सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजना से मकान दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने करीब 150 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पक्के मकान की समस्या बताई। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान की सुविधा दी जाएगी। सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति के पास पक्का मकान हो। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराएं। एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। अधिकारी सुनिश्चित करें कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, उन्हें इलाज में किसी तरह की दिक्कत न हों। साथ ही जो पात्र लोग किन्हीं कारणों से वंचित हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। कुशीनगर की एक महिला ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मदद का अनुरोध किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद यदि इलाज में किसी तरह की आर्थिक दिक्कत आएगी तो भी उसकी व्यवस्था करने में मदद उपलब्ध कराई जाएगी। अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर सीएम योगी ने पुलिस को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा यदि कोई दबंग, माफिया किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।   recent visitors 62

मंत्री नायडू ने नए फायर स्टेशन और एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने के लिए तैयार गार्बेज प्लांट का लोकार्पण भी किया

इंदौर नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने रविवार को देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए एयर टैफिक कंट्रोल(एटीसी) भवन का लोकार्पण किया। यहां वे कुछ देर तक एटीसी की सीट पर बैठे और सामने खड़े विमान के पायलट से बात की। उन्होंने कहा यह मेरा पहली बार जब मैं एटीसी की सीट पर बैठा हूं। मंत्री नायडू ने इसके साथ ही यहां नए फायर स्टेशन और एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने के लिए तैयार गार्बेज प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहे।   नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने इंदौर में कहा कि पहली बार इंदौर आना हुआ, सांसद सबसे ज्यादा दिल्ली में मिलते हैं और इंदौर की चर्चा करते है। इंदौर स्वच्छता में देश मे नंबर वन है। इसको देखने की इच्छा थी, आज स्वच्छता के शहर को देख लिया, इंदौर में नए एटीसी टावर का लोकार्पण किया है। सिंहस्थ से पहले नया टर्मिनल बनाएंगे उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की चार माह में 55 लाख कैपिसिटी करेंगे, जल्द ही सिंहस्थ से पहले नया टर्मिनल बनाएंगे, इसकी प्लानिग शुरू हो चुकी है। बड़े रनवे के लिए जमीन की आवश्कता है, इसके लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है, जमीन मिलते ही एयरपोर्ट के रनवे की कैपिसिटी बढ़ाएंगे। इसके बाद अमेरिका की उड़ान भी इंदौर में उतर सकेगी। मंत्री ने कहा- उड़ान स्कीम के कारण देश के सभी एयरपोर्ट पर उड़ान की संख्या बढ़ी है। पहले 74 एयरपोर्ट थे, मोदीजी की सरकार आने के बाद दस साल में दो गुना एयरपोर्ट हो चुके हैं। पहले भारत में 400 जहाज थे, जो दस साल में 800 जहाज हो चुके हैं। मंत्री ने इंदौर की जमकर तारीफ की नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने कहा इंदौर सिर्फ स्वच्छ ही नहीं है, यहां के लोगों के मन भी स्वच्छ हैं। इंदौर में अच्छी टीम है, जो शहर के विकास को आगे बढ़ा रही है। यहां नब्बे एयरक्राफ्ट का कनेक्ट है, एयर लाइन से चर्चा कर जल्द नई कनेक्टिविटी शुरू करेंगे। सिंगापुर और बैंकाक की उड़ान शुरू करने के लिए भी एयर लाइंस से चर्चा कर रहे हैं। मोदीजी देश के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए हम सभी इनके साथ काम कर रहे हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव से स्प्ष्ट हो गया कि जनता भी मोदी जी के साथ है। recent visitors 59

पुलिस की ब्यावर में विजयनगर बड़ी कार्रवाई, राजस्थान-अजमेर में नकली सरस घी और तेल बड़ी मात्रा में बरामद

अजमेर। विजयनगर थाना पुलिस ने नकली सरस ब्रांड घी और सुपर पोस्टमैन ब्रांड नकली खाद्य तेल की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से नकली खाद्य तेल और घी जब्त कर आरोपी सांवरलाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। मैसर्स जगदम्बा वेजिटेबल प्रोडक्ट्स प्रा. लि. कंपनी के ब्रांड प्रोटेक्शन मैनेजर प्रहलाद चंद्र ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी कंपनी के सुपर पोस्टमैन ब्रांड के नकली तेल की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर बरल रोड पर एक संदिग्ध कार (RJ 06 CF 4516) को रुकवाया, जिसकी तलाशी के दौरान 15 लीटर सरस घी का एक टिन, एक-एक लीटर के 10 सरस घी पैकेट और 24 टिन (15 लीटर) सुपर पोस्टमैन खाद्य तेल बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में शंभूगढ़ निवासी सांवरलाल शर्मा ने माल के नकली होने और इसे विजयनगर में बेचने की योजना स्वीकार की। आरोपी के पास किसी प्रकार का लाइसेंस, बिल या फ्रेंचाइजी संबंधी दस्तावेज नहीं पाए गए। मौके पर बरामद माल के एफएसएल सैंपल लिए गए हैं और आरोपी सांवरलाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। recent visitors 183

मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा से वीसी में चर्चा, मध्यप्रदेश वर्ष-2025 तक होगा टीबी मुक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में टीबी मुक्त अभियान के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिला स्तर पर जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को पूरी तरह टीबी मुक्त किया जाएगा। इस दिशा में हम लगातार कार्य कर रहे हैं। विशेष कर सघन बस्तियों और अन्य जगहों पर कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 2 हजार से अधिक ऐसी ग्राम पंचायत हैं जो पूर्णत: टीबी मुक्त हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज उज्जैन जिले की 56 ग्राम पंचायत को भी टीबी मुक्त घोषित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मिशन को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए वर्ष 2025 तक मध्यप्रदेश को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त बनाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में शनिवार को 100 दिवसीय तीव्र टीबी उन्मूलन अभियान और टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए नई दिल्ली में बैठक हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उज्जैन से सम्मिलित हुए। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ ही अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश फूड बास्केट बांटने में देश में दूसरे स्थान है। प्रदेश में 3 हजार से अधिक शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। साथ ही 122 से अधिक जन जागरूकता रैली भी निकाली गई हैं। यही नहीं 5 हजार से अधिक लोगों ने नि:क्षय मित्र बनने की शपथ ली है। मध्यप्रदेश में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए उद्योग, कारखानों, ईंट भट्टों और सघन बस्तियों में विशेष टीबी जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। जनकल्याण अभियान के साथ चलेगा टीबी उन्मूलन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ ही 40 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें टीबी परीक्षण और उसके उपचार के संबंध में भी व्यापक जानकारी देकर के साथ निक्षय मित्र बनाए जा रहे हैं। आगामी 26 जनवरी तक चलने वाले जनकल्याण अभियान में टीबी मुक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश में पूरी ताकत के साथ कार्य किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर भारत को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए सभी राज्य अपने स्तर पर कार्य करें। देश के 347 जिलों में टीबी के मरीज मिल रहे हैं, ऐसे लोगों का व्यापक रूप से परीक्षण करें। उनके उपचार, स्वास्थ्य और पोषण की व्यवस्था के साथ जन-जागरुकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रचार किया जाना सुनिश्चित किया जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि रोगियों की टेस्टिंग करें और उनके समुचित उपचार की सुविधा शुरू करें। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान के साथ कार्य-योजना बनाकर कार्य किया जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। वीडियो कांफ्रेंस के महत्वपूर्ण बिंदु और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों में अधिकारियों से टीबी रोग के नियंत्रण के संबंध में चर्चा की और आमजन और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने को कहा। अधिक से अधिक फूड बास्केट के वितरण एवं जन-भागीदारी के बारे में विचार- विमर्श किया गया। नि:क्षय मित्र बनने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएं। सभी प्रमुख व्यक्तियों, सेलिब्रिटीज, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों और स्वैच्छिक संगठनों की भागीदारी बढ़ाई जाएं। आईईसी गतिविधियों और सोशल मीडिया के उपयोग से "टीबी हारेगा-देश जीतेगा" की थीम पर निरंतर कार्य करने पर सहमति हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के अधिकारियों को प्रदेश में टीबी उन्मूलन के प्रयास बढ़ाने को कहा और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए recent visitors 53

पुलिस ने आरक्षक भर्ती गड़बड़ी पर कैसा शिकंजा, छत्तीसगढ़-राजनादगांव में चार कॉन्सटेबल और दो ऑपरेटर गिरफ्तार

राजनादगांव। राजनादगांव में पुलिस ने आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में चार आरक्षक और दो ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मामले में दो महिला आरक्षक, दो पुरुष आरक्षक सहित टाइम टेक्नोलॉजी कंपनी हैदराबाद के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किए गए हैं। राजनांदगांव जिले में चल रहे पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में गड़बड़ी को लेकर बीते दिनों फिर दर्ज कराई गई थी। 16 नवंबर से जिले के 8वीं बटालियन में पुलिस भर्ती चल रही है। इस भर्ती में गड़बड़ी करने वाले 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें चार आरक्षक पुष्पा चन्द्रवंशी, पारधी निषाद, धर्मराज मरकाम और योगेश धुर्वे सहित दो टाइम एंड टेक्नोलॉजी कंपनी हैदराबाद के नुतेश्वरी धुर्वे और पवन कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि 17 दिसंबर को लालबाग थाना में पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, उसी कड़ी में आज छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि इन छह लोगों के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत हैं और सीसीटीवी की जांच के बाद गिरफ्तारी की गई है। recent visitors 66

गायों ने दौड़ाकर गाड़ी को रोका, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में कार चालक ने बछड़े को टक्कर मारकर घसीटा

रायगढ़। मां आखरी मां होती है और एक मां अपने बच्चे से कितना प्यार करती है, इसकी कई मिसालें अब तक देखी जा चुकी हैं। रायगढ़ जिले में बेजुबान मवेशियों का दिल छू लेने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो मां की ममता का एक बेहतर उदाहरण है। स्टेशन चौक पर एक बछड़े को टक्कर मारने के बाद उसे घसीटते हुए ले जा रही कार को मौके पर मौजूद अन्य गायों ने दौड़ा लिया। गायों ने कार के आगे पहुंचकर उसे रोक लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार के नीचे से बछड़े को निकालकर उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्टेशन की तरफ से आ रही एक कार ने सड़क किनारे खड़े बछड़े को टक्कर मार दी। बछड़ा कार में फंस गया और चालक उसे घसीटते हुए ले जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद गायों ने कार को दौड़ा लिया। गायें कार के आगे पहुंच गईं और कार को रोक लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार को एक तरफ से उठाया और कार के नीचे फंसे बछड़े को निकालकर उसे उपचार के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, बछड़े के पेट में चोट आई है और उसका एक पैर टूट गया है। लोग घायल बछड़े को जिस जगह उपचार के लिए ले गए बाकी गाय भी वहां जा पहुंचीं और घायल बछड़े को चाटने के अलावा उसका उपचार करने वालों को भी सूंघते चाटते देखा गया। मानो वो अपनी भाषा में बछड़े की जान बचाने वालों का धन्यवाद कहती हों। विश्व हिंदु संगठन के सदस्य जगजोत सिंह भल्ला ने बताया, 'हमें आज सवा दो बजे के आसपास सूचना मिली कि सुभाष चौक के पास एक कार को रोका गया और उस कार के नीचे एक बछड़ा फंसा हुआ है, जिसे कार चालक बहुत दूर से घसीटते हुए लेकर पहुंचा है। कार चालक का नाम सलीम अंसारी बताया जा रहा है। इस घटना में बछड़े को बहुत गंभीर चोट आई है। हम इस मामले में कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। गाड़ी चालक के द्वारा बड़ी लापरवाही बरती गई है।' recent visitors 74

भारत ने बांग्लादेश को फाइनल में किया चारो खाने चित, जीता पहला वुमेंस U19 एशिया कप का खिताब

नई दिल्ली गोंगाडी त्रिशा के शानदार अर्धशतक के दम पर भारत ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 वुमेंस एशिया कप के उद्घाटन संस्करण का खिताब अपने नाम किया। कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 117 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 76 रनों पर ही ढेर हो गई और भारत ने 41 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम किया। गोंगाडी त्रिशा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए गोंगाडी त्रिशा ही एकमात्र ऐसी बैटर रही जिन्होंने 20 रन का आंकड़ा पार किया। इस सलामी बैटर ने 47 गेंदों पर 5 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली। टीम की 5 बैटर दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाई। बांग्लादेश के लिए फरजाना इस्मिन ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। 118 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत से ही लड़खड़ाती दिखी। टीम की बैटिंग परफॉर्मेंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जुएरिया फिरदौस 22 रनों के साथ हाईएस्ट स्कोरर रही और उनके आलावा सिर्फ फहमीदा चोया (18) ने दहाई का आंकड़ा छुआ। बांग्लादेश की टीम की 9 बैटर सिंगल डिजीट स्कोर ही कर सकी। भारत के लिए आयुषी शुक्ला गेंदबाजी में चमकीं जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। भारत के लिए यह टूर्नामेंट काफी शानदार रहा। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रौंदा, वहीं नेपाल के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ा। इसके बाद सुपर-4 में भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई। recent visitors 126