दो आरोपी तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान-हनुमानगढ़ में 350 पेटी अवैध शराब लदा ट्रक जब्त

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले की पल्लू थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) सेक्टर नोहर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चूरू के ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में 350 पेटियों में राजस्थान निर्मित देसी शराब के 16,800 पव्वे भरे हुए थे। आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पल्लू पुलिस थाना प्रभारी एसआई सुशील कुमार ने बताया कि जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की सूचना पर थाना के हेड कांस्टेबल शुभराम के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना के सामने मेगा हाईवे पल्लू से सरदारशहर रोड पर नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान ट्रक नंबर आरजे 10 जीए 4041 को रुकवाया गया, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर सवार थे। तलाशी के दौरान ट्रक में लदी 350 पेटियों में अलग-अलग ब्रांड की राजस्थान निर्मित देसी शराब के कुल 16,800 पव्वे मिले। अवैध शराब जब्त कर ट्रक में सवार रामनिवास (30) पुत्र रामेश्वर लाल नायक और ओमप्रकाश (35) पुत्र लेखराम सिंवर, निवासी रातूसर सिवरान, पीएस भानीपुरा, जिला चूरू, को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान थाना प्रभारी सुशील कुमार कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शुभराम, मदनलाल, कांस्टेबल रमेश कुमार, रणजीत और मांगीलाल शामिल रहे। इस कार्रवाई में डीएसटी सेक्टर नोहर की विशेष भूमिका रही। आपको बता दें कि जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के नेतृत्व में जिले भर में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 95

दो गुजराती तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान-अजमेर में सूटकेस से अवैध शराब जब्त

अजमेर. अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने सूटकेस में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए दो गुजराती युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से शराब भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों युवक अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी में थे।अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा के द्वारा आगामी त्योंहारों के चलते जिला अजमेर में अवैध मादक पदार्थों तस्करी कि रोकथाम व धरपकड़ अभियान हेतु जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए श्रीटाकीज के सामने बाबा गेस्ट में सूटकसों में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी में दो व्यक्तियों को गिरफतार किया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों मे नितिन नरसी चावड़ा पुत्र नरसी चावड़ा जाति वणकर (22) निवासी वीरू भाई की दुकान के पास, दिगजाम सर्किल, खोड़ीयाल कॉलोनी, गणपति नगर पुलिस सीटी सी जामनगर गुजरात व चाणपा नरसी पुत्र हरसु भाई जाति वणकर (25) निवासी सूरज कराड़ी, मीठापुर अम्बेडकर सोसायटी पुलिस थाना मिठापुर जिला द्वारका गुजरात को गिरफ्तार कर धारा 19/54 आबकारी अधिनियम मे मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है । थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपियों से अंग्रेजी शराब के अधे, विस्की के पाउच, बियर की बोतलें सहित अन्य बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ मे जुटी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 85

दो वाहनों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में 158 पेटी अवैध शराब जब्त

चित्तौड़गढ़. कार की एस्कॉर्टिंग में जा रही अवैध शराब से भरी पिकअप पर जिले की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 158 पेटी अवैध शराब बरामद की है। नाकाबंदी के दौरान की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले की सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप में ले जाई जा रही 158 पेटी अवैध शराब की जब्त की है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब का परिवहन कर रही पिकअप को एक कार द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा था लेकिन नाकाबंदी में ज्यादा दूरी नहीं होने के कारण दोनों वाहन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने लंबे समय बाद अवैध शराब के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि सदर थानाधिकारी गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में टीम की ओर से नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान भीलवाड़ा की ओर से आई पिकअप को रुकवाया गया, पुलिस को देखकर चालक व खलासी घबराए हुए थे। वहीं इससे कुछ ही आगे एक कार भी चल रही थी, जिसे भी रुकवाया गया था। पुलिस टीम की जांच में पता चला कि पिकअप में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था और कार चालक द्वारा पिकअप को एस्कॉर्ट किया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप की जांच की तो उसमें 158 पेटी अवैध शराब मिली। इस पर पुलिस ने पिकअप के चालक दीपक पुत्र राधेश्याम टांक, दीपक पुत्र अंबालाल चौधरी तथा कार चालक लोकेश पुत्र मिट्ठूलाल चौधरी को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 19/56 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में जब्त की गई शराब के संबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 112