प्रतिदिन सात घंटे ड्यूटी, संडे को ऑफ… एमपी कांग्रेस के ऑफिस में अब टाइम से होगा काम

भोपाल  मध्य प्रदेश कांग्रेस में अब कॉरपोरेट कल्चर आ गया है। पीसीसी के ऑफिस में अब समय से काम होगा। भोपाल स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर टाइमिंग का बोर्ड लगा हुआ है। इस बोर्ड पर काम करने का समय लिखा हुआ है। बोर्ड के अनुसार कांग्रेस दफ्तर में सुबह 11 बजे से शाम को छह बजे तक काम होगा। इसके बाद छुट्टी हो जाएगी। साथ ही रविवार को भी अवकाश रहेगा। बोर्ड के वीडियो सामने आते ही बीजेपी ने कांग्रेस को लपेट लिया है। इसके बाद कांग्रेस के ही नेता ने बोर्ड को तोड़कर फेंक दिया है। काम का समय तय दरअसल, बोर्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस नेता अमित शर्मा दफ्तर पहुंचे और बोर्ड हटवा दिया। हालांकि, बीजेपी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को निशाने पर ले लिया। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा कि कॉरपोरेट कल्चर से चलेगी अब मध्य प्रदेश कांग्रेस। पार्टी ऑफिस के बाहर लगाए गए बोर्ड पर लिखा है कि सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक काम होगा। रविवार को अवकाश रहेगा। नरेंद्र सलूजा ने लिखा कि रविवार को कांग्रेसजन छुट्टी पर रहकर मस्त रहेंगे। क्या करें, मौसम का असर जो है। वहीं, इस बोर्ड को लेकर लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला। कुछ लोगों ने बोर्ड तोड़ दिया। लोगों ने इस कदम को अजीब बताया। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राजनीतिक दल ने अपने दफ्तर के लिए इस तरह का समय निर्धारित किया है। इस घटना से साफ़ है कि राजनीतिक दल भी अब कॉर्पोरेट कल्चर को अपना रहे हैं। हालांकि, आम जनता को अब भी उम्मीद है कि राजनीतिक दल उनके लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे, न कि किसी निश्चित समय के लिए। हालांकि कांग्रेस की तरफ से वायरल वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दरअसल, गुरुवार सुबह जब लोग भोपाल स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचे तो गेट पर एक बोर्ड लगा दिखा. जिसपर लिखा था- ''पीसीसी कार्यालय के कार्य का समय सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक है और रविवार अवकाश रहेगा.'' इस बोर्ड की तस्वीरें जैसे ही वायरल हुई कांग्रेस नेता अमित शर्मा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और बोर्ड को हटा दिया. उधर, बीजेपी ने इस पर तंज कसा है. BJP प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने 'X' पर लिखा, ''कारपोरेट कल्चर से चलेगी अब जीतू पटवारी की मध्यप्रदेश कांग्रेस, सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक, रविवार अवकाश. पीसीसी के बाहर लगा बोर्ड. शाम 6 बजे के बाद और रविवार कांग्रेसजन छुट्टी पर रहकर मस्त रहेंगे. क्या करें, मौसम का असर जो है.  इस फैसले को लेकर आक्रोश भी सामने आ गया. कुछ लोगो ने बोर्ड तोड़ कर फेंका. अजीबोगरीब फैसले लेने वाली जीतू पटवारी की कांग्रेस. देश के इतिहास में पहली बार किसी राजनैतिक दल ने इस तरह का समय का निर्णय लिया है…''   recent visitors 101

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जीसीसी स्थापित एवं विकसित करने हर संभव मदद और सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) को स्थापित एवं विकसित करने के लिए हर संभव मदद और सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैंगलुरू में इन्वेस्ट मध्यप्रदेश रोड-शो के दौरान जीसीसी पर राउंडटेबल मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों और इन्वेस्टर्स को आश्वस्त किया कि बैंगलुरू जैसे टियर-1 शहर की सभी आवश्यकताएं एवं अनुकूलता प्रदेश के विभिन्न शहरों में विकसित की जाएगी। जीसीसी एवं उसके लिए आवश्यक सभी क्षेत्रों में समान रूप में अधोसंरचना और सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे कि प्रदेश के जीसीसी को स्थापित होने के लिए अनुकूल ईको-सिस्टम मिल सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीसीसी को प्रदेश में स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों से लगातार संवाद का क्रम जारी रहेगा। राउंड-टेबल मीटिंग में जीसीसी की स्थापना, अनुकूलता, संभावना और निवेश पर विस्तृत चर्चा की गई। बैंगलुरू एवं देशभर से प्रसिद्ध जीसीसी कंपनी के प्रतिनिधियों ने जीसीसी के लिए आवश्यक टैलेंट बिल्डिंग, अधोसंरचना, निवेश, इको सिस्टम, कोलेब्रशन, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर विकसित करने संबंधी विचार रखे और आवश्यक सुझाव दिए। मीटिंग में विभिन्न उद्योगपतियों सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें।   recent visitors 68

हथियार बंद बदमाशों से बचाई थी पिता की जान, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल करेंगे नारायणपुर की सुशीला को सम्मानित

जगदलपुर/नारायणपुर. नारायणपुर जिले के झारागाँव में बहादुर बेटी के द्वारा 8 हथियारबंद अज्ञात लोगों से लड़ कर अपने पिता सोमधर कोर्राम की जान बचाई, खबर के बाद राज्यपाल के द्वारा उक्त बहादुर बालिका का सम्मान करने के लिए राजभवन भुलाए जाने की बात भी कही है। बता दें कि नारायणपुर के झारागांव की बेटी सुशीला के पिता पर दो दिन पहले घर में रात के समय कुछ नकाबधारी हाथ मे कुल्हाड़ी व राइफल लेकर उसके पिता की खोज करने के लिए आये थे, जहां नही मिलने पर चेतावनी देकर चले गए, लेकिन 1 घंटे के बाद जब उसके पिता सोमधर कोर्राम घर आये तो फिर वही 8 लोग 4 मोटरसाइकिल में वापस घर आये और ग्रामीण के छाती पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया, घटना के तत्काल बाद ग्रामीण की बेटी सुशीला ने बिना हार माने उन हथियारबंद लोगों से बिना डरे अपने साहस का परिचय देते हुए नकाबपोशों के हाथ से कुल्हाड़ी छीनकर अपने घायल पिता को पहले दूसरे कमरे में बंद कर उसकी जान बचाने के साथ ही कुल्हाड़ी को फेंक कर शोरशराबा किया। आसपास के लोग मौके पर आ पहुंचे जिसके बाद नकाबपोश हथियारबंद मौके से भाग निकले, बेटी ने घायल पिता को पहले नारायणपुर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया, इस खबर के प्रकाशित होने के बाद राज्यपाल रमेन डेका ने बच्ची के साहस की सराहना करते हुए बच्ची का राज भवन में सम्मान करने की बात कही। राज्यपाल ने कहा कि सशस्त्र अज्ञात लोगों से भिड़ कर बच्ची ने ना सिर्फ अपनी बहादुरी का परिचय दिया, बल्कि अपने घायल पिता की जान भी बचाई है, राज्यपाल डेका ने आज के समाचार पत्र में प्रकाशित नारायणपुर जिले में नक्सलियों से लड़कर अपने पिता की जान बचाने वाली साहसी बालिका की खबर को जानकर उसे राजभवन में बुलाकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव हिना अनिमेष नेताम एवं राजभवन के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। राजभवन बुलाकर करेंगे सम्मानित एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह नक्सल घटना नहीं लग रही है। आरोपित केवल कुल्हाड़ी आदि धारदार हथियार लेकर आए थे। पारिवारिक विवाद का मामला है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। राज्यपाल रमेन डेका ने सुशीला को राजभवन बुलाकर सम्मानित करने के निर्देश दिए है। 8वीं कक्षा में पढ़ती है सुशीला झारागांव निवासी सुशीला आठवीं तक पढ़ी है। वह शिक्षक पिता की इकलौती संतान है। अस्पताल में सुशीला ने बताया कि 4 मोटरसाइकिल में सवार होकर सोमवार शाम 6 बजे 8 लोग उसके घर आए। पिता सोमधर के बारे में पूछा। उस समय उसके पिता नहीं थे। इसके बाद वे चले गये। करीब एक घंटे के बाद उसके पिता घर आ गये थे। वह बगल के घर में अपने मां के लिए सब्जी लेने गई थी। वापस लौटी तो देखा पिता पर कुछ लोग कुल्हाड़ी से वार कर रहे हैं। उसने फौरन हमलावर को पीछे धकेला और उसके हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली। इस घटना में ग्रामीण को सीने में गंभीर चोट आई। सुशीला के अनुसार, शुक्रवार को उसके चाचा से पिता का जमीन को लेकर विवाद भी हुआ था। उसने बताया कि वह बकरा-बकरी चराती है और मां के साथ वनोपज संग्रह करने जंगल भी जाती है। recent visitors 130

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष ने किया पुरजोर विरोध, हुआ जोरदार हंगामा

नई दिल्ली वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को आज लोकसभा में पेश किया गया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। इस बिल पर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा, "सरकार की मंशा पहले से यही रही है। भाजपा को इसका नाम बदलना चाहिए और इसे 'भारतीय जमीन हथियाओ और अपने अपने लोगों को बांट दो' कहना चाहिए। आप कौन होते हैं लोगों द्वारा दान में दी गई जमीन छीनने वाले?" कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हम हिंदू हैं लेकिन साथ ही हम दूसरे धर्मों की आस्था का भी सम्मान करते हैं। यह बिल महाराष्ट्र, हरियाणा चुनावों के लिए खास है। आप यह नहीं समझते कि पिछली बार भारत की जनता ने आपको साफ तौर पर सबक सिखाया था। यह संघीय व्यवस्था पर हमला है।" recent visitors 86

ओंकारेश्वर बांध के 18 गेट खुले, 5560 क्यूसेक छोड़ा जा रहा पानी, एमपी के 17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

खंडवा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को भी महाकोशल और विंध्य सहित कई इलाकों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। प्रदेश में पिछले दिनों तेज मानसूनी बारिश थमी हुई है। बुधवार को भी कई जिलों में केवल हल्की बारिश ही हुई है। अभी 12 अगस्त तक ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश ही होने का आसार है। इंदौर में सुबह हुई बारिश, दिनभर बूंदाबांदी के आसार इंदौर में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज शहर में बादल छाएंगे और शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इधर बुधवार को दिन में धूप खिली और थोड़े समय के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई।  मध्य प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच ओंकारेश्वर बांध के 18 गेट आज सुबह 10:00 बजे खोल दिए गए हैं। वर्तमान में, बांध के गेटों से 5560 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और पावर हाउस से 520 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। कुल 7648 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं कल यानी 7 अगस्त को बांध के 9 गेट खुले थे, आज उनकी संख्या बढ़ाकर 18 कर दी गई है, जिसके चलते नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से, नदी में 200 से अधिक नावों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और कई घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान पर भी रोक लगा दी गई है। ओंकारेश्वर, नर्मदा नदी के कोठीतीर्थ, चक्रतीर्थघाट, नागरघाट, अभयघाट, ब्रह्मपुरीघाट, और गोमुखघाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। खंडवा और खरगोन जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नर्मदा नदी के तट से दूर रहें और सेल्फी के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 9 से 12 अगस्त तक प्रदेश में बारिश की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी नहीं है। इस अवधि में अल्प बारिश का दौर बना रहेगा। दमोह में 1 इंच पानी गिरा इससे पहले बुधवार को प्रदेश में हल्की बारिश का दौर रहा। दमोह में 1 इंच पानी गिरा, जबकि जबलपुर में पौन इंच बारिश हो गई। खजुराहो, मंडला, सीधी में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। धार, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी बूंदाबांदी हुई। ऐसे में नदियों में उफान थम गया है। बांधों के गेट भी बंद किए जाने लगे हैं। सीजन की 66% बारिश हुई, जबलपुर-भोपाल संभाग आगे प्रदेश में सीजन की 66% यानी, 24.7 इंच बारिश हो गई है। जबलपुर संभाग में सबसे ज्यादा पानी गिरा है। मंडला में सबसे ज्यादा 37 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सिवनी में आंकड़ा 35 इंच पार हो चुका है। वहीं, रीवा संभाग के जिले पीछे चल रहे हैं। अब तक 3.7 इंच बारिश ज्यादा इस बार प्रदेश में मानसून की एंट्री 21 जून को हुई। अगले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में मानसून छा गया। डेढ़ महीने में प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। इससे ढाई महीने का कोटा भी पूरा हो गया है। प्रदेश में अब तक 21 इंच बारिश होनी चाहिए, लेकिन औसत 24.7 इंच बारिश हो चुकी है। यानी, 3.7 इंच बारिश ज्यादा हो गई। जबलपुर संभाग के सभी जिलों में अच्छी बारिश अबकी बार जबलपुर संभाग के सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मंडला में 37.43 इंच पानी गिर चुका है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। सिवनी में 35 इंच बारिश हुई है। भोपाल संभाग के जिलों में भी तेज बारिश का दौर रहा। दूसरी ओर, रीवा संभाग सबसे पीछे है। यहां नॉर्मल से आधी बारिश ही हुई है। recent visitors 238

CM मोहन बेंगलुरु में इंटरएक्टिव सेशन में आज, उद्योगपतियों से संवाद करेंगे

बेंगलुरु/भोपाल      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बेंगलुरु में प्रमुख उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं व उद्योगों को बढ़ावा देने को लेकर वन-टू-वन चर्चा की।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बेंगलुरू में तीसरे इंटरैक्टिव सेशन को संबोधित करने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर निवेशक भी उत्साहित दिख रहे हैं। इससे पहले बेंगलुरु में बुधवार रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश निवेश प्रोत्साहन के लिये बेंगलुरु में आयोजित "राउंड टेबल सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटी इन मध्यप्रदेश" में उद्योगपतियों से संवाद करते हुए कहा कि उद्योगों की स्थापना और उद्यमियों को प्रोत्साहन से मध्यप्रदेश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसमें उद्योगों का अहम योगदान रहा है। उद्योगों के सहयोग से ही मध्यप्रदेश और भारत प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना का साकार करेगा। बेंगलुरू में राउंड टेबल सेशन में मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिये अवसर, संभावनाओं और नीतियों पर उद्योगपतियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें उद्योगपतियों ने अपने अनुभव साझा किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों के साथ नेटवर्किंग डिनर भी किया। राउंड टेबल सेशन में चेयरमैन नैसकॉम और सीईओ कॉग्निजेंट राजेश नांबियार ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए पर्याप्त अवसर मौजूद हैं। सुकून और शांति के टापू मध्यप्रदेश में उनकी कंपनी निश्चित ही उद्योग स्थापित करेंगी। वहीं इंफोसिस की ग्लोबल डिलीवरी हेड बिंदिया राज ने कहा कि प्रदेश के लोकल टेलेंट को निखारने और रोजगार देने के लिए मध्यप्रदेश में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। राकुटेन सिंफनी के एमडी राहुल अत्री ने कहा कि इंदौर क्लीनेस्ट सिटी होने के साथ ही उत्पादन हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राउंड टेबल सेशन में शामिल उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आश्वस्त किया कि वे सभी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। जल्द ही प्रदेश में उनकी कम्पनियाँ विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करेगी। उद्योगपतियों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में वर्तमान में उद्योगों विस्तारित करने, उद्योगों को लगाने में प्रशासनिक तौर पर सहयोग देने, उद्योग लगाने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिये सरकार की तत्परता को देखते हुए उद्योग लगाने के लिये मध्यप्रदेश में अनुकूल माहौल बना है। उद्योगपतियों ने राउंड टेबल सेशन में अधोसंरचना, इको सिस्टम, इंजीनियरिंग, रिसर्च, स्किल डेवलेपमेंट आदि विषयों पर विचार रखें और सुझाव भी दिए। आधिकारिक बयान के अनुसार, उद्योगपतियों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के विजन और नवाचारों पर प्रकाश डालेंगे। मुंबई और कोयंबटूर में आयोजित शिखर सम्मेलनों की सफलता को देखते हुए, राज्य सरकार को बेंगलुरु कार्यक्रम से काफी उम्मीदें हैं। बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार पहली बार अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनियों से निवेश मांगेगी ताकि नई तकनीकों का सहारा लिया जा सके और राज्य में विकास योजनाओं में उनका उपयोग किया जा सके। मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने हर जिले में आवश्यक अनुमति और मंजूरी में तेजी लाने और 'व्यापार करने में आसानी' को सुविधाजनक बनाने के लिए एक समर्पित सेल स्थापित करने का फैसला किया है। जिला कलेक्टर सेल के कामकाज की निगरानी करेंगे और सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे।     recent visitors 87