‘सोनेरी भोग’ मिठाई का क्या आप चखना चाहेंगे स्वाद, एक किलो मिठाई का भाव जानकर रह जाएंगे दंग

जयपुर देश के सबसे बड़े त्योहार दिवाली को लेकर जहां कुछ दिन बाकी हैं वहीं बाजार सजने लगे है ।वहीं मिठाइयां दुकानों में खुशबू बिखेर रही है यानी एक से बढ़कर एक मिठाइयां बाजार की रौनक बनी हुई हैं। इन मिठाइयों के भाव भी बढ़े हुए हैं हाल ही में एक मिठाई चर्चा में आई है जिसका भाव सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा। चलिए जानते हैं मिठाई के बारे में। यहां मिल रही हैं सोनेरी भोग मिठाई आपको बताते चलें कि, यह खास तरह की मिठाई सोनेरी भोग को दरअसल महाराष्ट्र के अमरावती में एक दुकानदार ने अपनी दुकान में पेश किया है। जिस मिठाई को 24 कैरेट के सोने के वर्क से सजाया गया है तो यह मिठाई काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश से तैयार की गई हैं। इस मिठाई की खासियत केवल राज्य ही नहीं अन्य राज्य के लिए भी है। एक पीस मिठाई की कीमत 1550 रुपये इस दीवाली सोने-चांदी की बढ़ी कीमतों ने भले ही आपके होश उड़ा दिए हों, लेकिन जयपुर के 'त्यौहार' आउटलेट ने तो सोने-चांदी से 'स्वर्ण भस्म पाक' और 'चांदी भस्म पाक' की मिठाई बना सबको हैरत में डाल दिया है. भले ही सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदने के लिए आपको सौ बार सोचना पड़ा हो, लेकिन इस मिठाई को खूब खरीदा जा रहा है. हालांकि स्वर्ण भस्म से बनी मिठाई के एक पीस की कीमत 1550 रुपए है और चांदी की भस्म से बनने वाली मिठाई के एक पीस की कीमत 750 रुपये है. लेकिन फिर भी इनकी डिमांड है. खासतौर पर दीवाली त्यौहार पर लोग गिफ्ट के तौर पर इन मिठाइयों का उपयोग कर रहें हैं. सोने-चांदी की यह मिठाई जितनी प्रीमियम है, उसका बॉक्स भी उतना ही प्रीमियम रखा है. इन मिठाइयों के डिब्बे भी सोने चांदी की ज्वेलरी बॉक्स बनाने वाले वेंडर से ही स्पेशल तौर पर तैयार किए गए हैं. यही वजह है कि मिठाई का सिंगल पीस भी रिंग ज्वेलरी रखने वाले छोटे बॉक्स में दिया जाता है. इन जगहों से मंगवाए जाते हैं मटेरियल शॉप की ऑनर अंजलि जैन बताती हैं कि 1 किलो स्वर्ण भस्म पाक मिठाई में करीब 40 पीस आते हैं, जिसकी कीमत 45,000 रुपए रखी गई है. वहीं 1 किलो चांदी भस्म पाक मिठाई की कीमत 30 हजार रुपए है. इस मिठाई की रेसिपी को कई महीनों की रिसर्च करने के बाद तैयार किया गया है, यही वजह है कि सोने से तैयार होने वाली स्वर्ण भस्म और चांदी से तैयार होने वाली चांदी भस्म मिठाई इम्यूनिटी, मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए भी यह काफी फायदेमंद है. यहीं नहीं इस मिठाई में इस्तेमाल होने वाले रॉ मटेरियल कश्मीर, अफगानिस्तान और हिमाचल प्रदेश से मंगवाए जाते है. ऐसे तैयार की जाती है मिठाई अनोखी मिठाई की रेसिपी को लेकर शॉप के को-फाउंडर कुणाल जैन ने बताया कि मामरा क्वालिटी के बादाम को गर्म पानी में उबालकर उसे ग्रेट करते हैं और फिर मिक्सचर को देसी घी रोस्ट किया जाता है. इससे इसमें घी की खुशबू आते ही इसे ठंडा कर मिठास के लिए बहुत ही सीमित मात्रा में शुगर की चाशनी तैयार करके मिक्स कर देते हैं. इसके बाद इसमें पानी में भिगोए केसर मिश्रण को दो अलग-अलग बर्तन में बांट लेते हैं. जिसके एक मिश्रण में स्वर्ण और दूसरे में चांदी की भस्म मिलाते हैं. खास बात यह है कि एक किलो मिठाई में 1.25 से 1.5 ग्राम गोल्ड से तैयार भस्म मिलाते हैं, जिसकी लागत 30,000 रुपए से ज्यादा है. इसके बाद चांदी भस्म पाक में चांदी का वर्क और स्वर्ण भस्म पाक पर सोने का वर्क लगाकर सबसे आखिरी में चिलगोजा से गार्निश कर दोनों ही मिठाइयों को बर्फी की शेप में सर्व किया जाता है. लेकिन इस मिठाई को पकाने की विधि हलवा जैसी है और इसी कारण से दोनों मिठाइयों के नाम में भी पाक का इस्तेमाल किया गया है.   recent visitors 80

सोना-चांदी दोनों ही की कीमती धातुओं में आगे भी मजबूती आने की संभावना

धनतेरस पर सोना-चांदी दोनों में ‎निवेश करना फायदेमंद : बाजार ‎विशेषज्ञ बाजार विशेषज्ञों जब सोने और चांदी की मांग पीक पर होती है, तो निवेशकों को सोच-समझकर फैसले लेना चाहिए सोना-चांदी दोनों ही की कीमती धातुओं में आगे भी मजबूती आने की संभावना नई दिल्ली  धनतेरस के त्योहार पर भारत में जमकर खरीदारी होती है। ‎‎‎विशेष तौर पर देखा जाए तो सोने और चांदी की कीमतें इस साल खूब बढ़ी है। वैश्विक अनिश्चितताओं और बढ़ती मांग के चलते सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। इस साल 29 मई को चांदी ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। एक जनवरी 2024 को चांदी की कीमत 73,395 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसी तरह 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63352 रुपये थी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जब सोने और चांदी की मांग पीक पर होती है, तो निवेशकों को सोच-समझकर फैसले लेना चाहिए। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अभी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आने की कोई आशंका नजर नहीं आ रही है। आने वाले समय में हाजिर और वायदा बाजार में दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में और मजबूती आने की संभावना है। एक रिपोर्ट के अनुसार भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका में संभावित ब्याज दरों में कटौती के चलते सोने-चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। खास बात यह है कि चांदी, जो हाल के महीनों में सोने से पीछे रही है, अब अधिक आकर्षक निवेश विकल्प बन सकती है। बाजार के जानकारों का कहना है ‎कि चांदी दिवाली तक 1,05,000- 1,10,000 प्रति किलो तक जा सकती है। उन्होंने निवेशकों को इस मौके का फायदा उठाने और चांदी पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। इसके साथ ही जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन के चलते आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 79 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है, वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।   recent visitors 84

शुक्रवार को सोने के दाम 80100 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1800 रुपये घटकर 96500 रुपये प्रति किलो

इंदौर सराफा बाजार में गुरु पुष्य नक्षत्र पर अनुमान से बेहद हुए कारोबार के बाद शुक्रवार को भी पुष्य नक्षत्र होने से मार्केट चहल-पहल तो रही लेकिन कारोबार कमजोर देखा गया। अब व्यापारियों की निगाहें धनतेरस पर टिकी हुई है। दो दिनों से अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में गिरावट से भारतीय बाजार में भी सोने के दाम लगातार नरम पड़ रहे है। शुक्रवार को सोना 400 रुपये और दो दिन में सोना केडबरी करीब 800 रुपये प्रति दस ग्राम पर टूट गया है। वहीं शुक्रवार को इंदौर में चांदी 1800 रुपये सस्ती हुई है। घटते दाम धनतेरस पर ग्राहकी को बल देंगे। ज्वेलर्स का मानना है कि ब्रिक्स समूह की बैठक के बाद रूस के वित्त मंत्री ने बयान दिया है कि ब्रिक्स देश मिलकर अपना मेटल एक्सचेंज लाने की तैयारी कर रहे हैं। वह एलएमई (लंदन मेटल एक्सचेंज ) के समानांतर अपना मेटल एक्सचेंज खड़ा कर सके और साथ ही साथ पश्चिम द्वारा लगाए गए रूस पर आर्थिक प्रतिबंध के खिलाफ भी लड़ सके। उधर, अमेरिका के वित्तीय आंकड़े अच्छे आने से यूएस डालर इंडेक्स में मजबूती आई है फलस्वरुप सोना-चांदी में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना वायदा 2718 डालर तक जाने के बाद 2735 डालर और नीचे में 2717 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 33.16 डालर तक जाने के बाद 33.78 डालर और फिर नीचे में 33.13 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखी गई। इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 80100 सोना (आरटीजीएस) 80000 सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 73100 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 80500 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा नकद 96500 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 97000 चांदी टंच 96600 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1125 रुपये प्रति नग बिका। गुरुवार को चांदी चौरसा नकद 98300 रुपये पर बंद हुई थी। recent visitors 60

पुष्य नक्षत्र पर आज सिर्फ 1 रुपए खरीदें सोना, रिटर्न होगा कई गुना !

मुंबई दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। आज 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2024) है। इस दौरान सोने में निवेश सबसे अच्छा हो सकता है। वैसे तो फिजिकल गोल्ड में भी निवेश कर सकते हैं। मतलब गोल्ड ज्वेलरी या बिस्किट-सिक्के खरीद सकते हैं लेकिन अब इसे सोने में निवेश का सही तरीका नहीं माना जाता है। क्योंकि इस पर GST और मेकिंग चार्ज देना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको गोल्ड में इन्वेस्ट (Gold Investment) करने का वो तरीका बताएंगे, जिनमें सिर्फ 1 रुपए से भी सोना खरीद सकते हैं और अच्छा रिटर्न भी पा सकते हैं। सोने में निवेश का डिजिटल तरीका 1. गोल्ड बॉन्ड सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सरकारी बॉन्ड होता है, जो सरकार समय-समय पर लेकर आती है। इसका मूल्य सोने के वजन में होता है। मतलब 1 बॉन्ड एक ग्राम सोने की कीमत का होता है। SGB पर सालाना 2.50% का निश्चित ब्याज निवेशकों को मिलता है। इसे खरीदना बेहद आसान है। अपने डीमैट अकाउंट से NSE पर उपलब्ध गोल्ड बॉन्ड की यूनिट खरदी सकते हैं। 2. गोल्ड ETF सोने को आप शेयर की तरह भी खरीद सकते हैं। इसे गोल्ड ETF कहते हैं। यह एक एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड हैं, जिन्हें शेयर मार्केट में खरीद और बेच सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ का बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड रेट हैं, तो इसे एक्चुअल कीमत पर खरीद सकते हैं। गोल्ड ETF लेने के लिए डीमैट अकाउंट होना जरूरी है। 3. पेमेंट ऐप से सिर्फ 1 रुपए में सोना खरीदें स्मार्टफोन से डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। सिर्फ 1 रुपए में अमेजन-पे, गूगल पे, पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक जैसे पेमेंट ऐप पर 1 रुपए में सोना उपलब्ध है। इसे आप अपनी सुविधा के अनुसार खरीद सकते हैं। सोने में निवेश से कितना रिटर्न अगर सोने में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करते हैं तो अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। पिछले 5 साल में ही सोने ने निवेशकों को 55% का रिटर्न दिया है। अक्टूबर 2020 में जो सोना 50,605 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा था, वो आज 80 हजार के पार पहुंच गया है। सोना खरीदते समय दिखाएं समझदारी 1. हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का एक हॉलमार्क कोड होता है, जिसे HUID (हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर) कहते हैं। इससे पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. सोने को खरीदते समय इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट जैसे सोर्स से कीमत क्रॉस चेक करें। सोने का रेट 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से देख सकते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है लेकिन इससे गहने नहीं बनाए जाते हैं। आमतौर पर गहने 22 कैरेट या इससे कम कैरेट के सोने से बनाए जाते हैं। 3. सोना खरीदते समय कैश पेमेंट करने से बचें। इसकी बजाय UPI और डिजिटल बैंकिंग से पेमेंट करें। डेबिट या क्रेडिट कार्ड भी पेमेंट के लिए अच्छा है। 4. अगर सोना ऑनलाइन मंगवा रहे हैं तो उसकी पैकेजिंग चेक करना न भूलें। 5. सोने को निवेश की तरह देखते हैं तो उसकी रीसेल वैल्यू के बारे में पूरी जानकारी लें। recent visitors 103

‘सोने ‘ की कीमत ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर, पहली बार 80 हजार के पार पहूँचा Gold

इंदौर  शहर में सोने की कीमतें नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। सोमवार को यह पहली बार 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गईं। शहर में सोने के दाम ₹250 प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम ₹700 प्रति किलोग्राम बढ़ गए। इस तेजी के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती, वैश्विक तनाव और त्योहारी मांग में वृद्धि जैसे कई कारण शामिल हैं। जल्द ही एक लाख पार हो जाएगी चांदी इंदौर में  24 कैरेट सोना ₹80,200 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹97,200 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। चांदी के सिक्के ₹950 में बिके। चांदी की कीमत भी बढ़कर ₹99,400 प्रति किलोग्राम हो गई है और जल्द ही ₹1,00,000 के स्तर को पार कर सकती है। सोने की कीमतों में उछाल की वजह सोने की कीमतों में यह उछाल कई कारणों से आया है, जिसमें सबसे प्रमुख है अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा COVID-19 महामारी के बाद पहली बार ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती। इसने निवेशकों को सोने जैसे सुरक्षित ठिकानों की ओर आकर्षित किया है। इसके अलावा, रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में इज़राइल, हमास और हिज़्बुल्लाह के बीच संघर्ष ने वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव को बढ़ा दिया है, जिससे सोने की मांग और बढ़ गई है। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से भी बढ़ी मांग अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के कमजोर होने से भी सोने की कीमतों को समर्थन मिला है। सोना और डॉलर के बीच उलटा संबंध होता है, यानी जब डॉलर कमजोर होता है, तो सोना मजबूत होता है। हाल ही में, भारत सरकार ने सोने पर सीमा शुल्क 15% से घटाकर 6% कर दिया था, जिससे घरेलू बाजार में सोने की मांग और बढ़ गई। पहली बार नहीं मना रिकॉर्ड इंदौर में यह पहली बार नहीं है जब सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। अप्रैल में, सोना पहली बार 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार गया था। हालाँकि, इसके बाद कीमतों में कुछ गिरावट आई, लेकिन यह गिरावट अस्थायी साबित हुई। इंदौर में पहली बार अप्रैल में 75 हजार पार हुआ था सोना इंदौर में सोना केडबरी रवा 17 अप्रैल को पहली बार 75 हजार के पार जाकर नकद में 75650 रुपए और सोना आरटीजीएस में 75800 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव से बिका था। 5 दिन बाद सोने के भाव में गिरावट शुरू हुई थी और 22 अप्रैल को सोना 500 रुपए टूट कर 74 हजार 900 रुपए हो गया था। इसके बाद से ही सोने के भाव में तेजी-मंदी का दौर जारी है। 24 जुलाई को केंद्रीय बजट के बाद सोना 70 हजार 300 रुपए पर आ गया था। 3 महीने में 9 हजार 970 रुपए महंगा हुआ सोना इंदौर मे सोना पिछले 3 माह में ही 9 हजार 970 रुपए महंगा हो चुका है। केंद्र सरकार द्वारा कस्टम ड्यूटी घटाने के बाद 25 जुलाई को सोना 70 हजार 300 रुपए प्रति ग्राम के भाव पर बिका था। वहीं आज यानी 21 अक्टूबर को सोने का भाव 80 हजार 270 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इस लिहाज से सोना पिछले 3 महीने में 9 हजार 970 रुपए महंगा हो गया है। recent visitors 96

हिंगोरानी से मिले 70 लाख के जेवरात, कैश, संपत्ति के दस्तावेज और अवैध हथियार…

भोपाल भोपाल में लोकायुक्त (Bhopal Lokayukta) की टीम ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत छापेमारी की. इस दौरान लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई. इसके बाद गांधी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई देर रात तक चली. इस छापेमारी के दौरान जेवरात व नकदी के अलावा संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. दरअसल, लोकायुक्त टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत पर तकनीकी शिक्षा विभाग के जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के घर समेत 6 अलग-अलग जगहों पर छापा मारा. रमेश हिंगोरानी के घर सहित स्कूलों और बेटों के दफ्तर पर एक साथ छापा मारा गया. बैरागढ़ में 2 जगहों पर, गांधी नगर में 3 जगहों पर और श्यामला हिल्स के पास एक दफ्तर में कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान रमेश हिंगोरानी के पास आय से अधिक संपत्ति मिली. इस मौके पर कैश, डायमंड और सोने चांदी के कीमती आभूषण, कई संपत्तियों के दस्तावेज, निवेश के कागजात, 4 कार और 5 दो-पहिया वाहन मिले. लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई के दौरान 1014 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये है. इसके अलावा 1021 ग्राम चांदी के आभूषण भी मिले, जिनकी कीमत लगभग 55,500 रुपये आंकी गई है. इस छापेमारी में कुल 12 लाख 17 हजार 950 रुपये की नकदी भी जब्त की गई. इसके अलावा गांधीनगर के प्रेरणा किरण स्कूल एयरोसिटी में तलाशी के दौरान एक देशी पिस्तौल भी बरामद की गई. इस मामले की सूचना तत्काल गांधी नगर थाने को दी गई. इस मामले में नीलेश हिंगरोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. तलाशी के दौरान कई संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं. इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि उनके सही मूल्यांकन और वैधता की जांच की जा सके. छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है और उम्मीद है कि इस जांच से और भी खुलासे हो सकते हैं. लोकायुक्त की टीम ने कड़ी निगरानी के साथ इस मामले की जांच को अंजाम दिया. अधिकारियों का कहना है कि बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. यह छापेमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा है.     recent visitors 92

सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

कच्चे तेल में गिरावट का रुख, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर कच्चे तेल और सोना और चांदी में में गिरावट का रुख सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत नई दिल्ली  इजराइल-ईरान जंग के बीच अंतरराष्रीि  य बाजार में कच्चे  तेल की कीमत में गिरावट का रुख है। ब्रेंट क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्री य बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.92 डॉलर यानी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 78.12 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.90 डॉलर यानी 1.19 फीसदी लुढ़ककर 75.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत  घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,810 रुपये से लेकर 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,340 रुपये से लेकर 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी मामूली गिरावट आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 77,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 77,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 71,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 77,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 71,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 77,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी मामूली गिरावट की वजह से आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।     recent visitors 86