ग्लोबल स्किल्स पार्क में उद्योग जगत के विशेषज्ञ डॉ. बसु करेंगे छात्रों का मार्गदर्शन

भोपाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क (एसएसआर जीएसपी) में 21 नवंबर 2024, गुरुवार को ‘आयशर जीएसपी टॉक्स’ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष सत्र में वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वोल्वो ग्रुप और आयशर मोटर्स का संयुक्त उपक्रम) के प्रमुख मानव संसाधन अधिकारी डॉ. पार्थसारथी बसु मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम ग्लोबल स्किल्स पार्क के मुख्य ऑडिटोरियम में शाम 4:30 बजे होगा। सत्र में छात्रों को मानव संसाधन प्रबंधन और उद्योग जगत की नवीनतम रणनीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। इस सत्र में शामिल होने के लिये छात्र-छात्राओं को पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है, और अधिक जानकारी के लिए 9981919733 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी www.globalskillSpark.in पर भी उपलब्ध है। ग्लोबल स्किल्स पार्क मध्यप्रदेश में कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। इस सत्र के माध्यम से छात्र-छात्राएं उद्योग विशेषज्ञों से जुड़कर अपनी क्षमताओं को नया आयाम दे सकेंगे।   recent visitors 56

ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में जेबीएम समूह के वरिष्ठ इंजीनियरों और तकनीशियनों के लिए "इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और मेंटिनेंस" पर केन्द्रित दो-सप्ताह का औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 अक्टूबर को संपन्न हुआ। कौशल विकास और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल के नेतृत्व और सचिव श्री राजेन्द्र रघुराज के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम ने उद्योग पेशेवरों को अत्याधुनिक उपकरणों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया, जो राज्य के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। वरिष्ठ निदेशक जीएसपी श्री शमीम उद्दीन ने बताया कि 24 अगस्त को नए परिसर के उद्घाटन के बाद से यह जीएसपी द्वारा आयोजित पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो उनके उत्कृष्ट संसाधनों और तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने बताया कि यह पहल मध्यप्रदेश में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक प्रभावी कदम है।   recent visitors 81