इंदौर एयरपोर्ट पर पिछले नौ महीने में यात्रियों की संख्या 28 लाख के पार पहुंची

 इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विंटर सीजन (शीत ऋतु) में पुणे और जयपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने वाली हैं। जयपुर उड़ान की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी। इसके बाद जयपुर के लिए तीन सीधी उडानें हो जाएंगी। वहीं पुणे उड़ान का संचालन 28 सितंबर से शुरू होगा। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। इसके बाद पुणे के लिए इंदौर से दो उड़ानें हो जाएंगी। यह उड़ान इंदौर से दिन में संचालित होने से यात्रियों को पुणे जाने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। अभी जो उड़ान संचालित होती है, वह रात्रि में संचालित होती है। समय में किया गया बदलाव नई उड़ानों को चलाने के लिए पहले से संचालित उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। पुणे से रात्रि 1.40 बजे उड़ान भरकर रात्रि 2.50 बजे इंदौर पहुंचने वाली उड़ान 27 अक्टूबर से सुबह संचालित होगी। यह उड़ान पुणे से सुबह पांच बजे रवाना होकर 6.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। नवंबर से रनवे का सुधार कार्य रात्रि में किया जाएगा। इसके लिए रात्रि 12 बजे बाद की उड़ानों को री-शेड्यूल किया जा रहा है। यह रहेगा शेड्यूल     इंदौर से पुणे – फ्लाइट 6ई 6192 इंदौर से सुबह 11.55 बजे रवाना होगी और दोपहर एक बजे पुणे पहुंचेगी।     पुणे से इंदौर – फ्लाइट 6ई 6191 पुणे से दोपहर 1.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 3.05 बजे इंदौर पहुंचेगी। (नोट यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी)     इंदौर से जयपुर – फ्लाइट 6ई 7109 इंदौर से शाम 4.10 बजे रवाना होगी और शाम 5.30 बजे जयपुर पहुंचेगी।     जयपुर से इंदौर – फ्लाइट 6ई 7154 जयपुर से सुबह 11.20 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.50 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर एयरपोर्ट से हर महीने तीन लाख से अधिक यात्री भर रहे उड़ान देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इस वर्ष प्रत्येक माह तीन लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे है। नौ माह में यात्रियों की संख्या 28 लाख के पार पहुंच चुकी है। इसके अनुसार इस साल विगत वर्ष सर्वाधिक यात्रियों की संख्या का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। सितंबर माह में भी तीन लाख से अधिक यात्रियों ने हवाई सफर पूरा किया। इसके लिए 2526 के करीब उड़ाने संचालित हुई। इंदौर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तीन लाख से अधिक यात्री प्रतिमाह इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान भर रहे है। 27 अक्टूबर से विंटर शुड्यूल शुरू होने वाला है। ऐसे में उड़ानों की संख्या में बढोतरी होगी और इसका असर यात्रियों की संख्या पर भी दिखेगा। अक्टूबर-नवंबर में दीपावली का त्योहार और दिसंबर में छुट्टियों के कारण हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। इस वजह से इस साल सर्वाधिक यात्रियों की संख्या का विगत वर्ष 35 लाख का रिकार्ड टूट सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54