प्रयागराज रेलवे ने एकल दिशा प्लान को महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बढ़ाया

महाकुंभ नगर महाकुंभ 2025 में अमृत स्नान पर्वों के बाद भी संगम स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भारी संख्या में प्रयागराज पहुंच रही है। महाकुंभ की शुरुआत हुए 26 दिन हो चुके हैं, अब तक महाकुंभ में 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। इसके बाद भी प्रतिदिन महाकुंभ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। महाकुंंभ में भीड़ की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रयागराज रेलवे ने एकल दिशा प्लान को अगले आदेश तक लागू रखने की योजना बनाई है। सुगम और सुरक्षित रेल यात्रा के लिए प्रयागराज रेलवे ने तीर्थयात्रियों के स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्गों का निर्धारण किया है। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। महाकुंभ के अमृत स्नान पर्वों के बीत जाने के बाद भी पवित्र त्रिवेणी में स्नान करने वालों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रयागराज रेल मंडल ने अगले आदेश तक एकल दिशा प्लान लागू रखने का एलान किया है। रेल मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज रेलवे ने तीर्थयात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। मुख्य स्नान पर्वों की तरह ही प्रयागराज जंक्शन स्टेशन परिसर में यात्रियों का प्रवेश केवल सिटी साइड प्लेटफार्म नं. 1 से कराया जाएगा, जबकि निकास स्टेशन के सिविल लाइंस साइड, प्लेटफार्म नं. 6 और 10 की ओर से ही होगा। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर में तीर्थयात्रियों को प्लेटफार्म तक कलर कोडेड टिकट और आश्रय स्थल के माध्यम से ही पहुंचाया जाएगा। कलर कोडेड आश्रय स्थल दिशावार यात्रियों के गंतव्य स्टेशनों के मुताबिक बनाए गए हैं, जिनमें अस्थाई टिकट घर, शौचालय और यात्रियों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आरक्षित यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश गेट संख्या 5 से दिया जाएगा। साथ ही प्रयागराज रेलवे ने तीर्थयात्रियों से सुगम और सुरक्षित रेल यात्रा के लिए ट्रेनों के निर्धारित समय से अतिरिक्त समय लेकर आने का अनुरोध किया है। इसके अलावा सिविल पुलिस के सहयोग से शहर में चलने वाले टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे भी तीर्थयात्रियों को रेलवे स्टेशन एकल दिशा प्लान के मुताबिक ही लाएं, ताकि शहर में जाम और स्टेशन परिसर में भगदड़ की स्थिति से बचा जा सके।   recent visitors 66

दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर मंथन शुरू, शाह-नड्डा की बैठक

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद सबकी नजरें नई सरकार के गठन पर टिकी हुईं हैं। सबके जहन में एक ही सवाल है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। इस बीच नई मुख्यमंत्री के शपथ लेने की तारीख भी सामने आई गई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बाद हो सकता है। जानकारी मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका के दौरे से लौटने के बाद यानी 13 फरवरी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इसके लिए कई नामों पर चर्चा जोरों पर हैं ।भाजपा के नेताओं के अनुसार पीएम मोदी के अमेरिका से लौटने के बाद ही भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। इस बीच भाजपा में दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर भी मंथन शरू हो गया है। एक तरफ जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बैठक की तो वहीं दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में जीत की बधाई देने के बाद सरकार को लेकर चर्चा हो सकती है। उधर जेपी नड्डा और अमित शाह ने भी सरकार बनाने को लेकर चर्चा की है। इससे एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में विचार-विमर्श किया था। पार्टी की शानदार जीत के बाद मोदी ने उत्साही कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था। वीरेंद्र सचदेवा ने मांगा एलजी से मिलने का समय जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले जब उनसे सीएम फेस को लेकर सवाल किया गया था उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पर फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित विधायक उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम हैं। बता दें, भाजपा ने चुनावों में हर क्षेत्र और अधिकतर समुदायों के बीच प्रभावशाली बढ़त हासिल की है, इसलिए उसके पास मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों की एक विस्तृत सूची है। विभिन्न राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों को चुनने में पार्टी के विकल्पों को अक्सर बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जाता है, ऐसे में राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि दिल्ली कोई अपवाद नहीं होगा। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराने वाले जाट समुदाय के नेता प्रवेश वर्मा जैसे प्रमुख चेहरे और सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद एवं पवन शर्मा जैसे संगठन के अनुभवी नेताओं की चर्चा हो रही है, लेकिन भाजपा का इतिहास अपेक्षाकृत कम चर्चित नेताओं को आगे बढ़ाने का रहा है। भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राजनीतिक समीकरणों के आधार पर पूर्वांचल की पृष्ठभूमि वाले किसी विधायक, सिख या महिला पर भी विचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि 2023 में मध्यप्रदेश और राजस्थान और पिछले साल ओडिशा समेत पिछले अनुभव के मद्देनजर ऐसे मामलों पर अटकलों के लिए बहुत कम गुंजाइश बचती है। भाजपा ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा और ओडिशा में मोहन चरण माझी को चुना, जिससे अधिकांश राजनीतिक विश्लेषक हैरान रह गए। भाजपा नेता ने कहा, आप कभी नहीं जानते…राष्ट्रीय नेतृत्व एक बिल्कुल नया चेहरा लेकर आ सकता है, जो इस पद के लिए उपयुक्त हो और लोगों की भारी उम्मीदों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम हो। recent visitors 65

आदि शंकराचार्य द्वारा सनातन धर्म और सांस्कृतिक एकता के लिए कार्यों से न केवल धर्म के मूलभूत सिद्धांत पुनर्स्थापित हुए : यादव

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आदि शंकराचार्य द्वारा सनातन धर्म और सांस्कृतिक एकता के लिए किए गए कार्यों से न केवल धर्म के मूलभूत सिद्धांत पुनर्स्थापित हुए, बल्कि भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का अद्भुत कार्य भी हुआ। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा अद्वैत वेदान्त दर्शन के लोकव्यापीकरण एवं सार्वभौमिक एकात्मता की संकल्पना के उद्देश्य से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज स्थित महाकुम्भ क्षेत्र के सेक्टर 18 में स्थापित एकात्म धाम मंडपम्, हरीशचंद्र मार्ग में आचार्य शंकर के जीवन दर्शन पर केंद्रित ‘शंकरो लोकशंकर:’ कथा का उद्घाटन कल मुख्यमंत्री डॉ यादव, श्री योगा नन्देश्वर मठ मैसूर के मठाधिपति श्री शंकर भारती महास्वामी की उपस्थिति में कल हुआ। कथा का वाचन राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष, गीता परिवार के संस्थापक स्वामी गोविन्ददेव गिरि महाराज कर रहे हैं।   recent visitors 60

नक्सलियों के लिए नया साल बना मौत का बवंडर, मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सली, 40 दिन में 80 ढेर

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में फोर्स के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। खासकर नया साल तो उनके लिए मौत का बवंडर लेकर आया है। फोर्स के दबाव में नक्सली लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं और मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में जवानों और नक्सलियों के बीच रविवार को भीषण मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया था, जिसमें DRG, STF और बस्तर फाइटर के जवान शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में साल-2025 में इस घटना से पहले 49 नक्सलियों को मुठभेड़ में फोर्स ने मार गिराया है। नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को 2026 तक नक्सलवाद मुक्त कराने जवानों ने अभियान चला रखा है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार में अब तक 268 नक्सली मारे गए हैं। 750 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। एक हजार से अधिक नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। 21 जनवरी 2025 को गरियांबद जिले में 18 नक्सली मारे गए। वहीं 9 फरवरी- 2025 के मुठभेड़ को जोड़ ले तो यह संख्या 300 के करीब पहुंच गई है। जिस स्पीड से नक्सली मारे जा रहे हैं और सरेंडर कर रहे हैं उससे गृहमंत्री अमित शाह का टारगेट टाइम से पहले भी पूरा हो सकता है। उन्होंने 31 मार्च 2026 को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। 2024 में 219 और 2025 में 80 नक्सली मारे गए बस्तर पुलिस के मुताबिक साल 2025 में नक्सल मोर्चे पर अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में बस्तर सहित पूरे राज्य में 80 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 64 नक्सली बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मारे गए हैं। विगत 32 दिनों में कुल 25 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गए हैं। 20 और 21 जनवरी को गरियाबंद एनकाउंटर में कुल 16 नक्सली मारे गए। साल 2024 में कुल 219 नक्सलियों को मार गिराने में फोर्स को सफलता मिली थी। कब कब बड़ी सफलता – 05 जनवरी 2025 को मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए। – 16 जनवरी 2025 को बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के जंगल में 18 नक्सलियों को मार गिराया था। – 21 जनवरी 2025 को गरियांबद जिले में दो दिनों में 18 नक्सली मारे गए थे। – 16 अप्रैल 2024 को कांकेर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये थे। – 30 अप्रैल को 9 घंटे तक चली मुठभेड़ जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। – 10 मई 2024 को बीजापुर के पीड़िया जंगल में 12 नक्सली ढेर – 25 मई 2024 को सुकमा और बीजापुर जिले में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर – 8 जून 2024 अबूझमाड़ के आमदई एरिया में 6 नक्सली मारे गए। – 10 मई 2024 बीजापुर में पुलिस फोर्स ने एनकाउंटर में 12 नक्सली मारे गए। – 15 जून को नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच मुठभेड़ में 8 नक्सलियों ढेर। – 3 सितंबर 2024 दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों से मुठभेड़, 9 माओवादी ढेर। – 5 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर…। यह मुठभेड़ भद्रादि-कोत्तागुड़ेम जिले के गुंडाला-करकागुड़ेम और मुलुगू के बीच हुई थी। – 4 अक्टूबर को अबूझमाड़ के जंगल में 35 नक्सली ढेर…। देश में अब तक का सबसे बड़ा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ है। – 22 नवंबर 2024 को सुकमा जिले के थाना भेज्जी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर recent visitors 55

साड़ी वॉकथान आयोजन में करीब 5 हजार महिलाओं ने लिया भाग, यात्रा निकाल कर कई संदेश दिए

जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। इस वॉकथान में करीब 5 हजार महिलाओं ने भाग लिया। लगभग 2 किलोमीटर की यात्रा निकाल कर कई संदेश दिए। दरअसल भारतीय परिधान साड़ी को बढ़ावा देने के लिए साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत पर्यावरण संरक्षण, सनातन बचाने, पेड़ लगाने जैसे संदेश के साथ यात्रा निकली गई। यात्रा के दौरान महिला सशक्तिकरण, फिटनेस और सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया गया। आयोजन में खासकर जैन समाज की महिलाओं के साथ शहर के सभी समाजों की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर अन्नू सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। recent visitors 52

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का MP में हुआ स्वागत, मुख्यमंत्री आवास में सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की

भोपाल केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज मध्य प्रदेश के दौरे पर थे। आज उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश के शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विभिन्न योजनाओं के संचालन संबंधी सार्थक चर्चा हुई। कुछ देर बैठक के बाद सभी भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बजट में क्या मिला, इसकी जानकारी दी। इस दौरान सीएम ने 40 मेडिकल कॉलेज समेत प्रदेश को आगामी समय में क्या फायदा होगा, इसकी जानकारी भी दी।   खट्टर ने दिल्ली की जीत पर दी बधाई मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली की जीत पर सबसे पहले जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कल ही दिल्ली में सफल परिणाम आया। मध्य प्रदेश की जीत भी सफल रही। जीत का क्रम आगे जारी रहेगा। 2003 से एमपी में बीजेपी आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी नया और बड़ा सोचते हैं। 10 साल में बजट तीन गुना बढ़ा। बजट में आवश्यकता के अनुसार नई स्कीम लेकर आए। हर वर्ग को ध्यान रखने का सिलसिला जारी है। GYAN गरीब युवा अन्नदाता नारी पर आधारित बजट है। व्यवस्था परिवर्तन से लोगों का जीवन सरल होगा। विश्वकर्मा योजन के तहत 5 हजार करोड़ का बजट केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “विश्वकर्मा योजन के तहत 5 हजार करोड़ का बजट है। युवाओं के लिए बजट को तीन गुना किया गया। भारत नेट प्रोग्राम शुरू किया गया जिससे गांव-गांव इंटरनेट पहुंचे। मेडिकल की 75 हजार सीटों को बढ़ाया जा रहा है। पैरामेडिकल स्टाफ को भी बढ़ाया जा रहा है। 5 IIT नए खोले जा रहे हैं। आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग पर 500 करोड़ का प्लान बनाया। स्किलिंग के कई नए प्रोजेक्ट बन रहे। इससे बेरोजगारी कम हो रही है। कामकाजी महिलाओं की संख्या बढ़ी है। स्टार्टअप के लिए एक लाख करोड़ का फंड मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा, स्टार्टअप के लिए सुविधा बढ़ाई गई, एक लाख करोड़ का फंड बनाया। खेलो इंडिया का बजट भी बढ़ाया जिससे मेडल की संख्या बढ़ रही है। किसानों के लिए कई बड़े प्रावधान किए। यूरिया के लिए असम में 3 प्लांट लगाए जा रहे हैं। बिहार में मखाना बोर्ड बनाया गया। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट पांच लाख की गई। किसानों के लिए डिजिटल अभियान चलाया जा रहा। बंगलादेशी समस्या! केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश में रह रहे बांग्लादेशियों पर कहा, “ये समस्या है…असम से कईयों को बाहर किया। सरकार इस पर उचित विचार कर रही है। स्वच्छता की रेटिंग के लिए राज्यों के लिए समय बढ़ाया जा सकता। फर्स्ट, सेकंड, थर्ड के बीच कंपीटिशन चलेगा। प्रेस कमीशन बनाने, रेलवे में छूट मिलने के सुझाव को आगे पहुंचाया जाएगा। भिक्षा को अपराध बताते हुए उन्होंने कहा कि दंडात्मक रूप से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए।” केजरीवाल पर साधा निशाना: बयान न देते तो 2-4 सीट मिल जाती केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “केजरीवाल का स्वभाव दूसरे पर आरोप लगना है। हरियाणा से गंगा में जहर नहीं घुल रहा है। केजरीवाल इस तरह का बयान नहीं देते तो उनको 4–5 सीटे ज्यादा मिल जाती। हरियाणा के लोगों को केजरीवाल का बयान अपमान लगा। मामला कोर्ट में है। केजरीवाल को बुलाया है। केंद्रीय बजट में हर सेक्टर में मध्यप्रदेश को लाभ मिलेगा कपास उत्पादन से प्रदेश को बहुत लाभ मिलेगा, इसमें हर इकाई जोड़ेगी। बजट में औद्योगिक संरचना में सभी वर्कर को कवर किया गया। स्टार्टअप से प्रदेश के युवाओं को फायदा होगा। पर्यटन क्षेत्र में होम स्ट्रे से भी आय के साधन बढ़ेंगे। जल संरचनाओं से मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। केन बेतवा, पार्वती काली सिंध, ताप्ती परियोजना के लिए 2 लाख करोड़ मिल रहे। बैटरी उद्योग से प्रदेश को फायदा होगा। हेल्थ, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आएगी। AI सेक्टर से प्रदेश को लाभ मिलेगा। आने वाले समय में प्रदेश में 40 मेडिकल कॉलेज होंगे। शहरों के 25 साल के प्लान बनाए जा रहे। दाल उत्पादन से प्रदेश को जीवदान है,इससे ग्रोथ रेट बढ़ेगा। 8 दिनों में अन्नदाता के लिए नीति आ रही। युवा नीति, महिला नीति, गरीब नीति के तहत सरकार काम कर रही।   recent visitors 50

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर निवेशकों के स्वागत के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे

भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को "अतिथि देवो भव उत्सव" के रूप में मनाने के लिए 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। "भोपाल एक साथ" टीम, जो कि शहर की प्रमुख नागरिक फोरम है, उसके सदस्य स्पर्श द्विवेदी ने बताया कि भोपाल का हर नागरिक इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है। शहर भर में इस समिट को लेकर सकारात्मक माहौल है, जहां निवेशकों के स्वागत के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। इस समिट के माध्यम से भोपाल को वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण हब के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। शुरुआती चरण में पांच हजार अफसर और कर्मचारी काम में जुटे 100 आइएएस अफसरों ने अपने हिस्से का काम शुरू कर दिया है। वे 10-12 घंटे काम कर रहे हैं। शुरुआती चरण की तैयारियों के लिए पांच हजार अधिकारी-कर्मचारी भी जुटे हैं। इसमें भोपाल जिला प्रशासन और नगर निगम के चार हजार से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं। भोपाल से दिल्ली तक 18 इवेंट कंपनियों और उनके सैकड़ों कर्मचारियों की भी मदद ली जा रही है। 11 जनवरी 2023 को जीआइएस इंदौर में हुई थी। 300 विशेष और 85 वीवीआइपी लाइजनिंग अफसरों को जिम्मा फ्रंट फुट पर समिट का जिम्मा 1200 अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगे। इनमें 300 अधिकारी विशेष जिम्मेदारियों के लिए होंगे। 70 अधिकारी विशिष्ट लाइजनिंग अधिकारी के रूप में काम करेंगे तो 85 से ज्यादा अधिकारी वीवीआइपी लाइजनिंग अधिकारी की भूमिका में रहेंगे। 200 अतिरिक्त प्रशासनिक कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। इन तैयारियों के बीच भोपाल के 84 होटल्स के 1397 कमरे भी तीन दिन 24 से 26 फरवरी तक ब्लॉक किए हैं। देश-विदेश से आने वाले अतिथियों को यहां ठहराया जाएगा। अतिथियों को ठहराने की व्यवस्था राज्य पर्यटन निगम को दी गई है। recent visitors 52