मुख्यमंत्री ने भैंसदेही को दी 100 बेड के सिविल अस्पताल की सौगात, 51 फीट की राखी बांध किया स्वागत

बैतूल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैतूल के भैंसदेही में आदिवासी संस्कृति का अध्ययन केंद्र खोलने की घोषणा की है। यहां सरकारी कालेज का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजन सिंह कोरकू के नाम से किए जाने का भी ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने भैंसदेही या भीमपुर में 100 बेड के सिविल अस्पताल खोले जाने की भी घोषणा की है। 'कांग्रेस को सिर्फ वोट की चिंता' बैतूल के भैंसदेही में आयोजित लाडली बहना के आभार सह उपहार कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ने बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर कहा कि इसकी कांग्रेस ने चिंता नहीं की, उन्हें गाजा की चिंता है। इस आक्रमण पर किसी कांग्रेसी ने एक शब्द नहीं कहा। उन्हें सिर्फ वोट की चिंता है। हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सरकार उन्होंने कहा कि सरकार हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए होती है, इसलिए जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही हैं। बहनों को रुपए देने का लोग विरोध करते हैं, लेकिन यह कभी बंद नहीं होगा। तुम्हारी पार्टी बंद हो जाएगी, लेकिन योजनाएं बंद नहीं होगीं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पीएम मोदी की नीतियों का जमकर बखान किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को ऐसा नेतृत्व मिला है, जिससे अमेरिका, रूस, जापान, चीन जैसे देश अपनी समस्या का समाधान कराना चाहते हैं। वे इसके लिए पीएम मोदी को याद करते हैं। 51 फीट की राखी बांध किया स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को महिलाओं ने 51 फीट की राखी बांधी। भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह ने लाडली बहना योजना में छूट गई महिलाओं के लिए पोर्टल खुलवाने की मांग की। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उड़के ने केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक योगेश पंडाग्रे, मुल्ताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर परिषद अध्यक्ष मौजूद थे। recent visitors 75

इंदौर के विमल और विनय अपार्टमेंट हुए खतरनाक घोषित, निगम तोड़ेगी

 इंदौर पचास साल पहले इंदौर मेें अपार्टमेंट कल्चर नहीं आया था। तब पार्क रोड पर शहर की पहली छह और सात मंजिला हाईराइज बिल्डिंग विनय-विमल बनी थी। इतने वर्षों में अब यह बूढ़े अपार्टमेंट खतरनाक घोषित हो चुके है। फ्लैट की गैलरियों के प्लास्टर उखड़ चुके हैै। पिलर में से सरिए झांकने लगे है और कई जगह दरारों में उगे पेड़ों की जड़ों ने बिल्डिंग को खतरनाक कर दिया है। नगर निगम ने फ्लैटधारकों को बिल्डिंग खाली करने के नोटिस थमाए हैै। रहवासियों का कहना है कि बिल्डिंग मजबूूत है बस मरम्मत की जरुरत है। रहवासी नए सिरे से प्लाॅटों का संयुक्तिकरण कर बिल्डिंग का निर्माण करना चाहते हैै। इसके लिए नगर तथा ग्राम निवेेश विभाग में आवेदन भी दिया गया है। विमल अपार्टमेंट में 56 फ्लैट हैै,जबकि विनय अपार्टमेंट में 36 फ्लैट हैै। इसकेे अलावा तल मंजिल पर दो दुकाने हैै। दो प्लाॅटों पर इसका निर्माण वर्ष 1974 को किया गया था। अब काफी सस्ते में यहां फ्लैट बिके थे। अब कई फ्लैट मालिक यहां से दूसरी जगह चले गए और फ्लैट किराए पर दे दिए। इस बिल्डिंग के पाइप खराब होने के कारण रिसव भी काफी होता हैै, हालांकि फ्लैट के भीतरी हिस्से में लोगों ने मरम्मत करा रखी है, लेकिन बिल्डिंग का बाहरी हिस्सा जर्जर नजर आ रहा है। रहवासी जयेश व्यास ने कहा कि नगर निगम के अफसरों ने सिर्फ बाहरी हिस्सा देख खतरनाक घोषित किया है, जबकि बिल्डिंग मजबूत है। हम जीएआईटीएस के विशेषज्ञों से इसकी जांच कराएंगे। विधायक महेंद्र हार्डिया को भी हमने बुलाया था। रहवासी नए सिरे से निर्माण के लिए तैयार है। recent visitors 74

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IISER का 11वें दीक्षांत समारोह में 442 स्टूडेंट्स को बांटी डिग्री, CM मोहन ने बढ़ाया मनोबल 

भोपाल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहीं। यहां वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) के 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। स्टूडेंट्स को बेहतर एजुकेशन और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। साथ ही 442 शोधार्थियों को डिग्री आवंटित किया। दीक्षांत समारोह की खास बात ये रही की छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए भारतीय परिधान कुर्ता पैजामा, साड़ी और सलवार सूट को डिग्री लेने के लिए अनिवार्य किया गया था। संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य स्टाफ आज भारतीय परिधान में आईसर आए। केंद्रीय वित्त के संबोधन के मुख्य बिंदु     भारत में चीन के विद्यार्थी पढ़ने आ रहे हैं। इस संस्थान ने 8 पेटेंट रजिस्टर्ड कराए हैं। ये जानकर मुझे आश्चर्य हुआ। समाज को आपके ज्ञान का फायदा तब मिलेगा जब आप मिले हुए ज्ञान को समाज में बांटेंगे।     केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए डिग्री हासिल करने वाले छात्रों, शोधार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में बहुत से छात्र केरल और बंगाल के हैं। सीएम ने कहा- हमारी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा- हम सब जानते हैं नॉलेज के आधार पर हमारी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। इलेक्ट्रिकल समय आया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एकमात्र राज्य है जिसमें तीन ट्रिपल आईटी है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्राइवेट भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में 6 ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना कर रहे हैं। पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की स्थापना की है। बच्चों में विज्ञान के कारण के नवीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। आईआईटी इंदौर के माध्यम से इंजीनियरिंग सैटेलाइट कैंपस की नई स्थापना की है। CM मोहन यादव बोले-     दीक्षांत समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, हम सब जानते हैं कि ज्ञान के आधार पर हमारी भूमिका अहम होने वाली है। इलेक्ट्रिकल समय आया है। मध्यप्रदेश एकमात्र राज्य है, जहां तीन ट्रिपल आईटी हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी भागीदारी लगातार बढ़ रही है।     मप्र में हम 6 ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित करने जा रहे हैं। सभी जिलों में एक्सीलेंस कॉलेज खोले हैं। बच्चों में विज्ञान लिए नवीन कार्यक्रम शुरू किए हैं। आईआईटी इंदौर की मदद से इंजीनियरिंग सैटेलाइट कैंपस  की स्थापना की है।   IISER के डायरेक्टर प्रोफेसर गोवर्धन दास ने संस्थान की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की। दास ने कहा संस्थान में 37% फीमेल स्टूडेंट्स हैं। संस्थान के 3 हजार से ज्यादा रिसर्च पेपर पब्लिश हुए हैं। समारोह में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। निर्मला सीतारमण के हाथों उपाधि दी जा रही है। सब संकल्प लें कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देंगे। recent visitors 72

CM यादव बोट क्लब में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा कार्यक्रम’ में शामिल हुए, फहराया तिरंगा

 भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वॉटर स्पोर्ट्स तिरंगा शो के अंतर्गत बड़े तालाब पर लेक प्रिंसेस क्रूज में ध्वज अभिवादन किया और तिरंगे की थीम बैलून छोड़े। वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों द्वारा बड़े तालाब में देश भक्ति की धुनों के बीच तिरंगे के साथ विशेष फॉर्मेशन निर्मित की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पूरे जोश के साथ देशभक्ति गीत ‘यह देश है वीर जवानों का’ गाया और बड़े तालाब में नावों पर सवार नृतक और नृत्यांगनाओं ने गीत की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल सीएम यादव ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरे भारत में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए देशभक्ति का एक अलग ही स्तर देखने को मिल रहा है। आज भोपाल के बोट क्लब में तैरती हुई नाव पर जो तिरंगा लहरा रहा है, भगवान करे इस पर किसी की बुरी नजर न पड़े।” “यह हमारा सौभाग्य है कि पूरे देश ने स्वतंत्रता आंदोलन के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया और आज इसका परिणाम दुनिया भर में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश के रूप में सामने आया। नावों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया आज हमने यहां प्रदेश की राजधानी के बोट क्लब में नावों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। उत्साह, उमंग और आनंद का माहौल है। मैं इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं,” सीएम ने कहा। एक्स पर एक पोस्ट में सीएम ने लिखा कि देशभक्ति के स्वरों से गूंजता पूरा मध्य प्रदेश तिरंगामय हो गया और पूरे प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। यादव ने लिखा, “आज मैं प्रदेश की राजधानी भोपाल के बोट क्लब में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुआ। देशभक्ति के स्वरों से गूंजती मध्य प्रदेश की धरती तिरंगामय हो गई है। प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश और प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।” इससे पहले सोमवार को सीएम यादव प्रदेश की राजधानी भोपाल के सुभाष नगर इलाके में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए थे। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्य के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर और अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह भी शामिल हुए। ‘भोपाल में ‘हर घर तिरंगा’-सीएम यादव सीएम यादव ने कहा, “भोपाल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। पूरा देश हर घर तिरंगा के जश्न में डूबा हुआ है। मैं प्रदेश के सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने कहा, “हॉकी में पदक जीतने वाले ओलंपियन विवेक सागर और एक अन्य ओलंपियन निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने भी आज यहां तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। मैं उन दोनों को बधाई देता हूं।” मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने बोट क्लब पर मध्य प्रदेश टूरिज्म के नवीनीकृत फूड कॉर्नर लहर फास्ट का फीता काटकर तथा पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूरा देश और प्रदेश तिरंगामय नजर आ रहा है और अदभुत माहौल पूरे देश में दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में इसी तरह की धूम देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरी ओर से बहुत बहुत बधाई। कार्यक्रम में सीएम ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और तिरंगे के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए। बता दें 11 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। राष्ट्रीय पर्व को लेकर जगह जगह आयोजन किए जा रहे हैं।   recent visitors 94

GAD ने केजरीवाल के प्रस्ताव को खारिज किया, स्वतंत्रता दिवस पर आतिशी नहीं राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराएगी

 नई दिल्ली दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जगह आतिशी को झंडा फहराना था. केजरीवाल ने जेल के भीतर रहते हुए यह इच्छा जताई थी कि 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में आतिशी उनकी जगह झंडा फहराए. लेकिन इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है. दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) ने केजरीवाल के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि केजरीवाल की जगह आतिशी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए. इसके लिए नियमों का हवाला दिया गया है. केजरीवाल ने जेल से लिखा था पत्र शराब घोटाले मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्त को झंडा फहराने के संबंध में उपराज्यपाल को लेटर लिखा था. पत्र में केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मंत्री आतिशी सिंह झंडा फहराएंगी. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है. जिसमें मुख्यमंत्री झंडा फहराते हैं. लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं इसलिए उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया था. दरअसल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि मनीष सिसोदिया अब 15 अगस्त को झंडा फहराएंगे. जबकि अरविंद केजरीवाल ने पहले भी आतिशी का नाम लिया था. केजरीवाल ने जेल से लिखा था पत्र शराब घोटाले मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्त को झंडा फहराने के संबंध में उपराज्यपाल को लेटर लिखा था. पत्र में केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मंत्री आतिशी सिंह झंडा फहराएंगी. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है. जिसमें मुख्यमंत्री झंडा फहराते हैं. लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं इसलिए उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया था. दरअसल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि मनीष सिसोदिया अब 15 अगस्त को झंडा फहराएंगे. जबकि अरविंद केजरीवाल ने पहले भी आतिशी का नाम लिया था. जेल में क्यों बंद हैं केजरीवाल? केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन पर कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं. केजरीवाल को पांच अगस्त को ही दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है. गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी. हाईकोर्ट ने केजरीवाल को स्पेशल जज के पास जाने को कहा था.   recent visitors 92

एम्स भोपाल के जूनियर डॉक्टर आज हड़ताल पर,  GMC के जूड़ा ने काली पट्टी बांधकर कर किया काम

भोपाल कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद देशभर में डॉक्टर्स का विरोध शुरू हो गया है। भोपाल एम्स में भी रेसीडेंट डॉक्टर्स आज मंगलवार से हड़ताल पर ।हमीदिया अस्पताल में सोमवार को डॉक्टर्स ने काली पट्‌टी बांधकर काम किया। शाम 7 बजे कैंडल मार्च भी निकाला। बता दें कि घटना को लेकर देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। एम्स दिल्ली समेत देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं। इस घटना का करेंगे विरोध कोलकाता में अस्पताल के सेमिनार हॉल में जूनियर डॉक्टर का शव मिला था. रेप के बाद जूनियर डॉक्टर की आरोपी संजय ने हत्या की थी. आरोपी पर सख्त कार्रवाई के साथ डॉक्टर की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी भोपाल एम्स के डॉक्टर करेंगे. इसके खिलाफ अपना विरोध जताते हुए एमपी के कई जिलों में सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया. इन मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन भोपाल एम्स के डॉक्टर मंगलवार को कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे और हड़ताल करेंगे. इस दिन एम्स में केवल इमरजेंसी सुविधाएं ही बहाल रहेंगे. डॉक्टरों का करना है कि उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार कोई ठोस कद सुरक्षा की कर रहे मांग, जाने क्या थी पूरी घटन कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद डॉक्टरों में खौफ का माहौल है। लिहाजा सुरक्षा की मांग और मृत पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने भी कल हड़ताल में जाने का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर मेंडिकल कॉलेज में बीते दिनों ड्यूटी पर तैनात एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया था। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। मृतका का शव चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में बरामद हुआ था। वहीं गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए थे। इस घटना ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। वहीं इसे लेकर जगह जगह विरोध किया जा रहा है। दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने रखी ये 6 डिमांड 1. मामले को बिना देरी किए तुरंत CBI के हवाले किया जाए. 2. प्रिंसिपल के साथ-साथ MS और अल्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज का तुरंत इस्तीफा लिया जाए. 3. केंद्र सरकार से लिखित में यह आश्वसन मिले कि डॉक्टरों के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाएगा. 4. मृतक डॉक्टर के नाम पर किसी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग या लाइब्रेरी का नाम किया जाए. 5. डॉक्टर के परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए. 6. शारीरिक हमले के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे. सेमिनार हॉल में मिली थी लाश दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला डॉक्टर का शव मिला था. इसके बाद से ही डॉक्टर मामले में पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात 31 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टर के साथ 8 अगस्त की रात कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. अधिकारियों ने चेस्ट मेडिसिन विभाग के सेमिनार हॉल में द्वितीय वर्ष की छात्रा का अर्धनग्न शव बरामद किया था, जिस पर कई चोटों के निशान थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा हाल ही में इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसे पुलिस ने पीड़िता के परिवार को सौंपा है. इस रिपोर्ट में हत्या से पहले की प्रकृति और सेक्सुअल पेनेट्रेशन की बात की कही गई है. बताया गया है कि पीड़िता की हत्या गला घोंटकर हुई थी. उससे पहले उसके साथ बलात्कार हुआ था. आरोपी ने दो बार उसका गला घोंटा था. उसकी मौत सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई थी. शराब पीकर अश्लील फिल्में देखने का आदी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी संजय रॉय शराब पीते हुए अश्लील फिल्में देखने का आदी था. वारदात वाली रात वो अस्पताल के अंदर कई बार आया गया. आरोपी से पूछताछ, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई सनसनीखेज बातें सामने आई हैं. पुलिस पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस पूरे मामले की टाइमलाइन सामने आई है. IMA ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखा पत्र इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना के संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है. IMA ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए. साथ ही, एसोसिएशन ने उन परिस्थितियों की विस्तृत जांच की मांग की है, जिनके कारण ऐसा अपराध हुआ. IMA ने तत्काल सुधारों की आवश्यकता पर जोर देते हुए यह अनुरोध किया कि कार्यस्थल पर डॉक्टरों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएं.   recent visitors 185

भगवान रामलला के चरणों में विदेश से भी 10 करोड़ की धनराशि दान आई

अयोध्या  उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में इस साल जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसके बाद से ही यहां भक्तों का तांता लगा हुआ है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। हालांकि, मंदिर के निर्माण का अभी काफी काम बाकी है लेकिन गर्भगृह में रामलला की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए हैं। तमाम वीआईपी लोगों के अलावा देश और विदेश से भी श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन करने और चढ़ावा चढ़ाने के उद्देश्य से अयोध्या पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर में हर महीने औसतन 1 करोड़ का चढ़ावा आ रहा है। राम मंदिर परिसर में 6 काउंटर बने हैं, जहां पर दान की राशि जमा होती है। ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक, अब तक 5000 करोड़ की धनराशि जमा होने का अनुमान है, जिसमें एक महीने तक चले निधि समर्पण संग्रह अभियान के 3200 करोड़ भी शामिल हैं। 10 महीने पहले विदेश के श्रद्धालुओं से भी दान लेने की वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन दान की राशि भी जमा हो रही है। जानकारी मिली है कि विदेश से भी 10 करोड़ की धनराशि मंदिर ट्रस्ट के खाते में दान से आ चुकी है। हालांकि, राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दान में कई करोड़ की लागत के सोने-चांदी के उपहार और अन्य सामाग्रियां भी मिली हैं। सभी सामग्री बैंक लॉकर मे रखी गई हैं। मेले में बढ़ती है दान राशि मंदिर ट्रस्‍ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्‍ता ने बताया कि मंदिर में हर महीने करीब 1 करोड़ रुपये का दान आ रहा है। मंदिर में दानराशि जमा करने के लिए 6 काउंटर बनाए गए हैं। यात्री सुविधा केंद्र के अलावा मंदिर के दर्शन मार्ग और दोनों ट्रस्ट के कार्यालयों पर दान काउंटर बने हैं। उन्होंने बताया कि जब बाहर के प्रांतों की भीड़ दर्शन के लिए बढ़ती है तो दान राशि में इजाफा होता है। मेला और पर्वों पर स्थानीय या सरहदी जिलों के श्रद्धालु आते हैं तो दान राशि कम रहती है। उन्होंने बताया कि सावन झूला मेला में काफी भीड़ आ रही है लेकिन उसके मुताबिक दान राशि नहीं बढ़ रही है। अयोध्‍या में नित्‍य दर्शन पास का क्रेज नहीं राममंदिर में रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या के लोगों उत्साह नजर नहीं आ रहा है। हाल यह है कि मंदिर की तरफ से नित्य दर्शन के लिए अब तक केवल 200 पास ही जारी किए गए हैं। मंदिर ट्रस्‍ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्‍ता ने बताया 18 जुलाई से संत-महंतों व अयोध्‍या के आम नागरिकों के लिए सुगम दर्शन का पास जारी का निर्णय लिया था। इस बीच दोनों कार्यालयों से 200 पास ही जारी हुए हैं। प्रकाश गुप्‍ता ने बताया कि यह पास 6 महीने के लिए अयोध्या के लोगों के लिए जारी किए गए हैं। हालांकि उम्मीद के इतर काफी कम लोगों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को पास जारी हुए हैं वे भी रोजाना दर्शन करने नहीं आ रहे हैं। recent visitors 74