रीवा पुलिस ने मानव तस्करी का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार
रीवा मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अभी भी फरार है। फिलहाल, पुलिस द्वारा दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जा रही है। नवंबर 2023 का मामला दरअसल, मामला 25 नवंबर 2023 का है। जब कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसकी उम्र 15 साल बताई गई जो कि 9th क्लास में पढ़ती थी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह पड़ोस में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आई। उसके पास जो मोबाइल था वह भी स्विच ऑफ बता रहा था। जिसके बाद पुलिस ने धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने कही ये बात थाना प्रभारी जे.पी. पटेल का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही साइबर सेल की भी मदद ली गई। काफी छानबीन करने के बाद सब के आधार पर रविंद्र कोरी को अभिरक्षा में लिया गया। इस दौरान खुलासा हुआ कि वह उस लड़की को सूरत ले गया था, जहां वह एक दंपति के साथ मिलकर राजस्थान के जालौर जिले में रहने वाले उत्तम सिंह के हाथों 3 लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद उत्तम सिंह ने लड़की से शादी रचाई, फिर उसे अपने पत्नी के रूप में रखकर दुष्कर्म करता रहा। वहीं, पुलिस ने किशोरी को जालौर स्थानीय पुलिस की मदद से बरामद कर लिया और उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, उत्तम सिंह और उसका साथी मौके से फरार हो चुका है, जिनकी तलाश की जा रही है। इसी बीच कल्लू सिंह और उसकी पत्नी मीरा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसपर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था, जिन्हें दमोह जिला के बटियागढ़ से गिरफ्तार किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 51