CM मोहन ने 3 गांवों के नाम बदले- अब गजनीखेड़ी गांव का नाम होगा चामुंडा महानगरी और जहांगीरपुर अब होगा जगदीशपुर

उज्जैन बड़नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए तीन गांवों के नाम बदलने का ऐलान कर दिया। अब गजनीखेड़ी गांव का नाम होगा चामुंडा महानगरी। ग्राम मौलाना का विक्रम नगर और जहांगीरपुर गांव का नाम जगदीशपुर करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने सीएम राइज स्कूल, बड़नगर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर रखा। बड़नगर के गजनीखेड़ी पंचायत को अब चामुण्डा माता नगर, मौलाना को विक्रम नगर और जहांगीरपुरी को जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार ने बड़नगर, उज्जैन में नवनिर्मित सीएम राइज स्कूल का शुभारंभ किया। सीएम ने ऐलान किया कि स्कूल पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा को युवाओं के स्वर्णिम भविष्य का आधार बताते हुए उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर वर्ग तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, सांसद अनिल फिरोजिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पहले भी नामों में परिवर्तन इससे पहले भी जुलाई 2024 में सरकार ने कई गांवों के नाम में परिवर्तन किए थे। मध्य प्रदेश सरकार ने कुंडम का नाम कुंडेश्वर धाम, कूंची का चंदनगढ़ और कुंडिया का कर्णपुर किया था। जिसकी अधिसूचना जारी कर नाम परिवर्तन लागू भी कर दिया गया था। recent visitors 219

भारत चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया

नई दिल्ली जब भी दुनिया में मेट्रो ट्रेन की बात होती है, भारत की मेट्रो का भी नाम उसमें प्रमुख रूप से शामिल होता है। दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में मेट्रो रेल नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क बढ़कर 1000 किमी का हो गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के एक्सटेंशन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह यूपी के साहिबाबाद और दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच बने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली के लोग भी नमो भारत ट्रेन में सफर कर मात्र 35 से 40 मिनट में मेरठ पहुंच सकेंगे। दिल्ली में मेट्रो 2002 में शुरू हुई थी। हालांकि भारत में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत 1984 में हो गई थी। कोलकाता में पहली मेट्रो ट्रेन चली थी। कितने राज्यों में चलती है मेट्रो? मेट्रो ट्रेन अब सिर्फ दिल्ली और कोलकाता तक ही सीमित नहीं है। देश के कई राज्यों में इसका विस्तार हो गया है। मेट्रो ट्रेन अब देश के 11 राज्यों के 23 शहरों में चलती है। साल 2014 में यह ट्रेन मात्र 5 राज्यों और 5 शहरों में चलती थी। अभी मेट्रो ट्रेन का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इसे चलाने की तैयारी है। कितना बड़ा हो गया नेटवर्क? भारत मेट्रो रेल नेटवर्क 1000 किलोमीटर का हो गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत का स्थान चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। साल 2014 में मेट्रो रेल नेटवर्क मात्र 248 किलोमीटर का था। ऐसे में पिछले 10 वर्षों में मेट्रो नेटवर्क में 3 गुना वृद्धि हुई है। पिछले साल एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि अगले दो-तीन साल में भारत मेट्रो नेटवर्क के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क होगा। कितने यात्री करते हैं सफर? देशभर में मेट्रो से आज रोजाना करीब एक करोड़ यात्री सफर करते हैं। पिछले 10 वर्षों में यात्रियों की संख्या में ढाई गुना वृद्धि हुई है। यह संख्या और तेजी से बढ़ती जा रही है। देशभर में मेट्रो में सफर करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की है। दिल्ली में रोजाना औसतन करीब 75 लाख यात्री सफर करते हैं। देश के दूसरे राज्यों में मेट्रो में कम ही यात्री सफर करते हैं। सिर्फ दिल्ली मेट्रो ही फायदे में! इस समय देश के कई हिस्सों में मेट्रो ट्रेन चल रही है। सबसे ज्यादा फायदे में दिल्ली मेट्रो है। देश के कई शहरों में मेट्रो ट्रेन घाटे में चल रही है। उन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी नहीं है। वहीं बात अगर नमो भारत ट्रेन की करें तो इसे भी अभी भरपूर यात्री नहीं मिल रहे हैं। इस ट्रेन में रोजाना औसतन 10 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो की तुलना करें तो अभी सालभर में जितने यात्री नमो भारत में सफर कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा यात्री दिल्ली मेट्रो में एक दिन में सफर कर लेते हैं। दिल्ली से कनेक्ट होने के बाद उम्मीद है कि नमो भारत में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। recent visitors 200

महाकुंभ में होगा स्पेशल कलर कोड, वीआईपी, साधु-संतों से श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षा

प्रयागराज प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा, अच्छी व्यवस्था के अलावा सुरक्षा के लिए छह रंग के ई-पास जारी किए जा रहे हैं. पुलिस से लेकर अखाड़े और वीआईपी तक के लिए अलग-अलग रंग के ई-पास जारी किए जा रहे हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. साथ ही, कैटेगरी के आधार पर कोटा निर्धारित किया जा रहा है. देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इस लिहाज से विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं. यूपीडेस्को के जरिए ई-पास प्रणाली लागू करने की व्यवस्था वाहन ई-पास के लिए उत्तर प्रदेश की नोडल आईटी संस्था यूपीडेस्को के जरिए से ई-पास प्रणाली लागू करने की व्यवस्था की गई है. व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए कई विभागों के नोडल अधिकारी, मेला पुलिस, सभी संस्थाओं के वाहन पास के आवदेनों का सत्यापन निर्धारित कोटा के आधार पर करेंगे. ये कागजात हैं जरूरी आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक वाहन पास के लिए आवेदक का व्यक्तिगत विवरण, कलर्ड पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस की छाया प्रति लेनी होगी. यूपीडेस्को की ओर से अनुबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि की ओर से अस्थायी मेला पुलिस स्थल पर अनुमोदित ई-पास को प्रिंट कर मेला पुलिस कार्यालय से ही उपलब्ध कराया जाएगा. किस तरह जारी होंगे अलग-अलग ई-पास उच्च न्यायालय, वीआईपी, विदेशी राजदूत, विदेशी नागरिक और अप्रवासीय भारतीयों के साथ केंद्र, राज्य के विभाग के लिए सफेद रंग का ई-पास जारी किया जा रहा है. अखाड़ों और संस्थाओं को केसरिया रंग का ई-पास प्रदान किया जा रहा है. वहीं, कार्यदायी संस्थाओं, वेंडर, फूड कोर्ट और मिल्क बूथ के लिए पीले रंग का ई-पास जारी किया जा रहा है. मीडिया को आसमानी, पुलिस बल को नीला और आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के लिए लाल रंग का ई-पास प्रदान किया जा रहा है. सभी सेक्टर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अफसरों को स्पष्ट निर्देश है कि देश दुनिया के कोने-कोने से आने वाले एक भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो पाए. इसी के मद्देनजर मेला प्राधिकरण की ओर से सभी सेक्टर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. निकटतम पार्किंग तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के वाहनों के ई-पास जारी किए जाने हैं. वाहनों के पास के लिए कैटेगरी के आधार पर कोटा निर्धारित किया गया है, जिसके अनुरूप वाहन पास के अनुमोदन के लिए प्रत्येक विभाग के स्तर से नोडल अधिकारी नामित किया जा रहा है. उनकी संस्तुति के आधार पर ही वाहन पास के लिए जरूरी सभी विवरण ऑनलाइन भरकर सबमिट किए जा रहे हैं.   recent visitors 134

सीएम मोहन उज्जैन में आयोजित ‘रन फॉर गुड हेल्थ’ मैराथन में शामिल हुए और लाठी भी घुमाई

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित 'राहगीरी आनंद उत्सव' कार्यक्रम में सहभागिता की। सीएम मोहन उज्जैन में आयोजित 'रन फॉर गुड हेल्थ' मैराथन में शामिल हुए और लाठी भी घुमाई। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के गुरुद्वारे में दर्शन भी किए। सीएम यादव ने उज्जैन में यह भी कहा कि, आने वाले समय में उज्जैन में पूरे साल घाटों पर पवित्र क्षिप्रा जी के जल से स्नान होगा। आने सिंहस्थ को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया जा रहा है। लोग शिप्रा में स्नान के लिए यहां आते हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भी इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। "स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ जीवन का आधार" यह कहते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में आयोजित 'रन फॉर गुड हेल्थ' मैराथन को हरी झंडी दिखाई और 'राहगीरी आनंद उत्सव' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा सुबह भ्रमण अवश्य करें, योग करें। स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख है। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के दूधतलाई गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में  सहभागिता कर मत्था टेका और जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर आभार प्रकट किया। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए चारों साहिबजादों का बलिदान प्रदेश और देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है। बता दें कि, 'राहगीरी आनंद उत्सव' के लिए कोठी रोड से करीब एक किलोमीटर के रास्ते को सजाया गया था। कई फ़ूड स्टॉल इस उत्सव में लगाए गए थे। सीएम मोहन यादव ने स्टाल पर जाकर मीठा खाया। इस उत्सव में युवाओं के कई ग्रुप्स ने परफॉर्मेंस भी किया।   recent visitors 66

उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन ने गुरुग्रंथ साहिब के आगे टेका माथा, मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को दिखाई हरी झंडी

भोपाल मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन के दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की है। वहीं उन्होंने उज्जैन से मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निशान साहिब सेवा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सीएम ने यहां गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा ठेका और गुरु अरदास में सम्मिलित हुए। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री का आभार माना। इस अवसर पर सरोपा भेंट कर सीएम डॉ. यादव का सम्मान और अभिनंदन किया गया। सीएम ने अरदास में भाग लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। सिख समाज ने सामूहिक रूप से डॉ मोहन यादव का आभार माना और उनके गौरवमय कार्यकाल के लिए प्रार्थना की। सीएम ने उज्जैन में मैराथन को दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने रविवार को सुबह मुंगी चौराहा उज्जैन से मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं उन्होंने कहा कि हम सब प्रण ले कि सुबह-सुबह भ्रमण अवश्य करें और योग करें, जिससे जीवन में आनंद बढ़ता है और स्वस्थ जीवन से बड़ा कोई आनंद नहीं होता है। स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख है। इस अवसर पर सीएम ने उज्जैन की जनता को आने वाले मकर सक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामना दी। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा, सभापति कलावती देवी जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। recent visitors 53

भारतीय चीन में बढ़ते श्वसन रोगों को देखते हुए निगरानी बढ़ाई, WHO को ताजा जानकारी देने के लिए कहा

नई दिल्ली भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय चीन में बढ़ते सांस की बीमारियों के मामलों पर नजर रखे हुए है। चीन में क्या हो रहा है,इसकी जानकारी के लिए WHO से भी संपर्क किया गया है।  को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में WHO,आपदा प्रबंधन, रोग निगरानी कार्यक्रम,राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र,भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और AIIMS दिल्ली सहित कई अस्पतालों के विशेषज्ञ शामिल हुए। विशेषज्ञों ने बताया कि फ्लू के मौसम में सांस की बीमारियों का बढ़ना सामान्य है। रिपोर्ट्स के अनुसार,इस बार इन्फ्लुएंजा वायरस,RSV और HMPV के कारण मामले बढ़ रहे हैं। ये वायरस भारत समेत दुनिया भर में फैले हुए हैं। घबराने की जरूत नहीं हाल ही में,सोशल मीडिया पर चीन के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ के वीडियो वायरल हुए थे। कुछ लोगों का दावा था कि यह संकट ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के कारण हुआ है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ.अतुल गोयल ने शुक्रवार को कहा कि चीन में HMPV वायरस की खबरें चल रही हैं, जो गंभीर है। HMPV एक सामान्य सांस संबंधी वायरस है जो सर्दी जैसे लक्षण पैदा करता है। कुछ लोगों को,खासकर बुजुर्गों और शिशुओं को,फ्लू जैसे लक्षण हो सकते हैं। लेकिन यह कुछ गंभीर या चिंताजनक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सर्दियों में सांस के संक्रमण के मामले बढ़ जाते हैं। डॉ. गोयल ने कहा कि हमारे अस्पताल इस तरह की वृद्धि से निपटने के लिए तैयार हैं। हमारे पास पर्याप्त बिस्तर और ऑक्सीजन की आपूर्ति है।" उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक देश में सांस के संक्रमण के मामलों में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। कोविड से कितना अलग है एचएमपीवी वायरस कोविड-19 और अन्य श्वसन वायरस की तरह HMPV भी खांसने, छींकने और संक्रमित लोगों के निकट संपर्क से उत्पन्न बूंदों या एरोसोल के माध्यम से फैलता है। बुखार,सांस फूलना,नाक बंद होना,खांसी,गले में खराश और सिरदर्द इसके सामान्य लक्षण हैं। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि कुछ मरीजों को इस संक्रमण के कारण ब्रोंकाइटिस और निमोनिया हो सकता है। HMPV के खिलाफ कोई टीका या प्रभावी दवा नहीं है, और इलाज ज्यादातर लक्षणों को प्रबंधित करने के लिए होता है। भारत सरकार की पूरी नजर चीन में सांस की बीमारियों के बढ़ते मामलों की खबरों के बाद, भारत सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने WHO से स्थिति पर लगातार अपडेट देने का अनुरोध किया है।  को विशेषज्ञों की एक बैठक में चीन की स्थिति और भारत में तैयारी की जरूरत पर विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि फ्लू के मौसम में सांस की बीमारियों में वृद्धि असामान्य नहीं है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि मौजूदा उछाल इन्फ्लुएंजा वायरस, RSV और HMPV के कारण है, जो इस मौसम में पाए जाने वाले सामान्य रोगजनक हैं। ये वायरस पहले से ही भारत समेत दुनिया भर में फैले हुए हैं। सरकार सभी उपलब्ध माध्यमों से स्थिति पर नजर रख रही है और WHO से चीन की स्थिति के बारे में समय पर अपडेट साझा करने का अनुरोध किया गया है।   recent visitors 76

आउट होकर पवेलियन लौटते समय घटना, राजस्थान-जोधपुर में क्रिकेटर की हार्ट अटैक से मौत

जोधपुर। इन दिनों हार्ट अटैक की घटना तेजी देखी जा रही है। अभी कुछ दिन पहले एक पुलिस अधिकारी को मॉर्निंग वॉक करते हुए हार्ट अटैक आया तो जोधपुर में गोशाल मैदान में क्रिकेट खेलते हुए एक क्रिकेट खिलाड़ी को भी हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। युवक आउट होकर जब पवेलियन की ओर जा रहा था, अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और वह कुर्सी पर बैठा। इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया। दोस्तों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही क्रिकेटर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जोधपुर के गोशाला क्रिकेट संगम मैदान में अरोड़ा खत्री सुपर लीग मैच चल रहे हैं। इसी मैच के दौरान इस क्रिकेटर को हार्ट अटैक आया और मौत हो गई। मौत के बाद इस लीग मैच को रद्द कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इस क्रिकेटर का नाम नीरज अरोड़ा है और मकराना मोहले जोधपुर में रहता था। एमपीसी क्लब की ओर से यह खेलता था। मैच के दौरान घटना के बाद क्रिकेटर की मौत हुई थी। वहीं, दूरभाष पर हुई बात पर उनके दोस्तों ने बताया कि नीरज को एक साल पहले भी हार्ट अटैक आया था। इसलिए दोस्त तुरंत कार में बैठाकर मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर गए। लेकिन दो मिनट बाद ही रास्ते में नीरज को उल्टी हुई और दोस्तों ने यहां तक की सीपीआर भी दी, लेकिन नीरज को बचा नहीं पाए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि दो जनवरी को मॉर्निंग वॉक करते हुए सब इंस्पेक्टर को भी हार्ट अटैक आया था। वह भी अचेत होकर नीचे गिरे थे और उन्हें भी अस्पताल ले जाते-जाते उन्होंने भी दम तोड़ दिया था। वहीं, डॉक्टर से हुई दूरभाष की बातचीत में उन्होंने बताया कि अचानक सीने मे दर्द होना और रुक-रुक कर चक्कर आना पुरुषों के सीने में तेज दर्द होना तेज पसीना आना, इस तरह की घटना हो तो तुरंत व्यक्ति को अस्पताल पहुंचना चाहिए, जिससे की हार्ट अटैक से बचाया जा सके। recent visitors 136