सुविधाएं एवं खाना रजिस्टर को जांचा, राजस्थान-जयपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण किया

जयपुर। रालसा द्वारा एक्शन प्लान माह दिसंबर, 2024 में दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय पल्लवी शर्मा ने स्थाई ट्रांसजेंडर आश्रय स्थल दूध मंडी, स्थाई आश्रय स्थल नगर निगम जयपुर हेरिटेज शास्त्री नगर, अस्थाई रैन बसेरा विधाधर नगर सेक्टर 6 एवं अस्थाई रैन बसेरा खासा कोठी पुलिया का औचक निरीक्षण किया गया। पल्लवी शर्मा ने सोमवार को अस्थायी रैन बसेरा हसनपुरा पुलिया के नीचे, अस्थायी रैन बसेरा 200 फीट बाईपास दिल्ली- अजमेर रोड़, स्थायी आश्रय गृह पुराना पंचायत भवन भांकरोटा, स्थायी आश्रय गृह गोविन्ददेव जी मंदिर के पास का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आश्रय स्थल एवं रैन बसेरे में दी जा रही सुविधाओं एवं खाने-पीने की व्यवस्था तथा दर्ज रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय पल्लवी शर्मा ने आश्रय स्थलों में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त को पत्र लिखा है। recent visitors 97

विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा, राजस्थान-जयपुर में उप मुख्यमंत्री ने आयुष भवन का किया औचक निरीक्षण

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा प्रताप नगर जयपुर स्थित आयुष भवन के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आयुष विभागों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यालय व्यवस्था को सुधार करने, कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने और जन सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और विभागीय कार्यों की प्रगति, आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन और जन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को लंबित कार्यों को त्वरित गति प्रदान करने के लिए पाबंद किया। उप मुख्यमंत्री ने पूरे भवन का जायजा लिया और होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी को भवन की साफ-सफाई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा संचालित योजनाओं, निर्माण संबंधी सभी कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की और संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर तय समय सीमा में कार्य पूरे करवाने के निर्देश दिए। बैठक में आयुष विभाग के उप शासन सचिव सावन कुमार चायल, विशेषाधिकारी प्रो राजेश कुमार शर्मा, होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग की निदेशक डॉ रेनू बंसल, यूनानी चिकित्सा विभाग के निदेशक डॉ शौकत अली, आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ बत्तीलाल बैरवा, राष्ट्रीय आयुष मिशन के परियोजना निदेशक डॉ दिनेश कुमार शर्मा, आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो कामिनी कौशल उपस्थित रहे। recent visitors 96