Friday, July 17, 2026 1:42 am

दोस्त के घर जाने रात में निकला था बारहवीं का छात्र, छत्तीसगढ़-कोरबा में अधजली लाश की हुई पहचान

कोरबा. ग्राम हुंकरा की पहाड़ी से लगे इलाके में मिली अधजली लाश की पहचान उसके साइकिल के माध्यम से हो गई है। मृतक की शिनाख्त कोरबा जिला मुख्यालय में समग्र शिक्षा कार्यालय में पदस्थ ADPO, कटघोरा निवास के.जी. भारद्वाज के पुत्र अभिषेक के रूप में हुई है। 18 वर्षीय अभिषेक कक्षा 12 वीं का छात्र था। शनिवार की रात कथित तौर पर दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर निकला था। फिर लौटा नहीं। मृतक अभिषेक भारद्वाज का इकलौता पुत्र था। इस घटना ने भारद्वाज परिवार को शोक में डुबा दिया है। परिजनों सहित सहकर्मियों, ग्रामवासियों में शोक व्याप्त है। बता दें कि बीते रविवार सुबह कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम हुंकरा की पहाड़ी के पास एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिली थी। कटघोरा पुलिस को मौके से एक जोड़ी चप्पल व गियर वाली साइकिल मिली। साइकिल पर दुकान का नाम लगा था। जिससे संपर्क पर साइकिल की फ्रेम नम्बर के आधार पर खरीदार का नाम हासिल किया गया। उसके बाद घर पहुंचकर जानकारी लेने पर अभिषेक के घर से गायब रहने की बात पता चली। साइकिल व चप्पल को परिजन पहचान गए। घटनास्थल पर जांच में फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। मिले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर प्रारम्भिक तौर पर मामला आत्मदाह का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की माने तो रोज की तरह किसी दोस्त के साथ घूमने जाने के नाम से निकला हुआ था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद खोजबीन भी की गई। लेकिन पता नही चला। किसी घटना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस व परिजनों को है। recent visitors 63

पुलिस जांच मे जुटी, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी

बिलासपुर. बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित बकरकुदा का सरसेनी रोड में एक अज्ञात युवक की अधजली शव मिलने से सनसनी फैल गई है प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव जलाने का प्रयास करने की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल ग्राम बकरकुदा के बडे नहर के पास एक अज्ञात युवक की अधजली अर्धनग्न शव मिलने मल्हार क्षेत्र के आसपास सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना आसपास के खेत में दवाई छिड़काव कर रहे किसानों ने मल्हार चौकी पुलिस को दी वही सिर में भी चोट के निशान दिखाई दे रहा है पुलिस लाश की पहचान करने के लिए आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही हैं जिससे युवक की कोई पहचान हो सके फिलहाल पुलिस लाश को देखकर युवक की हत्या की आशंका जताई रही है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा। मस्तूरी पुलिस फोरेसिक और डॉग स्क्वाड टीम को सूचना दे दी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। recent visitors 66