टिफिन बम और जिलेटिन की छड़ बरामद, छत्तीसगढ़-बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. गंगालुर पुलिस, डीआरजी व बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जवानों ने बुरजी पुसनार के जंगल से तीन नक्सलियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाइटर व गंगालुर थाना की संयुक्त पार्टी ने बुरजी पुसनार के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुरजी पुसनार के जंगल से जगती पुनेम उर्फ जकती उर्फ भीमा पिता लखमा पुनेम निवासी वड्डे पारा पुसनार, सुकारू पुनेम उर्फ सुखराम पिता मासा पुनेम निवासी पेद्दापारा पुसनार व गुट्टा पुनेम पिता दोसेल पुनेम निवासी गोरगेपारा पुसनार थाना गंगालुर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली आईईडी लगाने, मार्ग अवरुद्ध करने व पम्पलेट-बैनर लगाने की घटनाओं में शामिल थे। इनके कब्जे से टिफिन बम, जिलेटिन छड़, नक्सली पर्चे, इलेक्ट्रिक फ्यूज, तार बरामद किए गए हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध गंगालुर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायलय में पेश किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाइटर व गंगालुर थाना की संयुक्त पार्टी को सफलता मिली है। संयुक्त पार्टी ने बुरजी पुसनार के जंगल से जगती पुनेम उर्फ जकती उर्फ भीमा पिता लखमा पुनेम निवासी वड्डे पारा पुसनार, सुकारू पुनेम उर्फ सुखराम पिता मासा पुनेम निवासी पेद्दापारा पुसनार व गुट्टा पुनेम पिता दोसेल पुनेम निवासी गोरगेपारा पुसनार थाना गंगालुर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से टिफिन बम, जिलेटिन छड़, नक्सली पर्चे, इलेक्ट्रिक फ्यूज, तार बरामद किए गए हैं। पकड़े गए नक्सली आईईडी लगाने, मार्ग अवरुद्ध करने व पम्पलेट-बैनर लगाने की घटनाओं में शामिल थे। नक्सलियों का सहयोगी भी हुआ था अरेस्ट बता दें कि इससे पहले शनिवार को बीजापुर जिले में ही पुलिस ने नक्सलियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया था। नक्सलियों का सहयोगी 2 हजार रुपए के नोट खपाने के लिए टैक्टर खऱीदने जा रहा था। उसके बैग में करीब 10 लाख रुपए बरामद हुए थे। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि नक्सली अपने उपयोग के लिए टैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं। नक्सली का सहयोगी अपने बैग में 2-2 हजार रुपए के नोट लिए था। recent visitors 94

रचना टॉवर में में हुई 15 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने एक युवती समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

भोपाल  राजधानी भोपाल में सांसद और मंत्री की कॉलोनी रचना टॉवर में शराब कारोबारी से 12 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है। इसमें एक युवती भी शामिल है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। शराब कंपनी के पूर्व कर्मचारी की लुटेरों से जेल में दोस्ती हुई थी। जिसके बाद प्लान करके इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। लूट करने वाले दोनों आरोपी यूपी के हैं। जबकि पूर्व कर्मचारी और युवती भोपाल की है। पुलिस वारदात में उपयोग लाई गई पिस्टल और लूटी गई रकम की बरामदगी में जुटी है।   शराब कारोबारी से लुटे थे 12 लाख   गोविंदपुरा स्थित रचना टॉवर में बीते 7 अगस्त को दो लुटेरों ने पिस्टल की नोंक पर शराब कारोबारी 62 वर्षीय श्याम सुंदर जायसवाल से 12 लाख रुपए की लूट की थी। आरोपी बिना नकाब पहने दफ्तर में दाखिल हुए और बेखौफ वारदात को अंजाम देकर भाग निकले थे। लूट करने के बाद आरोपी स्कूटी से भागे थे। स्कूटी पर तीन लोग सवार थे। इसमें एक युवती भी शामिल थी। जोकि रचना टॉवर के बाहर इंतजार कर रही थी। पुलिस ने लुटेरों का रूट मैप तैयार किया तो वह अग्रवाल स्वीट्स से अप्सरा टॉकीज, जेके रोड होते हुए पिपलानी पेट्रोल पंप की ओर पहुंचे। जहां लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गए। स्कूटी नंबर के आधार पर पुलिस ने युवती समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है। पूर्व कर्मचारी ने रची थी लूट की साजिश वहीं पुलिस इस मामले चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है। लुटेरे यूपी के रहने वाले हैं। शराब कंपनी के पूर्व कर्मचारी मदन ने लूट की साजिश रची थी। उनकी जेल में दोस्ती हुई थी। यह लूट रचना टॉवर में सीनियर एमआईजी फ्लैट नंबर 108 पूर्व विधायक संतोष साहू को आवंटित मकान में हुई थी। यहां आरएस प्रीमियम लिकर नामक छत्तीसगढ़ की शराब कंपनी का दफ्तर है। इस कंपनी की शहर में करीब आधा दर्जन शराब दुकानें हैं। शराब की दुकानों की बिक्री का दिनभर का कलेक्शन इसी दफ्तर में जमा होता है। बता दें कि 7 अगस्त की सुबह दो बदमाश कलेक्शन एजेंट वीरेन्द्र गुप्ता के बारे में पूछताछ करते हुए शराब कंपनी के दफ्तर पहुंचे और श्याम सुंदर जायसवाल से पिस्टल की नोक पर 12 लूटकर भाग निकले थे। घटना के समय फ्लैट में वीरेन्द्र गुप्ता समेत तीन अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे, लेकिन वे तीनों सोए हुए थे। बदमाशों ने उनके दोनों कमरे बाहर से लॉक कर दिए थे। recent visitors 127

CM मोहन ने निकायों के जनप्रतिनिधियों को दी सौगात, मानदेय में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

 भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बड़ी घोषणा की हैं। उन्होंने निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। जिसके बाद अब नगर निगम के महापौर को 36 हजार रुपए मानदेय राशि मिलेगी। वहीं उन्होंने टीडीआर पोर्टल भी लॉन्च किया हैं। सोमवार को सीएम मोहन यादव नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने टीडीआर पोर्टल लॉन्च किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन ने यादव ने निकायों के जनप्रतिनिधियों को एक बड़ी सौगात दी हैं। CM ने नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के पार्षदों का भी मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने मानदेय में 20 फीसदी वृद्धि करने की घोषणा की है। यानी नगर निगम के महापौर को अब 36 हजार रुपए मानदेय राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने यह ऐलान सोमवार को सीएम हाउस में आयोजित महिला महापौर सम्मेलन में किया। यहां 413 नगरीय नगरीय निकायों और 3300 जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि अच्छा काम करने वाले निकाय को संभाग में नगर निगम में 5 करोड़ दिए जाएंगे। नगर पालिका में 2 करोड़ दिए जाएंगे। TDR पोर्टल लॉन्च मुख्यमंत्री ने टीडीआर पोर्टल लॉन्च किया है। आपको बता दें कि पोर्टल पर ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (TDR) से जुड़े सभी नियम अपलोड किए जाएंगे। पोर्टल पर अतिरिक्त एफएआर की खरीद-बिक्री हो सकेगी। सरकार सड़क सहित अन्य सार्वजनिक प्रोजेक्ट बनने पर निजी जमीन लेकर मुआवजा नहीं टीडीआर सर्टिफिकेट देगी। टीडीआर के रूप में मिलने वाला एफएआर शेयर की तरह रहेगा। उसी शहर में 24 मीटर या उससे चौड़ी सड़क के किनारे दोगुनी गहराई तक मान्य होगा। एफएआर या तो खुद किए जाने वाले निर्माण में उपयोग होगा या फिर किसी बिल्डर या डेवलपर को बेचा जा सकेगा। सीएम ने सिंगल क्लिक के माध्यम से TDR का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, 'जहां-जहां सड़क चौड़ीकरण हुआ, वहां मुआवजे का मुद्दा था। आज के बाद नगर निगम एरिया में 24 मीटर से बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण के लिए किसी भी जमीन या मकान लेंगे, तो उसे FAR के हिसाब से मुआवजा देंगे। पैसा नगर निगम के पास आएगा। उद्योग आधारित वर्ष मनाने वाले हैं। कोशिश है कि लघु, कुटीर महिला स्व सहायता समूह को मिलाकर रोजगार उपलब्ध कराएं। भविष्य में हर जिले में सम्मान के साथ पुलिस बैंक के साथ कार्यक्रम हो सकेंगे।' सीएम यादव के संबोधन के मुख्य point     मुख्यमंत्री ने कहा- हमारे लिए सरकारों का बनना चुनाव है। सरकार का सरोकार अपनी संस्कृति के साथ जोड़ना चाहिए। आसपास के देश देख लीजिए उथल-पुथल दिख जाएगी। सारे संस्कृति से कट गए। इसलिए हमने तय किया कि सारे तीज त्योहार धूमधाम से सरकार के माध्यम से मनाएं।     आप बहनें अकेली नहीं आपके पीछे सरकार की पूरी ताकत है। लाड़ली बहनों ने एक साथ 25 हजार जगहों पर राखी बांधी। बात पैसे की नहीं भाव की है। 250 रुपए का शगुन दिया गया। 10 तारीख को पैसा डाला। मंडला में साढ़े 3 लाख बहने हैं। वहां घर घर से साढ़े 3 लाख राखियां इकट्ठी कर लीं। हमने अपनी योजना में सबको भागीदार बनाया तो साढ़े 3 लाख राखियां एकत्रित कर ली।     सीएम ने कहा बहनों का ये महीना अलग से चमक दर्शाता है। बहनें अपने मायके की तरफ निगाहे दौड़ाने लगतीं हैं। हमारे लिए तो 12 महीना और 13 त्योहार हैं। हमारे यहां पर्व का मतलब अलग है। जैसे ही उपवास की बात आए समझ लो पर्व है। और त्योहार की बात करो तो लो मिठाई खाओ। अंग्रेजी में एक शब्द है फेस्टिवल उसमें पर्व त्योहार का मतलब ही समझ नहीं आता।     टीकमगढ़ की गुजिया और ग्वालियर में बहादुरा के लड्डू त्योहारों पर खाने का आनंद ही अलग है। हमारे यहां माताओं से 90% त्योहार पूरे हो रहे। भाई का एकाध त्योहार है। नवरात्रि नौ दिन की दशहरा तो बेचारा अकेला। यानी बहनों की ताकत कितनी अपार है। हमारे यहां सोकर उठते हैं धरती पर पैर धरना है तो धरती माता को प्रणाम करते हैं। हमारे लिए दीवाली में पूजा होगी धन संपदा के लिए लक्ष्मी जी की पूजा होगी। ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा होगी। महिला सशक्तिकरण भाजपा का लक्ष्य नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा भगवान शिव में शक्ति है तो शिव है। बिना महिला शक्ति के समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। महिला सशक्तिकरण भाजपा का लक्ष्य है। इसलिए महिलाओं के लिए लाडली बहाना योजना हो या कोई अन्य योजना हो ये सब महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की है। एमपी पहला राज्य है जिसने स्थानीय निकाय के चुनाव में 50% आरक्षण महिलाओं को दिया। कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने दिया नया नारा सबके भैया मोहन भैया बहनों के भैया मोहन भैया भाइयों के भैया मोहन भैया बहनें भाजपा की ताकत- वीडी शर्मा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा – इतनी बड़ी संख्या में बहनें नेतृत्व कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की यही बहनें ताकत हैं। उसी का परिणाम है कि कोई भी चुनाव हो लोग कहते हैं कि पता नहीं क्या होगा। लेकिन, विधानसभा चुनाव में 163 सीटें जितने का रिकॉर्ड बहनों के आशीर्वाद से बना। छिंदवाड़ा में उपचुनाव हुआ सम्पतिया उईके वहां प्रभारी थीं। उपचुनाव जीतकर आए। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को नम्बर 1 का राज्य बनाने का काम करेंगे। तीर- तलवार की लड़ाई से ज्यादा कलम की लड़ाई महत्वपूर्ण इस मौके पर नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा – कभी-कभी तीर-तलवार की लड़ाई से ज्यादा कलम की लड़ाई महत्वपूर्ण होती है। देवी अहिल्या बाई होल्कर की याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अपने पुत्र और पति को खोने के बाद जब राज संभाला तो आसपास के पेशवाओं ने उनके राज्य पर कब्जा करने की कोशिश की। वो जब आए तो रानी ने नारियों की सेना की ओर से पत्र लिखा कि हम महिलाओं की सेना के साथ युद्ध करेंगे। लेकिन, यदि हम हार गए तो लोग कहेंगे कि शोक में डूबी नारियों को आपने हरा दिया। यदि हम जीत गए तो कहा जाएगा कि नारियों ने आपको हरा दिया। मंत्री वियजवर्गीय ने महिला जनप्रतिनिधियों ने बंधवाई राखी सीएम हाउस में हो रहे मेयर, नगर पालिका … Read more

एमपी सरकार अंगदान को प्रोत्साहित करने ऑर्गन डोनर्स को राजकीय सम्मान देगी

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार अंगदान को बढ़ावा देने के लिए अनोखी पहल करने जा रही है। इस पहल के तहत अंगदान करने वाले लोगों को राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके साथ ही परिवार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर सम्मानित भी किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा संचालनालय द्वारा तैयार किया गया है। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो यह नई व्यवस्था सितंबर से लागू हो जाएगी। इस पहल के पीछे का विचार यह है कि अंगदान करने वाले परिवारों को दुख की घड़ी में भी गर्व का अनुभव हो। एमपी को केंद्र से मिला सम्मान मध्य प्रदेश सरकार के इस कदम की सराहना की जा रही है। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने अंगदान के क्षेत्र में तेजी से उभरते राज्य के रूप में मध्य प्रदेश को सम्मानित किया था। राज्य में अब तक 60 ब्रेन स्टेम डेथ रोगियों का अंगदान हो चुका है। तमिलनाडु, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य पहले ही अंगदानियों को राजकीय सम्मान देने की व्यवस्था लागू कर चुके हैं। इन राज्यों में अंगदान के प्रति जागरूकता का स्तर भी अच्छा है। देश में सबसे अधिक ब्रेन डेथ रोगियों का अंगदान इन्हीं राज्यों में होता है। पहली बार यहां हुआ ब्रेन डेथ रोगी का अंगदान मध्य प्रदेश में ब्रेन डेथ रोगियों का अंगदान सबसे पहले इंदौर में शुरू हुआ था। उसके बाद भोपाल में होने लगा। इन दोनों शहरों के कुछ बड़े अस्पतालों में लिवर, किडनी, पैंक्रियाज (अग्नाशय), फेफड़ा और कार्निया निकालने और जरूरतमंद मरीजों में प्रत्यारोपित करने की सुविधा उपलब्ध है। कई बार जब हृदय प्रत्यारोपण के लिए स्थानीय स्तर पर मरीज नहीं मिलते हैं, तो देश के अन्य बड़े अस्पतालों से डॉक्टरों की टीम आकर हृदय ले जाती है। ब्रेन डेथ की स्थिति में मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है, लेकिन शरीर के अन्य अंग कुछ समय तक काम करते रहते हैं। इसी दौरान इन अंगों को निकालकर जरूरतमंद मरीजों में प्रत्यारोपित किया जा सकता है। इस पहल में सरकार अंगदान के प्रति जागरूकता लाकर अधिक से अधिक लोगों को नया जीवन देने के लिए प्रेरित करना चाहती है। recent visitors 77

कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या से नाराज देशभर के डॉक्टरों में गुस्सा, दिल्ली के RML में OPD बंद, धरने पर बैठे डॉक्टर

कोलकाता/ नई दिल्ली पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध में आज रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल है. रेजिडेंट डॉक्टरों के देशव्यापी संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने देश के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) से हड़ताल का ऐलान किया है. दिल्ली सहित देश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, सर्जरी और लैब का काम रेजिडेंट डॉक्टरों ही देखते हैं. ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. एक दिन पहले ही देश की राजधानी के एम्स अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने विरोध में कैंडल मार्च निकाला था. इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू आरडीए ने इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखते हुए हड़ताल की बात कही है. यह हड़ताल सिर्फ रेजिडेंट डॉक्टरों की होगी. बाकी के सीनियर डॉक्टर या कंसलटेंट मरीजों को देखेंगे. वहीं, इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी. दिल्ली के RML अस्पताल में OPD बंद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं. ओपीडी में रेजिडेंट डॉक्टर ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं. हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं. डॉक्टरों की मांग है इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की जाए. देश भर के हॉस्पिटल में डॉक्टर की सिक्योरिटी सुनिश्चित की जाए. जो जिम्मेदार अधिकारी हैं, उन पर सख्त कार्यवाही की जाए. इन अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, कलावती बाल चिकित्सालय, सुचेता कृपलानी हॉस्पिटल, सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से संबंधित लोकनायक अस्पताल, जीबी पंत, दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल सहित अन्य कई सरकारी अस्पतालों ने भी सोमवार को ओपीडी सेवाएं, इलेक्टिव सर्जरी और लैब में काम बंद रखने की घोषणा की है. ट्रांसपेरेंट तरीके से जांच की मांग फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के उपाध्यक्ष डॉ. शारदा प्रसाद ने कहा कि घटना के विरोध में FORDA ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. हम लोग चाहते हैं कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रांसपेरेंट तरीके से जांच हो. बाकी आरोपी जल्दी पकड़े जाएं. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. डॉक्टरों ने की CBI जांच की मांग एम्स में प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर इंद्र शेखर ने कहा कि हम जांच से संतुष्ट नहीं हैं. प्रदर्शन में शामिल कई डॉक्टर ने सीबीआई से जांच की मांग भी की है. दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने और सीबीआई जांच की बात कही है. आपातकालीन सेवाएं रहेंगी जारी रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि सिर्फ आपातकालीन सेवाएं मिलेंगी। ओपीडी, इलेक्टिव सर्जरी, वार्ड में सेवाएं, लैब में जांच सहित अन्य कार्यों में डॉक्टर मदद नहीं करेंगे। कोलकाता में जान गंवाने वाली डॉक्टर को न्याय दिलाने तक देशभर में सेवाएं प्रभावित रहेंगी।   वहीं, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सर्वेश पांडे ने कहा कि जल्द न्याय मिलना चाहिए। घटना के खिलाफ देशभर के डॉक्टर एकजुट हैं। शनिवार को आरएमएल सहित दूसरे अस्पतालों के आरडीए ने कैंडल मार्च निकाला था। इस मामले में डॉक्टरों ने अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, देशभर में डॉक्टरों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग रखी है।     recent visitors 73

एसडीआरएफ टीम ने बाहर निकाला, राजस्थान-करौली की गंभीर नदी में बहा बुजुर्ग

करौली. जिले में हो रही लगातार बारिश के बीच कल शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महू पुल के नीचे से 1 बुजुर्ग नदी में बह गया है, जिसकी पहचान जगमोहन पुत्र रामेश्वर गुर्जर, तिघरिया थाना, नई मंडी के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह, निरंजन सिंह व करतार मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग के बचाव के लिए काफी प्रयास किए लेकिन बहाव तेज होने के कारण बुजुर्ग बहकर खेडली गांव के पास नदी में पहुंच गया। बुजुर्ग ने हिम्मत रखकर नदी में पेड़ के तना को पकड़ रखा था, बाद में एसडीआरएफ ने नदी में बोट डालकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकालकर हिंडौन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कल शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महू पुल के नीचे से 1 बुजुर्ग नदी में बह गया है, जिसकी पहचान जगमोहन पुत्र रामेश्वर गुर्जर, तिघरिया थाना, नई मंडी के रूप में की गई है। recent visitors 85

बांग्लादेश में जमात-ए- इस्लामी मेहरपुर में इस्कॉन मंदिर को किया आग के हवाले, भीड़ ने 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और दुकानों पर किया हमला

ढाका शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से बांग्लादेश में अशांति बेकाबू हो गई है। बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसी देश के 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सोमवार को भीड़ ने तोड़फोड़ की। लालमोनिरहाट सदर जिले में, भीड़ ने कल शाम तेलीपारा गांव में लालमोनिरहाट पूजा उडजापान परिषद के सचिव प्रदीप चंद्र रॉय के घर में तोड़फोड़ और लूटपाट की। उन्होंने जिले के पूजा उडजापान परिषद के नगरपालिका सदस्य मुहिन रॉय के स्वामित्व वाली एक कंप्यूटर दुकान में भी तोड़फोड़ और लूटपाट की। बांग्लादेश में पाकिस्तान के सरेंडर से जुड़ी मूर्तियां दंगाइयों ने तोड़ी, थरूर बोले- माफी के लायक नहीं बांग्लादेश (Bangladesh) में सियासी उठापठक और तख्तापटल के बाद देश के अलग-अलग इलाकों से तरह-तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं. एक तरफ अराजकता फैलने के बाद मुल्क में सैकड़ों मौतें हुईं, तो वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय स्मारकों को निशाना बनाया. अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां राष्ट्रीय स्मारक को नुकसान पहुंचाया गया है. मुजीबनगर में स्थित 1971 शहीद मेमोरियल स्थल पर मौजूद मूर्तियों को तोड़ा गया है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस घटना पर चिंता जताई है और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से कानून और व्यवस्था बनाने की गुजारिश की है. शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "साल 1971 में मुजीबनगर में शहीद स्मारक परिसर में स्थित मूर्तियों को भारत विरोधी उपद्रवियों द्वारा नष्ट किए जाने की ऐसी तस्वीरें देखना दुखद है. यह घटना कई जगहों पर भारतीय सांस्कृतिक केंद्र, मंदिरों और हिंदू घरों पर हुए अपमानजनक हमलों के बाद हुई है, जबकि ऐसी खबरें भी आई हैं कि मुस्लिम नागरिक अन्य अल्पसंख्यक घरों और पूजा स्थलों की रक्षा कर रहे हैं.' शशि थरूर ने आगे कहा कि कुछ आंदोलनकारियों का एजेंडा बिल्कुल साफ है. यह जरूरी है कि मोहम्मद यूनुस और उनकी अंतरिम सरकार सभी बांग्लादेशियों और हर धर्म के लोगों के हित में कानून और व्यवस्था बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाए. भारत इस उथल-पुथल भरे वक्त में बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा है, लेकिन इस तरह की अराजकता को कभी भी माफ नहीं किया जा सकता. बांग्लादेश की आजादी का प्रतीक हैं मूर्तियां कॉम्प्लेक्स में बनी मूर्तियां उस वक्त की जब 1971 की जंग के बाद पाकिस्तान ने सरेंडर किया था. इस इसमें पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाजी को निर्णायक हार स्वीकार करते हुए और 1971 में ईस्टर्न थिएटर में भारतीय और बांग्लादेशी सेना के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा की मौजूदगी में ढाका में 'आत्मसमर्पण का साइन' करते हुए दिखाया गया है. इस घटना को दुनिया का सबसे बड़ा सरेंडर कहा जाता है. भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर अलर्ट बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं. हजारों की संख्या में लोग भारत की ओर कूच कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर अटैक कर रहे हैं. ऐसे में बांग्लादेश में रह रहे हिंदू भारत आने की कोशिश कर रहे हैं. लिहाजा सैकड़ों की संख्या में बांग्लादेश नागरिक और हिंदू भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर आ रहे हैं. सीमा पर भारी संख्या में BSF की तैनाती की गई है. हालांकि, लोगों को भारत में दाखिल होने से रोका जा रहा है. बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर देश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हमलों की बाढ़ को देखते हुए, बांग्लादेश सेना ने हेल्पलाइन नंबरों की एक सूची उपलब्ध कराई है। 1. दिनाजपुर: लेफ्टिनेंट कर्नल रौशनुल इस्लाम – 01769682454 2. मैमनसिंह: कैप्टन फैसल – 01769208174 3. सिराजगंज: कैप्टन शुदिप्तो – 01769510524 4. रामपुरा: सीओ- लेफ्टिनेंट कर्नल रेहगीर अल शाहिद – 01769053150 5. रंगपुर: कैप्टन अशरफ – 0161 5332446, कैप्टन मारिज़ – 01745207469 6. किशोरगंज (भैरब): 01769202354, कैप्टन रेहान – एडजस्ट: 01769202366 7. जेसोर: कैप्टन सब्बीर – 01886-910514 8. राजबाड़ी: कैप्टन एनाम – 01795-615950 9. ढाका (जत्राबारी): कैप्टन हेमल – 01766162077 10. उत्तरा, एयरपोर्ट, डायबारी: सीओ – 01769024280, एडजस्ट – 01769024284, कैप्टन सज्जाद (परवेज) – 01769510457 11. कॉक्स बाजार: कैप्टन मुजतहिद – 01769119988 12. ठाकुरगांव: लेफ्टिनेंट फैज़ – 01769510866, कैप्टन मोहताशिम – 01769009855 13. मीरपुर क्षेत्र: कैप्टन महमूद – 01833585736, 01769024256, एडजंट – 01769024254 ढाका: 1. कैप्टन सैकत – 017 6951 0515 (मोहम्मदपुर) 2. कैप्टन रिदनान सालेह – +880 16 4196 8237 (मोहम्मदपुर) 3. कैप्टन आशिक – +880 17 3899 8458 (सेगुनबागीचा) 4. कैप्टन अबरार – + 880 17 4156 9832 (उत्तरा) 5. कैप्टन अताहर इश्तियाक – +880 17 6951 1144 (मीरपुर) 6. कैप्टन जर्राफ – 01708375371 (स्टेडियम, पोल्टन) 7. कैप्टन नसीफ – +880 17 6951 0803 (बारीधारा) 8. लेफ्टिनेंट इमरुल 81 – +880 17 0526 0019 (अग्रगांव) 9. एडजस्ट 21 इंजीनियरिंग बटालियन – 01769013094 (गुलशन/बनानी) 10. कैप्टन शिहाब – 017 6604 7323 (मोतीझील, बांग्लादेश बैंक केपीआई)   recent visitors 94