भोपाल में फैक्ट्री से मिली 1800 करोड़ रुपये की ड्रग्स, दो गिरफ्तार

भोपाल गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस), मध्य प्रदेश एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, दिल्ली की टीम ने एमडी ड्रग के विरुद्ध चल रहे अभियान में अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। जांच एजेंसियों ने भोपाल के बागरोदा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग और इसे बनाने में उपयोग होने वाला कच्चा माल जब्त किया है। इसकी कीमत 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। जांच एजेंसियों ने यहां से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गुजरात के गृहमंत्री ने दी बधाई गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने भारी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी के लिए टीम को बधाई दी। उन्होंने खुद कहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'गुजरात एटीएस और दिल्ली एनसीबी की टीम ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिली बड़ी जीत पर बधाई। हाल ही में भोपाल की फैक्ट्री पर रेड डाली गई और एमडी (ड्रग्स) व उसे बनाने वाला पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1814 करोड़ रुपये है। उन्होंने आगे लिखा, 'यह उपलब्धि हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के ड्रग्स की तस्करी से लड़ने में उनके अथक प्रयास को दर्शाती है। उनका प्रयास हमारे समाज की सुरक्षा और सेहत की सुरक्षा के लिए अहम है। उनका यह समर्पण सच में तारीफ के काबिल है। भारत को सुरक्षित और सेहतमंद राष्ट्र बनाने के उनके मिशन में उनका साथ देना जारी रखें।' recent visitors 56

लालसोट में सड़क हादसे के दौरान 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, 6 से अधिक लोग घायल, थाने में मच गया बवाल !

दौसा दौसा जिले के लालसोट तहसील में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । तो चलिए बात करते हैं कि दौसा जिले में ऐसी क्या घटना हो गई कि लालसोट थाने में बवाल मच गया। हालांकि दौसा जिले में पहले भी ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी है, लेकिन रविवार को हुई घटना को जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे। तो बताते चले कि दौसा के लालसोट में एक भीषण सड़क हादसा हो गया । जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए । जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है । बात करते हैं पूरे घटनाक्रम की तो रोडी से भरा हुआ एक डंपर लालसोट घाटा बालाजी की ढलान से लालसोट की तरफ आ रहा था, जहां उसके अचानक ब्रेक फेल हो गए । इस दौरान डंपर ने कई बाइक सवारों को रौंदते हुए एक बस को टक्कर मार दी । जिसके बाद घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 8 लोग घायल हो गए । हालांकि बस में कोई सवारियां नहीं बैठी हुई थी नहीं तो और भी लोगों की जानें जाने की संभावना बढ़ सकती थी । वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लालसोट थाने का घेराव शुरु कर दिया । जिसके चलते पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए । आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया । जहां लालसोट थाना अधिकारी महावीर सिंह ने मोर्चा संभाला । इस मामले पर लालसोट एडिशनल एसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मामला सुबह का है जब एक डंपर घाट की ढलान उतरते समय ब्रेक फेल का शिकार हो गया और उसने अपना संतुलन होते हुए लालसोट शहर में खड़े कुछ बाइक सवारों को टक्कर मारी । जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई और कुछ लोगों को लालसोट के जिला अस्पताल में भी भर्ती करवाया है, जहां उनकी भी हालत नाजुक बनी हुई है । इधर दौसा एडिशनल एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि लालसोट में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो चुके हैं जिनका इलाज जारी है । दुर्घटना में ब्रेक फेल होने के बाद डंपर ने करीबन तीन मोटरसाइकिल, एक पिकअप और एक बस को टक्कर मार दी, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया । उधर मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है और थाने पर प्रदर्शन लगातार जारी है । जहां हजारों की संख्या में लोगों ने थाने के सामने रोड को जाम कर दिया है ।   recent visitors 165

शिमला की संजौली मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, मस्जिद कमेटी अपने खर्च पर तोड़ेगी तीन फ्लोर

शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद निर्माण को लेकर चले आ रहे विवाद में कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मस्जिद की तीन मंजिलों को तोड़ने का आदेश दिया है. कोर्ट ने तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल तोड़ने के लिए कहा है. पिछले काफी समय से मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर विवाद बना हुआ था, लेकिन अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी विवादों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. कोर्ट ने यह फैसला मस्जिद कमेटी की ओर से लगाए गए आवेदन के बाद सुनाया है. संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि आने वाले दो महीनों के अंदर मस्जिद के अवैध रूप से बनी तीन मंजिलों को तोड़ना होगा. साथ ही इस काम में आने वाला सारा खर्च मस्जिद कमेटी उठाएगी. कोर्ट ने मस्जिद की तीन मंजिलों को तोड़ने का काम मस्जिद प्रधान की देखरेख में होने का आदेश दिया है. संजौली मस्जिद के निर्माण का काम साल 2009 में शुरू हुआ था. साल 2010 आते-आते मस्जिद के निर्माण पर विवाद शुरू हो गया था. 2018 में बनी पांच मंजिला मस्जिद की इमारत विवाद बढ़ने के दो साल बाद यानी 2012 में वक्फ बोर्ड ने मस्जिद बनाने की अनुमति दी थी. जिसके बाद 2013 में एक व्यक्ति ने मस्जिद की ओर से एक मंजिला इमारत बनाने का प्रस्तावित नक्शा निगम में दिया था, लेकिन 2018 तक मस्जिद कमेटी ने बिना किसी वैध मंजूरी के पांच मंजिला इमारत बना डाली थी. तभी से इस मस्जिद को लेकर विवाद बहुत ही ज्यादा बढ़ गया था. इस पूरे विवाद पर लोगों का कहना है कि यह मस्जिद अवैध रूप से बनी हुई. जिसको जल्द से जल्द ध्वस्त किया जाना चाहिए. वक्फ बोर्ड ने माना 2 मंजिल अवैध बीते दिनों इस मामले में हिंदू संगठन के नेताओं ने भी अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया था. उनकी भी यही मांग थी कि प्रदेश भर में बनी सभी मस्जिदों की जांच की जानी चाहिए. कोर्ट ने मस्जिद के अवैध मंजिल को तोड़ने का फैसला मस्जिद कमेटी की ओर से लगाई गई एक एप्लीकेशन के बाद सुनाया है. एप्लीकेशन में मस्जिद कमेटी ने खुद मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने का प्रस्ताव रखा था. संजौली मस्जिद विवाद पर शिमला वक्फ बोर्ड ने भी माना है कि संजौली मस्जिद की दो मंजिल अवैध है.   recent visitors 59

“शिक्षा भूषण” अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह में सीएम बोले- शिक्षकों का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रवींद्र भवन में “शिक्षा भूषण” अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह में 3 महानुभावों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर कुसुमलता केडिया, डॉ रामचंद्रन आर और प्रोफेसर के के अग्रवाल को शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। तीनों शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, एक लाख रुपए का चेक, सिल्वर प्लेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गुरुकुल की परंपरा को बनाए रखे सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज ने कहा कि- हमारे देश में करोड़ों ऋषि मुनियों ने जन्म लिया और रिसर्च कर 4 वेद और 18 पुराण लिखे. उनकी ही रिसर्च को आज पीएचडी (phd) की उपाधि दी गई है. बड़ा दुर्भाग्य है कि लोग गुरुकुल की परंपरा को छोड़कर आज बच्चों को कान्वेंट स्कूल में पढ़ा रहे है. कान्वेंट की व्यवस्था में नकारात्मक स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है. आज हम सब लोग यह संकल्प लें कि और गुरुकुल की परंपरा को बनाए रखे. ऋषि मुनियों की संपदा की सोच बनी रहे. हम आध्यात्मिकता में जीने की कोशिश करें. शिक्षा से पहले दीक्षा जरूरी है, जब तक दीक्षा नहीं होगी तब तक कैसे शिक्षा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य व पूर्व सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी ने कहा- शिक्षा का विकास हो रहा तो भ्रष्टाचार भी हो रहा, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी बढ़ रही है. अमेरिका में स्कूल में बच्चे ही बच्चे को गोलों मार रहे है. कुछ न कुछ मौलिक गड़बड़ है उसको ठीक करना है, मंथन भी चल रहा है. इसीलिए नई शिक्षा नीति भी केंद्र सरकार लाई है. स्मार्ट क्लासेस चल रही है, बहुत बात हो रही है इससे आदमी बनाना चाहती है. लेकिन ऐसा संभव नहीं है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि-शिक्षकों गुरुओं का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस तरह के आयोजन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। recent visitors 58

नवरात्रि में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु लाखों की संख्या में डोंगरगढ़ पहुंचे, भगदड़ मचने से एक बुजुर्ग महिला की मौत

राजनांदगांव छत्‍तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन करने दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार की रात डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़ अनियंत्रित हो गई। नवरात्रि में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु लाखों की संख्या में डोंगरगढ़ पहुंचे। देर रात भगदड़ मचने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरिकेट्स भी टूट गए। इधर, प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुट गई है। प्रशासन ने की अपील, व्यवस्था बनाएं रखने करें सहयोग श्रद्धा एवं आस्था के केंद्र डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदयात्री पहुंच रहे हैं। कलेक्टर शसंजय अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से आग्रह किया है कि उपवास, पैदल चलने एवं भीड़ के कारण घबराहट और बैचेनी हो सकती है। श्रद्धालु दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। बुजुर्ग, बच्चों, माताओं एवं दिव्यांगजनों को दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखते हुए सभी अपनी बारी आने पर दर्शन करें। भीड़ की अधिकता को देखते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं से यह अपील की है कि भीड़ में बुजुर्ग, बच्चों, माताओं एवं दिव्यांगजनों को पहले जाने का अवसर दें और भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था बनाए रखने में सभी सहयोग करें। श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सहयोग करें। recent visitors 142

शहडोल में विरोध जताते कांग्रेसियों ने निकाली मशाल रैली, पुलिस ने पानी डालकर बुझाई

शहडोल मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार एवं अपराधों के खिलाफ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में मशाल जुलूस जिला कांग्रेस भवन से शहर में निकाला जा रहा था। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस वहां पहुंच गई और एक एक करके कांग्रेसियों के हाथ में मौजूद जलती हुईं मशाल को बल पूर्वक छुड़ाकर बुझानी शुरू कर दी। पुलिस ने पानी की बौछार से भी मशालों को बुझाने का प्रयास किया। जिसका युवक कांग्रेस ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि प्रदेश में महिला और बच्चियों के साथ आए दिन दुराचार व ह्त्या की घटनाएं सामने आ रही हैँ, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार की इस नाकामी के खिलाफ ज़ब हम लोग लोकतात्रिक तरीके से शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने जा रहें हैं, तो सरकार के इशारे पर पुलिस हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है, जो कि अति निंदनीय है। हर किसी को लोकतंत्र मे शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने का हक़ है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार पुलिस का सहारा लेकर हमारी आवाज को दबाना चाह रही है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, राजेश सोंधिया, सुफियान खान, अभिषेक शुक्ला सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। recent visitors 48

RG Kar अस्पताल में कई मेडिकल छात्राओं का पहले भी हुआ है यौन शोषण

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी की वारदात के पहले कई मेडिकल छात्राएं यौन शोषण की शिकार हुई हैं। अस्पताल में जूनियर डाक्टरों को धमकी देने के आरोपों की जांच के लिए गठित आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह विस्फोटक दावा किया है। अस्पताल में ड्रग आपूर्ति गिरोह भी सक्रिय आरोप अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी जूनियर चिकित्सकों पर लगा है। इतना ही नहीं समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अस्पताल में काफी दिनों से ड्रग आपूर्ति गिरोह सक्रिय है। recent visitors 50