राष्ट्रपति मैक्रों ने खुद दी जानकारी, फ्रांस में एआई सम्मेलन में शामिल होने जाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली/पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह फ्रांस दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी फ्रांस में 10-11 फरवरी को होने वाले एआई एक्शन सम्मेलन में शिरकत करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार को 30वें राजदूतों के सम्मलेन के दौरान अपने संबोधन में मैक्रों ने कहा कि 'फ्रांस 10-11 फरवरी को एआई एक्शन सम्मेलन का आयोजन करेगा। इस सम्मेलन में एआई को लेकर अंतरराष्ट्रीय विमर्श होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। यह एक अहम दौरा होगा क्योंकि हम हम सभी एआई ताकतों से इसे लेकर चर्चा करना चाहते हैं।' एआई सम्मेलन के दौरान इन मुद्दों पर होगा फोकस फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक विमर्श में एआई पर बात करना बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि 'एआई सम्मेलन में अमेरिका, चीन, भारत के साथ ही अरब देश भी शिरकत करेंगे और इन देशों का एआई तकनीक को विकसित करने और इसका नियमन करने में अहम भूमिका है।' मैक्रों ने कहा कि सम्मेलन में नवाचार, टैलेंट पर फोकस किया जाएगा और इससे फ्रांस और यूरोप को वैश्विक एआई परिदृश्य में केंद्र में रखा जाएगा। इससे पहले दिसंबर में इमैनुएल मैक्रों ने एआई सम्मेलन में भारत को आमंत्रित करने की बात कही थी और कहा था कि भारत एक अहम देश है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत को बेहद अहम देश मीडिया से बात करते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि एआई एक्शन सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत समेत 90 के करीब देशों को आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में एआई के जरिए गलत सूचनाओं के प्रसार और एआई के गलत इस्तेमाल के विषय पर भी बात होगी। मैक्रों ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत एक बहुत ही अहम देश है और खासकर लोगों के जीवन पर प्रभाव छोड़ने में इसकी क्षमता बहुत ज्यादा है। एआई सम्मेलन पेरिस के ग्रैंड पालासिस में आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्राध्यक्षों समेत, शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न कंपनियों के सीईओ और शिक्षा जगत के लोग, एनजीओ, कलाकातर और नागरिक समाज समूह के सदस्य भी शामिल होंगे। recent visitors 110

Big News: देश के नाम के रूप में सिर्फ ‘भारत’ शब्द का होगा इस्तेमाल, DAVV का फैसला

इंदौर मध्य प्रदेश सरकार के इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने एक अहम प्रस्ताव पारित किया कि वह देश के नाम के तौर पर हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में केवल 'भारत' शब्द का इस्तेमाल करेगा. डीएवीवी के कुलगुरु डॉक्टर राकेश सिंघई ने बताया कि कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि विश्वविद्यालय अपने सभी दस्तावेजों, उपाधियों, अंकसूचियों, देश-विदेश में होने वाले पत्र व्यवहार और रोजमर्रा के कामकाज में केवल 'भारत' शब्द का इस्तेमाल करेगा. राकेश सिंघई ने कहा, यह प्रस्ताव 'एक राष्ट्र, एक नाम-भारत' की अवधारणा के तहत डीएवीवी की कार्य परिषद के एक सदस्य ने पेश किया जिसे ताली बजाकर पारित किया गया. उन्होंने कहा, डीएवीवी इस तरह का प्रस्ताव पारित करने वाला संभवतः देश का पहला विश्वविद्यालय है. राज्य सरकार के 1964 में स्थापित विश्वविद्यालय के कुलगुरु ने कहा, 'प्राचीन काल से हमारे देश का नाम भारत ही चला आ रहा है. अंग्रेजों ने उनकी सुविधा के अनुसार दिया था 'इंडिया' नाम उन्होंने कहा, देश को 'इंडिया' नाम अंग्रेजों ने उनकी सुविधा के अनुसार दिया था. हमें हर जगह अपने देश का मूल नाम भारत ही इस्तेमाल करना चाहिए. सिंघई ने बताया कि वह अपने विजिटिंग कार्ड पर हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में देश के नाम के तौर पर 'भारत' शब्द का इस्तेमाल लंबे समय से करते आ रहे हैं. recent visitors 146

नक्सलियों की कायराना करतूत, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट महादेव घाट इलाके में उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की एक टीम सुबह इलाके में निगरानी अभियान पर निकली थी। उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान सीआरपीएफ जवान का कदम अनजाने में प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया। अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले शुक्रवार को पड़ोसी नारायणपुर जिले में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। 6 जनवरी को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक वाहन को आईईडी से उड़ा दिया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक चालक की मौत हो गई थी। recent visitors 100

सीएम मान और केजरीवाल ने जताया शोक, लुधियाना से आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से संदिग्ध मौत

लुधियाना. आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत गोगी के सिर में गोली लगी है। गोली कैसे चली और किसने चलाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोली चलने की आवाज आते ही उनके पारिवारिक सदस्य और उनकी सुरक्षा में तैनात मुलाजिम कमरे में पहुंचे और उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ के साथ-साथ चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार शाम को वह शहर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। recent visitors 93

शराब जब्ती करने गई आबकारी टीम की छीनी सर्विस रिवाल्वर किया हमला

टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के वीरऊ गांव में अवैध शराब बेचने की सूचना के बाद छापामार कार्रवाई करने के लिए गई आबकारी टीम पर हमला हो गया। यहां पर आरोपितों ने टीम पर पत्थरबाजी करते हुए डंडों से मारपीट कर दी और आबकारी सब इंस्पेक्टर की सर्विस रिवाल्वर भी छीन ले गए। इस घटना में आबकारी टीम के उपनिरीक्षक साहित चार कर्मचारी घायल हो गए। शुक्रवार की देर रात घटना होने के बाद तत्काल ही आबकारी की टीम पुलिस थाना पहुंची और आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने कहा कि मामला दर्ज कर अब आरोपितों की तलाश शुरु कर दी है। इसके लिए दो टीमें कार्य कर रहीं हैं। अवैध शराब बेचने की सूचना मिल रही थी दरअसल, आबकारी विभाग को वीरऊ गांव में अवैध शराब बेचने की सूचना मिल रही थी। जिस घर में शराब का अवैध रुप से विक्रय किया जा रहा था। वहां पर पहले आबकारी आरक्षक को सिविल में शराब लेने के लिए भेजा, जहां से आबकारी आरक्षक एक देशी शराब का क्वार्टर लेकर आया। महिला बेच रही थी शराब ऐसे में शराब विक्रय की पुष्टि हुई। वहीं आबकारी टीम भी वहां पहले से ही मौजूद थी। जैसे ही शराब विक्रय की पुष्टि हुई और आरक्षक ने इशारा किया, तो पूरी टीम वहां पर पहुंच गई। आबकारी उपनिरीक्षक विजय सिंह चंदोल ने बताया कि शराब का विक्रय महिला द्वारा किया जा रहा था। जब्ती के दौरान 20 क्वर्टर पकड़े। इसी बीच उसका ससुर आया और उसने महिला के बजाय पति के विरुद्ध मामला दर्ज करने की बात कही। तब महिला ने पास खड़े व्यक्ति से अपने पति को फोन लगवा दिया। पति ने आते ही कर दिया हमला ऐसे में महिला का पति संतोष यादव आया और उसने हमला कर दिया। बताया गया कि संतोष यादव के साथ ही उसके दो बेटों ने लाठी डंडों से मारपीट करते हुए सर्विस रिवाल्वर छीन ली, जहां वहां से आबकारी टीम जान बचाकर भागने लगी, तो पत्थर भी फेंके। हमले में आबकारी आरक्षक प्रहलाद प्रजापति, वीरेंद्र विश्वकर्मा और महेंद्र राय को भी चोट लगी है। recent visitors 94

प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए पहली उड़ान आज रात्रि में रवाना होगी और इसकी सभी सीटे एक दिन पहले ही बुक हो गईं

इंदौर प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और आरामदायक सफर के लिए इंदौर से अलायंस एयर ने सीधी विमान सेवा की घोषणा करते हुए एक सप्ताह पहले बुकिंग शुरू की गई थी। पहली उड़ान आज रात्रि में रवाना होगी और इसकी सभी सीटे एक दिन पहले ही बुक हो गईं। 4.5 हजार का टिकट 20 हजार तक पहुंचा दो घंटे में महाकुंभ में पहुंचने के लिए लोगों ने 15 से 20 हजार रुपये तक खर्च किए हैं। 3 जनवरी को टिकट साढ़े चार हजार का था, जो शुक्रवार को 20 हजार तक पहुंच गया। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में देशभर के साथ ही इंदौर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए ट्रेन के साथ हवाई सफर की सुविधा भी उपलब्ध हो रही है। शनिवार को इंदौर से उड़ान, सोमवार को प्रयागराज से अलायंस एयर ने एक सप्ताह पहले प्रयागराज उड़ान की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू की थी। यह उड़ान जनवरी में सप्ताह में एक दिन शनिवार रात्रि में इंदौर से रवाना होगी और सोमवार को प्रयागराज से इंदौर आएगी।   उड़ान दिन: इंदौर से प्रयागराज: 11, 18, 25 जनवरी प्रयागराज से इंदौर: 13, 20, 27 जनवरी सभी सीटें हुईं फुल 11 जनवरी को जाने वाले छोटे विमान की सभी 70 सीटे बुक हो चुकी हैं। रविवार से ही फ्लाइट का टिकट जाने में 15 हजार पार पहुंच गया था। आने में भी टिकट के दाम इसके आसपास पहुंच गए हैं। ट्रेलव एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह जादोन का कहना है कि कुम्भ पहुंचने के लिए एक ही सीधी उड़ान होने से लोग अधिक बुकिंग करवा रहे हैं, इसलिए इसके फेयर बढ़े हुए हैं। उड़ान के कारण लोगों का जाने और आने का समय भी बच रहा है। तीन दिन ही मिलेगी सुविधा इंदौर-प्रयागराज उड़ान शनिवार को दिल्ली से इंदौर आकर प्रयागराज जाएगी और सोमवार को प्रयागराज से इंदौर आकर दिल्ली जाएगी। इंदौर से प्रयागराज के लिए 11, 18 और 25 जनवरी को उड़ान संचालित होगी और प्रयागराज से इंदौर के लिए 13, 20 और 27 जनवरी को उड़ान संचालित होगी। यह होगा इंदौर-प्रयागराज उड़ान का शेड्यूल     इंदौर-प्रयागराज – उड़ान संख्या 9आई 342 इंदौर से रात्रि 8.05 बजे रवाना होकर रात्रि 10.05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।     प्रयागराज-इंदौर – उड़ान संख्या 9आई 340 प्रयागराज से रात्रि 7.40 बजे रवाना होकर रात्रि 9.40 बजे इंदौर पहुंचेगी।   recent visitors 113

महाकुंभ 2025: 13 जनवरी से शुरू हो रहा महाकुंभ, प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के कई इंतजाम किए, 40 करोड़ लोग लगाएंगे डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। इस आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इतनी बड़ी भीड़ में खोने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के कई इंतजाम किए हैं। अगर आप महाकुंभ में खो जाएं या आपका कोई सामान या व्यक्ति गुम हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। निम्नलिखित तीन प्रमुख बिंदुओं के तहत जानिए क्या करना चाहिए। खोया-पाया केंद्रों का सहारा लें महाकुंभ मेला क्षेत्र में 10 अत्याधुनिक डिजिटल 'खोया-पाया केंद्र' स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र हर सेक्टर में उपलब्ध हैं और एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।   इन केंद्रों पर जाकर गुमशुदा व्यक्ति या वस्तु की जानकारी दर्ज करवाएं।  सूचना दर्ज कराने वाले को एक कंप्यूटराइज्ड रसीद प्रदान की जाएगी।  इन केंद्रों पर 55 इंच की LED स्क्रीन लगी हैं, जहां गुमशुदा व्यक्ति या वस्तु की जानकारी प्रदर्शित होगी। सोशल मीडिया का उपयोग: इन केंद्रों की जानकारी फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर भी साझा की जाएगी। अनाउंसमेंट सेंटर से गुमशुदा व्यक्ति या सामान की घोषणा करवाएं। मेला क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस तैनात होगी। अनाउंसमेंट सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। खोने से बचने के लिए कुछ सामान्य सावधानियां जरूरी हैं बच्चों के लिए विशेष सतर्कता बरतें, उन्हें पहले से सिखाएं कि गुम होने पर पुलिस की मदद लें। बच्चों की जेब में फोन नंबर और पता लिखकर रखें। भीड़ में बच्चों का हाथ पकड़कर चलें। घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतें।   recent visitors 79