हत्या की आशंका, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में मेटाडोर में लटका मिला शव

बलौदाबाजार. भाटापारा मंडी गेट के सामने मेटाडोर में एक व्यक्ति का लटका हुआ शव मिला है. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस शव को सुबह-सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. ये शव मेटाडोर के चालक दरवाजे के ऊपर केबिन में लटका हुआ मिला है. राहगीरों की सूचना पर भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव का पंचनामा किया जा रहा है. पुलिस प्रथम दृष्ट्या हत्या के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है. recent visitors 81

गांव में मची सनसनी, छत्तीसगढ़-कवर्धा में पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

कवर्धा। जिले में आम के बगीचे में पेड़ पर युवक की लटकती लाश मिली है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है. घटना पिपरिया थाना के बैजलपुर गांव की है, जहां आम के बगीचे में मुकेश साहू की लाश मिली है. अंतिम बार युवक लक्ष्मी विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते नजर आया था. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से नीचे उतारने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. पिपरिया थाना प्रभारी कमलकांत शुक्ला ने बताया कि पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैजलपुर के आम बगीचे में पेड़ पर युवक की लाश फांसी के फंदे में लटकती हुई मिली है. मृतक युवक शराब की आदी था, और घर में आए दिन अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. recent visitors 89