आज गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषियों की सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमे दो जजों ने जताई थी आपत्ति

नई दिल्ली गुजरात उच्च न्यायालय ने गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में अक्टूबर 2017 के फैसले में 31 दोषियों की सजा को बरकरार रखा था और 11 दोषियों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने आज गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषियों की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें दो जजों की पीठ द्वारा उनकी अपील पर सुनवाई करने पर आपत्ति जताई गई थी। याचिका में कहा गया था कि दो जजों की पीठ उनकी अपील पर सुनवाई नहीं कर सकती क्योंकि यह मामला मौत की सजा से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं के वकील संजय हेगड़े ने जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अरविंद कुमार की पीठ को बताया कि लाल किला आतंकी हमले में मोहम्मद आरिफ उर्फ अशरफ को मौत की सजा देने के मामले का उल्लेख किया। उस सुनवाई में कहा गया था कि तीन जजों की पीठ ही मौत की सजा से जुड़े मामलों की सुनवाई कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करने की दी ये दलील हेगड़े ने कहा कि 'मान लीजिए कि दो जजों की पीठ कुछ आरोपियों को मौत की सजा दे देती है तो फिर इस मामले पर तीन जजों की पीठ को फिर सुनवाई करनी पड़ेगी।' हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस सबमिशन को खारिज कर दिया और कहा कि तीन जजों की पीठ उन्हीं मामलों पर सुनवाई कर सकती है, जिनमें उच्च न्यायालय ने मौत की पुष्टि कर दी हो। जस्टिस माहेश्वरी ने कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय ने इस मामले में 11 दोषियों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। इस मामले में सिर्फ ट्रायल कोर्ट ने ही मौत की सजा सुनाई है। ऐसे में इस मामले में दो जजों की पीठ सुनवाई कर सकती है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने सितंबर 2014 को दिए अपने एक फैसले में कहा कि मौत की सजा से जुड़े सभी मामले, जिन पर उच्च न्यायालय फैसला दे चुका हैं, उनकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ही करेगी। गुजरात उच्च न्यायालय ने 11 दोषियों की मौत की सजा उम्रकैद में बदली थी 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने से 59 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद राज्य में दंगे भड़क गए थे। सत्र न्यायालय ने दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी। गुजरात उच्च न्यायालय ने अक्टूबर 2017 के फैसले में 31 दोषियों की सजा को बरकरार रखा था और 11 दोषियों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। गुजरात सरकार ने 11 दोषियों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने का विरोध किया और सुप्रीम कोर्ट में अपील की। साथ ही कई दोषियों ने उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें दोषी बरकरार रखने के खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।  recent visitors 41

PM Modi पर टिकी देश भर की निगाहें, आज आज रात 8 बजे…

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान बड़ा ऐलान हो सकता है। पूरे देशवासियों की निगाहें अब इसी पर टिकी हुई है। बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद 7 मई को मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अचानक सायरन बज जाएंगे और ब्लैकआउट हो जाएगा। इससे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान अगर आप दफ्तर, स्कूल, बाजार या कहीं बाहर हैं तो सायरन बजने पर सावधान हो जाएं। इस अभ्यास का मकसद लोगों को किसी भी आकस्मिक हवाई हमले या आतंकी हमले की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना है। आपको बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद 7 मई को मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अचानक सायरन बज जाएंगे और ब्लैकआउट हो जाएगा। इससे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान अगर आप दफ्तर, स्कूल, बाजार या कहीं बाहर हैं तो सायरन बजने पर सावधान हो जाएं। इस अभ्यास का मकसद लोगों को किसी भी आकस्मिक हवाई हमले या आतंकी हमले की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना है।      recent visitors 46

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ऑपरेशन जारी, महिला नक्सली ढेर; 303 राइफल बरामद, अब तक 4 को मारा

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर हो गई. यह मुठभेड़ कर्रेकट्टा की पहाड़ियों में हुई, जो छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित है. यहां पिछले दो हफ्तों से सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम बड़े पैमाने पर नक्सल विरोधी अभियान चला रही है. एजेंसी के अनुसार, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई तो मौके से एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ. उसके पास से एक .303 रायफल भी मिली है. यह इस ऑपरेशन में मारी गई चौथी महिला माओवादी है. आईजी सुंदरराज ने बताया कि 21 अप्रैल से सुरक्षा बलों का यह संयुक्त ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें CRPF, कोबरा बटालियन, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीमें शामिल हैं. जंगलों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जहां नक्सली गतिविधियों की खुफिया सूचना पहले से मिली थी. मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई. इसके बाद जब नक्सली पीछे हटे, तो सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान महिला नक्सली का शव बरामद हुआ. अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि वह किस पद पर थी और उसके खिलाफ कितने मामले दर्ज थे. बस्तर संभाग में महिला नक्सलियों की भागीदारी काफी अधिक देखी जाती है. हाल के वर्षों में यह देखा गया है कि महिलाएं नक्सली संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, चाहे वह हथियार चलाना हो या रणनीति बनाना. फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके में अपनी मौजूदगी और बढ़ा दी है और ऑपरेशन को और तेज किया गया है. वहीं एक दिन पहले सोमवार को यहां CRPF के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए। धमाका इतना जोरदार था कि उन्हें अपना पैर गंवाना पड़ा। घायल कमांडेंट को दिल्ली रेफर किया गया है। यहां एम्स में उनका इलाज जारी है। मंत्री रामविचार नेताम ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। महिला नक्सली का शव बरामद जानकारी के मुताबिक, कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर 22 अप्रैल को सुरक्षा बलों को निकाला गया था। DRG, CRPF, कोबरा, STF और बस्तर फाइटर्स के हजारों जवान पहाड़ को घर रहे हैं। खड़ी चढ़ाई चढ़ रहे हैं। वहीं 5 मई सोमवार को नक्सलियों की एक टीम के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। वहीं धीरे-धीरे कर जवान आगे बढ़े। घटनास्थल से विस्फोटक भी बरामद इसके बाद मौके से एक महिला नक्सली का शव को बरामद किया गया। जवानों ने घटनास्थल से 303 हथियार समेत अन्य विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किए हैं। मंगलवार को बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में कुल चार नक्सलियों की डेड बॉडी रिकवर कर ली गई है। नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स को भी नुकसान हुआ है। कई घायल भी हो सकते हैं। पिछले एनकाउंटर में 8-8 लाख रुपए की 3 इनामी महिला नक्सली मारी गई थी। IG ने कहा कि ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद और जानकारी दी जाएगी। recent visitors 93

10वीं-12वीं बोर्ड परिणाम: बेटियों ने श्रेष्ठता सिद्ध कर MP को किया गौरवान्वित, असफल छात्रों का बढ़ाया मनोबल: सीएम

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को बधाई दी है। वहीं असफल होने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें असफल होने की जरुरत नहीं है। विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा का मौका दिया जाएगा। बेटियों ने श्रेष्ठता सिद्ध कर प्रदेश को किया गौरवान्वित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,  “आज माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल 10th एवं हायर सेकेण्डरी 12th परीक्षा के परिणामों को घोषित कर सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह सफलता लक्ष्य के प्रति समर्पण, अथक परिश्रम और लगन का सुफल व प्रमाण है।प्रदेश की प्रतिभाशाली बेटियों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर अपने अभिभावकों, शिक्षकों के साथ मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।” 15 सालों का टूटा रिकॉर्ड सीएम ने आगे कहा, “इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 76.22% एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 74.48% विद्यार्थियों ने पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सफलता हासिल की है। हाईस्कूल में बेटी प्रज्ञा जायसवाल ने 500/500 शत प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान और हायर सेकेण्डरी में भी बेटी प्रियल द्विवेदी ने 492/500 (विज्ञान – गणित समूह) अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।” असफल विद्यार्थियों का बढ़ाया मनोबल सीएम ने असफल होने वाले विद्यार्थियों का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कहा, “जो विद्यार्थी आज असफल रहे, उन्हें निराश नहीं होना है, नई शिक्षा नीति 2020 के तहत असफल विद्यार्थियों को एक बार फिर परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा और जो विद्यार्थी अपना स्कोर बढ़ाना चाहते है वह भी दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकगण एवं शिक्षकगणों को ढेर सारी बधाई।” गौरतलब है कि आज 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा का परिणाम जारी हुआ है। समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। 10वीं कक्षा में जहां 76.22 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं 12वीं में 74.48 परीक्षार्थी पास हुए हैं। recent visitors 39

नक्सलियों से निपटने के लिए विशेष सहयोगियों की भर्ती की जाएगी, आज कैबिनेट बैठक में लग सकती है मुहर

भोपाल पचमढ़ी वन्यजीव अभयारण्य से शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्से को बाहर कर सामान्य वन क्षेत्रों को शामिल करके उक्त अभयारण्य का दायरा बढ़ाया जाएगा। जबकि नक्सलियों से निपटने के लिए विशेष सहयोगियों की भर्ती की जाएगी, जो कि पुलिस के लिए अधिकृत तौर पर काम करेंगे। ये दोनों प्रस्ताव मंगलवार को राजधानी भोपाल में होने वाली मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में लाए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, पचमढ़ी का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अभयारण्य क्षेत्र होने के कारण विकास करने में कई अड़ंगों सामना करना पड़ रहा है। आसानी से अनुमति नहीं मिल पा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यह विषय मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया था, जिसके बाद शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों को हटाया जाना प्रस्तावित है। उधर, केंद्र की गाइडलाइन के तहत नक्सलवाद को समय से खत्म करने की कवायद के बीच सरकार ने विशेष भर्ती करने का प्रस्ताव तैयार किया है। कर्मचारियों को संतुष्ट करने के बाद आएगी पदोन्नति नीति कर्मचारी जगत में पदोन्नति नीति का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी इसको लेकर कई दौर की चर्चा कर चुके थे इस बीच कर्मचारी संगठनों के प्रमुखों की ओर से अलग-अलग फार्मूलों को लेकर दावे किए जाने लगे। जब इस बात का अहसास हुआ कि कर्मचारियों के साथ अफसरों ने ठीक से विचार-विमर्श नहीं किया है तो नीति संबंधी प्रस्ताव लाए जाने को टाल दिया है। हालांकि ऐन वक्त पर यदि सहमति बनती है तो प्रस्ताव बैठक में शामिल भी किया जा सकता है। recent visitors 39

ग्वालियर-चंबल, मुरैना सहित 10 जिलों में बिजली गिरने की संभावना, तीन दिन तक बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने प्रदेशभर में तबाही मचा दी। इंदौर में सबसे तेज आंधी 111 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली, जबकि शहर में 70.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के 50 से अधिक शहरों में आंधी, बारिश और कई स्थानों पर ओलावृष्टि की घटनाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही, तो कहीं शादी समारोह प्रभावित हुए। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान से लेकर उत्तर बंगाल तक द्रोणिका सक्रिय है। इसके असर से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला। आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल, मुरैना, विदिशा, शिवपुरी व पन्ना में आकाशीय बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटा तक आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। तेज हवाओं ने मचाई तबाही     इंदौर में 111 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली, जिससे कई जगहों पर पेड़ और होर्डिंग्स गिर गए। भोपाल में भी तेज आंधी और बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। सीहोर और शाजापुर में ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं।     गुना में एक शादी समारोह का टेंट तेज हवा में उड़ गया। रायसेन में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं मनासा, नीमच और भितरवार जैसे इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण पेड़ गिरने और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आईं। अलग-अलग शहरों में मौसम का हाल     भोपाल– दोपहर के बाद बादल छाए और ढाई बजे से तेज बारिश शुरू हुई।     इंदौर– रिकॉर्ड 111 किमी प्रतिघंटा की आंधी, 70.2 मिमी बारिश दर्ज।     सीहोर– चने के आकार के ओले गिरे, फसलों को नुकसान।     शाजापुर– आधे घंटे तक ओलावृष्टि, पानी भरने की स्थिति बनी।     ग्वालियर– दोपहर में तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज हुईं।     गुना– आंधी से शादी का टेंट उड़ा, अफरा-तफरी का माहौल रहा।     नीमच– पेड़ गिरने से रामपुरा-भानपुरा रोड पर यातायात बाधित।     मनासा– आंधी और ओलावृष्टि से टीन शेड उड़ गईं।     रतलाम– रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ।     भिंड– तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रायसेन, डबरा और मनासा जैसे स्थानों पर तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ों की टहनियां टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कहां कितनी रही बारिश पिछले 24 घंटों में दर्ज बारिश इस प्रकार रही:     इंदौर – 70.2 मिमी     उज्जैन – 18.0 मिमी     खंडवा – 17.0 मिमी     रायसेन – 5.0 मिमी     ग्वालियर – 3.0 मिमी     जबलपुर – 2.8 मिमी     भोपाल – 1.4 मिमी     बैतूल – 0.6 मिमी तापमान में आई गिरावट से गर्मी से राहत मौसम परिवर्तन के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आई। इससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। भोपाल का अधिकतम तापमान 35.5°C, इंदौर का 35.0°C, ग्वालियर का 36.2°C और जबलपुर का 36.7°C दर्ज किया गया। आगामी तीन दिन सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे तेज हवाओं और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए खुले स्थानों पर जाने से परहेज करें। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम कर रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। recent visitors 37

आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला, देखने को मिल सकती है छक्कों और चौकों की जंग

मुंबई. आईपीएल 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस एमआई) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होने वाला है. दोनों ही टीमें टॉप-4 में जगह पक्की करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं. एमआई ने 11 में से सात तो वहीं जीटी ने 10 में ही सात मैच जीत लिए हैं. जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी उसके लिए आगे की राह आसान हो जाएगी. आइए जानते हैं इस मैच से जुड़े कुछ अहम आंकड़े जो मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं. देखने को मिल सकती है छक्कों और चौकों की जंग छक्कों और चौकों की जंग इस मुकाबले का सबसे धमाकेदार पहलू साबित हो सकती है. दोनों टीमों में पावर हिटर्स की कोई कमी नहीं है और जब मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो, जो बल्लेबाजों के लिए खासतौर पर पावरप्ले के बाद काफी मददगार माना जाता है, तब रनों की बरसात होना तय है. इस सीजन एमआई, जीटी और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का बाउंड्री प्रति गेंद औसत सबसे बेहतर रहा है. ये टीमें हर 4.4 गेंदों में एक बाउंड्री लगा रही हैं. इस सीजन अब तक सबसे अधिक छक्के लगाने वालों की लिस्ट भी यह बताती है कि दर्शकों को ताबड़तोड़ बैटिंग देखने को मिलेगी. निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 34 छक्के लगाए हैं. इस मैच में खेलने जा रहे सूर्यकुमार यादव (26) संयुक्त रूप से तीसरे और जॉस बटलर 21 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. अगर हम थोड़ा और डिटेल में जाएं तो मिडिल ओवर्स (ओवर 7-16) में पूरन ने 23 छक्के उड़ाए हैं, जबकि सूर्यकुमार 19 और बटलर 13 छक्कों के साथ खतरनाक रूप में नजर आ रहे हैं. जॉस बटलर को जसप्रीत बुमराह से रहना होगा सावधान बटलर बनाम जसप्रीत बुमराह की भिड़ंत टी20 क्रिकेट में हमेशा रोमांचक रही है. जहां एक तरफ बटलर इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और लगातार मैच दर मैच रन बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बुमराह चोट से वापसी के बाद और भी खतरनाक हो गए हैं। दोनों टीमें टूर्नामेंट के बेहद अहम मोड़ पर एक-दूसरे से भिड़ने जा रही हैं, ऐसे में बटलर और बुमराह के बीच की यह टक्कर निर्णायक साबित हो सकती है. आंकड़ों की बात करें तो टी20 क्रिकेट में बुमराह ने बटलर को अब तक काफी हद तक काबू में रखा है। बटलर ने बुमराह के खिलाफ 13 पारियों में केवल 78 रन बनाए हैं और चार बार आउट हुए हैं. उनका स्ट्राइक रेट महज 90 और औसत 19.5 का रहा है, जो इस बात का संकेत है कि बुमराह ने इस हेड टू हेड मुकाबले में अब तक बटलर पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा है. राशिद खान रहेंगे सूर्यकुमार के सामने बेअसर? सूर्यकुमार बनाम राशिद खान की टक्कर पर सबकी निगाहें होंगी. सूर्यकुमार इस समय जबरदस्त लय में हैं और हर मैच में 25 से अधिक रन बना रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इस सीजन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की है। दुनिया के सबसे खतरनाक लेग स्पिनरों में गिने जाने वाले राशिद का सूर्यकुमार के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. 2023 से लेकर अब तक सूर्यकुमार आईपीएल में लेग स्पिन के खिलाफ एक बार भी आउट नहीं हुए हैं. टी20 क्रिकेट में राशिद के खिलाफ उनका रिकॉर्ड और भी शानदार है. 12 पारियों में उन्होंने 107 रन बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 153 का है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, जिसमें सूर्यकुमार की आक्रामकता और राशिद की चतुराई आमने-सामने होंगी. recent visitors 38