अमरवाड़ा में नपा के कार्यक्रम में हंगामा, CMO से की मारपीट, दो पार्षद समेत नौ लोगों के खिलाफ केस

 अमरवाड़ा अमरवाड़ा  छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा नगर पालिका के द्वारा आयोजित किए गए पट्टा वितरण कार्यक्रम में दो महिला पार्षदों के न बुलाए जाने पर जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान महिला पार्षद और उनके पति समेत अन्य  अन्य समर्थको ने सीएमओ के साथ मारपीट कर दी और जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया। शिकायत के बाद अमरवाड़ा पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। दरअसल, शनिवार को अमरवाड़ा नगर पालिका में लाड़ली बहना सम्मेलन और पट्टा वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। पार्षद संतोषी वंशकार और दीपा सूर्यवंशी को कार्यक्रम का आमंत्रण नहीं दिया गया। जिसे लेकन उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान संतोषी वंशकार अपने पति दुर्गा वंशकार और दीपा वंशकार पति मुकेश सूर्यवंशी और स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गई। उनका कहना था कि उन्हें आमंत्रण नहीं दिया गया और यहां भेदभावपूर्ण तरीके से पट्टा वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने उन्हें समझाइश दी, तब धरना प्रदर्शन खत्म किया गया। इससे पहले नगर पालिका के सीएमओ बाथम के साथ धक्का मुक्की भी की गई। उन्होंने पार्षद दीपा सूर्यवंशी संतोषी वंशकार, दुर्गा वंशकार , मुकेश सूर्यवंशी, दीपक चौधरी, अमन वंशकार और राम जी वर्मा समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  recent visitors 96

एक्स अकाउंट से पीएम व सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज

लखनऊ  सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में यूजर मर्यादा लांघ जाते हैं। कुछ ऐसा ही नवीन सिंह ने किया। नवीन सिंह, नवीन सिंह स्केच के नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है। इस चैनल पर उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो एडिट कर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो के पोस्ट होने से योगी के समर्थकों में काफी रोष है। यूट्यूबर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर उनके समर्थक आवाज उठा रहे हैं। अब इस कड़ी में राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में यूट्यूबर नवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शिकायतकर्ता धर्मपाल सिंह ने नवीन के खिलाफ थाने में शिकायत दी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली। एफआईआर के अनुसार, नवीन पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 352, 353(2) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 लगाई है। नवीन के यूट्यूब पर योगी आदित्यनाथ के कई वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इसमें योगी आदित्यनाथ की एआई द्वारा वीडियो एडिट कर पोस्ट की गई है। एक वीडियो को 6 लाख मिलियन व्यूज मिले हैं। शिकायतकर्ता धर्मपाल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि नवीन सिंह स्केच नाम के यूट्यूब चैनल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। यह वीडियो जनता में द्वेष उत्पन्न करने एवं सामाजिक समरसता को बिगाड़ने के उद्देश्य से सीएम की फोटो एडिट कर वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को देखकर प्रदेश की जनता में भारी रोष है। वीडियो को देखकर हम सबकी भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर नवीन सिंह स्केच नाम के यूट्यूब चैनल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। recent visitors 104

BJP को वोट देता था मृतक , इमाम ने जनाजे में नमाज पढ़ने से किया इनकार, बताया- ‘गुस्‍ताख ए रसूल’

 मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को एक मुस्लिम व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. उसके जनाजे का जब वक्त हुआ तो इमाम को नमाज पढ़ने के लिए बुलाया गया. लेकिन इमाम ने नवाज पढ़ने से इनकार कर दिया. आरोप है कि उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि मृतक भाजपा समर्थक था. वहीं, इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों को बुलाया और नमाज अदा करके उसे दफन किया. इस पूरे मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने मामले में 5 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है. इमाम ने बीजेपी समर्थक कहकर नमाज पढ़ने से किया इनकार इस पूरे मामले को लेकर मृतक के बेटे दिलनवाज खान ने बताया कि मेरे पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. उन्हें दफन करने से पहले आखिरी नमाज के लिए इमाम को बुलाया गया था, लेकिन इमाम ने नमाज पढ़ने से मना कर दिया था. हालांकि, जब मैंने उनसे नमाज नहीं पढ़ने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वो बीजेपी समर्थक का नमाज नहीं पढ़ेंगे. मामले में 5 पर FIR दर्ज मामले में मुरादाबाद के डीएम अनुज कुमार सिंह का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि एक शिकायत प्राप्त हुई है. जिसमें कहा गया है कि एक व्यक्ति है की हार्ट अटैक से मौत होने पर इमाम की तरफ से आखिरी नमाज नहीं अदा की गई. शिकायत के आधार पर हम मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस पूरे मामले में जब आरोपी इमाम राशिद से जब मीडिया ने सवाल किया तो उसने बोलने से इनकार कर दिया.राशिद पिछले कई वर्षों से इमाम के तौर पर दफन से पहले आखिरी नमाज अदा करता आ रहा है. 5   recent visitors 119