लोगों ने की तारीफ, छत्तीसगढ़-बीजापुर में गरबे में युवाओं संग थिरके पूर्व मंत्री गागड़ा
बीजापुर. नवरात्र के अवसर पर चारों तरफ माता के जयकारे गूंज रहे. जगह-जगह गरबा का आयोजन भी किया जा रहा है, जहां भक्त माता रानी के भजनों पर थिरक रहे. वहीं बीजापुर में गरबा उत्सव में शिरकत करने पहुंचे पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए. गरबा की धुन पर युवाओं संग गागड़ा जमकर थिरके, जिसकी लोगों ने तारीफ भी की. पूर्व मंत्री गागड़ा ने इस अवसर पर कहा कि गरबा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है. इसे प्रोत्साहित करने प्रतिबद्ध हैं. गरबा के माध्यम से संस्कृति को आगे बढ़ाना, नई पीढ़ी में उत्साह जगाना हमारा कर्तव्य भी है. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री के नृत्य की जमकर तारीफ की और युवाओं को उत्साहवर्धन की सराहना भी की. लोगों ने कहा कि पूर्व मंत्री का प्रदर्शन अनोखा था, जिसने लोगों के दिल को छुआ. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 67