महापौर-इन-काउंसिल की साल की पहली बैठक में 7 से अधिक प्रस्ताव पर लगी मुहर, नदियों को साफ करने खर्च होंगे 500 करोड़

इंदौर इंदौर नगर निगम की इस साल की पहली महापौर-इन-काउंसिल(MIC) की बैठक में शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चार एसटीपी बनाने को मंजूरी दी गई। इन प्लांट्स के निर्माण पर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका उद्देश्य शहर की नदियों को स्वच्छ करना है। दरअसल, इंदौर में नगर निगम की इस साल की पहली एमआईसी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महापौर और एमआईसी मेंबर सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे। एमआईसी में 7 से अधिक प्रस्ताव पास किए। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत शहर में बनाए जा रहे नए एसटीपी प्लांट का है। इन प्लांट के लिए नगर निगम 15 साल का करार भी करेगा। सिंहस्थ के पहले इन एसटीपी प्लांट से शहर की नदियों में साफ पानी लाने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा बाबा साहेब आम्बेडकर पार्क का जीर्णोद्धार और कई इलाकों में नई सीवरेज लाइन डालने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68