25 नवंबर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा प्रेम में थोड़ा सा तू तू मैं मैं रहेगा बच्चों की सेहत को ध्यान में रखें। व्यापार आपका सही रहेगा। सूर्य को जल देते रहें। वृषभ राशि- गृह कलह के संकेत हैं। यद्यपि भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें। मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें। कर्क राशि- प्रेम संतान का साथ है। व्यापार की स्थिति सुदृढ़ है। आगे बढ़ रहे हैं आप। स्वास्थ्य भी अच्छा है। शुभ समय। निवेश करने से बचें। लाल वस्तु पास रखें। सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का मध्यम होना और व्यापार का अच्छा होना दर्शा रहा है। पीली वस्तु पास रखें। कन्या राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, ये टेंपरेरी फेज रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें। तुला राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्रोत से पैसे आएंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करेगा। वृश्चिक राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें। धनु राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापर अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पे ध्यान दें। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें। कुंभ राशि- शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। गुण ज्ञान की प्राप्त होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। मीन राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। पढ़ने लिखने में समय व्यतीत करें। बुजुर्गों का आप पर आशीर्वाद बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम, संतान भी मध्यम है। लेकिन व्यापार सही रहेगा। काली वस्तु का दान करें, शुभ होगा। recent visitors 78

सोमवार 18 नवंबर 2024 का राशिफल

मेष राशि-ज्यादा पैसे खर्च करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। नौकरीपेशा वालों के लिए शुभ दिन है। प्रमोशन के चांस बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगा,लेकिन धन का प्रबंधन होशियारी से करें। वृषभ राशि-आपको फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। आपमें आत्मविश्वास भरपूर होगा। निवेश करने से पहले अच्छे से रिसर्च जरूर करें। कुछ जातक दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को संभालकर रखें। मिथुन राशि-खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें और सोच-समझकर धन खर्च करें। कर्क राशि-आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। फैमिली और दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है। कुछ जातकों को विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। प्रेमी की बातों को ध्यान से सुनें और धैर्य बनाए रखें। सिंह राशि-आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। जिसका असर आपके लाइफस्टाइल पर हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिजनों के साथ आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। कन्या राशि-स्वास्थ्य में सुधार आएगा। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। यात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। अपने करियर पर फोकस करें। दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहें। प्रेमी से अपने दिल की बात शेयर करने में संकोच न करें। तुला राशि-प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आय के कई स्त्रोतों से पैसे आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस मीटिंग में इनोवेटिव आइडियाज के साथ शामिल हों। इससे तरक्की के कई मौके मिलेंगे। वृश्चिक राशि-पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर वाद-विवाद संभव है। भावुकता से बचें और इमोशनल होकर कोई डिसीजन न लें। हेल्दी डाइट लें। रेगुलर एक्सरसाइज करें। इससे एनर्जी लेवल मेंटेन रहेगा और आप स्वस्थ रहेंगे। धनु राशि-बुरी आदतों को छोड़ने की कोशिश करें। धन बचत करें। फालतू के खर्चों को कम कर दें। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसलों में देरी होगी। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्किल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहें। मकर राशि-व्यापार में मुनाफा होगा। घर में किसी फंक्शन या इवेंट के सेलिब्रेशन के चलते खुशियों का माहौल रहेगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद बढ़ सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप प्रेमी के साथ कुछ स्पेशल प्लान बना सकते हैं। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। कुंभ राशि-अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद तनाव बढ़ा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहने वाली है। करियर में तरक्की के सुनहरे मौकों का भरपूर लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। मीन राशि-पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शैक्षिक कार्यों की चुनौतियां दूर होंगी।। व्यापार में विस्तार होगा। अपने बजट पर ध्यान दें और बिना सोचे-समझे पैसे खर्च न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। recent visitors 94

राशिफल मंगलवार 12 नवंबर 2024

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन खर्चा भरा रहने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक दूर रहेंगे। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण किसी वाद विवाद  में पड़ सकते हैं। आपको शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन लाभदायक रहने वाला है। आपका सहयोगी कामों मे एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। यदि आपका पैसों को लेकर कोई काम अटका हुआ था, तब वह भी पूरा हो सकता है। आप पारिवारिक योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा कर सकते हैं। मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन सेहत के लिहाज  से कमजोर रहने वाला है। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। व्यवसाय में भी आपने यदि लापरवाही के कारण कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो वह आपकी समस्याओं को खड़ा कर सकता है। कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को कल किसी वाद विवाद में पढ़ने से बचना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और बेहतर रहेंगे। आपको अपने धन लाभ में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी काम को लेकर जीते हुए अहंकार ना दिखाएं। सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। धार्मिक कार्यों में काफी रुचि रहेगी। परिजनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। साझेदारी में कोई काम यदि आप लंबे समय से कर रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी। आप किसी जरूरी काम को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी  खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। मानसिक चिताओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। घर परिवार में सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो गई होगी। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना बेहतर रहेगा। धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए मध्यम  रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आपको धन संचय करने के बारे में सोच विचार अवश्य करना होगा। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको ही बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कामों में व्यस्त रहने के कारण आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को कल अपने कामों को समय रहते निपटाने की जरूरत है और यदि उन्होंने किसी काम को दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो उसमें उन्हें समस्या हो सकती है। दानपुण्य के कार्य में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। आप बेफिजूल के खर्चे में पढ़ सकते हैं। मीन राशि- मीन राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, उनकी कल कामों से एक नई पहचान बनेगी और उन्हें अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। किसी नये  मकान, दुकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। recent visitors 93

राशिफल सोमवार 11 नवंबर 2024

मेष राशि- मेष राशि के जातकों बेहतर करियर ग्रोथ के लिए ऑफिस में उम्मीदों पर खरा उतरना सुनिश्चित करें। आज अपने धन को सावधानी से संभालें। आज प्रेम संबंधों में कई सकारात्मक चीजें देखने को मिलेंगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों बेहतर कल के लिए आज धन का प्रबंधन समझदारी से करें। उत्पादकता पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएं, साथ ही आपको अतीत में उलझने से भी बचना चाहिए। मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों जिन लोगों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, उन्हें दिन के दूसरे भाग में कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है। डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। काम के मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। हाइड्रेटेड रहें। सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों आज के दिन फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए। कुछ प्रबंधकों और टीम लीडरों का जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। छोटी-मोटी वित्तीय दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन दिनचर्या प्रभावित नहीं होगी। कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों आज आपको बहस करने से बचना चाहिए। ऑफिस की पॉलिटिक्स में न उलझेंं। अपने काम पर फोकस बनाए रखें। हेल्दी डाइट को फॉलो करें और रोज एक्सरसाइज करें। पार्टनर को खुश रखें। तुला राशि- तुला राशि वालों को आज अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार करते समय सावधान रहें क्योंकि इसमें जोखिम हो सकता है। अपने पार्टनर को सरप्राइज देने से रिश्ता मजबूत बन सकता है। सेहत को प्राथमिकता दें। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन काफी रोमांटिक साबित हो सकता है। कुछ लोगों को पार्टनर द्वारा गिफ्ट या डेट पर जाने का सरप्राइज मिल सकता है। काम से सिलसिले में मन परेशान हो सकता है। सेहत पर ध्यान दें। धनु राशि- धनु राशि के जातकों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से आज दूर रहना चाहिए। कुछ लोग इंटरव्यू क्लियर करके ऑफर लेटर भी पा सकते हैं। सीढ़ियों का उपयोग करते समय सावधान रहें। मां की सेहत पर आपको ध्यान देना चाहिए। मकर राशि- मकर राशि के लोगों आज अपनी क्रिएटिविटी निखारने पर फोकस बनाए रखें। कुछ छात्रों को शिक्षा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी धन की आवश्यकता होगी। बाहर का खाना ज्यादा खाने से बचें। कुम्भ राशि- कुंभ राशि के लोग आज पॉजिटिव सोच वाले व्यक्तियों के साथ कुछ टाइम स्पेंड करें। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर रहेगी। इन्वेस्टमेंट से दूरी बनाएं। बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा। मीन राशि- मीन राशि के लोगों को अपने क्रश को प्रपोज करने का मौका आज नहीं छोड़ना चाहिए। टीम के सदस्यों को संभालते समय सावधान रहें। पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए खान पान पर ध्यान देना जरूरी है। recent visitors 98

राशिफल शुक्रवार 8 नवंबर 2024

मेष राशि- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में तरक्की करेंगे। शैक्षिक कार्यों में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। वृषभ राशि- ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। चुनौतियों से निपटने के लिए कॉन्फिडेंट रहें। सोच-समझकर धन खर्च करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप घरेलू उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीद सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मिथुन राशि- प्रोफेशनल लाइफ में आपके उपलब्धियों की प्रशंसा की जाएगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश से जुड़े फैसले होशियारी से लें। कुछ जातक नए लोकेशन पर बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप हेल्दी और फिट रहेंगे। कर्क राशि- वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ लोगों का रिलेशनशिप में विवाह के बारे में चर्चा हो सकती है। सिंह राशि- पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने का प्लान बना सकते हैं। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे। बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों का आनंद लेंगे। कन्या राशि- आपके स्किल और टैलेंट से सहकर्मी इंप्रेस होंगे। कुछ जातक नया घर खीरद सकते हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। आज घर में रिश्तों को मधुर बनाने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी साबित होंगे। कुछ जातक प्रॉपर्टी खरीद या बेच सकते हैं। तुला राशि- पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। ऑफिस के कार्यों को अधूरा न छोड़े। सभी कार्यों को डेडलाइन के अंतर्गत पूरा करने की कोशिश करें। परिजनों की सलाह से आप करियर में खूब तरक्की करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ यात्रा के योग बनेंगे। वृश्चिक राशि- घर में सुख-शांति आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। रोमांटिक लाइफ में नए सरप्राइज मिलेंगे। धनु राशि- प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के सुनहरे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। धार्मिक स्थल पर यात्राके योग बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोमांटिक लाइफ को बेहतर बनाने के लिए नए प्रयास करने में संकोच न करें। मकर राशि- किसी करीबी से मुलाकात संभव है। करियर में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आपके सभी सपने साकार होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। कुंभ राशि- आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। प्रियजनों से मुलाकात संभव है। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगा। सिंगल जातकों क्रश को प्रपोज कर सकते हैं। आपको पॉजिटिव रिस्पान्स मिल सकता है। आज आपको फैमिली या लाइफ पार्टनर की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। मीन राशि- सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने टैलेंट और स्किल से आमदनी के नए स्त्रोतों की तलाश करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को पार करने में सफल होंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथी से अपनी फीलिंग्स को खुलकर व्यक्त करें। recent visitors 100

राशिफल शुक्रवार 1 नवंबर 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। अगर आप इंटरनेट और संचार सेवा से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है।  किसी विदेश कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। इस राशि के व्यापारियों को आज धन लाभ होगा। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। कानूनी मामलों में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे हैं विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है पढ़ाई में मन लगेगा। वृष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। नए कोर्स ज्वाइन के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस के सिलसिले में आज विदेश की यात्रा हो सकती है। सीनियर से आपको उपहार मिल सकता है। आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा है। अपने गुस्से पर काबू करें वरना बनते काम बिगड़ जाएंगे। आज गाय को देसी घी जरूर खिलाएं कार्य में मिलेगी सफलता। मिथुन राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपको लाभ होगा, इससे घर में खुशी का माहौल बनेगा।  कॉलेज में लेक्चरर के लिए  कॉलआ सकता है। कॉमर्स के विद्यार्थी आगे की पढ़ाई के लिए फॉर्म भरेंगे। घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर ले। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। गणेश जी का पूजा करें। वाहन धीमे चलाएं। कर्क राशि: आज आपका सेहत अच्छा रहेगा। कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज ना करें। आपके सोच हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। नए बिजनेस शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी से डील मिलेगी। सिंह राशि: आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए घर में विवाह के लिए चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घर की जरूरी कामों में सहयोग कर सकते हैं जिससे परिवार के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। बच्चों के लिए शाम को जरूर समय निकले। प्रेम-प्रेमिका आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो सकती है जिसका फायदा आपको आने वाले समय में मिलेगा। कन्या राशि: आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। किसी काम को करने में आज आपको बड़ी परेशानी आएगी। धैर्य के साथ करने से कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा  लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक से रिलेटेड सामान जरूर खरीदें शुभ रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज मेहमान का आगमन हो सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। अगर आप करियर की नहीं शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ है। नकारात्मक विचारों को छोड़कर सकारात्मक विचार अपनाएंगे। घर में आज मनपसंद खाना खाने से आपका मन  सना प्रसन्न रहेगा।  किसी पुरानी मित्र से मुलाकात होगी, जिसके साथ पुरानी बात परचर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेमी से आज गिफ्ट मिल सकता है। वृश्चिक राशि: आज आपको लाभ होगा। व्यापार में आपको फायदा मिलने की योग बन  रहे हैं। रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। आपका सेहत पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवन साथी के साथ लंच पर जा सकते हैं। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी। कोर्ट कचहरी  मामले से दूर रहे। वकीलों को नए कैसे मिल सकते हैं। सभी के सबके पक्ष में रहेंगे। धनु राशि: आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। ऐसे लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी जो आपकी कमियो को बता देगी। साइंस लेकर पढ़ाई करें विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को  जॉब  के लिए कॉल आ सकता है। इस राशि के जो लोग जो वर्क फ्रॉम होम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी  के साथ गुस्से में बात ना करें  इससे में तनाव हो सकता है। मकर राशि: आज निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस की तरफ से  बिजनेस मीटिंग के लिए बाहर जा सकते हैं।  कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। सीनियर के साथ अच्छा व्यवहार करें।  इस राशि के प्रेमी प्रेमिका की शादी की चर्चा घर पर हो सकती है। लॉ की पढ़ाई करें विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। स्कूल के किसी प्रतियोगिता में आपको भाग लेने का अवसर मिलेगा। कुम्भ राशि: आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज जिस व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी उससे प्रेम पूर्वक व्यवहार करें, इससे आगे चलकर आपको फायदा होगा। ऑफिस में दिए गए जिम्मेदारी को धैर्य पूर्वक करें, जल्दी के चक्कर में गलती हो सकती है। इस राशि के जो लोग मोबाइल का व्यापार करते हैं आज उन्हें धन लाभ होगा। आलस्य  करने से बचे। आपके कार्य को देखते हुए नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। मीन राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दोस्त और काम के बीच संतुलन बनाकर रखें। आज नया बिजनेस शुरू करने का प्लान कर सकते हैं जीवनसाथी का इसमें पूरा सहयोग मिलेगा।  गुस्सा करने से बचे, इससे बनते काम बिगड़ जाएंगेबनते काम बिगड़ जाएंगे, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। recent visitors 95

कुंडली में ऐसे बनता है महालक्ष्मी योग, यह जातक को बनाता है धनवान

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रहों की चाल और कुंडली में इनकी स्थिति से ही जातक के भाग्य का फैसला होता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, जिसके चलते शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ग्रहों की किसी एक राशि में युति होने से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। ग्रहों की युति से बनने वाला एक शुभ महालक्ष्मी योग भी है। यह योग बहुत ही दुर्लभ और कम लोगों की कुंडली में ही बनता है। इस योग के बनने पर जातक के जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों को धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता है। यह योग बनने से जातक को अपने संपूर्ण जीवन में मान-सम्मान और प्रसिद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कैसे और कब यह महालक्ष्मी योग बनता है। कुंडली में महालक्ष्मी योग महालक्ष्मी योग जैसा कि नाम से स्पष्ट हो रहा है कि यह एक बहुत ही सुंदर और शुभ योग है। जब किसी की लग्न कुंडली में मंगल और चंद्रमा दोनों ही ग्रह एक साथ कुंडली के किसी भी भाव में एक साथ होकर युति करते हैं तो इसे महालक्ष्मी योग कहते हैं। मंगल-चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी योग का निर्माण होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब मंगल-चंद्रमा की युति कुंडली के कुछ विशेष भावों में होती है तो ऐसा जातक अपने जीवन में असीम सफलताओं को प्राप्त करता है। महालक्ष्मी योग का सबसे ज्यादा फायदा तब मिलता है जब मंगल-चंद्रमा कुंडली दूसरे, नवम, दशम और एकादश भाव में होता है। इस योग के बनने से अगर किसी जातक का जन्म गरीब या मध्यम वर्ग में हुआ हो तो जातक खूब धनवान और मान-सम्मान को प्राप्त करने वाला होता है।   कुंडली में महालक्ष्मी योग बनने से व्यक्ति अपने थोड़े से ही प्रयासों में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए ढ़ेर सारा धन एकत्रित करता है। इस तरह के लोग बहुत ही मेहनती, महत्वाकांक्षी तो होते ही हैं, साथ-साथ ये क्रोधी स्वभाव भी होते हैं। जब किसी की कुंडली में यह योग बनता है तो व्यक्ति को कभी भी कोई पैसों से जुड़ी परेशानियां नहीं आती है। लेकिन दूसरी तरफ अगर यही महालक्ष्मी योग अगर कुंडली के खराब भावों में बने तो तो व्यक्ति का चरित्र अच्छा नहीं होता है। महालक्ष्मी योग को महाभाग्य योग के नाम से भी जाना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में यह योग बनता है उसके ऊपर हमेशा ही मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। नौकरी-व्यापार में ऐसे लोग बहुत ही सफल होते हैं। ऐसे लोगों को समाज में हमेशा मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। recent visitors 74