पूर्व विधायक के निधन से जुड़ा है मामला, विधानसभा अध्यक्ष की फटकार पर कलेक्टरों को भेजी चिट्ठी

रायपुर दिवंगत विधायकों की सूचना समय पर नहीं मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा लगाई गई शासन को फटकार का असर हुआ है. मंत्रालय से कलेक्टरों को पत्र जारी कर भविष्य में त्रुटि न होने की चेतावनी दी गई है. पत्र के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है. मामला विधानसभा के मानसून सत्र का है, जब सत्र के अंतिम दिन मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक विजय सिंह के निधन की सूचना मिली थी. इस पर कांग्रेस और भाजपा दोनों पक्षों के विधायकों के कड़े एतराज के बाद स्पीकर डॉ. सिंह ने भी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने यह व्यवस्था सुधारने शासन को निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि कई बार इस तरह की सूचना देने में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही दिखाई पड़ती है, इसलिए राज्य शासन इसे गंभीरता से ले. सर्कुलर में कहा गया है कि वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, संसद सदस्य लोकसभा व राज्य आदि के बारे में जानकारी मिलते ही तत्काल विधानसभा सचिवालय को अवगत कराया जाए. इसमें छत्तीसगढ़ व अविभाजित मध्यप्रदेश के सदस्यों को भी शामिल किया गया है. दिवंगत विधायक सिंह को लेकर जीएडी ने कहा है कि ऐसा लगता है यह प्रभावी व्यवस्था में खामी का नतीजा है. यह उचित नहीं है. recent visitors 83

‘पालक-शिक्षक मीटिंग’ के एजेंडे की दी जानकारी, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री से बच्चों ने किया पोस्टर एक्सप्लेन

रायपुर. मेगा पालक शिक्षक बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्कूली बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से पालक शिक्षक मीटिंग के उद्देश्य और गतिविधियों की रूपरेखा और इससे छात्रों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा विभाग द्वारा 13 बिंदु पालक शिक्षक मीटिंग के लिए निर्धारित किए गए हैं, अलग अलग बच्चों ने इन बिंदुओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और बच्चों से इन सभी का अच्छे से लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों से उनके करियर प्लान भी पूछे और खूब मेहनत कर अपने सपनों को पूरा करने की सीख दी। उन्होंने कहा जीवन में श्रेष्ठता हासिल करने का एक मात्र माध्यम शिक्षा है। आप करियर में जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते उसके लिए लगन और मेहनत से पढ़िए जिससे आप अपना उज्ज्वल भविष्य गढ़ सकें। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी इस दौरान साथ रहे। पालक शिक्षक संवाद में पालकों को बच्चों के लिए यथासंभव घर में पढ़ाई के लिए मेरा कोना-स्टडी कॉर्नर के रूप में एक निश्चित स्थान तय करने की बात बताई गई। इसी प्रकार छात्रों के लिए एक आदर्श दिनचर्या कैसी हो इसकी जानकारी दी गई।बच्चों ने आज क्या सीखा के तहत पालकों की सहभागिता बढ़ाने के साथ उनकी प्रोग्रेस मॉनिटर करने में सहायता मिलेगी। ‘‘बच्चा बोलेगा बेझिझक’’ से बच्चों के अंदर स्टेज में बोलने के भय को दूर करना और पब्लिक स्पीकिंग और लीडरशिप क्वालिटी बढ़ाने पर काम होगा। बच्चों की अकादमिक प्रगति एवम परीक्षा पर चर्चा का उद्देश्य पालकों और छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करना और अच्छे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार के अंतर्गत अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों से छात्रों को जोड़ना, विद्यार्थियों के आयु/कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवम पोषण की जानकारी देना, न्योता भोज के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना, विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवम छात्रों को अवगत कराना, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं/छात्रवृत्ति एवम विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र निर्माण और नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। recent visitors 91

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के शुभंकर (बालक-विद्युत और बालिका-बिजली) का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पौध-रोपण के लिए आरंभ किया गया, "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और वसुंधरा को संवारने के उनके मन के भाव और संकल्प का प्रकटिकरण है। पौध-रोपण का यह अभियान, परमात्मा से प्रकृति के रूप में जो हमें प्राप्त हुआ है, उसे वापस लौटाने का एक प्रयास भी है। विकास के क्रम में हुए प्रकृति के क्षरण की प्रतिपूर्ति करने और संतुलन बनाए रखने में भी पौध-रोपण से मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौध-रोपण के "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम अंतर्गत ऊर्जा विभाग के गोविंदपुरा स्थित निष्ठा परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने परिसर में आंवले का पौधा भी लगाया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, महापौर श्रीमती मालती राय तथा अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे। माँ के नाम पौध-रोपण ने लोगों को कार्यक्रम से आत्मीय रूप से जोड़ा है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति मातृ-सत्ता की उपासक है और पौध-रोपण अभियान को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने माँ का नाम देकर प्रत्येक व्यक्ति को अभियान से आत्मीय रूप से जोड़ा है। माँ के नाम से अथवा उनकी स्मृति में पौधा लगाना इस बात का भी प्रतीक है कि हमने जो प्रकृति से पाया है, उसे लौटाने का भी हमारे मन में भाव हैं। भारतीय संस्कृति वृक्षों को बहुत महत्व प्रदान करती है, ब्रह्म पुराण में एक वृक्ष को दस पुत्रों के बराबर मानना इस बात का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर ऊर्जा विभाग द्वारा जारी (बालक-विद्युत और बालिका-बिजली) शुभंकर का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस अवसर पर वृक्ष स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रोपा पौधा ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने भी निष्ठा परिसर में आंवले का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में ऊर्जा विभाग के प्रदेश में स्थित विभिन्न परिसरों में पौध-रोपण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किए गए पौध-रोपण के साथ गोविंदपुरा स्थित निष्ठा परिसर में एक सौ पौधे एवं प्रदेश में एक लाख पौधे रोपे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पौध-रोपण में सहभागिता के लिए मंत्री श्री तोमर ने आभार व्यक्त किया।   recent visitors 102

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा- मांडू में सैलानियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पर्यटन सेवा का व्यापक प्लान किया तैयार

मांडू कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश के बाद मंगलवार को पीथमपुर एसडीएम शाश्वत शर्मा और धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह ने अन्य विभागों के अमले के साथ ई-रिक्शा में बैठकर मांडू भ्रमण किया। पर्यटकों से जुड़ी व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली। आने वाले दिनों में सैलानियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पर्यटन सेवा का व्यापक प्लान तैयार किया है। गौरतलब है कि रविवार को 'फ्रेंडशिप डे' पर हजारों की संख्या में सैलानी मांडू पहुंचे थे। उनको अव्यवस्थाओं के चलते बिना मांडू भ्रमण करे वापस लौटना पड़ा था। तब कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने एसडीएम पीथमपुर को कहा था कि पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। इसी के चलते एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड़, मांडू नगर पंचायत के सीएमओ लाल सिंह राठौड़, एएसआइ दिनेश वर्मा, उपयंत्री बलदेव सिंह ठाकुर आदि के साथ मांडू के रानी रूपमती महल, बाज बहादुर महल स्थित पार्किंग स्थल व जहाज महल तथा नीलकंठ पार्किंग स्थल और मांडू के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। ऐतिहासिक दरवाजों और घाट में सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात एसडीम शर्मा और एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि मांडू के ऐतिहासिक आलमगीर दरवाजे, दिल्ली दरवाजे, कमानी दरवाजे और गाड़ी दरवाजे के दोनों ओर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। घाट क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जाम नहीं लगे, इसलिए नगर परिषद वहां मार्ग चौड़ा करेगी। दरवाजों के दोनों तरफ दुर्घटना से बचने के लिए रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। खतरनाक स्थान पर हाथों-हाथ लगाए सूचना बोर्ड इधर मांडू में खतरनाक स्थान को चिन्हित कर वहां पर सीएमओ राठौड़ एवं दल ने तत्काल पहुंचकर सूचना बोर्ड लगाए। रानी रूपमती महल, बाज बहादुर महल, नीलकंठ महादेव मंदिर, लोहानी गुफा के साथ कहीं खतरनाक स्थान को चिन्हित किया गया। वहां दिनभर नपा कर्मी बोर्ड और फ्लेक्स लगाते नजर आए। ऐसा रहेगा नया रूट प्लान अब पर्यटकों को जाम या अन्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए मौके पर ही नया रूट प्लान बनाया गया। अब धार की ओर से आने वाले वाहन सीधे रूपमती महल की ओर जाएंगे। उधर से आते समय जहाज महल और नीलकंठ महादेव मंदिर के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने से होते हुए पीछे के रास्ते से जहाज महल मार्ग नगर परिषद के सामने पहुंचेंगे। पूरा मार्ग वन वे रहेगा। महत्वपूर्ण स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए उन्हें अलग-अलग स्थान पर डायवर्ट किया जाएगा। व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद मांडू पुलिस के साथ धार से पुलिस कर्मियों का दल शनिवार और रविवार को मांडू पहुंचेगा। नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी संभालेंगे व्यवस्था। महत्वपूर्ण स्थान पर रूट की जानकारी संकेतक और सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश। खतरनाक स्थान पर दुर्घटना को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात। व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगह पर होगी बैरिकेडिंग। रानी रूपमती महल के नीचे, नीलकंठ महादेव मंदिर के ऊपर, नगर परिषद के सामने, जैन मंदिर पार्किंग पर पर्यटक वाहन पार्क कर सकेंगे।   recent visitors 101

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारतवासियों के लिए गौरवशाली क्षण: सीएम विष्णु देव साय

रायपुर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर सीएम विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा ​है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Companion of the Order of Fiji’ से विभूषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह हम सभी भारतवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। इस सम्मान से भारत और फिजी के आपसी संबंधों के नए आयाम स्थापित होंगे। राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन और देशवासियों को बधाई! 'गौरवान्वित हुआ भारतवर्ष' माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Companion of the Order of Fiji' से विभूषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। recent visitors 95

चालक समेत रोडवेज बस बही, राजस्थान-टोंक-मालपुरा के टोरडी बांध की नहर में बाढ़

जैसलमेर. आज जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर व बीकानेर जिले के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। आज भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त से जोधपुर संभाग में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। मानसून टर्फ लाइन सामान्य स्थिति की ओर शिफ्ट होने से राज्य के उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी दिनों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। इस दौरान कोटा, भरतपुर, जयपुर तथा बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसी बीच खबर है कि टोंक जिले के मालपुरा के टोरडी सागर बांध की चादर में रोडवेज बस के साथ बस का चालक भी बह गया है। बताया जा रहा है कि बस में चालक के अलावा कोई भी सवार नहीं था। मालपुरा पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और बस चालक की तलाश की जा रही है। recent visitors 157

बिजनौर के रहने वाले नसीम ने मोहाली में आकाश बनकर एक हिंदू महिला को फंसा लिया, पति से तलाक कराकर की शादी

बिजनौर बिजनौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बिजनौर के रहने वाले नसीम ने मोहाली में आकाश बनकर एक हिंदू महिला को फंसा लिया। उसके पति से तलाक कराकर शादी कर ली। उसके बाद वह को छोड़कर फरार हो गया। युवती ने असलियत सामने आने के बाद नसीम के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। यह है पूरा मामला… नसीम मोहाली में कारपेंटर का काम करता था। इस दौरान उसकी पहचान मोहाली में रहने वाली पूजा (नाम काल्पनिक है) से हुई। उसने अपना नाम पूजा को आकाश बताया। यह मुलाकात प्यार में बदल गई। पूजा शादीशुदा थी। आकाश के साथ रहने के लिए उसने अपने पहले पति से तलाक ले लिया। उसके बाद नसीम उर्फ आकाश ने उसके साथ शादी कर ली। दोनों मोहाली में साथ में रहने लगे। वह अपने बिजनौर जाने का कहकर निकल गया। पूजा उसका इंतजार करती रही, लेकिन वह दो महीने तक वापस नहीं आया।   वह नसीम उर्फ आकाश को लेकर परेशान हो रही थी। इस दौरान उसने नसीम के बिजनौर के घर का पता लगा लिया। वह उससे मिलने के लिए बिजनौर के गांव फरीदपुर काजी उर्फ खेड़की पहुंची, तो वह नहीं मिला। उसके घर वालों ने साफ कह दिया कि तुम हिंदू हो, इसलिए हम तुमको नहीं अपना सकते हैं। तुम इस्लाम कबूल कर लो, तो हम तुमको घर पर रख लेंगे। पूजा ने साफ मना कर दिया, तो उसको मारपीट कर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पूजा ने हिंदू संगठनों को पूरी बात बताई। उसके बाद हिंदू संगठनों ने शहर कोतवाली थाने में जाकर एफआईआर लिखने को कहा। पुलिस ने आरोपी नसीम उर्फ आकाश, भाई वसीम, पिता शमीम और ताऊ हासिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने देर शाम को नसीम उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। recent visitors 104