके अनुसार ही फैसला लेंगे.' recent visitors 47

जम्मू, पठानकोट,फिरोजपुर, जैसलमेर समेत कई शहरों में पाकिस्तान ने मिसाइलें और ड्रोन दागे, किये नाकाम

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार रात जम्मू, जैसलमेर, पठानकोट समेत कई शहरों में पाकिस्तान ने मिसाइलों से हमला कर दिया। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने इन मिसाइलों को हवा में ही मार गिराते हुए हमले को विफल कर दिया। साथ ही, भारत ने पाकिस्तान दो फाइटर जेट्स एफ-17 को भी मार गिराया है। जम्मू, पठानकोट, शाहपुर, माधोपुर, फिरोजपुर, जैसलमेर समेत कई शहरों में पाकिस्तान ने मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। हमले के तुरंत बाद जम्मू एयरपोर्ट से भारत के फाइटर विमानों ने उड़ान भरी। जम्मू समेत तमाम शहरों में हमले के मद्देनजर सायरन बजने लगे, जिसकी वजह से लोग सतर्क हो गए और घरों व नजदीक की सुरक्षित जगह पर चले गए। चंडीगढ़, मोहली, गुजरात के भुज, कच्छ में भी ब्लैकआउट किया गया। इसके अलावा, श्रीनगर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान भी फ्लडलाइट्स को बंद करके ब्लैकआउट कर दिया गया है। आरएसपुरा, अरनिया, सांबा में भी पाकिस्तानी मिसाइलों को एंटी ड्रोन सिस्टम ने मार गिराया है। इसके अलावा, पठानकोट एयरबेस में भी हुए ड्रोन हमले को भारत ने विफल कर दिया है। धमाकों की आवाज सुनते ही दुकानदार व लोग अपने घरों की ओर भागते नजर आए। रॉयटर्स के अनुसार, कुछ लोगों ने विस्फोटों से पहले आसमान में लाल रंग की लाइट और प्रोजेक्टाइल भी देखे। एक एक्स यूजर ने जम्मू में ब्लैकआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जम्मू में हमारे घरों के ऊपर मिसाइलें उड़ रही हैं। यह कोई अफवाह नहीं है, मैं खुद इसे देख रहा हूं और रिकॉर्ड कर रहा हूं।'' रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया पर 8 मिसाइलें दागी गईं। इन सभी को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। पाकिस्तान द्वारा किया गया यह हमला बिल्कुल हमास के इजरायल पर किए गए हमले जैसा माना जा रहा है, जिसमें कई सस्ते रॉकेट का इस्तेमाल हुआ था। इससे पहले भारत ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर ड्रोन और मिसाइलों से सैन्य स्थलों पर हमला करने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल कर दिया था और लाहौर में एक पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को तबाह कर दिया। पाकिस्तान द्वारा किए गए प्रयास बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले करने के बाद किए गए। रक्षा मंत्रालय ने दोहराया कि भारत में सैन्य स्थलों पर किसी भी हमले के लिए 'उचित प्रतिक्रिया' मिलेगी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि तनाव कम करने का विकल्प पाकिस्तान के पास है क्योंकि उसने पहलगाम आतंकी हमले से स्थिति को बढ़ाया और भारत ने केवल 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से इसका जवाब दिया। भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर में गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा के पार अपनी गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। इस पाकिस्तानी गोलीबारी की वजह से तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित सोलह निर्दोष लोगों की जान चली गई है। भारत ने भी पाकिस्तान की ओर से दागी जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। recent visitors 36

पाकिस्तान को चेताते हुए रक्षा मंत्री ने कहा- भारत की संप्रभुता की सुरक्षा में, कोई भी हद हमारे लिए बाधा नहीं बनेगी

नई दिल्ली केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाए। वरना उसे हमारी क्वालिटी कार्रवाई का सामना करने के लिए भी पूरी तरह तैयार रहना होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ भवन में 'राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन- 2025' को संबोधित करते हुए कहा कि हमने हमेशा ही, एक जिम्मेदार राष्ट्र होने का रोल, बड़े संयम से निभाया है। हम लगातार इस बात के पक्षधर रहे हैं कि समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए हो। इसका अर्थ यह नहीं है कि हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा उठाए। यदि कहीं, कोई, हमारे इस संयम का फायदा उठाने की कोशिश करता है, तो उसे कल की तरह ही, ‘क्वालिटी कार्रवाई’ का सामना करने के लिए भी पूरी तरह तैयार रहना होगा। उन्होंने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि भारत की संप्रभुता की सुरक्षा में, कोई भी हद हमारे लिए बाधा नहीं बनेगी, इसका मैं देशवासियों को भरोसा देता हूं। ऐसे जिम्मेदार प्रतिक्रियाओं के लिए हम आगे भी पूरी तरह तैयार हैं और यदि हमारी यह तैयारी बनी हुई है, तो इसमें आपका एक बहुत बड़ा रोल है। भारत का यह रक्षा औद्योगिक जगत का विस्तार, भारत को एक अभूतपूर्व संबल प्रदान कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ भवन में 'राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन- 2025' को संबोधित करते हुए कहा, "पाकिस्तान और पीओके में जिस तरह से हमारे सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकानों को तबाह किया है, वह हम सबके लिए एक गौरव का विषय है। क्वालिटी की क्या भूमिका होती है, यह क्या रोल अदा करती है, इसका नमूना हमने कल देखा। जिस सटीकता के साथ ऑपरेशन 'सिंदूर' किया गया, वह अकल्पनीय और सराहनीय है। इसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह हुए और इसमें काफी संख्या में आतंकी मारे गए। जिस तरह से इस ऑपरेशन में निर्दोषों को नुकसान पहुंचाए बिना अंजाम दिया गया, वह इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि हमारी सेनाओं के पास बेहतरीन क्वालिटी के हथियार थे।" उन्होंने आगे कहा, "हमें भारतीय रक्षा उद्योग को एक मजबूत और विश्वसनीय ब्रांड बनाना है। आज मैं आपसे एक महत्वपूर्ण अपील करने आया हूं। यह अपील है एक मजबूत, विश्व अग्रणी और अत्याधुनिक 'ब्रांड भारत' बनाने की है, ताकि जब देशों को दुनिया के रक्षा बाजार में उत्पादों के बारे में संदेह हो, तो वे 'ब्रांड इंडिया' को चुनें। जब भी संदेह हो, तो भारत को चुनें, यह हमारी यूएसपी होनी चाहिए।" recent visitors 45