Thursday, July 16, 2026 11:58 am

दिल्ली कैपिटल्स अब ऋषभ को कप्तान के तौर पर रिटेन नहीं करना चाहती, मेगा नीलामी में उतर सकते हैं

नई दिल्ली आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी में उतरने की संभावनाएं हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स अब ऋषभ को कप्तान के तौर पर रिटेन नहीं करना चाहती है। सभी 10 टीमों को आने वाले दिनों में अपनी रिटेंशन लिस्ट जमा करनी हैं। ऐसे में सभी  फ्रेंचाइजी अपनी सूची को अंतिम रुप देना चाहती हैं। प्राप्त जानाकरी के अनुसार ऋषभ को प्रबंधन एक बार फिर कप्तान बनाने को लेकर स्पष्ट नहीं है। प्रबंधन इस मामले पर संशय में है। ऋषभ साल 2016 से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं, लेकिन अब उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। रिटेंशन लिस्ट जमा करने की समय सीमा के करीब आने के साथ, यह अटकलें तेज हो गई हैं कि उन्हें रिटेन नहीं किया जाएगा। वह हालांकि आईपीएल में सबसे चर्चित नामों में से एक हैं और उनकी टीम में भूमिका हमेशा अहम रही है। दिल्ली कैपिटल्स के प्रबंधन के लिए उनकाभविष्य तय करना एक बड़ा निर्णय होगा। इसका कारण है कि ये विकेटकीपर बल्लेबाज एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं। पंत के आईपीएल में प्रदर्शन को देखते हुए, कई फ्रेंचाइजी उनकी नीलामी में रुचि दिखा सकती हैं, खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), जो एक नए कप्तान की तलाश में हैं। इसके अलावा, पंत के पूर्व कोच रिकी पोंटिंग के साथ उनके अच्छे संबंध भी चर्चा का विषय हैं हालांकि, पोंटिंग अब दिल्ली कैपिटल्स की जगह पर पंजाब किंग्स के कोच बन गए हैं, जिससे यह संभावना बढ़ गई है कि पंजाब भी इस क्रिकेटर को खरीदने के लिए बड़ी बोली लगा सकती है। ऐसे में ऋषभ को लेकर आने वाले दिनों में स्पष्टता मिलने की उम्मीद है। दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसक बेसब्री से इस निर्णय का इंतजार कर रहे हैं, जो टीम के भविष्य को प्रभावित कर सकता है।   recent visitors 72

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन होगा, वहीं, कुछ दिग्गज प्लेयर्स ऐसे हैं जो अगले साल IPL में खेलते नजर आएंगे

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के ऑक्शन को लेकर चर्चा चल रही है। किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाए और किसे रिलीज किया जाएगा। इस बारे में बातें हो रही है। सभी टीमों को अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ेगा। इस बार आईपीएल का मेगा ऑक्शन होगा। वहीं, कुछ दिग्गज प्लेयर्स ऐसे हैं जो अगले साल IPL में खेलते नजर आएंगे। कई बार अच्छे प्लेयर्स अनसोल्ड रह जाते हैं। वहीं, कई खिलाड़ी खुद ही अपना नाम वापस ले लेते हैं। आज हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। बेन स्टोक्स बेन स्टोक्स को IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। उस सीजन में ज्यादा मैच नहीं खेले थे। अगले सीजन में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में बेन एमआई केपटाउन के लिए खेलते नजर आएंगे। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ IPL 2024 के ऑक्शन में बिके नहीं थे। आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद स्टीव ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली थी। वो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके हैं। अगर स्टीव स्मिथ ने अपना ऑक्शन में दिया तो टीमों के बीच उन्हें खरीदने के लिए होड़ देखने को मिलेगी। हर पांच साल में हो ऑक्शन आईपीएल के फ्रेंचाइजियों ने नीलामी से पहले आयोजित किए गए बैठक सत्र में खिलाड़ियों के रिटेन और मेगा ऑक्शन की अवधि समेत अन्य मामलों में सुझाव साझा किए। उन्होंने यह सुझाव दिया है कि हर 5 साल में बड़ी नीलामी और चार से छह खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिलना चाहिए। वहीं आईपीएल टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों पर दो साल का बैन लगाने की मांग की है, जो ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद खेलते नहीं है। उन्होंने आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को अनिवार्य करने की मांग की है। recent visitors 121