मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित, शिक्षा, मानव मन व इन्द्रियों की स्वामिनी है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुरुकुल परंपरा हमारे देश की शिक्षा का आधार रही है। शिक्षक हमेशा पूज्य थे और पूज्य रहेंगे। भारत विश्व गुरु के रूप में उस शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है, जो गुरुकुल परंपरा चाणक्य से चंद्रगुप्त तक और चंद्रगुप्त से विक्रमादित्य तक हर जगह, हर समय, हर काल में कायम रही है। मुख्यमंत्री रविवार को रवीन्द्र भवन सभागार में शिक्षा भूषण अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री सुरेश सोनी, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, राज्यसभा सदस्य स्वामी उमेश नाथ जी महाराज कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान -2024 से डॉ. रामचंद्रन आर., प्रोफेसर के.के. अग्रवाल और प्रोफेसर कुसुमलता केडिया को सम्मानित किया। गुरु और गुरुकुल परंपरा में गुरु का विशेष महत्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक के हित में समाज के उद्देश्य से आयोजित शिक्षक समारोह के आयोजन में शैक्षिक फाउंडेशन और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत की गुरु और गुरुकुल परंपरा में गुरु का बड़ा महत्व है। इतिहास में जब भी कोई प्रश्न खड़े हुए तो गुरु की भूमिका सामने आई। यदि भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को गुरु वशिष्ठ वनवास के लिए नहीं ले जाते तो रामायण में राम का चरित्र अधूरा रहता। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा में गुरु सांदीपनि का उज्ज्वल चरित्र शिष्यों के लिए अनुकरणीय और चुनौतियों में प्रेरणा का स्रोत रहा है। शिक्षा न तो सत्ता की दासी है और न ही कानून की किन्करी अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री सुरेश सोनी ने कहा कि वास्तव में विकास तभी हो सकता जब हमारे आसपास के परिवेश और जीवन मूल्यों का विकास हो। उन्होंने 1928 में गुजरात विद्यापीठ में दिए गए काका कालेलकर के संबोधन को उद्घृत करते हुए कहा कि शिक्षा ने अपने स्वरूप की व्याख्या करते हुए कहा कि शिक्षा न तो सत्ता की दासी है और न ही कानून की किन्करी है, न ही यह विज्ञान की सखी है औप न ही कला की प्रतिहारी यह अर्थशास्त्र की बांदी, शिक्षा तो धर्म का पुनर्रागमन है, यह मानव के हृदय, मन और इन्द्रियों की स्वामिनी है। मानव शास्त्र और समाज शास्त्र, इनके दो चरण हैं, तर्क और निरीक्षण शिक्षा की दो आँखें हैं, विज्ञान मस्तिष्क, इतिहास कान और धर्म शिक्षा के हृदय है। श्री सोनी ने बताया कि काका कालेलकर ने अपने संबोधन में कहा था कि उत्साह और उद्यम शिक्षा के फेफड़े हैं। शिक्षा ऐसी जगत जननी जगदम्बा है, जिसका उपासक कभी किसी का मोहताज नहीं होगा, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।" काका कालेलकर के चिंतन के अनुरूप देश में शिक्षा का वातावरण बनाना जरूरी श्री सोनी ने कहा कि मूल्य परक शिक्षा-भारत केंद्रित शिक्षा, शिक्षकों के सामाजिक सम्मान और संस्कारों पर जोर देने वाली शिक्षा के लिए सामूहिक रूप से विचार करते हुए काका कालेलकर द्वारा दिए गए चिंतन के अनुरूप देश में शिक्षा का वातावरण बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। इसी से 2047 तक विश्व के रंग मंच पर भारत, प्रमुख नेतृत्व कर्ता के रूप में स्थापित होगा। कार्यक्रम में पुरुस्कृत डॉ. रामचंद्रन आर., प्रोफेसर के.के. अग्रवाल और प्रोफेसर कुसुमलता केडिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।   recent visitors 105

पाकिस्तान की टीम को पहली हार मिली और भारत को मिली पहली जीत, भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

दुबई भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में महिला टी20 विश्व कप 2024 का 7वां लीग मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत मिली, जो इस टी20 विश्व कप की भारत की पहली जीत है। पाकिस्तान की टीम को पहली हार मिली है, क्योंकि भारत ने पहले मैच में हार झेली थी और पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में जीत मिली थी। इस मैच में 20 ओवर खेलकर पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए थे। भारत ने 106 रनों का लक्ष्य 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में भारत पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान तीसरे पायदान पर बरकरार है। श्रीलंका अब चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गया है। 6 विकेट से जीता भारत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में पहली जीत दर्ज की है। भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल में पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। सना का कमाल टीम इंडिया को चौथा झटका ऋचा घोष के तौर पर लगा। उनको पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने आउट किया। इससे पहली गेंद पर जेमिमा आउट हुई थीं। इस तरह पाकिस्तान की वापसी उन्होंने कराई है। जेमिमा रॉड्रिग्स 23 रन बनाकर आउट हुईं। पाकिस्तान यहां से वापसी कर सकता है। भारत के लिए ज्यादा बड़ा लक्ष्य नहीं है। 106 रनों के जवाब में भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 70 के पार हो चुका है, लेकिन नेट रन रेट अभी भी भारत का खराब है। इस मैच को भारत को जल्द खत्म करना होगा। शेफाली वर्मा ने टीम के रन रेट को बढ़ाया, लेकिन वे 32 रनों की पारी खेलकर आउट हो गईं। इस तरह भारत को दूसरा झटका लगा। नेट रन रेट पर नहीं है फोकस भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीत सकती है, लेकिन नेट रन रेट इस समय भारत के ध्यान में नही हैं। 9 ओवर में टीम ने एक विकेट खोकर 42 रन बनाए हैं। इससे भारत की मुश्किलें आगे बढ़ सकती हैं, क्योंकि पॉइंट्स टेबल में टीम आखिरी पायदान पर है। recent visitors 74

सेवा भारती द्वारा गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित किया गया कार्यक्रम, कन्या-पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि पर होने वाला कन्या-पूजन मातृशक्ति की आराधना का प्रतीक है। साथ ही नवरात्रि, जीवन में ऋतु परिवर्तन की महत्ता को भी स्थापित करती है। सनातन परंपरा में विद्यमान उपवास की अवधारणा और उसके लाभ को आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था भी स्वीकार करती है। भारतीय संस्कृति मातृसत्ता की महत्ता को नमन करती है। हमारी संस्कृति में मां सरस्वती को ज्ञान की देवी और मां लक्ष्मी को धन संपदा की देवी के रूप में पूजा जाता है। भारतीय संस्कृति भोजन और भाव दोनों को महत्व देती है यह स्व से संपूर्ण ब्रह्मांड को एकाकार करने के विचार पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सेवा भारती महावीर मंडल भोपाल द्वारा गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित विशाल कन्या-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प वर्षा कर कन्याओं का स्वागत और विधि-विधान से उनका पूजन भी किया। नवदुर्गा शक्ति संचय का पर्व है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति जीव मात्र से प्रेम और शांति का संदेश देती है। यह हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और देश का सामर्थ्य ही है, जिसके परिणामस्वरूप विश्व, शांति के लिए भारत की ओर देखता है। रूस-यूक्रेन युद्ध हो या ईरान-इजराइल के बीच संघर्ष, शांति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर सभी देश आशा से देख रहे हैं। यह हम सबके लिए गौरव का विषय है। नवदुर्गा शक्ति संचय का पर्व है, देश भी शक्ति सम्पन्न हो तथा अधिक से अधिक शक्ति संचय की ओर हम अग्रसर हों, इसी उद्देश्य से सेवा भारती संस्था समाज के सभी वर्गों के कल्याण और हित संवर्धन के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सेवा भारती के श्री रवि सेठी, श्री विमल त्यागी, गोविंदपुरा क्षेत्र के उद्योगपति, जन-प्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।   recent visitors 92

10 साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर: ममता ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा, मामले को पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया जाना चाहिए

कोलकाता पश्चिम बंगाल के कुल्तुली में 10 साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस मामले को पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया जाना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को 3 महीने में मौत की सजा मिले. वही, मामले को लेकर पीड़िता के परिवार की मांग के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है. साथ ही इसको लेकर लोगों में गुस्सा है और राजनीति भी अपने चरम पर है. आज रविवार (06 अक्टूबर) को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कुल्तुली पुलिस थाने के बाहर हुए इस विरोध प्रदर्शन में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई क्योंकि कार्यकर्ताओं ने पुलिस बेरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "नौ साल की बच्ची को बचाया नहीं जा सका? बच्ची को बचाने के लिए दो नागरिक स्वयंसेवकों को तैनात नहीं किया जा सका! नाबालिग का शव शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना जिले के कुल्तुली गांव में एक नहर में मिला. बच्ची के रिश्तेदार ने देखे खून के धब्बे 10 की बच्ची के एक रिश्तेदार ने बताया कि बच्ची के पूरे शरीर पर खून के धब्बे थे. एएनआई से बात करते हुए रिश्तेदार ने कहा कि उसने अस्पताल में बच्ची का शव देखा था. उसने दावा किया कि शुक्रवार शाम को ट्यूशन से वापस आते समय बच्ची लापता हो गई थी. रिश्तेदार ने बताया, ''लड़की के शरीर पर कई चोटें हैं. उसके पूरे शरीर पर खून के धब्बे थे. हाथ टूटे हुए थे. वह ट्यूशन से वापस आते समय लापता हो गई थी.'' शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने जयनगर इलाके में दलदली जमीन से लड़की का शव बरामद किया. 'पुलिस ने की मामले की अनदेखी' रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि जब लड़की के पिता पुलिस स्टेशन गए थे तब पुलिस ने मामले की अनदेखी की. उन्होंने कहा, "उसके पिता ने उसे हर जगह खोजने की कोशिश की, लेकिन जब वह उसे नहीं ढूंढ़ पाया तो वह पुलिस स्टेशन गया, लेकिन पुलिस ने उसकी बात सुनने से इनकार कर दिया और उसे जयनगर पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा. पुलिस ने मामले की अनदेखी की." recent visitors 73

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा- एआई को दुनिया के लिए परमाणु बम जिनता खतरनाक, तेजी से उभर रही यह टेक्नोलॉजी

नई दिल्ली विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को दुनिया के लिए परमाणु बम जिनता खतरनाक बताते हुए कहा कि तेजी से उभर रही यह टेक्नोलॉजी पूरी दुनिया को अगले दशक में गहराई तक प्रभावित करेगी। नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ और वित्त मंत्रालय की साझेदारी में आयोजित कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि एआई आने वाले समय में काफी बढ़ने वाला है और देशों को इसके प्रभावों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह वैश्विक इकोसिस्टम के लिए भी एक महत्वपूर्ण कारक बनने जा रहा है। दुनिया के लिए "एआई कुछ इतना खतरनाक होगा, जितने एक समय पर परमाणु बम थे"। विदेश मंत्री ने कहा कि जनसांख्यिकी, कनेक्टिविटी और एआई वैश्विक व्यवस्था को बदल देंगे। अगले दशक में वैश्वीकरण को हथियार बनाया जा सकता है और दुनिया को इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए। दुनिया में कई लोग इसे बेरोजगारी और क्रांति के अन्य नकारात्मक प्रभावों के लिए दोषी मानते हैं। विदेश मंत्री ने कहा, "वैश्वीकरण पर सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया ने पिछले दशक में गति पकड़ी है। वैश्वीकरण की वास्तविकताएं अनिवार्य रूप से संरक्षणवाद से टकराती हैं।" जयशंकर ने आगे कहा कि आज के युग में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका केवल एक दर्शक की रह गई है। उन्होंने कहा, "संयुक्त राष्ट्र एक पुराना बिजनेस है, जो जगह काफी ले रहा है, लेकिन दुनिया के मुताबिक बदल नहीं रहा है।" मध्य पूर्व के देशों में चल रहे संघर्ष पर जयशंकर ने कहा कि आज के समय में लड़ाई केवल आर्थिक गलियारा, जमीन और समुद्र के लिए हो रही है, लेकिन भविष्य में लड़ाइयां जलवायु परिवर्तन के लिए भी होंगी। recent visitors 77

अबूझमाड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में 13 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल, 16 पर था 1.30 करोड़ का इनाम

दंतेवाड़ा अबूझमाड़ क्षेत्र में दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले की फोर्स के संयुक्त अभियान में मारे गए 31 नक्सलियों के शवों को लेकर जवान शनिवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। मृत नक्सलियों में 13 महिलाएं व 18 पुरूष हैं। मारे गए नक्सलियों में 25 लाख की इनामी महिला नक्सली उर्मिला उर्फ नीति भी शामिल है, जो दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य व नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन की प्रभारी थी। वर्ष भर के भीतर बस्तर संभाग में पुलिस ने एसजेडसी स्तर के चौथे नक्सली के तौर पर नीति को मार गिराया है। जवानों ने इस अभियान को पूरा करने नदी-नालों और पहाड़ों के पार 25 किमी की दूरी पैदल तय कर अभियान को पूरा किया। नक्सल संगठन को इस अभियान में बड़ा नुकसान पहुंचा है। बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि अबूझमाड़ मुठभेड़ में आठ-आठ लाख के इनामी डीवीसीएम नक्सली सुरेश व मीरा मरकाम, पांच-पांच लाख के इनामी के नौ मिलिट्री कंपनी सदस्य, तीन एसीएम स्तर के नक्सलियों की पहचान हो सकी है। जिन पर कुल एक करोड़ 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अन्य नक्सलियों की पहचान के साथ यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। आईजीपी ने कहा कि अभियान को मिली सफलता में दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले की फोर्स का बेहतर तालमेल व महत्वपूर्ण योगदान रहा। अब जिले व राज्यों की सीमा अभियान में आड़े नहीं आ रही है। बेहतर इंटर स्टेट अभियान से नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना व नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित थुलथुली के जंगल-पहाड़ में यह मुठभेड़ हुई। यह क्षेत्र पांच जिले की सीमा से लगा हुआ है, जिनमें बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले हैं। अभियान में डीआरजी, एसटीएफ के अलावा बैकअप पार्टी में सीआरपीएफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सफलता से फोर्स का मनोबल ऊंचा हुआ है। नक्सलियों को मार गिराने में मिली सफलता के मामले में कैलेंडर वर्ष 2024 काफी सफलतम साबित हुआ है। यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। अत्याधुनिक स्नाइपर रायफल भी बरामद मुठभेड़ स्थल में नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जा रहे अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा मिला है। इसमें एक इंसास एलएमजी, चार एके-47, छह एसएलआर, तीन इंसास, दो 303 रायफल और नक्सलियाें द्वारा निर्मित स्वदेशी हथियार व गोला-बारूद हैं। इनमें से तीन एके-47 को नक्सली स्नाइपर रायफल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। इन अत्याधुनिक हथियारों में अलग से उपकरण भी लगाए गए थे। करीब 70 नक्सली की थी उपस्थिति आईजी ने बताया कि घटनास्थल पर करीब 70 नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। मुठभेड़ के दौरान डीवीसीएम कमलेश और कुछ अन्य नक्सली भाग निकलने में कामयाब रहे। रात घिर आने की वजह से कुछ घायल साथियों को नक्सली उठा ले गए। संभवत: मृत नक्सलियों की संख्या में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। मारे गये नक्सलियों के नाम व पद दंडकारण स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य नीति सहित, डिविजनल कमेटी सदस्य सुरेश सलाम व मीना माडकम, पीएलजीए कंपनी छह के अर्जुन, सुंदर, बुधराम, सुक्कू, सोहन, फूलो, बसंती, सोमे, जमीला, रामदेर, सुकलू उर्फ विजय, जमली व सोनू कोर्राम इन 16 नक्सलियों पर 1 करोड़ 30 लाख से अधिक का इनाम घोषित। अन्य 15 नक्सलियों की शिनाख्तगी कार्यवाही जारी है। मुठभेड़ में मारे जा रहे शीर्ष कैडर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि इस नक्सल संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भारी क्षति पहुंचाई गई है। विगत नाै माह में दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य जोगन्ना, रंधेर, रूपेश, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य कमांडर सागर, डिवीसीएम शंकर राव, विनस, जगदीश, एसीएम संगीता, लक्ष्मी, रजीता जैसे बाहर राज्य के वरिष्ठ नक्सलियाें को मार गिराया गया है। recent visitors 54

पुडुचेरी में योजना के तहत, कार्ड धारकों को उचित मूल्य पर 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी मुफ्त में देने का निर्णय

पुडुचेरी हम अक्सर सुनते हैं कि त्योहारी सीजन में कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न ऑफर्स पेश करती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई सरकार भी त्योहार पर ऑफर देती है? जी हां, ऐसी ही एक खबर सामने आई है। पुडुचेरी की सरकार ने अपने राज्य के लोगों के लिए दिवाली के मौके पर खास ऑफर निकाला है। इस योजना के तहत, कार्ड धारकों को उचित मूल्य पर 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी मुफ्त में दिए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय उन सभी परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आते हैं। दरअसल पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने रविवार को दिवाली के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रंगासामी ने बताया कि दिवाली से पहले, कार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी मुफ्त में दिए जाएंगे। यह निर्णय विभिन्न वर्गों से मिली मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। राशन की दुकानों का फिर से खुलना रंगासामी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी परिवारों को मुफ्त चावल और चीनी वितरित किया जाएगा। इसके लिए पहले से बंद पड़ी राशन की दुकानें फिर से खोली जाएंगी, ताकि लोगों को आसानी से सामग्री मिल सके। कर्मचारियों को मिलेगा वेतन मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उचित मूल्य की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को, जिन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, दुकानें खुलने पर एक महीने का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, पुडुचेरी सरकार ने चावल और चीनी की आपूर्ति के लिए आवश्यक कॉन्ट्रैक्ट भी अंतिम रूप दे दिया है। लाखों परिवारों को लाभ रंगासामी ने कहा कि इस मुफ्त वितरण योजना के लिए चावल और चीनी की खरीद के लिए विशेष धनराशि निर्धारित की गई है। केंद्र शासित प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लगभग तीन लाख परिवार शामिल हैं, जो इस योजना का लाभ उठाएंगे। इस प्रकार, दिवाली के मौके पर यह पहल पुडुचेरी सरकार की ओर से लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें त्यौहार की खुशियों का अनुभव करने में मदद मिलेगी। recent visitors 66