कूनो नेशनल पार्क में एक और मादा चीता धीरा गर्भवती, वर्तमान में 10 वयस्क चीते और 19 शावक

शिवपुरी  मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए चीतों ने एक बार फिर अभयारण्य की सीमा से बाहर चले गए हैं। कल रात पांच चीतों का समूह पार्क से बाहर निकल गया था। इसे बाद आज सुबह ये शिवपुरी जिले के पोहरी तक पहुंच गए हैं। चीतों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। चीता धीरा गर्भवती, पखवाड़े भीतर कुनबा बढ़ने की संभावना कूनो नेशनल पार्क में एक और मादा चीता धीरा गर्भवती है। अगले एक पखवाड़े में उसके संभावित प्रसव से यहां शावकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। वर्तमान में 10 वयस्क चीते और 19 शावक हैं। इन्हीं में से दो चीता प्रभाष व पावक को मंदसौर के गांधीसागर अभयारण्य भेजा गया है। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 20 चीतों में 10 मादा चीता थीं। इनमें से जीवित सात मादा चीतों में से अब केवल नाभा चीता ही शेष है, जो गर्भवती नही हुई है। भारत में पैदा हो रहे शावकों की बढ़ती संख्या से चीता पुनर्वास परियोजना को मजबूती मिली है। दो साल की हो चुकी है मुखी सबसे पहले ज्वाला चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था, जिसमें से तीन की मौत हो गई थी, जबकि एक मादा शावक मुखी जिंदा बची थी, जो अब दो साल की हो चुकी है। ज्वाला इसके अलावा चार और शावकों को भी जन्म दे चुकी है। विशेष निगरानी की जा रही है आशा के तीन, गामिनी के चार, वीरा के दो, निर्वा के पांच शावक हैं। अब मादा चीता धीरा के गर्भवती होने की खुशखबरी से पार्क प्रबंधन ने उसे खुले जंगल से पकड़कर बाड़े में छोड़ा है। सिंह परियोजना के मुख्य वन संरक्षक उत्तम कुमार शर्मा के अनुसार मादा चीता धीरा को बाड़े में रखकर विशेष निगरानी की जा रही है। बाड़े में 13 चीता हो गए बाड़े में अब 13 चीता हो गए हैं। धीरा कुछ दिन पहले कूनो की सीमा से बाहर निकलकर कराहल के वन क्षेत्र तक पहुंच गई थी। इसलिए भी एहतियातन यह कदम उठाया गया है। खुले जंगल में ज्वाला के शावकों सहित कुल 16 चीता हैं। दस दिन पहले ही कूनो में निर्वा चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है, जो पूरी तरह स्वस्थ हैं। पहले भी निकले थे सीमा से बाहर दरअसल, ज्वाला और उसके चार बच्चे शनिवार शाम को पहली बार कूनो नेशनल पार्क की सीमा से बाहर निकले थे। रविवार दोपहर तक वे वापस जंगल में चले गए थे। लेकिन, रविवार रात को वे फिर से वीरपुर तहसील के श्यामपुर गांव के पास दिखाई दिए। वे श्योपुर-ग्वालियर ब्रॉडगेज रेल ट्रैक से लगभग 1 किलोमीटर दूर थे। लाठी-डंडे और पत्थर लेकर टूट पड़े गांव वाले ग्रामीणों ने चीतों को भगाने के लिए लाठियां उठाई। जब चीतों ने गाय पर हमला किया, तो लोगों ने उन्हें पत्थर मारे। सोमवार सुबह, ये पांचों चीते कूनो सायफन के पास से होते हुए कूनो नदी में पहुंचे। वे निर्माणाधीन रेलवे पुल के नीचे काफी देर तक बैठे रहे। इस दौरान, वहां से गुजरने वाले लोग चीतों को देखने के लिए जमा हो गए। गाय पर हमले से गुस्से में आए ग्रामीण मादा चीता और उसके बच्चे एक-एक करके रास्ता पार कर रहे थे। तभी उन्होंने एक गाय पर झपट्टा मारा। गाय पर हमला होते देख ग्रामीण गुस्से में आ गए। वे लाठी लेकर दौड़े और चीतों को पत्थर मारने लगे। चीता ज्वाला ने काफी देर तक गाय का गला पकड़ रखा था। लेकिन, जैसे ही उसे पत्थर लगा, उसने गाय को छोड़ दिया और अपने बच्चों के साथ भाग गई। रेल ट्रैक के पास लगी लोगों की भीड़ घटना के बाद, सुबह लगभग 10 बजे, चीतों का दल कूनो पुल क्षेत्र से निकल वीरपुर के तिललिडेररा क्षेत्र में पहुंच गया। निर्माणाधीन श्योपुर-ग्वालियर ब्रॉडगेज रेल ट्रैक के पास चीतों को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। एक महीने पहले ही छोड़ा गया था ज्वाला और उसके शावकों को 21 फरवरी को खजूरी क्षेत्र के जंगल में छोड़ा गया था। एक महीने तक वे पार्क की सीमा में ही रहे। चीतों के बाहर निकलने पर, क्षेत्र के चीता मित्रों और उनकी टीम ने आसपास के लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को बताया कि चीते लोगों पर हमला नहीं करते हैं। उन्होंने लोगों से चीतों को न भगाने और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। बीते दो दिन से चीतों का समूह इस इलाके में डेरा डाले हुए है। recent visitors 36

भारत-पाकिस्तान में भारी तनाव, जानें- जंग के माहौल में क्या करें, क्या न करें

 नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के तमाम सीमावर्ती राज्य में मिसाइल और ड्रोन से हवाई हमला शुरू कर दिया है. इस बीच सरकार ने ऐसे तमाम राज्य में ब्लैक आउट करने का आदेश दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग जानकारी दे रहे कि कहां किस-किस जगह पर ब्लैक आउट किया जा रहा है. वो अपने शहरों की जानकारी साझा कर रहे हैं जो सुरक्षा तैयारियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि सोशल मीडिया के इस दौर में तनावपूर्ण स्थिति में क्या साझा करना चाहिए और कौन सी जानकारी सोशल मीडिया पर देने से बचना चाहिए. जंग के हालात में क्या न करें – सबसे पहले आप जहां भी रहते हैं उस शहर या लोकेशन के ब्लैक आउट की जानकारी या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर ना करें. – अगर आपके शहर या इलाके से कोई भी सेना की गाड़ी जाती दिखे तो उसकी वीडियोग्राफी न करें. – युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम पुरानी तस्वीरों को मौजूदा समय की बताकर फैलाया जा रहा है इससे बचें और अफवाहों पर ध्यान न दें. – भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक न जाएं, ज़रूरत न हो तो घर के भीतर ही रहें. – ग़लत जानकारी पर प्रतिक्रिया न दें, घबराहट या आक्रोश में आकर कोई गैर-कानूनी कदम न उठाएं. – सुरक्षा बलों के काम में बाधा न डालें, उनके निर्देशों का सम्मान करें. इस समय आपको क्या करना चाहिए – सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, केवल प्रमाणित सोर्स से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें जैसे कि सरकार, सेना या स्थानीय प्रशासन. – आपात स्थिति के लिए तैयार रहें और जरूरी दवाएं, दस्तावेज, पानी और सूखा राशन इकट्ठा करके रखें. – सुरक्षित स्थान की पहचान करें और घर या मोहल्ले में बंकर या मजबूत निर्माण वाले सुरक्षित क्षेत्रों की पहचान करें. – शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें. – बुजुर्गों, बच्चों और विकलांग लोगों को प्राथमिकता दें और जरूरत पड़ने पर मदद करें.   recent visitors 38

भारत की जवाबी कार्रवाई शुरू, NSA अजीत डोभाल ने पीएम मोदी को दी जानकारी

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कल रात पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। इस हमले को भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया। वहीं भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तानी मंत्रियों के आतंकियों के साथ संबंध हैं। हम पाकिस्तान के हर हमले का जवाब देने को तैयार हैं। अब आज इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी की है। जानिए हर बड़े अपडेट्स।     अकासा एयर ने भी यात्रियों के लिए जारी की गाइडलाइंस     अकासा एयर ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ट्वीट में कहा गया है, "भारत भर के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुँचें, ताकि एक सहज चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित हो सके। कृपया सुनिश्चित करें कि आप हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए वैध सरकार द्वारा अनुमोदित फोटो पहचान दस्तावेज साथ लेकर चलें। आपके चेक-इन बैगेज के अलावा, केवल 7 किलोग्राम तक वजन वाले एक हैंडबैग की अनुमति होगी। नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी यात्रियों को बोर्डिंग से पहले द्वितीयक सुरक्षा जांच से गुजरना होगा…"       गृहमंत्री अमित शाह ने BSF चीफ से की बात     केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक से सीमा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट सुरक्षा के संबंध में सीआईएसएफ के महानिदेशक से भी बात की।         पंजाब में तीन दिन तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद     भारत-पाक के बीच तनाव को देखते हुए पंजाब सरकार ने अगले तीन दिन के लिए स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय बंद रखने का आदेश दिया। ये जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी।          पाकिस्तान के दिन अब गिने-चुने रह गए… जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी बोले     सीमावर्ती राज्यों के विभिन्न भागों में पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को रोके जाने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा, "आज शाम 8:20 बजे के बाद, हमने जम्मू, उधमपुर, राजौरी, पठानकोट, सांबा और अखनूर में लगभग 50-60 हवाई हमले देखे हैं। इन सभी हमलों को निष्प्रभावी और निष्प्रभावी बना दिया गया है। अभेद्य वायु रक्षा प्रणाली की सराहना… पाकिस्तान द्वारा इतने बड़े हमले के बावजूद किसी भी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान द्वारा यह पूर्ण युद्ध है और हमारी तीनों सेनाओं द्वारा इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। पाकिस्तान के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं… पाकिस्तान जल्द ही पांच भागों में विभाजित हो जाएगा…"       एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए जारी की गाइडलाइन     एयर इंडिया ने ट्वीट किया, "हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के संबंध में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेश के मद्देनजर, भारत भर के यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुचारू चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले अपने संबंधित हवाई अड्डों पर पहुंचें। प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद हो जाता है।" भारत ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, "आज जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया। स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुरूप गतिज और गैर-गतिज क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया। किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं मिली। भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।" विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से की बात विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी से बात की। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, "आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा हुई। किसी भी तरह की वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया होगी।" पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमले नाकाम एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि जम्मू, पठानकोट, उधमपुर में सैन्य स्टेशनों पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमलों को विफल किया गया। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन हमले को प्रभावी ढंग से नाकाम किया गया। पश्चिमी सीमाओं पर विभिन्न स्थानों पर पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की सूचना है। राजौरी में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका को भी स्थिति की जानकारी विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना करता हूं। सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया को रेखांकित किया। तनाव बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा।" विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन से की बात विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष काजा कालास के साथ चल रहे घटनाक्रम पर चर्चा की। भारत ने अपनी कार्रवाइयों को लेकर संयम बरता है। हालांकि, किसी भी तनाव का कड़ा जवाब दिया जाएगा।" देश के सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश भर के सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डों को सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी हवाई अड्डों पर सभी यात्रियों की सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग (एसएलपीसी) की जाएगी। टर्मिनल बिल्डिंग में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तदनुसार एयर मार्शल की तैनाती की जाएगी। भारत ने पाक के सभी हमले किए नाकाम हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने ट्वीट किया, "जम्मू और कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तान द्वारा मिसाइलों और ड्रोन का उपयोग करके निशाना बनाया गया। कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा गतिज और गैर-गतिज साधनों के साथ मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार खतरे … Read more

सरकार ने ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए एडवाइजरी जारी की, पाकिस्तानी कॉन्टेंट नहीं दिखा पाएंगे

नईदिल्ली भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे घमासान के बीच ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए भारतीय सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें कि जहां पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब जहां भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं, वहीं एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इससे पहले भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया था और अब सरकार ने OTT पर दिखाए जा रहे पाकिस्तानी कॉन्टेंट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार की तरफ से ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत भारत सरकार ने अब एक अहम फैसला लिया है। भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में एक स्टेटमेंट जारी किया है। इस स्टेटमेंट में मंत्रालय ने भारत में चल रहे सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को यह निर्देश दिया है कि वह पाकिस्तान के बने किसी भी कॉन्टेंट की स्ट्रीमिंग को फौरन बंद कर दें। गाने, पॉडकास्ट या किसी भी तरह का कॉन्टेंट पर सख्त सरकार इसमें वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट या किसी भी तरह का कॉन्टेंट हो सकते हैं। फिर चाहे वे चाहे वह फ्री हो या सब्सक्रिप्शन के तहत हो, तुरंत बंद किए जाएं। भारत सरकार द्वारा यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए और इस वक्त भारत द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच लिया गया है। 'कोड ऑफ एथिक्स' की वो लिस्ट दी गई जिसे पब्लिशर्स को फॉलो करना होगा सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी इस एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि कई आतंकी हमलों का सम्बंध पाकिस्तान में मौजूद सरकारी और गैर सरकारी तत्वों से है। हाल ही में 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले में कई भारतीय और नेपाली नागरिक मारे गए और कई घायल हुए थे। मंत्रालय ने इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी रूल्स 2021 के भाग III को लागू किया है, जिसमें 'कोड ऑफ एथिक्स' की वो लिस्ट दी गई जिसे पब्लिशर्स को फॉलो करना होगा। recent visitors 42

यात्रियों को समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह , प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान के बीच हवाई हमले शुरू हो गए हैं. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किए जा रहे हैं. उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. एयर इंडिया ने इस बीच एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को सचेत किया है कि अगर उनकी उड़ानें शेड्यूल हैं तो वे समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच जाएं. एयरलाइन ने कहा है कि उड़ानों के प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद कर दिया जाएगा. एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, "नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के आदेश के मद्देनजर, पूरे भारत में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने एयरपोर्ट्स पर निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले पहुंचें, ताकि सुचारू चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित हो सके. प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद कर दिया जाएगा." अकासा एयर ने भी जारी की एडवाइजरी एयर इंडिया की ही तरह अकासा एयर ने भी एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा गया है, "भारत भर के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें, ताकि एक सहज चेक-इन और बोर्डिंग अनुभव सुनिश्चित हो सके." अकासा एयर ने कहा, "कृपया सुनिश्चित करें कि आप हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए वैध सरकार द्वारा अनुमोदित फोटो पहचान दस्तावेज साथ लेकर चलें. आपके चेक-इन बैगेज के अलावा, केवल 7 किलोग्राम तक वजन वाले एक हैंडबैग की अनुमति होगी. नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी यात्रियों को बोर्डिंग से पहले द्वितीयक सुरक्षा जांच से गुजरना होगा…"   recent visitors 50

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार का टेलीकॉम कंपनियों को सख्त आदेश, आपदा स्तर की तैयारी और नेटवर्क सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए

नई दिल्ली भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई स्ट्राइक के बाद Dot ने सभी प्राइवेट और सरकारी टेलिकॉम कंपनियों को आपदा के स्तर की तैयारियां करने को कहा है। इसके अलावा दूरसंचार विभाग ने कंपनियों को अपने नेटवर्क को ज्यादा सुरक्षित बनाने की बात भी कही है। दरअसल भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से साइबर अटैक्स का खतरा बढ़ गया है। इसी वजह से ये सख्त आदेश Dot की ओर से टेलिकॉम कंपनियों को दिए गए हैं। कनेक्टिविटी न हो बाधित मनी कंट्रोल की रिपोर्ट की मानें, तो Dot ने अपने आदेश में Airtel, Jio, BSNL और Vi को कनेक्टिविटी सुधारने की बात कही है। इसके लिए कंपनियों को आपस में मिल कर काम करने को भी कहा गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई बैठक में टेलिकॉम कंपनियों को बॉर्डर के इलाकों में नेटवर्क कनेक्टिविटी पर खासा ध्यान देने को कहा गया है। इसके अलावा इन कंपनियों को उन जगहों की लिस्ट बनाने के लिए भी कहा गया है जिन्हें आपात स्थिति में हर हाल में चालू रखा जा सके। पत्र में कही गई ये बात अपने पत्र में दूरसंचार मंत्रालय के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से टेलिकॉम कंपनियों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 100 किलोमीटर के अंदर BTS जगहों के बिना किसी रुकावट के कामकाज को को जारी रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा टेलिकॉम कंपनियों को बिना किसी समस्या के कनेक्टिविटी को बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्हें खास तौर पर राज्य और जिला स्तर के आपातकालीन संचालन केंद्रों की कनेक्टिविटी को बनाए रखने पर जोर दिया है। क्या है इंट्रा सर्किल रोमिंग बता दें कि किसी भी आपत स्थिति में टेलिकॉम कंपनियां Intra Circle Roaming इंट्रा सर्किल रोमिंग सर्विस शुरू करती हैं, जिसकी वजह से नेटवर्क कनेक्टिविटी में यूजर्स को दिक्कत नहीं आती। उड़ीसा में पिछले साल आए चक्रवात के दौरान भी इस सर्विस को शुरू किया गया था। इसकी वजह से चक्रवात के समय भी लोगों को कनेक्टिविटी की समस्या नहीं आई। इस सर्विस की वजह से आपात स्थिति में अपना नेटवर्क न होने पर भी लोग किसी भी टेलिकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क इस्तेमाल करके कॉल मिला सकते हैं।       recent visitors 42

राजस्थान के 6 जिलों में हाई अलर्ट, जयपुर एयरपोर्ट पर दोहरी सुरक्षा, सीमावर्ती इलाको में ब्लैकऑउट

जयपुर राजस्थान के 28 शहरों में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल (Mock Drill) के बाद बॉर्डर वाले जिलों में 12वीं तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद (School Closed) कर दिया गया है. बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर और जैसलमेर कलेक्टर ने गुरुवार सवेरे इस संबंध में नया आदेश जारी करते हुए 8 मई 2025 से अगले आदेश तक स्कूल न खोलने और परीक्षाओं को स्थगित करने की बात कही है. यह आदेश आंगनबाड़ियों और मदरसों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स पर भी लागू होता है. कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर कोई संस्थान आदेश की अवहेलना करता हुआ पाया जाता है तो उस पर आपदा अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी. अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग करते हुए सोशल मीडिया पर जारी राष्ट्र विरोधी दुष्प्रचार पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए. शाह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही, अस्पतालों और अग्निशमन विभाग को इमरजेंसी सेवाओं के लिए अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. शाह ने बॉर्डर वाले राज्यों से कहा कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए SDRF, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड और NCC सहित अन्य को अलर्ट पर रखें. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपालों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया था. श्रीगंगानगर के गांव में मिला ड्रोन श्रीगंगानगर के घड़साना के गांव 2 डीडी में ड्रोन है. हालांकि यह छोटा ड्रोन है. घड़साना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कब्जा में लिया है. यहां तमाम पुलिस और सुरक्षा एजेंसी मुस्तैद है. राजस्थान में 4 एयरपोर्ट पूरी तरह बंद राजस्थान में पाकिस्तानी हमले और सुरक्षा को देखते हुए 4 एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. इसमें जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर और किशनगढ़ एयरपोर्ट शामिल हैं. पाकिस्तान हमले के बीच फलोदी एयरबेस पर कड़ी सुरक्षा पाकिस्तान से हमले के बीच राजस्थान के फलोदी प्रशासन ने स्थानीय एयरबेस पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कई उपायों की घोषणा की है. सभी अस्पतालों को निर्बाध बिजली, पानी और ईंधन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। दुकानों और होटलों को रात 10 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया है. जिला कलेक्टर हरजी लाल अटल ने आम जनता से सरकारी आदेशों पर अमल करने का आग्रह किया है. सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें वापस ड्यूटी पर बुला लिया गया है. अटल के अनुसार, जिले के 26 अस्पतालों में करीब 450 बेड आरक्षित करने के आदेश दिए गए हैं. राजस्थान से गुजरने वाली हाइवे पर बंद कराए जा रहे वाहनों की लाइटें भारत पाक के बीच बढ़ रहे तनाव और हमले के बीच राजस्थान में हर तरफ हाई अलर्ट जारी है. राजस्थान से गुजरने वाले हाइवे पर सभी वाहनों के लाइटें भी बंद कराए जा रहे हैं. बाड़मेर में फिर गुंजा खतरे का सायरन बाड़मेर में एक बार फिर खतरे का सायरन बजाया गया है. करीब आधे घंटे की शांति के बाद एक बार फिर खतरे का अलर्ट जारी किया गया है. यहां रुक-रुक कर सायरन की आवाज हो रही है. हालांकि अब तक किसी तरह का हमला नहीं हुआ है. शहर में प्रशासन पुलिस सिविल डिफेंस शहर में पूरी तरह तैनात हैं, जिला कलेक्टर खुद अलर्ट मोड में हैं. जयपुर एयरपोर्ट पर दोहरी सुरक्षा व्यवस्था जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. अब यहां दोहरी सुरक्षा जांच होगी. अब बोर्डिंग से पहले और विमान में चढ़ने से पहले लैडर पॉइंट पर सुरक्षा जांच होगी. बीसीएएस ने तुरंत प्रभाव से सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिये हैं. पाकिस्तानी हमले के बाद भारत का मुंहतोड़ जवाब दिया गया भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लाहौर और इस्लामाबाद में मिसाइल से हमला किया गया है. वहीं पाकिस्तान के AWACS यानी एयर वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम को तबाह कर दिया गया है. पाकिस्तान के पंजाब में AWACS सिस्टम तबाह कर दिया है. श्रीगंगानगर में भी रेड अलर्ट के साथ ब्लैकआउट श्रीगंगानगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं शहर में ब्लैकऑउट हो गया है. बताया जा रहा है कि ड्रोन हमले भी हुए हैं. यहां हर आधे घंटे पर ड्रोन हमले किये जा रहे हैं. जैसलमेर-बीकानेर सीमा पर टैंकों का जमावड़ा जैसलमेर-बीकानेर सीमा पर टैंकों का जमावड़ा. बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में ब्लैकआउट कर दिया गया है. बॉर्डर से लगे सभी जिले में ब्लैक आउट है. बाड़मेर में सायरन बजने के साथ ब्लैकऑउट बाड़मेर में सायरन बजने के साथ पूरा शहर ब्लैकऑउट हो गया है. यहां 9 बजे से पहले ही सायरन बजा था. लेकिन 9.10 बजे फिर सायरन बजाया गया. दोबारा सायरन का मतलब है कि खतरा टला है. किसी हमले की खबर नहीं मिली है. जैसलमेर में पुलिस ने पकड़े 5 संदिग्ध जैसलमेर में पुलिस ने 5 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया है. सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इलाकों के आस पास विचरण करते पकड़े गए पांच संदिग्ध, पांच में से दो संदिग्धो कों लाठी थाना क्षेत्र के चांदन से पकड़ा था, वहीं सरहदी शाहगढ़ इलाके से एक और पोकरण से दो संदिग्ध पकड़े गए हैं. राजस्थान में सभी मेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद राजस्थान में आपादा प्रबंधन को देखते हुए मेडिकल स्टॉफ और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टॉफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. वहीं राजस्थान पुलिस ने अपने सभी पुलिसकर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टियों पर  तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. इसके लिए आदेश जारी किया गया है. इसके साथ ही सभी कर्मियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश भी दिया गया है. बाड़मेर में रात 9 बजे से ब्लैकआउट, इनवर्टर भी बंद रखने की अपील राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बाड़मेर जिलाधिकारी टीना डाबी ने बाड़मेर में रात 9 बजे से 4 बजे तक ब्लैकऑउट का आदेश दिया है. इस दौरान किसी भी तरह की रोशनी को बंद रखने की अपील की गई है. घर में इनवर्टर को भी … Read more