मध्य प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय से और समय देने का अनुरोध करने का निर्णय लिया

भोपाल  यूनियन कार्बाइड (यूका) के रासायनिक कचरे का निष्पादन धार जिले के पीथमपुर में करने को लेकर उठे विवाद के बीच सरकार ने तय किया है कि हाईकोर्ट से इसके लिए समय मांगा जाएगा। सोमवार को मुख्य सचिव की ओर से शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें जनभावनाओं का हवाला दिया जाएगा। कहा जाएगा कि पहले लोगों को समझाया जाएगा और सहमति बनाकर ही कचरा जलाने का काम किया जाएगा। इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। धार के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजौरा को लोगों से संवाद करने का दायित्व दिया गया है। प्रशासन भी भ्रांतियों को दूर करने का काम कर रहा है। भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश पर पूरी कार्रवाई हो रही है। इसको लेकर जो भ्रांतियां हैं, उन्हें पहले दूर किया जाएगा और इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जब त्वचा रोग, पानी की गुणवत्ता और फसल खराब होने की जानकारी आई तो केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड और एम्स का दल भेजकर 12 गांवों में जांच कराई गई। यहां कहीं भी मापदंड से अधिक मात्रा में कोई चीज नहीं पाई गई। केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट भी ऐसी ही हैं। हर राज्य में रासायनिक कचरे के निष्पादन के लिए एक स्थान नियत है। कचरा मानकों के अनुसार पीथमपुर भेजा गया पीथमपुर में यह काम हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट में जब यूनियन कार्बाइड के कचरे का मामला गया तो चार मार्च 2013 को निर्देश दिए गए कि 10 टन हिन्दुस्तान इन्सेक्टीसाइड लिमिटेड प्लांट केरल कोच्चि से रासायनिक कचरे के निष्पादन का काम प्रायोगिक तौर पर पीथमपुर में किया जाए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 2013 में सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया। हाईकोर्ट जबलपुर ने तीन दिसंबर 2024 को राज्य शासन एवं राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को रासायनिक कचरा यूनियन कार्बाइड स्थल से पीथमपुर चार सप्ताह के भीतर सुरक्षित परिवहन करने के निर्देश दिए थे। इसके पालन में कचरा मानकों के अनुरूप भेजा गया। जलाया जा चुका है 10 टन कचरा मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बताया कि हिन्दुस्तान इन्सेक्टीसाइड लिमिटेड प्लांट केरल कोच्चि के कचरे का सफलतापूर्वक निष्पादन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 17 अप्रैल 2014 को निर्देश दिए कि यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा का पीथमपुर में ट्रायल रन किया जाए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2015 में सफलतापूर्वक ट्रायल रन किया। बोर्ड द्वारा प्रायोगिक निपटान की सभी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की। इसमें यह सामने आया कि इस प्रकार के कचरे के निपटान से वातावरण कोई नुकसान होना स्पष्ट नहीं हुआ है। उसके बाद ही न्यायालय ने आगे बढ़ने और कचरे को नष्ट करने के निर्देश दिए। इसके परिपालन में कचरे का परिवहन किया जा चुका है। अब इसे जलाने के लिए परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। हाईकोर्ट के समक्ष सभी तथ्यों को रखा जाएगा। कचरे में 60 प्रतिशत मिट्टी है यूनियन कार्बाइड का 358 टन कचरा निकला है। इसमें 60 प्रतिशत से अधिक तो स्थानीय मिट्टी है। 40 प्रतिशत सेवन नेपथाल, रिएक्टररेसीड्यूस और प्रोसेस पेस्टीसाइड्स का अपशिष्ट है। सेवन नेपथाल रेसीड्यूस मूलतः मिथाइल आइसो साइनेट एवं कीटनाशकों के बनने की प्रक्रिया का सह-उत्पाद होता है। इसका जहरीलापन 25 साल में लगभग पूरी तरह समाप्त हो जाता है। कचरे की निपटान की प्रक्रिया का गहन परीक्षण किया गया होगा। पीथमपुर में कचरे के निष्पादन की पूरी वीडियोग्राफी कराया जाएगी। निष्कर्ष को शपथ-पत्र के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। कोई भ्रमित न हो, वैज्ञानिकों की देखरेख में होगी प्रक्रिया मुख्य सचिव ने बताया कि किसी को भ्रमित नहीं होना चाहिए।सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश पर वैज्ञानिकों की देखरेख में सारा काम हो रहा है। यूनियन कार्बाइड का कचरा पहले निष्पादित किया जा चुका है, यह जानकारी कम ही लोगों को थी। जब तथ्य सामने आए तो जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया। अधिकारियों के साथ भी वर्चुअली संवाद कर उन्हें भी तथ्यात्मक जानकारी दी जाएगी ताकि वे भी आमजन को वास्तविकता से अवगत करा सकें। सामाजिक संगठनों को भी विश्वास में लिया जाएगा ताकि कहीं कोई भ्रम की स्थिति न रहे। कचरा निष्पादन में लगेंगे छह महीने मुख्य सचिव के अनुसार, कचरा निष्पादन में छह माह का समय लगेगा। इसकी प्रक्रिया निर्धारित है। 800 से 1000 डिग्री पर कचरा जलाया जाता है। जो भी गैस निकलेगी, वो विभिन्न रिपोर्ट के अनुसार मानकों के अनुरूप होगी। कचरा जलने के बाद जो राख बनेगी, उसे कैप्सूल में रखा जाएगा। इसकी भी प्रक्रिया निर्धारित है। इतना विरोध होगा अंदाजा नहीं था सूत्रों के अनुसार, सरकार को यह अंदाजा नहीं था कि कचरा जलाने को लेकर इतना विरोध होगा। यह बताया गया था कि लोगों को इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है पर जनभावनाओं का आकलन करने में चूक हुई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार देर रात दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, स्थानीय विधायक नीना वर्मा, महाधिवक्ता, प्रमुख सचिव विधि, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की। यूका की भूमि के उपयोग पर फिलहाल विचार नहीं मुख्य सचिव ने बताया कि फिलहाल यूका की भूमि के उपयोग को लेकर कोई विचार नहीं किया गया है। वहां स्मारक बनाया जाए या फिर ग्रीन एरिया विकसित करें या फिर अन्य उपयोग, सभी से विचार-विमर्श करके उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा। दो बार कचरे का हो चुका निष्तारण, पैरामीटर मानक सीमा में  मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि 2014 में रामकी प्लांट में कचरे के निष्तारण का ट्रायल रन हो चुका है। इस पर  नीरी, आईसीटी और सीपीसीबी ने अध्ययन भी किया था। इस ट्रायल रन के लिए कोच्चि के हिन्दुस्तान इनसेक्टीसाइड लिमिटेड से 10 मीट्रिक टन कचरा मंगाया गया था। वो कचरा भी  यूनियन कार्बाइड के कचरे की तरह था। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था। इसके बाद 2015 में भोपाल यूनियन कार्बाइड का 10 मीट्रिक टन कचरा जलाकर उसका निष्तारण किया गया था। इस पर सीपीसीबी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें बताया गया कि कचरे के निपटान का वातावरण पर कोई नुकसान नहीं हुआ।  आसपास के 12 गांवों के लोगों का स्वास्थ्य … Read more

पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यू अशोक नगर से ‘नमो भारत कॉरिडोर’ का किया उद्घाटन, रैपिड रेल में किया सफर

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यू अशोक नगर से ‘नमो भारत कॉरिडोर’ का उद्घाटन किया. इससे पहले पीएम मोदी ने ‘नमो भारत’ ट्रेन से सफर कर साहिबाबाद RRTS स्टेशन से न्यू अशोक नगर पहुंचे. पीएम मोदी 13 किमी लंबे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का उद्घाटन किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली मेट्रो फेज-IV का पहले ओपनिंग सेक्शन 2.8 किमी लंबे जनकपुरी से कृष्णा पार्क खंड का भी उद्घाटन किया है. इस परियोजना को 1200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इससे पश्चिमी दिल्ली के इलाके जैसे कृष्णा पार्क, विकासपुरी और जनकपुरी के लोगों को फायदा होगा. रैपिड रेल में स्कूली बच्चों ने पीएम को सुनाई कविता रैपिड रेल में सफर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्कूली बच्चों ने कविता सुनाई. एक स्कूली छात्रा का कविता सुन कर पीएम मोदी मंत्रमुग्ध हो गए साथ ही स्कूली बच्चों ने मेट्रो ट्रेन की पेंटिग प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की. 4,600 करोड़ रुपये की लागत से 13 किमी लंबे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ ‘नमो भारत’ कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक का निर्माण किया गया है. इस अब दिल्ली से मेरठ तक का सफर सिर्फ 40 मिनट में तय किया जा सकेगा. साथ ही यह दिल्ली की पहली नमो भारत कनेक्टिविटी है. नमो भारत ट्रेनों को लेकर अन्य फेजों पर भी काम जारी है. न्यू अशोक नगर से सराय काले खां और मेरठ साउथ से मोदीपुरम में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-गाजियाबाद और मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के काम पूरा होने के बाद ये कॉरिडोर कुल 82 किलोमीटर का हो जाएगा. recent visitors 65

पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर पर इनकम टैक्स का छापा, पिता रह चुके शिवराज सरकार में मंत्री

सागर मध्य प्रदेश के सागर में आयकर विभाग ने पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर के भाई कुलदीप राठौर, पूर्व बीजेपी पार्षद व बीड़ी व्यवसायी राजेश केशरवानी के घर छापा मारा है. वहीं आयकर विभाग की दबिश के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है. फिलहाल अधिकारी गेट बंद कर दस्तावेज खंगाल रहे हैं. रविवार की अलसुबह भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम सागर पहुंचीं. बीड़ी उद्योगपति कुलदीप सिंह के घर IT का छापा दरअसल, रविवार की सुबह आयकर विभाग की टीम पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर के भाई और बीड़ी उद्योगपति कुलदीप सिंह और पूर्व बीजेपी पार्षद और बीड़ी व्यवसायी राजेश केशरवानी के घर और दफ्तर पर दबिश दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल आयकर विभाग की टीम घरों और दफ्तरों में जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है. 10 गाड़ियों से सागर पहुंचे अधिकारी सागर जिले के नामी बीड़ी कारोबारी कुलदीप सिंह राठौर के घर पर विभाग की टीमे पहुंची है. इसके साथ ही बीजेपी के पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी के घर पर भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है. बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हरवंश सिंह राठौर के भाई कुलदीप राठौर के मकान पर सुबह आयकर विभाग पहुंची है. सुबह करीब 6 बजे भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर की टीमें सागर पहुंचीं. खंगाले जा रहे दस्तावेज आयकर विभाग ने सदर क्षेत्र में स्थित राठौर बंगले और सागर के परकोटा स्थित राजेश केशरवानी और राकेश छाबड़ा के घर पर कार्रवाई चल रही है. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग के अफसर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, प्रदेश सहित के कई हिस्सों में राठौर परिवार की संपत्तियां है. वहीं आयकर विभाग को बीड़ी कारोबार और घोषित संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद IT ने जांच शुरू की. खुद विधायक और पिता रह चुके शिवराज के कार्यकाल में मंत्री हरवंश सिंह राठौर 2013 में सागर जिले की बंडा विधानसभा से विधायक थे. इसके अलावा उनके पिता हरनाम सिंह राठौर शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं. हरनाम सिंह राठौर के दोनों बेटे हरवंश और कुलदीप राठौर राजनीति में खासे एक्टिव हैं, और इस समय दोनों ही भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं. ऐसे में इनकम टैक्स की रेड दोनों की दावेदारी को कमजोर कर सकती है. छापे में हो सकता है बड़ा खुलासा माना जा रहा है कि इस छापेमार कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और नकदी का खुलासा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि राठौर परिवार के सागर जिले में कई बिजनेस हैं, इसके अलावा प्रॉपर्टी का काम भी बड़े लेवल पर किया जाता है. फिलहाल आयकर विभाग के अफसर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं.   recent visitors 150

ढेर हुए 4 नक्सली, AK 47, SLR जैसे हथियार बरामद… छत्तीसगढ़ में 1000 जवानों का बड़ा ऑपरेशन

अबूझमाड़ नक्सलियों की राजधानी कहे जाने वाले अबूझमाड़ पर फोर्स का वार जारी है। शनिवार देर रात सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस नक्सल मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। वहीं, मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के एक जवान भी शहीद हो गए। इस मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने की है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षण सुंदरराज पी बताया कि जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. उनके पास से AK 47 और SLR जैसे ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं. नक्सलियों के साथ इस मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के जवान हेड कांस्टेबल सन्नू कारम शहीद हो गए. सुरक्षा बलों का सर्च अभियान जारी है. दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की DRG और STF के 1 हजार जवानों ने शनिवार को नक्सलियों के कोर इलाके को घेर लिया था. दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हुई. जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं. बता दें कि पिछले एक-डेढ़ वर्ष के दौरान छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. इस दौरान 300 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, लगभग 1000 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और 837 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. पिछले साल 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि 2026 तक राज्य नक्सल मुक्त हो जाएगा. छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण ओर बहादुरी की प्रशंसा की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, 'मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विश्वास जताया है और हम सभी 2026 तक राज्य से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ पुलिस देश सबसे बहादुर पुलिस बलों में से एक है. छत्तीसगढ़ के गठन के 25वें वर्ष में प्रवेश करते ही राज्य पुलिस को प्रेसिडेंट कलर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह जवानों की कड़ी मेहनत, समर्पण, बहादुरी और लोगों के प्रति उनके स्नेह का प्रमाण है.' 4 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद बस्तर आईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां बड़ी सफलता की संभावना है, उन्होंने रविवार सुबह 8 बजे जारी मुठभेड़ की अपडेट जानकारी देते हुए बताया कि जिला नारायणपुर और दंतेवाड़ा के दक्षिणी अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद है। जवाबी कार्रवाई में चार नक्सलियों को मार गिराया है। फिलहाल सुरक्षाबलों के जवान घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान चला रहे हैं। एके-47 राइफल समेत कई हथियार बरामद अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक हेड कांस्टेबल बलिदान हो गया। मुठभेड़ शनिवार शाम नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगल में उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी बंद होने के बाद, चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल और सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) सहित स्वचालित हथियार मौके से बरामद किए गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम बलिदान हो गए। उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। साल 2025 का दूसरी नक्सली मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में यह साल 2025 की दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 3 जनवरी को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 नक्सलियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली थी। कुछ अन्य नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की भी सूचना है। ऑपरेशन पर निकले थे 1 हजार जवान बताया जा रहा है कि, शनिवार देर रात 4 जिले के 1 हजार जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके को घेर लिया था। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की DRG और STF की टीम को भेजा गया था। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं।   recent visitors 64

WTC Final में ऑस्ट्रेलिया ने फिर से बनाई जगह, नए साल पर इंडिया का सफर समाप्त

 सिडनी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 का पांचवां एवं आखिरी आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के तीसरे दिन (5 जनवरी) के दूसरे सेशन में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद टेस्ट सीरीज जीत हासिल की है. इस सीरीज जीत के साथ ही कंगारू टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में भी एंट्री ले ली. अब WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. WTC के मौजूदा चक्र का फाइनल इस साल 11-15 जून तक क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है. भारतीय टीम लगातार दो फाइनल खेली थी, जहां उसे पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. अब भारतीय टीम का तीसरी बार WTC फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम की दूसरी पारी 157 रनों पर सिमट गई. बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी भी 181 रनों पर स‍िमट गई. यानी पहली पारी के आधार पर भारत को चार रनों की लीड मिली है. पर्थ में भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से मैच जीता. फ‍िर एड‍िलेड टेस्ट ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता. इसके बाद ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. जबकि मेलबर्न टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की हाइलाइट्स, बुमराह के बिना बिखरी दिखी गेंदबाजी टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही और उसने 3.4 ओवरों में ही 39 रन बना लिए थे. यहां से प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम की वापसी कराई. प्रसिद्ध ने पहले सैम कोंस्टास (22) को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया. फिर मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) का भी उन्होंने शिकार किया. लाबुशेन और स्मिथ दोनों का ही कैच यशस्वी जायसवाल ने लपका. यहां से उस्मान ख्वाज और ट्रेविस हेड के बीच 5वें विकेट के लिए 46 रनों की पार्टनरशिप हुई. सिराज ने उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर इस पार्टनरशिप का अंत किया. यहां से ट्रेविस हेड और ब्यू वेबस्टर ने भारतीय टीम को कोई चांस नहीं दिया और ऑस्ट्रेलिया को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में गेंदबाजी के लिए नहीं उतरे. ऐसे में भारतीय टीम की गेंदबाजी बिखरी नजर आई. वैसे भी 162 रनों का टारगेट ऑस्ट्रेलिया के लिए उतना बड़ा नहीं था. नए साल 2025 की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए मैच का नतीजा तीसरे ही दिन निकल आया। रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म के कारण खुद को कप्तानी और प्लेइंग इलेवन से दूर रखा। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में कप्तानी की, लेकिन वे पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए। ऐसे में विराट कोहली ने बाकी मैच में कप्तानी की। इंडिया ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन पर सभी विकेट खोए थे। भारत दूसरी पारी में 157 रन ही बना सका। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने रो-धोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने इस डब्ल्यूटीसी साइकिल के अपने सभी मुकाबले खेल लिए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के अभी दो मैच बाकी हैं। अगर इंडिया की टीम इस मैच को जीत जाती तो निश्चित तौर पर फाइनल की रेस में होती, लेकिन अब कोई भी समीकरण किसी भी टीम के लिए बाकी नहीं है। इंडिया की जीत से ना सिर्फ इंडिया के, बल्कि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के लिए भी फाइनल में पहुंचने के दरवाजे खुले रहते, जो अब श्रीलंका और भारत के लिए बंद हो चुके हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। WTC कब और कहां खेला जाएगा? WTC 2025 Final अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने 66.67 प्रतिशत जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 63.73 प्रतिशत जीत के साथ खिताबी मुकाबले के लिए जगह बनाई। लगातार तीसरी बार इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। आईसीसी ने इसके लिए इस बार लंदन के लॉर्ड्स को चुना है, जहां 11 जून से फाइनल खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले इस खिताब को जीत चुकी है। साउथ अफ्रीका की टीम अपना पहला खिताब जीतने के लिए उतरेगी। recent visitors 82

EPFO नया सिस्‍टम बैंकिंग सिस्‍टम्‍स के बराबर सुविधाएं प्रोवाइड कराएगी, वेबसाइट इंटरफेस अधिक यूजर्स-अनुकूल होगा

नईदिल्ली ईपीएफ खाताधारकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने ऐलान किया है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इस साल जून तक अपना नया सॉफ्टवेयर सिस्टम, EPFO 3.0 शुरू करने के लिए तैयार है.  पत्रकारों से बात करते हुए मंडाविया ने कहा कि नया सिस्‍टम देश में बैंकिंग सिस्‍टम्‍स के बराबर सुविधाएं प्रोवाइड कराएगी. साथ ही वेबसाइट इंटरफेस अधिक यूजर्स-अनुकूल होगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि EPFO 3.0 के लॉन्च के बाद ईपीएफओ अपने सदस्यों को ATM कार्ड जारी करेगा. उन्होंने आगे बताया कि वेबसाइट और सिस्टम में सुधार के शुरुआती चरण को जनवरी 2025 के अंत तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा. EPFO 3.0 कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) सदस्यों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार है. इसका उद्देश्य पहुंच में सुधार, प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना और कर्मचारियों को उनके रिटायरमेंट फंड पर अधिक कंट्रोल देने के लिए नई सुविधाएं पेश करना है. कबसे निकाल सकेंगे एटीएम से पैसा? नए EPF विड्रॉल दिशा-निर्देशों के साथ कर्मचारियों को जल्द ही ATM कार्ड का उपयोग करके अपनी EPF सेविंग तक तेजी से पहुंचने की क्षमता मिल सकती है. इससे वे फाइनेंशियल इमरजेंसी या अप्रत्याशित खर्चों को प्रभावी ढंग से मैनेज कर सकेंगे. पिछले महीने श्रम सचिव सुमिता डावरा ने घोषणा की थी कि EPFO के कस्‍टमर्स साल 2025 तक ATM के माध्यम से अपने PF की निकासी कर सकेंगे. डावरा ने बताया कि श्रम मंत्रालय वर्तमान में ईपीएफओ से संबद्ध भारत के कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए आईटी सेवाओं को बढ़ाने पर काम कर रहा है. कितना निकाल सकते हैं पैसा? डावरा के अनुसार, सभी सदस्‍य और बीमित व्यक्ति एटीएम के माध्यम से अपने भविष्य निधि (PF) को निकाल सकेंगे. हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लाभार्थी के खाते में कुल शेष राशि के 50% तक निकासी सीमित होगी. इसी तरह, ईपीएफओ पेंशन कंट्रीब्‍यूशन में अधिक लचीलापन पेश करने के लिए एक नई योजना लागू करने पर विचार कर रहा है. इस प्रस्ताव के तहत, कर्मचारियों के पास कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में मौजूदा 12 प्रतिशत सीमा से अधिक या कम अंशदान करने का विकल्प होगा. मोबाइल ऐप की भी होगी सुविधा मोबाइल बैंकिंग की तरह ईपीएफ खातों के लिए एक विशेष ऐप भी तैयार हो रहा है जिसके जरिए सदस्य अपने खाते में आने वाले मासिक योगदान, पेंशन फंड से लेकर पूर्व की नौकरियों के कंट्रीब्‍यूशन आदि चीजें देख सकते हैं. इतना ही नहीं वे मोबाइल ऐप के जरिए अपने पीएफ अकाउंट को मॉनिटर भी कर सकते हैं. अभी कितना है कंट्रीब्‍यूशन? वर्तमान में, कर्मचारी और नियोक्ता दोनों ही कर्मचारी के मूल वेतन, महंगाई भत्ते और किसी भी रिटेनिंग भत्ते का 12 प्रतिशत EPF में योगदान करते हैं. कर्मचारी का पूरा योगदान EPF में आवंटित किया जाता है, जबकि नियोक्ता का 12 प्रतिशत योगदान EPF में 3.67 प्रतिशत और EPS में 8.33 प्रतिशत के रूप में विभाजित किया जाता है. इसके अतिरिक्त भारत सरकार 15,000 रुपये से कम कमाने वालों के लिए कर्मचारी पेंशन में 1.16 प्रतिशत का योगदान देती है.   recent visitors 116

मप्र उच्च शिक्षा विभाग ने फरवरी तक के‍ लिए खोला पोर्टल, कॉलेज छात्राओं को 10 महीने तक 500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे

भोपाल  मध्य प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ रहीं छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रतिभा किरण और गांव की बेटी योजना में पंजीयन करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। अब छात्राएं दोनों में से एक योजना में 500-500 रुपये प्रतिमाह लेने के लिए पंजीयन करा सकेंगी। पोर्टल फरवरी तक खुला रहेगा, इसमें पूर्व छात्राओं का नवीनीकरण किया जाएगा और वर्तमान सत्र में प्रवेश लेने वालीं छात्राओं के नवीन पंजीयन होंगे। 12वीं में 60 फीसदी अंक और बीपीएल बता दें, गांव की बेटी योजना के लिए ग्रामीण छात्रा को ग्रामीण निवासी होना अनिवार्य है। वहीं 12वीं में 60 फीसद अंक होने के साथ उसका गरीबी रेखा के नीचे होना जरूरी है। इसके बाद विभाग उसे साल के 10 महीने 500-500 रुपये देगा। वहीं प्रतिभा किरण योजना के लिए शहरी क्षेत्र की छात्राओं को 12वीं में 60 फीसद अंक लाना अनिवार्य है। उसे भी 10 महीने तक 500-500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। दोनों ही योजनाओं की लाभार्थी छात्राएं प्रदेश के किसी भी निजी या सरकारी कॉलेज में प्रवेश ले सकती हैं। इसके बाद में विभाग के द्वारा उसको साल के 10 महीने पांच ₹500 की रकम दी जाती है और यहां प्रतिभा किरण योजना जो कि शहरी क्षेत्र की छात्राओं के लिए है । बताया जा रहा है कि यह स्कीम में 12वीं में 60 फिसदी तक के अंक आना जरूरी होते हैं जिसमें यह ₹500 की रकम हर महीने दी जाती है दोनों ही योजना का फायदा लाभार्थी छात्राओं को निजी तथा सरकारी कॉलेज में प्रवेश के बाद में मिलता है।   recent visitors 136